न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Communiy. Show all posts
Showing posts with label Communiy. Show all posts

6.7.25

बालिका छात्रावास, जयपुर के निर्माण हेतु ₹51 लाख का एक और बड़ा दान: प्रतापराज जी ने किया सहयोग

जयपुर में बालिका छात्रावास को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। जैतपुरा गांव के मूल निवासी और वर्तमान में मुंबई में रह रहे दानवीर श्री प्रतापराज जी सुपुत्र श्री उकराज जी ने संयुक्त रूप से ₹51 लाख 1 हजार रुपये का उदार योगदान दिया है।

यह बड़ी राशि बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने में सहायक होगी, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और आरामदायक आवास मिल सकेगा। इस छात्रावास का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए सशक्त बनाना है।
छात्रावास राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन से जुड़े आयोजकों ने श्रीमान प्रतापराज जी व उकराज जी के इस नेक कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उनका यह योगदान समाज में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

5.11.24

24 खेड़ा राजपुरोहित समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2024

24 खेड़ा राजपुरोहित समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 , लंगेरा के आयोजन के क्रम दिनांक 06.11.2024 को दोपहर 12.00 बजे समस्त टीमों के कप्तानों की उपस्थिति में ड्रा निकाला जाएगा। समस्त कप्तान/टीम प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं ।

 स्थान:- पंचायत भवन, ग्राम पंचायत लंगेरा

18.10.24

जय सिंह राजपुरोहित सर्किल का सपना साकार रूप लेता हुआ

सर्व प्रथम परम आदर्णीय स्व: श्री जय सिंह जी राजपुरोहित को सादर वंदन.. कोटि कोटि नमन भावपूर्ण श्रद्धांजलि ... ठाकुर श्री बिरम सिंह राजपुरोहित संरक्षक टीम सुगना फाऊंडेशन इंडिया 

चाहे कोई राजनीतिक से जुडे लोग हो या सर्वसाधारण या आम जन.. जय सिंह जी राजपुरोहित ये व्यक्तित्व सबके अजीज हुआ करते थे

 दिनांक 19 अक्टूबर 24 दिन शनिवार को सीटी सिनेमा रेल्वे स्टेशन रोड पर जय सिंह राजपुरोहित सर्किल का अनावरण मुहुर्त होने जा रहा है।
साथ ही ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के प्रतीक शस्त्र फरसे का जो कि सर्किल पर अपनी विशेष छटा प्रफुल्लित कर रहा है।

सर्किल का सपना कैसे साकार हुआ।

पार्षद मुख्य सचेतक मंगत सिंह मोनू.. जय सिंह जी राजपुरोहित को अपना मार्गदर्शक राजनीतिक गुरू मानते थे. जब भाईसाहब देव लोक हो गये तभी से मन मस्तिष्क ओर जुबां पर एक ही रचना की ऐसा क्या किया जाये कि भाईसाहब जय सिंह जी को युग युगांधर तक याद किया या रखा जा सके।

फिर अचानक एक दिन सर्किल निर्माण का ख्याल आया।

अपनी इच्छा को माननीय लोकप्रिय विधायक शंकर सिंह जी रावत के साथ साझा किया तो ब्यावर के युवा सभापति नरेश जी कनौजिया ने भी अपनी ओर से इसी बात की पैरवी की।

सीधे सरल सहज मधुभाषी विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत साहब जो जय सिंह जी राजपुरोहित साहब से अगाध प्रेम रखते थे तुरंत इस प्रस्ताव पर सहमत हो गये ।

विधायक जी ने कहा :- जय सिंह जी राजपुरोहित का सर्किल अवश्य बनाया जाना चाहिए ये मेरी भी हार्दिक अभिलाषा हे इस पर शीघ्र कार्य होना चाहिए।

सभापति नरेश जी कनौजिया ने अपनी ओर से पूरी तैयारी करते हुए सर्किल को मूर्त रूप देने के काम मे लग गये।

इसमे पार्षद मंगत सिंह मोनू, हंसराज शर्मा (अन्नू), ने पूरा साथ निभाया।

आज सर्किल अपने मूर्त रूप को साकार करके नया ओर अलौकिक आकार ले रहा हे.. दूधिया रोशनी ओर रंग बिरंगी चिताकर्षक सजावट सबको अपनी ओर खीच रही है।

जय सिंह जी राजपुरोहित के पिताश्री के आंखो मे खुशी के मोती चमक आये हे कि मेरे लाल ने वो काम कर दिखाया जिस पर मुझे ही नही, सम्पूर्ण समाज शहर ओर पार्टी को गर्व हो रहा है।
वही भाई मूल सिंह जी भी सर्कल के की तैयारियों मे इतने मशगुल हो रहे हे जैसे सर्किल नही भाई वापस मिल रहे है। सच यह दृश्य भावुक करने वाला बन रहा है।
मंगत सिंह मोनू ने अपने गुरू के प्रति सच्ची श्रद्धा सर्किल का सपना साकार कर प्रस्तुत की।
माननीय विधायक शंकर सिंह जी रावत, सभापति नरेश जी कनौजिया आपका कोटिश आभार धन्यवाद ओर अभिनंदन की आपने ये नेक कार्य कर सकल ब्राह्मण समाज के साथ जय सिंह जी राजपुरोहित के इष्टमित्रो को ये नायाब तोहफा उपहार भेॆट किया।

परम आदर्णीय जय सिंह जी के हजारो हजार मित्र रहे.. पर दो तीन व्यक्ति जिनका जिक्र करना चाहता हूँ जो तकरीबन रोज उनसे मिलते थे नही तो भाईसाहब स्वंय उनके पास चले जाते थे विनोदी स्वभाव वही ज्यादा झलकता था
1:- रविन्द्र जी जॉय :- 
2:- राजू भाई टाइगर बैट्री 
3:- रामावतार जी लाटा।
 नोकझोंक, हास्य विनोद, रूठना मनाना सारे रस श्रंगार इन्ही के बीच प्रकट होता था।

 दिनांक 19/10/24 को प्रात: 11.00 बजे सर्किल का अनावरण हे आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हे ।
कृपया समय पर पधार कर होने वाले कार्यक्रम मे अपनी गौरवमयी उपस्थिती दर्ज करवाकर इसे भव्यता प्रदान करे।

17.10.24

गांबिया अफ्रीका की क्रिकेट टीम में राजपुरोहित युवक का चयन

राजपुरोहित समाज का अनमोल रत्न अफ्रीका टीम में है अर्जुन सिंह मोहन सिंह राजपुरोहित का गांबिया अफ्रीका की क्रिकेट टीम में चयन हो ने पर बहुत बहुत बधाई हो 


2.10.24

ओम सिंह राजपुरोहित को स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए किया गया अधिस्वीकृत

राजपुरोहित समाज के मूर्धन्य पत्रकार ओमसिंह जी राजपुरोहित बिलाड़ा वालों को राजस्थान सरकार के पत्र एवं सूचना विभाग द्वारा स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए "अधिस्वीकृत" किए जाने पर राजस्थान सरकार का आभार एवं पत्रकारिता क्षेत्र के पुरोधा एवं समाज में ख्याति प्राप्त हमारे अपने "ओमजी" सा को बहुत-बहुत बधाई एवं अपने क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए शुभकामना के साथ आग्रह की स्वजातीय नव युवको में सामाजिक स्तर के संस्कार, नैतिक विचारधारा का प्रगटीकरण हो विचारधारा को लेकर आपकी लेखनी चले । 
इसी आशा और उम्मीद के साथ एक बार पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं टीम राजपुरोहित समाज इंडिया, सुगना फाउंडेशन परिवार


29.1.24

श्री खेतेश्वर राजपुरोहित छात्रावास, सिवाना का 14वाँ वार्षिक उत्सव

सभी सिवाना विधानसभा क्षेत्र के राजपुरोहित समाज के सरकारी सेवा मे नवचयनित व नवनियुक्त कार्मिकों (जिसकी नियुक्ति अप्रैल 2023 के बाद )व खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तथा NEET ,IIT चयनित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि श्री खेतेश्वर राजपुरोहित छात्रावास, सिवाना का 14 वाँ वार्षिक उत्सव 4/2/2024 को आयोजित होगा । 
 जिसमें उन सभी नवनियुक्त व नवचयनित कार्मिको का व विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। जिसकी सूचना मेरे व्हाट्सएप नंबर 30/01/2024 को शाम 6 बजे तक भेजे । (9950032625) तथा प्रमाण -पत्र / नियुक्ति पत्र भी भेजे।

 Gurudev Sant Shri tulsaram Ji Maharaj ka Agra me Swagat 


27.1.24

वरिष्ठ पत्रकार ओमसिंह राजपुरोहित सम्मानित।

बिलाड़ा।
पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए बिलाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार श्री ओमसिंह राजपुरोहित को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन एवं राजस्व विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
इस दौरान उपखंड मजिस्ट्रेट तथा नगर पालिका प्रशासन ने श्री ओमसिंह राजपुरोहित द्वारा अयोध्या में 1992 की कारसेवा में उनके योगदान तथा विशिष्ठ पत्रकारिता की भी सराहना की।
टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया की ओर बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित
***____ ___** 
वरिष्ठ पत्रकार और समाज रत्न श्री ओम सिंह राजपुरोहित का जीवन परिचय Best Youth Face Of Rajpurohit ब्लॉग पर पढ़िए नीचे दिए गए लिंक पर



16.1.24

पारलू के विकास राजपुरोहित को मिली बड़ी जिम्मेदारी

2015 बैच के RAS विकास राजपुरोहित को राजस्थान सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पारलू निवासी विकास राजपुरोहित बने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के OSD, विकास फतेहगढ़, सुमेरपुर, शेरगढ़, जैसलमेर, बहरोड़ रह चुके है SDM, अब OSD बनाए जाने पर मिल रही बधाइयां ओर शुभकामनाए 


     संक्षिप्त परिचय
श्री विकासजी राजपुरोहित पारलू भाजपा नेत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी जी और पूर्व एस एस पी साहब श्री पहाड़ सिंह जी पारलू के सुपुत्र है ।




राजपुरोहित समाज के गौरव भाई साहब श्री विकास जी राजपुरोहित को मुख्यमंत्री विशेषाधिकारी पद पर पदस्थापन होने पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🙏❤️🙏राजपुरोहित समाज को आप पर गर्व है....... एसपी सिंह राजपुरोहित   टीम सुगना फाउंडेशन ओर राजपुरोहित समाज इण्डिया

17.10.23

पाली में राजपुरोहित महिला महासभा के जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी की घोषणा

पाली राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न जिलों में महिला महासभा की महिला पदाधिकारियों का मनोनीत करते हुए जोधपुर शहर में श्रीमती कमला कंवर खाराबेरा को जिलाध्यक्ष, अम्रता कंवर अर्थदंडी उपाध्यक्ष, मंजू कंवर आराबा, बबिता राजपुरोहित एडवोकेट को हे महामंत्री, सुनीता कंवर तोलियासर को कुड़ी ब्लाक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए सिरोही जिला महिला महासभा की श्रीमती हेमलता झाड़ोली को जिलाध्यक्ष, मंजू कंवर किवरली उपाध्यक्ष, रेखा कंवर भटाणा महामंत्री, श्रीमती जय श्री राजपुरोहित आहोर को जालोर जिला महिला महासभा की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
 प्रदेशाध्यक्ष राजपुरोहित ने पाली जिला महिला महासभा की कार्यकारिणी घोषित करते हुए शोभा कंवर बोया को जिलाध्यक्ष, सलाहकार मंडल में श्रीमती लाल कंवर पाली, श्रीमती गुलाब कंवर शिवतलाव, श्रीमती कमला पुरोहित रानी, श्रीमती शीला कंवर निंबाड़ा, श्रीमती किरण जागरवाल सुकरलाई, श्रीमती फूल कंवर नाडोल, श्रीमती शायर कंवर मोहराई, को सलाहकार सदस्य बनाया गया वही श्रीमती पवन कंवर सोनाणा, कन्या कंवर कैसी मोरखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता कंवर सुकरलाई, संगीता कंवर नाडोल को उपाध्यक्ष वही श्रीमती गायत्री कंवर, पाली को महिला संगठन महामंत्री बनाया है तथा सुश्री सुमित्रा कंवर ढारिया, श्रीमती शर्मिला जगदीश सिंह शिवतलाव को महामंत्री, श्रीमती माया कंवर ईसाली को कोषाध्यक्ष बनाया, जय श्री कंवर नोरवा प्रवक्ता, करूणा कंवर पावा, नर्मदा कंवर दुजाना, संगठन मंत्री, श्रीमती कमला कंवर पुराडा, श्रीमती लीला कंवर रानी गांव, श्रीमती भंवर कंवर ढालोप,आशा कंवर बारवा, श्रीमती लीला कंवर नाडोल, सुखी कंवर बोया, सीता कंवर बोया, शांता कंवर, अनु कंवर चाचोड़ी द्यको जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनित किया, प्रदेशाध्यक्ष राजपुरोहित ने महिला महासभा के ब्लाक स्तर पर महिला संगठन निर्माण हेतु जिम्मेदारी देते हुए श्रीमती ललिता कंवर पाली शहर, श्रीमती जय श्री कंवर बारवा को सुमेरपुर, सुश्री कविता कंवर बोया को बाली, श्रीमती शोभा कंवर ढालोप को देसूरी, श्रीमती लीला कंवर को रानी, श्रीमती गीता कंवर को नाडोल को ब्लाक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है तथा पंद्रह दिवस के भीतर कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए है वही नाडोल ब्लाक महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता कंवर की अनुसंशा पर नाडोल ब्लाक कार्यकारिणी के गठन को अंतिम रूप दिया ।

25.9.23

मेेघलासिया गांव में संपन्न हुआ बहन बेटी मिलन समारोह

जोधपुर से 20 किमी दूर मेघलासिया गांव शनिवार को अनूठे आयोजन बहन-बेटी स्नेह मिलन समारोह का साक्षी बना। सिया राजपुरोहित परिवार की ओर से पहली बार मेघलासिया गांव में एक शाम श्री भोमिया जी महाराज के नाम और बहन बेटी मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में शामिल हुई बहन बेटियां काफी उत्साहित नजर आईं और अपने गांव की ओर से मिले इस सम्मान पर गदगद हुईं।


मेघलासिया ग्राम वासियों ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से की गई कलश यात्रा ढोल थाली, डीजे के साथ श्री भोमिया जी मंदिर, श्री कृष्णा मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, बाबा रामदेव जी मंदिर तक निकाली गई। स्नेह मिलन समारोह में सभी बहनो बेटियों को माला पहनाकर व फूलों की बारिश कर स्वागत सत्कार किया गया। 

इस उपलक्ष में एक शाम श्री गुमानसिंह जी भोमिया जी महाराज के नाम भजन संध्या भजन आयोजन भी किया गया जिसमें भजन कलाकार शंभू राणा एवं नरेंद्र कुमावत एण्ड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों का मनमोह दिया और गांव की बहन बेटियों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी।



 इस कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह सभी जमाई को ओढावनी भेंट की गई और बहनों बेटियों को पौशाक दी।  

कार्यक्रम में आई बहनों का क्या कहना है।

मिकीया बाईसा ,रामु बाईसा, सायर बाईसा , तुलसी बाईसा ने बताया इस आयोजन में आकर सबको बहुत अच्छा लगा बहुत समय बाद गांव की सभी बहन बेटियां एक साथ नजर आई। समाज की कई विवाहित बहने राजस्थान समेत देश के अलग-अलग प्रदेशो में रहती हैं। उन्हें ऐसा मौका नहीं मिलता कि वे अपने बचपन की सहेलियों और गांव की स्वजाति बहनो से एक साथ मिल सके। ऐसे में स्नेह मिलन में सभी से मिलने का मौका मिला है।
सुगना फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती संतोष राजपुरोहित ने बताया वाट्सएप्प ग्रुप की पहल पर सामूहिक बहन- बेटी स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का विचार आया जो ऐतिहासिक रहा। इस आयोजन के माध्यम से गांव की सभी बहन बेटियों ने एक दूसरे से मिलने का मौका मिला। हम सभी भाइयों को भी साधुवाद करते हैं जिन्होंने इतना अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम को ऐतिहसिक बनाने के लिए सभी प्रबुद्ध जनों ने सभी गांव के युवाओं का आभार व्यक्त किया। जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम इतना भव्य रूप से आयोजित हो पाया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाज के लोकप्रिय यूट्यूब चैनल राजपूरोहित समाज इंडिया पर किया गया। 
 

इस पूरे कार्यक्रम को देखने के लिए ऊपर दिए वीडियो पर क्लिक करें या फिर राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल पर विजिट करके लाइव (Live section) में देख सकते हैं।

पूज्य संत श्री तुलसाराम जी महाराज जी के 43वां चातुर्मास व्रत समापन के पश्चात् का कार्यक्रम इस प्रकार है

श्री अन्नत श्री विभुषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज श्रीखेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थं आसोतरा का 43वां दिव्य चातुमास तपः साधना श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ (आसोतरा ) बालोतरा सभी धर्मप्रेमी सज्जनों महानुभावों से निवेदन करते हुए हर्ष हो रहा है कि ब्रह्मर्षि प्रातःस्मणीय श्री खेताराम जी महाराज के शिष्य अन्नत श्री विभुषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज ब्रह्मधामतीर्थं आसोतरा का 43वाँ दिव्य चातुर्मास तपः साधना श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, ब्रह्मसरोवर पर सम्पन्न करके श्री प्रयागराजजी, श्री काशीविश्वनाथजी, श्रीगयाजी, श्रीराममंदिर अयोध्याजी, श्री गोरखनाथजी का धुणा गोरखपुर, नेपाल में देवघाट, श्रीपशुपति महादेव मंदिर दर्शन करने का कार्यक्रम आप सभी भक्त भाविक पधारकर दर्शन लाभ प्राप्त करें।

43वां चातुर्मास व्रत समापन के पश्चात् का कार्यक्रम इस प्रकार है


22.9.23

अब Rajpurohit Samaj - India का व्हाट्सएप चैनल लॉन्च

आप सभी समाज बंधुओ को जानकारी देते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है कि अब राजपुरोहित समाज इंडिया व्हाट्सएप पर भी आपका चैनल उपलब्ध है जहां पर आपको समाज से जुड़े खबरों और जल्दी मिलेगी साथ ही आपको जानकारी दे दूं राजपुरोहित समाज इंडिया आज सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर(X), शेयर चैट, कुटुंब एप आदि आज ही नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए चैनल से जुड़ जाइए.


अब जुड़िए Rajpurohit Samaj - India के व्हाट्सएप चैनल से आज ही फॉलो करें और प्राप्त करें समाज की न्यूज़ सबसे पहले.... 

Follow the Rajpurohit Samaj India channel on WhatsApp:

सादर वंदन, आप से विनंती है की ऊपर दी हुई लिंक 🔗 पर क्लिक करे फिर दाई ओर Follow लिखा होगा जिस पर जाकर Follow करे और वाट्सअप चेनल से जुडे एवम आपके मित्रो को शेयर कर जुड़ने के लिए प्रेरित करे आशा है यह चैनल आपके लिए समाज की न्यूज़ सबसे पहले पहुंचने का कार्य करेगा एवम आपकी आवाज को मज़बूत करने मे सदैव अग्रसर रहेगा. 🙏🏻 धन्यवाद । आपका, सवाई सिंह 
राजपुरोहित समाज इंडिया समाज का अपना प्लेटफार्म

20.9.23

श्री राजपुरोहित छात्रावास जोधपुर में संत श्री आत्मानंदजी महाराज का 100वां जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से बनाया गया

 राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा श्री आत्मानंद भवन में दिनाक 19 सितंबर 2023 को मनाया गया । जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु महाराज के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में c i श्री राजेंद्र सिंह जी आहूवा ने विद्यार्थियों को शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज के शिक्षा क्षेत्र में किये गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को कठोर मेहनत, परिश्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की रणनीति पर विचार प्रकट किए। नव चयनित थानेदार अकादमिक वार्डन श्रीमद्न सिंह लखा ने सभी विद्यार्थियों को समय नियोजन पर ध्यान केंद्रित करने, परीक्षा में चुनौतियों का सामना किस तरीके से करें पर विचार प्रकट किए। 

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के अधिकारी श्री जगदीश सिंह डोली ने असफलता से घबराकर पढाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों को एक बार पुनः पढ़ाई की और अग्रसर होने का आहवान किया । शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज के जन्म उत्सव कार्यक्रम दिल्ली से ही राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा जोधपुर के अध्यक्ष श्री सोहन सिंह उस्ताद बड़ली एवं छात्रावास संरक्षक महोदय श्री पदम सिंह जी भेसेर खुतडी द्वारा जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित की गई । 
कार्यक्रम में वार्डन श्री भंवर सिंह बिकरलाई , वार्डन श्री देवी सिंह थोब,वार्डन श्री पर्वतसिंह जी बावड़ी बड़ी समाज के रुद्रप्रताप सिंह थोब छात्रावास के सभी प्रिय विद्यार्थीगण और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए जन्मोत्सव कार्यक्रम पर स्पेशल डाइट भी रखी गई । 

शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज के 100 वां जन्मोत्सव, राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा जोधपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं गणेश चतुर्थी पर्व तीनों उत्सव एक साथ ऐसा संयोग पहली बार देखने को मिला। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को धन्यवाद अर्पित किया गया।
युग पुरुष शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज का द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की एक झलक

18.9.23

मेघलासिया गांव मे बहन बेटी स्नेह मिलन समारोह 23 को

जोधपुर निकटवर्ती गांव मेघलासिया में राजपुरोहित सिया परिवार की बहन बेटियां की ओर से वाट्सएप्प ग्रुप की पहल पर सामूहिक बहन- बेटी स्नेह मिलन समारोह 23 सितंबर 2023, दिन शनिवार को आयोजित किया जा रहा है साथ ही श्री गुमान सिंहजी भोमिया जी महाराज का भव्य जागरण शंभू राणा एव नरेन्द्र कुमावत एण्ड पार्टी द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारी बड़ी जोर-जोर से की जा रही है।  

कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार है
(1) सर्वप्रथम श्री गुमान सिंह जी भोमिया जी महाराज दर्शन,धोक देकर पुष्प वर्षा करने के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ समय 3:30 बजे से उसके बाद श्री बायोसा का थान के दर्शन के बाद श्री गोगाजी महाराज जी का थान दर्शन करते हुए। 
(2) श्री ठाकुर जी का मंदिर दर्शन, श्री रामदेव जी दर्शन समय 4:00 बजे, श्री मां चामुंडा मंदिर दर्शन करते हुए श्री माजीसा मंदिर दर्शन के बाद 4:30 तक वापिस श्री गुमान सिंह जी भोमिया जी थान
(3) बहन बेटी स्नेह मिलन समारोह का रंगारंग शुभारंभ घूमर के साथ और ग्रुप फोटोग्राफी
(4) भोजन प्रसादी शाम 7 बजे से शुरू।
(5) शंभू राणा एव नरेन्द्र कुमावत एण्ड पार्टी के द्वारा विशाल भजन संध्या 9:30 से 
(6) सुबह 8:00 बजे सभा उसके पश्चात बहन बेटी सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आप फेसबुक पेज Rajpurohit Samaj India एवं यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं
फैसबुक पेज लिंक को लाईक करे ।

यूट्यूब चैनल का लिंक D लाईव प्रसारण किया जायेगा https://youtube.com/@RajpurohitSamajIndia

अब जुड़िए Rajpurohit Samaj - India के व्हाट्सएप चैनल से आज ही फॉलो करें और प्राप्त करें समाज की न्यूज़ सबसे पहले.... 
👇👇👇👇👇
 आप से विनंती है की ऊपर दी हुई लिंक 🔗 पर क्लिक करे फिर दाई ओर Follow लिखा होगा जिस पर जाकर Follow करे और वाट्सअप चेनल से जुडे एवम आपके मित्रो को शेयर कर जुड़ने के लिए प्रेरित करे आशा है यह चैनल आपके लिए समाज की न्यूज़ सबसे पहले पहुंचने का कार्य करेगा एवम आपकी आवाज को मज़बूत करने मे सदैव अग्रसर रहेगा,... 🙏🏻 धन्यवाद । आपका सवाई सिंह राजपुरोहित 
राजपुरोहित समाज इंडिया समाज का सबसे बड़ा और अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

7.9.23

सिरोही शिवगंज विधानसभा से राजपुरोहित समाज में बीजेपी के उम्मीदवार

आने वाले राजस्थान चुनाव में हर जगह से समाज बंधु खड़े हो रहे हैं यह अच्छी बात है लेकिन एक ही विधानसभा सीट से 4 से 5 कैंडिडेट खड़े हो यह ठीक नहीं है यहां पर समाज को एकता का परिचय देना चाहिए तभी पार्टी टिकट दे पाएगी और जीत संभव हो पाएगी बात करते हैं सिरोही शिवगंज विधानसभा से राजपुरोहित समाज में बीजेपी के उम्मीदवार जिसमें प्रमुख नाम इस प्रकार है।
श्रीमान दलपत जी पुरोहित
 श्रीमान अशोक जी टाइगर राजपुरोहित
श्रीमान नारायण जी पुरोहित

निर्दलीय भी पिछले चुनाव की तरह संगठन में शक्ति का परिचय समाज का. 
इन सभी समाज बंधुओ को एक साथ बैठकर किसी एक नाम पर फाइनल मोर लगानी चाहिए ताकि पार्टी उनका टिकट दे पाए और आगे भी चुनाव में जीत संभव हो पाए। और एक बार विशेष रूप से ध्यान रखनी चाहिए पार्टी कोई भी हो हमारा अगर समाज बंधु कहीं खड़ा होता है तो उसका पूर्ण रूप से समर्थन जरुर करें। 

 अशोक सिंह टाइगर राजपुरोहित ने कुल देवी श्री आशापुरी माताजी नाडोल दर्शन किए एवं माताजी से चुनाव लड़ने हेतु आशीर्वाद लिया ।




6.9.23

नील राजपुरोहित का सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंग्लैंड में हुआ चयन

राजपुरोहित समाज के लिए गर्व की क्षण.. 
 नील राजपुरोहित सुपुत्र श्री नरेशजी पुखराज सिंह राजपुरोहित का सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंग्लैंड में फुल टाइम इंटर्न में चयन हुआ। 
NRI समाज के सदस्य नरेशजी पुखराज जी राजपुरोहित (गाँव : ओडवाडा, ज़िला- जालोर, हाल: दुबई) के बेटे नील राजपुरोहित ज़ो फाइनेंस एवं एकाउंटिंग की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ़ नाटिंघम यूनाइटेड किंगडम में कर रहे हे। 


टीम राजपूरोहित समाज इंडिया और पूरे NRI समाज परिवार की तरफ़ से नील के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ और भी समाज के बच्चे को इससे प्रेरणा लें। वह भी आगे बढ़े। ऐसी मंगल कामना करते हैं। 

न्यूज़ स्पॉन्सर 
डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित
(योग, प्राकृतिक चिकित्सा, फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ)
राष्ट्रीय महासचिव :- सुगना फाउंडेशन इंडिया
आगरा मंडल कोऑर्डिनेटर :- योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, लखनऊ
संयोजक :-भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ महानगर, आगरा
संपर्क सूत्र:- 9219666141,
वेबसाइट:-  www.hamsinstitute.com 
 

30.8.23

समाज के हितार्थ "श्री राजपुरोहित कल्याण बोर्ड" का गठन क्यों आवश्यक है आईए जानते हैं।

श्री राजपुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन समाज को आज इसकी आवश्यकता क्यों है हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने का प्रयास करेंगे पिछले कुछ महीनो से सोशल मीडिया अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से हम लोगों ने बहुत से समाज के राजस्थान गवर्नमेंट द्वारा बोर्ड बनाए जाने का सुना होगा इसके लिए हम सभी ने भी पिछले दो-तीन महीने तक हम सक्रिय रहे चाहे सोशल मीडिया हो या चाहे नेता नगरी हो हमने हर तरीके से प्रयास किया लेकिन सफलता अभी भी हमसे काफी दूर है हम लोगों को एक बार फिर से इस मुहिम को शुरू करना चाहिए ताकि अन्य समाज की तरह हमारे समाज का भी एक बोर्ड बन सके। इस मुहिम से कहीं सांसद, कई विधायकों ने, पंचायत सदस्यों ने आदि ने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं और माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र के माध्यम से अवगत भी करवाया साथी 31 जुलाई 2023 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी काफी ट्वीट किया गया।

हम राजपुरोहित समाज माननीय राजस्थान सरकार से पुरजोर और संगठित तरीके से यह मांग करते है की हमारे समाज के हितों की रक्षार्थ तथा निम्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु "श्री राजपुरोहित कल्याण बोर्ड" का गठन करे । जिससे राज्य में रह रही ४० से ४५ लाख राजपुरोहित आबादी को लाभ पहुंच सके!

इस बोर्ड के गठन उपरांत हम सभी राजपुरोहित राजस्थान राज्य सरकार का आभार समझेंगे। 

1:-ब्रह्मावतार खेताराम जी महाराज की परोपकारी और कल्याणकारी शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करना।

2:-राजस्थान के शोर्यशाली वैभवशाली इतिहास में राजपुरोहितों की भूमिका हेतु शोध संस्थान की स्थापना।

3:- राजस्थान के इतिहास में सूचीबद्ध लोक देवता "वीर फतेह सिंह साथू गजानी" का पुरा नाम लोकदेवता "वीर फतेह सिंह जी गजानी राजपुरोहित" नाम रखवाना।

4:- राजपुरोहितों के पूर्वजों ने जिन ऐतिहासिक मंदिरों का निर्माण करवाया वहा उनके नाम योगदान और तस्वीरों को लगाना।

5:- वीरांगना सुजा बाईसा लाडनूं के नाम से लाडनूं में किसी राजकीय विद्यालय का नामकरण करना तथा वीरांगना सूजा बाईसा की अश्वरुढ प्रतिमा स्थापित करवाना। 

6:- हमारे वीर वीरांगनाए जुंझार सतियो को गांवो के हिसाब से सूचीबद्ध करना, उनके थान, छतरियो का पुर्ननिर्माण और सरंक्षण करवाना
तथा प्रत्येक राजपुरोहित गांव में जहां कही जुंझार और शूरमाओ योद्धाओं की प्रतिमाएं खंडित अवस्था मे है उनकी सार संभाल करना।

7:-EWS में आयु सीमा में छूट का प्रावधान।

8. पंचायती राज व अन्य चुनावो मे EWS आरक्षण।

9.- राज्य सरकार द्वारा गौ संवर्धन और खाद्य पदार्थों हेतु चलाए जाने वाले कार्यक्रमों और बोर्डो में राजपुरोहितो की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराना।

10:-ऐतिहासिक महापुरुषों योद्धाओं की प्रतिमाएं बनवाना व खेतेश्वर पेनोरमा बनवाना

अन्य सभी समाजों के बोर्ड सरकार ने बना रखे है तो राजपुरोहित समाज के साथ भी भेदभाव की स्थिति पैदा किए बिना तुरंत प्रभाव से इस बोर्ड के गठन का आदेश दिलावे।

राजपुरोहित अनादि काल से राष्ट्र उत्थान और विकास में सदा अग्रणी रहे है 
मातृभूमि और स्त्री रक्षा हेतु बलिदान देने भी सदैव आगे है 
यह शांतिप्रिय समाज नशा मुक्त तथा पाखंड मुक्त समाज है!

ब्रह्मावतार गुरुहाराज खेताराम जी के जनकल्याण-कारी प्रवचनों पर चल कर सामाजिक समरसता की नीव मजबूत करने में महती भूमिका अदा कर रहा है

ऐसे जन परोपकारी समाज के हितार्थ "श्री राजपुरोहित कल्याण बोर्ड" का गठन आवश्यक है।

निवेदक:-अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज एवम समस्त राजपुरोहित संगठन!

24.8.23

वसईं विरार नालासोपारा (मुंबई) भव्य रक्तदान शिविर सम्पन्न.

  रक्तदान शिविर सम्पन्न सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सभी रक्तवीरो व मातृशक्ति कार्यकर्ताओ को जिनके सहयोग से 303 यूनिट रिकार्ड हुआ।
इस रक्तदान शिविर के लाभार्थी श्री मालमसिंह सुपुत्र श्री जगदीशसिंह जी (जागरवाल) गांव पुनाड़िया रक्तदान आयोजक राजपुरोहित समाज वसई विरार नालासोपारा द्वारा किया गया।  जिसमें रक्त वीरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 


रक्तदान शिविर वाकई में बहुत ही शानदार रहा करीब 300 यूनिट के रक्तदान के लक्ष्य को प्राप्त करना हँसी का खेल नहीं था ! इस कार्य में लगी पुरी युवा टीम की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।
सभी नींव के पत्थरों का अभिनंदन साथ में जिन्होंने भी रक्तदान किया था उन सभी का साधुवाद। आप सभी मानवता की प्रेरणा है।
आप सभी ने रक्तदान शिविर मुंबई राजपुरोहित समाज के लिये लंबी लाइन खिंच ली है मतलब समाज का नाम सुवर्णिम अक्षरों से दर्ज़ किया है। 
 राजपुरोहित युवा के सभी युवाओं का रक्तदान शिविर में उत्साह और आयोजन देखकर मैं बहुत आनन्द का अनुभव कर रहा था रक्तदान के प्रति इतना जोश, जागरूकता के साथ, शान्तिप्रिय, व्यवस्था, अनुशासन,सभ्य समाज का शानदार प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने जो आयोजन किया था।


इस रक्तदान शिविर के अंदर एक समाज बंधु जिसकी उम्र 53 साल है उन्होंने अपना 80वा रक्तदान किया कौन है यह समाज बंधु जानने के लिए हमारी अगली पोस्ट का इंतजार कीजिए।  

15.8.23

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव सेवा समिति पाली के संस्थापक का हुआ सम्मान


पाली जिला प्रशासन ओर सम्मानित होते समाज बंधु.

 पाली बांगड़ स्टेडियम में पाली संभाग स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक सेवा सरोकार के लिए बाबा रामदेव सेवा समिति के संस्थापक बाबू सिंह राजपुरोहित रासीसर को सम्मानित करते हुए पाली संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना जी सिंघवी पाली संभाग के पुलिस आईजी श्रीमान राघवेंद्र जी सुवासा पाली विधायक श्रीमान ज्ञानचंद जी पारख ।

टीम राजपूरोहित समाज इंडिया की ओर से संस्था के संस्थापक श्री बाबू सिंह राजपुरोहित ने बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं आपने कोविड-19 के समय भी लोगों की तन मन से सेवा की सामाजिक सेवा कार्य में सदैव अग्रसर रहने वाले समाज बंधु है। वर्तमान में इस संस्था के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10000 सदस्य जुड़े हुए हैं।

24.6.23

पूज्य गुरुदेव ने ब्राह्मण पंचायत के लिए दशहरा मैदान का अवलोकन किया।

श्री श्री 1008 ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत श्री तुलछाराम जी महाराज एवं समाज के गणमान्य लोगों ने 25 जून 2023 को होने वाली ब्राह्मण पंचायत के लिए दशहरा मैदान का अवलोकन किया। महाराज श्री का आशीर्वाद हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।  एवं उनका इस कार्यक्रम के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना समस्त ब्राह्मण समाज में उत्साह का संचार कर रहा है।

सभी ब्राह्मण संगठन मिलकर फिर ब्राह्मण महापंचायत का इतिहास दोहराएंगे, सभी विप्र बन्धु भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। एवं ब्राह्मण समाज की एकता का परिचय दें।
रविवार 25 जून 2023, प्रातः 10:00 बजे
स्थान:- दशहरा मैदान , सिरोही राजस्थान 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना