न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
29.9.21
महेन्द्रसिंह राजपुरोहित का राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा किया सम्मान
21.3.20
कोरोना वायरस के चलते श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ ब्रह्मा मंदिर 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
6.4.18
लापता बालक मनोहर सिंह राजपुरोहित का अभी तक नहीं लगा सुराग
राजपुरोहित समाज के सम्मानित एव पाली जिला के बीजेपी अध्यक्ष श्री करणसिह जी नेतरा कुछ ही दिनो मे रमेशजी को लेकर वसुन्धरा जी के पास मनोहर मामले के लिए मिलने जा रहे हैं शायद उनके जाने से सरकार कुछ हरकत मे आ जाएं
आप सभी ऐसे ही जोरछोर से सोशल मीडिया मे उठाते रहो ताकी सरकार पर दबाव बना रहे
🙏🏻🚩जय श्री राम
मनोहर राजपुरोहित की वापसी के लिए उनके माता-पिता की आप सभी से अपील
https://youtu.be/PWoZBzmvBpg
जाने क्या कहा मनोहर सिंह के माता-पिता ने YouTube पर देखें वीडियो
14.2.18
राजपुरोहित समाज के 1500 गाँवों ने लिया बड़ा निर्णय न नशा- न मुत्युभोज
श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास ओर से राजपुरोहित समाज महाअधिवेशन
(दिनांक 11 व 12 फरवरी 2018)
श्री ब्रह्मधाम आसोतरा पर राजपुरोहित समाज क के अनत श्री विभूषित ब्रह्माषि ब्रह्माचार्य ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरूदेव तुलछारामजी महाराज गादीपति श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा एवं अध्यक्ष श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा , महामंडलेश्वर पूज्यश्री निर्मलदासजी महाराजब्रह्मचारी पूज्यश्री शंकरस्वरूपजी महाराज पूज्यश्री सत्यानंदजी महाराज गादीपति रविधाम , पूज्यश्री बालकदासजी महाराज पूज्य श्री संत चेतनानंदजी सरस्वती डंडाली, पूज्य वेदान्ताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज , पूज्य श्री परशानन्दजी महाराज जोड़मठ , दण्डीस्वामी पूज्य श्री देवानन्दजी सरस्वती कालिन्द्री , आदि संतजनों के पावन सानिध्य में समाज के प्रबुद्धजनएवं ग्रामवार चयनित प्रतिनिधि सदस्यों की उपस्थिति में गहन चिन्तन , मनन, एव विचार के उपरात समाज हित में सर्वसहमति से निम्नानुसार निर्णय लिये गये जो कि इस प्रकार है।
(1) नशामुक्ति समाज के किसी भी कार्यक्रम , समारोहएवं सभा में जाजम पर या अलग से कमरे आदि में जाकर अफीम, डोडा का सेवन करना पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा ।
(2) मृत्युभोज
(1) समाज में 12 /24 खेड़ा या अन्य किसी नाम से न्यात नहीं की जायगी । साथ ही जीवित न्यात का आयोजन नहीं किया जायेगा ।
(2) समाज में 12 दिन तक डांगड़ी रात से पूर्व केवल सादा भोजन ही होगा।
किसी भी प्रकार की मिठाई का प्रयोग नहीं किया जाय ।
(3) समाज में 12वे दिन गंगाप्रसादी पर सादा भोजन बनाया जायेगा । लेकिन यदि मिठाई बनाई जाती है तो केवल एक ही मिठाई बनायी जाय।
3 .सगाई समारोह संबंधित नियम
(1) सगाई दस्तुरी में सादा नारियल व ग्यारह रूपये दिये जायेंगे एवं हाथ में अधिकतम् 1100/- तक ही दिये जा सकेंगे ।
(2) थाल एवं किसी प्रकार की ओढोमणी व वेष आदि नहीं कियेंगे ।
(3) सगाई के बाद मीठी कोतली आदि का प्रचलन बंद किया जाता है ।
(4) शादी समारोह 1 बरात में अधिकतम 200 बराती ही ले जाए जाएंगे ।
(5) दहेज किसी भी रूप में दिखावा, आडंबर के रूप प्रदर्शित नहीं किया जाय।
(5) दहेज आदि के रूप में थाली में अधिकतम् ग्यारह हजार रूपये तक की ही राशि ही रखी जाय।
(6) बरातियों को जवारी निमित्त 11 रूपये का लिफाफा दिया जाएगा वो भी स्वजाति और उपस्थित बरातियों को ही दिया जाय अन्य कोई उपहार नहीं दिया जाएगा।
(7) पड़ले में 11 थाली से अधिक नहीं किये जा सकेंगे।
(8) विवाह विच्छद सम्बंधी विवाद अपने समाज के लड़के एवं लड़कियों की शादी के बाद कोई विवाद उत्पन्न होने के कारण एक पक्ष न भेजें या ससुराल पक्ष वाले न ले जावें। ऐसे मामलों के यथोचित समाधान हेतु ब्रह्माधाम आसोतरा ट्रस्ट शीघ्र ही कदम उठाएगा , जिसके तहत पहले गांव स्तर पर समझाइश के प्रयास किये जाएंगे एवं साथ ही आसोतरा धाम पर न्यास के निर्देशन में एक केन्द्रीय समिति का गठन किया जाएगा जिसमें ऐसे विवादों के समाधान के प्रयास किये जाएंगे। कमेटी में ।
महिला प्रतिनिधियों को यथायोग्य स्थान दिया जाएगा। इन कमेटियों के माध्यम से वैवाहिक विवादों
के समाधान हेतु सामाजिक स्तर पर प्रयास किये जाएंगे। सुलह न होने की स्थिति में गुनाहगार पक्ष के साथ समाज बर्ताव नहीं करेगा ।
(9) राजपुरोहित समाज की हमारी उच्च सांस्कृतिक परम्पराएं मर्यादाएं अनुशासन एवं जो हमारा जीवन दर्शन रहा है। समाज में रहते हुए कोई भी व्यक्ति यदि इन परम्पराओं के विरूद्ध आचरण करता है जिससे हमारी सामाजिक एकता , समरसता , एवं मर्यादाओं को आंच आती है ऐसे व्यक्ति जो समाज की जरूरत नहीं समझता , राजपुरोहित समाज ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में भत्र्सना करता है और समाज में ऐसे लोगों की कोई जरूरत नहीं है ।
(10) समाज के किसी क्षेत्र , पट्टी , परगनों में पहले से ही सुधार के जो प्रयास किये जा चुके है। जैसे मृत्युभोज में जहां मिष्ठान नशावृति , दहेज दिखावा, ओढोमणियों और भी कुरीतियों बंदकर दी गई है उनके प्रयास सराहनीय है । समाज उनका अनुसरण करने की चेष्टा करेगा।
पूज्य श्री गुरूमहाराज एवं संतर्वेदों के सानिध्य में हमारे आराध्य श्री खेतेश्वर भगवान को साक्षी मानते हुए इस महाअधिवेशन में लिए गए निर्णयों की अनुपालना सुनिश्चित हो इसके लिए समाज के हर आम और खास व्यक्ति का यह परम कर्तव्य बतना है कि इस सुधारों का स्वयं अनुसरण करें।
अध्यक्ष
श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा जिला बाड़मेर (राजस्थान)
न्यूज विड़ियो देखें सिर्फ राजपुरोहित समाज इण्डिया YouTube चैनल पर देखें ....
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻🌹🙏🏻
https://youtu.be/Nmitz_V0JiY
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
जय श्री खेतेश्वर दाता री सा
अधिक से अधिक शेयर करें साथ ही Rajpurohit Samaj India का YouTube channel subscribe करें.. धन्यवाद 🙏🏻
आपका सवाई सिंह राज पुरोहित आगरा
मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया
25.1.18
महाशिवरात्रि पर राजपुरोहित समाज नया इतिहास रचने जा रहा है
महाशिवरात्रि पर राजपुरोहित समाज नया इतिहास रचने जा रहा है -
जय श्री गुरु महाराज जी री सा ।
सम्मानित देवियों और सज्जनों!
जय श्री खेतेश्वराय नमः ।।
हमारा सौभाग्य है कि हमारे समाज का मार्गदर्शन ऐसे तपोनिष्ठ संतों के सान्निध्य में हो रहा है ,जो हमेशा समाज हित को सर्वोपरि मानते हैं । समाज के सुख दुःख को अपना सुख दुःख महसूस करते हैं । यही कारण है कि समाज में अप्रासंगिक हो चुकी रूढ़िवादी सोच व अंधविश्वासों पर कटाक्ष कर सकारात्मक सोच एवं नवीन विचारों की ओर समाज का ध्यानाकर्षण करने का महत्वपूर्ण कार्य संपादित कर रहे हैं ।
सामाजिक कुरीतियों के निवारण के लिए 11 व 12 फरवरी को श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में होने वाले राजपुरोहित समाज सुधार सम्मेलन हेतु ब्राह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादिपति संत तुलछारामजी महाराज की सत्प्रेरणा से वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज गत तीन वर्षों से शिक्षा एवं संस्कार शिविरों के साथ विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों, विभिन्न अखिल भारतीय स्तर पर राजपुरोहित सम्मेलनों आदि के माध्यम से देश व प्रांत के विभिन्न अंचलों में दौरा कर समाज को संगठित करने, कुरीतियों के निवारण एवं सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए जन चेतना जागृत करने का अभियान कर रहे हैं। सामाजिक कुरीतियों के निवारण हेतु समन्वयक संत वेदान्ताचार्य जी पिछले 15 - 20 दिनों से लोगों में सम्मेलन के बारे में जन चेतना जागृत करने के लिए गाँव- गाँव, नगर- नगर प्रवास कर रहे है ,ताकि सम्मेलन के विषयों पर जन भागीदारी के माध्यम से मंथन कर समाज हित में कोई ठोस निर्णय लिया जा सके ।
हम बड़े सौभाग्यशाली हैं जिन्हे सनातन धर्म व संस्कृति के वाहक एवं समाज हितकारी समर्पित व्यक्तित्व के संतों का सान्निध्य मिला है । जिनका चिंतन हमेशा राष्ट्र व समाज हित रहता है । ऐसे महान संतों का वंदन, अभिनंदन एवं कोटि कोटि प्रणाम ।।
हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए ।
आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी,
शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए ।
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग निकलनी चाहिए ।।
इसी आशा एवं विश्वास के साथ--
https://youtu.be/-b_jc8oupsk
देखें ये विडियो जिसमें श्री तुलछाराम जी महाराज ने किया समस्त राजपुरोहित समाज से आह्वान....
क्या है आह्वान गुरुवर का देखें पुरा विडियो हमारे इस विडियो देखें ओर शेयर करें🙏🏻🙏🏻✍🏻
👇🏻👇🏻👀👀👇🏻👇🏻
https://youtu.be/KkNaAxy4cic
राजपुरोहित समाज मे #फैली कुरीतियों के निवारण हेतु 11 & 12 फरवरी मे ब्रह्मधाम आसोतरा में पूरे भारतवर्ष के राजपुरोहित #बंधुओं का एक सम्मेलन में...
👇🏻👀👇🏻
https://youtu.be/KkNaAxy4cic
15.11.17
श्री द्रोणा सेना का जनजागृति सम्मलेन ओर सेना प्रमुख उद्देश्य
चलो, चलो, जोधपुर चलो.. चलो, चलो, जोधपुर चलो
श्री द्रोणा सेना(राजपुरोहित समाज का राष्ट्रीय स्तर का संगठन) के भव्य सम्मेलन में
आप सबको सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्री द्रोणा सेना का जनजागृति सम्मलेन 24/12/2017 को जोधपुर शहर में होने जा रहा है
अतः इस खुशी के मौके पे आप सभी समाज बंधुओ को सादर आमंत्रण है
5 बजे : सेना जाग्रति सम्मलेन
05.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक
अतः आप सभी समाज बंधुओ से करबद्ध निवेदन है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाये।। आप सबके आगमन पर हमें खुशी होगी।
कार्यक्रम दिनांक :24 /12/2017
समय : 4 pm बजे
दिन : रविवार
स्थल : संस्कार छात्रावास, आरती नगर, पाल गाँव, जोधपुर
पुरोधा प्रथम श्रेष्ठ
आओ साथ चले, 1 से दो और 2 से 4 बने
📞 संपर्क सूत्र : जब्बर सिंह जी +91-9414160900 (संस्कार हॉस्टल)
श्री द्रोणा सेना प्रमुख उद्देश्य
हमारे कार्य, हमारी उपस्थिति ही, हमारी पहचान है ...
1. किसी भी राजपुरोहित चाहे वह आम हो या खास उसके उनके साथ, हमारी कौम के साथ किसी भी तरह के राजनैतिक व सामाजिक द्वेष एवं जातीय पूर्वाग्रह षडयंत्र के चलते, किसी भी तरह के दुर्व्यवहार उपेक्षा पक्षपातपूर्ण अनाचार होने पर पुरजोर विरोध करना, उनका साथ देना, उनके पक्ष मे कौम के पक्ष में लामबंद हो खड़ा रहना, लड़ना संघर्ष करते हुए विजय हासिल करना |
2. हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के साथ सोशल मीडिया या अन्य कोई माध्यम से समाज की छबि खराब हो रही तो उसका आक्रामक विरोध कर सुधार करवाना |
3. ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम मर्यादा गरिमा के साथ जुड़े किसी भी विवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद करना |
4. सामाजिक मुद्दे पर समाज में एकजुटता स्थापित करने का प्रयास, कौम मे लोकतंत्र अनुरुप राजनीतिक चेतना का संचार करते, राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना |
5. सामजिक समरसता बनाये रखने और राजपुरोहित समाज का नेतृत्व वर्चस्व कायम रखने हेतु 35 कौम को साथ लेकर चलना |
6. समाज की बालिकाओ में शिक्षा के लिए जागरूकता पैदा करना, बढ़ावा देना |
7. मातृशक्ति को हर जगह अग्रिम सम्मानित स्थान उपलब्ध करवाते हुए उन्हें बराबरी का दर्जा देना |
8. युवा वर्ग को मंच देना तथा समाज के प्रति उनकी सोच को सामने लाने का प्रयास करना युवाओं को परंपरागत राजपुरोहित संस्कारो पर चलने की सीख प्रेरणा देते हुए, उन्हें नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित करते सहयोग देना|
समाज को नशा मुक्त करना।
समाज मे आडम्बर दिखावाबाजी कम हो इस पर रोक लगाना।
9. समय समय पर ऐतिहासिक महापुरुषो की जयंती मनाना, उनके नाम से भवन सड़क चौराहों का नामकरण करवाना, उनके नाम से सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ और प्रोत्साहन सहयोग देना, कौम की भावी पीढ़ी रुप में युवाओ को उनके शौर्य और पुर्वजो के गौरवशाली गुणो से रूबरू करवाते उन्हें कौम का आइडल प्रेरक पुरुष रुप में स्थापना करना, और उनके नाम से रक्तदान जैसे अन्य मानव कल्याणकारी शिविर आयोजित करना ।
10. वैदिक सनातन धर्म के रक्षक पालक रुप में कार्य, गो सेवा, गो रक्षा करना और असहाय की सहायता करना |
11. समाज की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करना तथा उन्हें शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं समयानुकूल बेहतर कोचिंग फैकल्टी की व्यवस्था उपलब्ध करवाना |
12. सबसे मुख्य रुप में समाज के बच्चों के भविष्य से जुड़े आरक्षण मसले पर फैसले तक, हक अधिकार की लड़ाई लड़ना |
सभी श्री द्रोणा सेना के सैनिक इन उद्देश्यो को जीवन की प्रेरणा मानते हुए कार्य करे,
और समाज में उक्त संगठन की उपस्थिति को सार्थक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करे
Posted via Blogaway Pro
18.9.17
विजय सिंह राजपुरोहित का वीडियो एलबम 'प्रेजिडेंट किंग एल्बम' आज लाॅन्च हुआ।
अमर छात्रसंघ अध्यक्ष ............🚩🚩
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर अमर छात्र संघ अध्यक्ष भोमियाजी श्री भोमसिंह जी राठौड़ के जीवन परिचय एवं उनके गुणगान का एल्बम आज आप लोगो के बीच रिलीज हुआ ।
15 सितम्बर को जेएनवीयू पुराना परिसर विधि संकाय में पोस्टर विमोचन किया गया था जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में अमर छात्रसंघ अध्यक्ष भोम सिंह राठौर खारा के जीवन परिचय एवं उनके जीवन आधारित कार्यशैली के वीडियो एल्बम लॉन्चिंग हेतु पोस्टर विमोचन किया गया राजपुरोहित समाज के इस युवा सिंगर विजय सिंह ओर राजपुताना परिवार एव विश्वविद्यालय के अनेक छात्र छात्राए व भोम सिह जी के मित्रगण उपस्थित थे।
कलाकार विजय सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस वीडियो एलबम में छात्रसंघ अध्यक्ष भोम सिंह के जन्म काल से लेकर आज तक की कार्यशैली पर चित्रित वर्णन गायन के रूप में होगा जिससे आने वाली पीढ़ियां सोशल साइट के हर माध्यम से देख पाएंगे वीडियो एलबम के पहला वीडियो राजपुरोहित रॉयल्स टीम के द्वारा YouTube पर आज 18 सितंबर सोमवार को 7 बजे लॉन्च हुआ। साथ ही बताया कि "ये एक छोटा सा प्रयास किया है ओर मुझे उम्मीद ही नही अपितु पुर्ण विश्वास है कि आपको मेरा ये एल्बम अच्छा लगे और आप आशीर्वाद देकर मुझे शक्ति प्रदान करे ताकि मैं निरन्तर मेरे मंजिल की और अग्रसर रहु ।"
Marudhar music YouTube channel
दोस्तों इस चैनल पर प्रेजिडेंट किंग एल्बम सॉन्ग आएगा
आप सभी इस मरुधर म्यूजिक चैनल को subscrib करे
राजपुरोहित समाज एवं सुगना फाउंडेशन मेघलासिया परिवार की ओर से विजयसिंह राजपुरोहित कोरणा बहुत बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ ।
आपका अपना सवाई सिंह राजपुरोहित
मीडिया प्रभारी
सुगना फाउंडेशन मेघलासिया
9286464911
27.4.17
Shri Kheteshwar Jayanti Mahotsav Me Sugana Foundation ka Swagat program
श्री 1008 श्री खेतेश्वरजी महाराज "दाता" के 105 वी जयंती पर "सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिय जोधपुर" ओर सुवागत प्रोग्राम का आयोजन भी किया जा रहा है ब्रह्म सावित्री धाम पीठाधीश संत श्री तुलछाराम जी महाराज का स्वागत किया गया और शोभायात्रा का स्वागत लिए श्री विरम सिह पुत्र स्व ठा सुजानसिह सिहा मेघलासिया कि तरफ से पाच रोङ चौराहा पर जल पान, कोल्ड्र ड्रिक की वयस्था की गई थी इस मौके पर सुगना फाउंडेशन मेघलासिया के श्री एस पी सिंह (उम्मेंद सिंह), सयोजक डॉ मदन प्रताप सिंह, श्री मोहन सिंह , श्री शंकर सिंह, श्री भीम सिंह , श्याम सिंह ,भरत सिंह, राहुल सिंह, रमेश सिंह, टीकम सिंह और मिडिया प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!
31.3.12
Video Bar
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना
















