न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
19.11.25
ऐतिहासिक पहल! RSFI ने DU-JNU के छात्रों को जोड़ा, राजपुरोहित समाज में बौद्धिक क्रांति की शुरुआत
12.10.24
स्वामी श्री देवानंदजी सरस्वती के सानिध्य में ज्योतिपुंज ग्रंथ विमोचन
11.9.24
राजपुरोहित सेवा न्यास, जोधपुर प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में आवेदन करें
20.6.23
आब्स एंड गायन सोसायटी ओर इंडियन मीनोपाज सोसायटी की आगरा शाखा ने संयुक्त योगाभ्यास किया।
एओजीएस की अध्यक्ष डॉ सुषमा गुप्ता, सचिव डॉ पूनम यादव, डॉ जय देव मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ संगीता चतुर्वेदी, डॉ अनूप गुप्ता, डॉ रुचि गर्ग, डॉ सीमा सिंह आदि ने योग के महत्व को लेकर विचार साझा किए कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने योग की शक्ति को माना है।
11.6.23
रामदेव मंदिर में सर्व सहमति से हिरसिंह राजपुरोहित को अध्यक्ष नियुक्त किया
25.8.21
सेंट्रल जेल आगरा में मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ।
मेडिकल कैंप में सुगना फाउंडेशन संयोजक डा.मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित मेघलासिया, श्रीमती राजकुमार सिंह, डा.अरविन्द कुमार, डा.विशाल सक्सैना और साथ मे डॉ अबरार अल हसन टीम डॉ राजपुरोहित नेचर अस्पताल और हैम्स रिसर्च इंस्टीट्यूट आगरा ने अपनी सेवाएं दी।21.6.20
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजपुरोहित समाज इण्डिया पेज पर लाइव प्रसारण होगा
#अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "करे #योग - रहे #निरोग"
हमारे देश की प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों के बाद पूरे विश्व भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 6 वर्ष पूरे हो रहे हैं इस मौके पर हर बार की तरह राजपुरोहित समाज इंडिया आप सभी के लिए लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से घर बैठे आप अपने परिवार के साथ योग कर पाए उसके लिए सुगना फाउंडेशन टीम के सहयोग से एक लाइव प्रोग्राम का आयोजन किया गया है जोकि राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पर और सुगना फाउंडेशन मेघलासियां के ऑफिशियल पेज पर किया जाएगा इस लाइव टेलीकास्ट में जोधपुर आगरा के विशेष योगाचार्य अपने द्वारा योगासनों का अभ्यास करेंगे साथ ही बच्चों के लिए विशेष आयोजन रहेगा.
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजपुरोहित समाज इण्डिया पेज पर लाइव प्रसारण होगा प्रोग्राम जोधपुर से श्रीमती पूजा राजपुरोहित, आगरा से सुगना फाउण्डेशन संयोजक डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित योग एक्सपर्ट और डॉ अभिनव चतुर्वेदी रूपरानी नेचुरोपैथी हॉस्पिटल एवं डांं राजपुरोहित नेचुरोपैथी एवं हेम्स अनुसंधान संस्थान आगरा के सौजन्य से
आपको देंगे योग से जुड़ी जानकारियां।
👇👍
https://www.facebook.com/Rajpurohitpage
&
www.facebook.com/maasugana
प्रातः सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक।
#rajpurohitsamajindia #followme #sugana_foundation_Meghlasiya
10.12.19
दो दिवसीय आरोग्यश्री मेला का यूथ हॉस्टल में हुआ शुभारम्भ
दो दिवसीय आरोग्यश्री मेला का यूथ हॉस्टल में हुआ शुभारम्भ, निशुल्क परामर्श के साथ कार्यशाला व ट्रेनिंग का भी हुआ आयोजन
आगरा। धरती पर प्रकृति के सृजन के साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा का भी शुभारम्भ हो गया था। जबकि अन्य सभी पद्धति बाद में विकसित हुईं। जिसका उल्लेख हमारे वेदों व ग्रंथों में भी है। आचार्य चरक और सुश्रुत के समय में न सिर्फ जटिल रोगों का इलाज बल्कि कपाल सफल कपाल सर्जरी भी की जाती थीं। भारत में विकसित हुई इस प्राकृतिक व आयुर्वेदि चिकित्सा पद्धति को संजो कर रखने की आवश्यकता है। यह कहना था आरोग्यश्री मेला के मुख्य अतिथि रोहित गर्ग (एनआरएल कार्स के एमडी) का। बहुत लाभकारी है ये चिकित्सा पद्धति श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम के शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली के दौर में प्राकृतिक व आयुर्वेदित चिकित्सा बहुत लाभकारी है। डीसीबी बैंक मैनेजर दीपक सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आरोग्यश्री मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि प्राकृतिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा में हर रोग का इलाज सम्भव है। बीमारियों से दूर रहने में योग का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए।
इन्होंने लिया हिस्सा
उद्घाटन सत्र के उपरान्त आयोजित कार्यशाला व ट्रेनिंग में नर्सिंग, फार्मेसी व आयुवेदिक चिकित्सा के लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें डॉ. अभिनव चतुर्वेदी ने फिजियोथैरपी की एडवान्स तकनीक डॉ. वासुदेव कुशवाह ने मेडिटेशन, डॉ. अजय कुमार यादव ने प्राकृतिक चिकित्सा, योग, डॉ. मयंक अग्रवाल ने नो योर नम्बर (बीपी, शुगर आदि का स्तर) एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. वीके सोनकर ने चर्मरोग, डॉ. शशि सोनकर ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानाकरी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चिकित्साधिकारी आगरा डॉ. आरबी शर्मा, आरोग्यश्री सुगना फाउंडेशन के संरक्षक बीरम सिंह,एस पी सिंह, सवाई सिंह राजपुरोहित डा़ं शिवालिक शर्मा कमल सिंह, राखी दक्ष, बाबूलाल जैन, भगवती प्रसाद, प्रताप सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे। प्रकृति के साथ ही प्रारम्भ हुई प्राकृतिक चिकित्सा
प्रकृति के साथ ही प्रारम्भ हुई प्राकृतिक चिकित्सा से आगरा के आम जन लिया लाभ
5.12.19
आगरा में संगोष्ठी और विशाल प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 9 व 10 दिसंबर को
9837005816, 9219666141, 9286464911
कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा इस प्रकार है
इस जानकारी और सूचना को जनमानस तक पहुंचाने में हमारी मदद करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस चिकित्सा शिविर का लाभ ले सकें आपका अपना मीडिया प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित सुगना फाउंडेशन
21.11.19
सुगना भवन मे दो दिवसीय संगोष्ठी के साथ प्राकृतिक योग कक्ष का किया उद्घाटन
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके वरिष्ठ होम्योपैथी फिजीशियन डॉ पार्थसारथी शर्मा , डॉ सीमा सिंह और मनोज बघेल जी ने फिता काट कर और द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल स्वागत किया संस्थान के अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित , डॉ सीमा सिंह जी ,विनोद जी , वीरम सिंह राजपुरोहित, डॉ पार्थसारथी जी ने किया।
डॉ पार्थसारथी शर्मा जी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में ये अनुसंधान श्रेष्ठ चिकित्सा के रूप में साबित होगा और आने वाले पीड़ित मरीज को तो लाभ मिलेगा ही और प्रकृति थैरेपी से रोगों को भी रोका जा सकता है।
मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल जी ने डॉक्टर राजपुरोहित को इस पद्धति के अनूठे अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन पर शुभकामनाएं व्यक्त की और केंद्र की योजनाओं को आपके द्वारा जनता तक पहुंचे ऐसा प्रयास करने की घोषणा की ।
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना






















































