न्यूज़ हेडलाइंस Post
Home
Followers
यह ब्लॉग समर्पित है!
मेरे साथ फेसबुक से जुडिए
4.4.22
राजपुरोहित मदद फाउंडेशन कर रहा है निस्वार्थ भावना से सेवा
3.4.22
राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं के सम्मान में नॉमिनेशन 15 अप्रैल तक
आप सब को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है यूथ वर्ल्ड न्यूज़ & सोशल मंच की प्रस्तुति एक भव्य और राष्ट्रिय स्तर का अद्धभुत आयोजन बहुत जल्दी दिल्ली में आयोजित होने वाला है जिसमें समाज की 50 से भी अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं के सम्मान में नॉमिनेशन ओपन - 15 अप्रैल 2022 तक -: प्रोफाइल मेल करे :- youthworldnewsbkn@gmail.com
यूथ वर्ल्ड सोशल मंच ® द्वारा ब्रह्मपुत्र सेना & समाज की जाजम समूह के सहयोग से राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं के सम्मान में देश के दिल दिल्ली में जल्द एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है और इस समारोह में राजपुरोहित समाज की 51 उन विशिष्ठ प्रतिभाओं को जिन्होंने राष्ट्रिय या राज्य स्तर पर उपलब्धि परख कार्य कर हम सबको गोरवान्वित किया है उन प्रतिभाओं को राजपुरोहित गौरव अवॉर्ड 2022 से नवाजा जाएगा ।
नोट - ■ कैटगिरी
■ समाज सेवा / शिक्षा / शिक्षण / कला / साहित्य / उधोग / खेल / चिकित्सा / मॉडलिंग / पत्रकारिता (प्रिंट / इलेक्ट्रोनिक) , राजनीति / व्यपार / प्रशासनिक सेवा / अधिवक्ता / गीत - संगीत आदि ...
★ आयोजक समिति / चयन कमेटी ऐसी 51 विसिष्ठ प्रतिभाओ का चयन प्राप्त प्रोफ़ाइलो में से करेगी अतः आप सब से आग्रह है आप अपनी या अपने जानकर बन्धु की प्रोफाइल हमे मेल के माध्मय से भेज सकते है , जिन्होंने राष्ट्रीय / राज्य स्तर पर उपलब्धि परख कार्य किया हो ।
◆ प्रोफ़ाइल इस आईडी पर मेल करे ◆
Email . youthworldnewsbkn@gmail.com
★ प्रोफाइल भेजने की अंतिम दिनांक - 15 अप्रैल 2022 इसके बाद प्राप्त प्रोफ़ाइल पर विचार नहीं किया जाएगा / प्रतिभाओं का चयन प्रोफ़ाइल के आधार पर होगा / किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नही ।।
नोट - इस msg में दिए गए फॉरमेट अनुसार ही जानकारी भेजे / साथ ही आप किस केटगिरी में नोमिनेशन कर रहे है अवश्य लिखे ।
■■■
( प्रोफ़ाइल प्रारूप )
◆ नाम -
◆ पिताजी / पति का नाम
◆ गौत्र (उपजाति)
◆ जन्म दिनांक -
◆ शिक्षा -
◆ मूल गाँव -
◆ वर्तमान निवास -
◆ कार्य / व्यवसाय -
◆ रुचि -
◆ सम्पर्क नम्बर -
◆ उपलब्धि (मय दस्तावेज - फोटो)
◆ अब तक प्राप्त सम्मान / अवॉर्ड ..
◆ किसी गैर राजनीतिक संगठन / संस्थान से जुड़े है तो उसकी जानकारी -
◆ अन्य कोई विशेष जानकारी हो तो ..
◆ आपके सक्षिप्त विचार ...
◆ आपके सम्पर्क नम्बर ...
◆ कैटगिरी ......
■ आपकी फोटो / एक कोई भी आईडी प्रूफ / आपके कार्य या उपलब्धि की 2 फोटो / न्यूज कटिंग अगर हो तो ..
नोट - प्रतिभा चयन का सर्वाधिकार चयन समिति के पास रहेगा अतः इस विषय पर कोई msg / सवाल जवाब मान्य नही रहेगा वही चयनीति प्रतिभा को मेल के माध्यम से चयन की सूचना दी जाएगी और दिल्ली में होने वाले आयोजन में सम्मान गृहण करने स्वयं उपस्थित होना होगा , किसी प्रतिनिधि को अवॉर्ड भेट नही किया जाएगा ।
🙏🏻
भैरु सिह राजपुरोहित (सरवड़ी)
आयोजन मंडल राजपुरोहित गौरव अवॉर्ड दिल्ली
यूथ वर्ल्ड सोशल मंच , भारत A 51 , सेक्टर 10 नोएडा◆ यूथ वर्ल्ड न्यूज़ & सोशल मंच
★ सहयोगी स्पांसर - श्री जगदीश सिह जी देशलसर (हॉल - बीकानेर) / श्री उम्मेद सिंह जी राजगुरु (गोठड़ा) Film Producer , Dev Rajguru Films
Mumbai / TAGHills exclusive eyewear Delhi / श्री खेतेश्वर रुराक्ष & एस्ट्रोलॉजी , अहमदाबाद (श्री मोती सिह जी पिलोवनी) / महामहोपोध्याय पण्डित डॉ श्री राजेन्द्र शास्त्री जी राजकोट / धुर्व किर्येशन्स नोयडा & रॉ बीकानेरी , दिल्ली
20.5.21
बीकानेर मे पूज्य श्री खेतेश्वर महाराज की पुण्यतिथि पर माक्स वितरण किए
30.8.19
संत शिरोमणि आत्मानन्दजी महाराज के जनमोत्स्व पर ब्लड डोनेशन कैंप
परम पूज्य गुरु महाराज संत शिरोमणि श्री 1008 श्री आत्मानन्दजी महाराज के जनमोत्स्व पर ब्लड डोनेशन कैंप
गुजरात/अहमदाबाद,
संत शिरोमणि आत्मानंद जी महाराज का जन्म उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ अहमदाबाद शहर में मनाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष में 1 सितंबर 2019 रविवार को राजपुरोहित समाज अहमदाबाद के द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। आप सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं
जिसमें आप सभी राजपुरोहित बंधुओं इसमें सहयोग दें। अपनी भागीदारी अवश्य दर्ज करवाएं। मानव और मानव जाति के कल्याण के लिए इससे सुनहरा मौका अपने हाथ से ना जाने दें। ब्रह्मपुत्र सेना परिवार अहमदाबाद में जितने भी ब्रह्मपुत्र सेना के सदस्य है। उन सभी से निवेदन करता है। अपील करता है कि आप सभी शिविर का हिस्सा बने भाग ले और समाज कल्याण में अपना सहयोग दें।
त्रिलोक सिंह राजपुरोहित: ब्रह्मपुत्र सेना परिवार के सभी सदस्यों से यह निवेदन है कि 1 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में अवश्य हिस्सा लें।
14.7.19
ब्रह्मपुत्र ब्लड बैंक सेवा के दो मुख्य रक्तविर इंडियन बेस्टीज अवार्ड 2019 से सम्मानित
जयपुर। भव्या इंटरनेशनल और एन. आर. बी. फाउंडेशन की ओर से तथा देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘कलमकार मंच’ की सहभागिता में आज 14 जुलाई, 2019 को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा में प आयोजित इंडियन बेस्टीज अवार्ड -2019 में विभिन्न क्षेत्रों से रक्तविरो को सम्मानित किया गया।
जिसमे राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर सिंह राजपुरोहित मकराना और राष्ट्रीय ब्लड प्रभारी रक्तमित्र रघुवीरजी राजपुरोहित देवड़ा को समस्त भारतवर्ष में रक्त दान की सेवा देने एवम पर्यावरण सरक्षण के लिए सम्मानित किया गया जो कि हमारे समाज के लिए गौरवपूर्ण है इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन का भी आयोजन हुआ जिसमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पूरे देश के अलावा नेपाल, मलेशिया, कनाडा से भी प्रतिनिधिओ ने शिरकत की भव्या इंटरनेशनल के सीईओ शैलेंद्र माथुर और निदेशक निशा माथुर के अनुसार इस आयोजन में साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, रक्तदाता, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फैशन व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
संयोजक निशांत मिश्रा ने बताया कि आयोजन में गिनीज और लिम्का बुक के अलावा अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अवार्डीज के अलावा देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ठ पहचान रखने वाले विशिष्टजनो ने भी शिरकत की!
इसी दौरान परमेश्वर सिंह एवम रक्तमित्र रघुवीरजी ने कहा कि ये सम्मान उन सभी रक्तविरो के लिए है जिन्होंने लोगो को जिंदगी देने की कोशिश की ओर संस्था के सभी रक्तविरो, कार्यकर्ताओं को अंतःकरण से धन्यवाद दिया 🙏🏻
ब्रह्मपुत्र सेना के परमेश्वर सिंह राजपुरोहित और रघुवीर सिंह राजपुरोहित को आप जैसे युवा साथियों पर समाज को गर्व है आप आगे भी इसी प्रकार परिवार और समाज और देश का नाम रोशन करें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आज के उज्जवल भविष्य की सुगना फाउंडेशन परिवार
14.6.19
विश्व रक्तदान दिवस पर विशेष पोस्ट "ब्रह्मपुत्र सेना ब्लड"
जैसा की आप सभी को जानकारी हैं। कि राजपुरोहित समाज का एक संगठन ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा जरूरतमंद समाज बंधुओं को अविरत ब्लड उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य हैं।
कई बार समय पर रक्त नहीं मिलने पर लोगों की जान चली जाती है। पिछले कुछ वर्षों में रक्तदान को लेकर जागरूकता आयी है। आज कहानी आम लोगों की जिन्होंने अपने अनूठे प्रयास से सैकड़ों लोगों की जान बचायी है। खासतौर से ऐसे वक्त में जब परिजन मरीज की जान बचाने बदहवास इधर से उधर भागते है।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा निकटवर्ती गाँव असाडा में पैदा हुए आम लोगों जैसे शख्स किशोर सिंह राजपुरोहित। जिनके द्वारा स्थापित "ब्रह्मपुत्र सेना ब्लड" नाम के फेसबुक व वाट्सएप ग्रुप बनाये हैं, जो कि जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराता है। इस ग्रुप में अनगिनत सदस्य है। जो हर समय रक्तदान करने के लिए तत्यपर रहते हैं।
ग्रुप के सदस्य कहो या रीढ़ की हड्डी परमेश्वर सिंह और युधिस्ठर सिंह, रघुवीर सिंह राजपुरोहित से पता चला कि रक्तदान का सिलसिला कोई 3 -4 साल पहले से प्रारम्भ हुआ। आज तक प्रति दिन अनुमानित 1 - 2 से ज्यादा लोगों का इमर्जेंसी केस में रक्त देकर जीवन बचाया जाता है।
इस संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री श्याम सिंह राजपुरोहित मानते है कि इस तरह के ग्रुप खासतौर से नाजुक वक्त में बेहद काम आते है। यहां जरूरत पड़ने वाले मरीज का नाम, ब्लड ग्रुप और अस्पताल वाट्सएप में भेजा जाता है। इसके बाद ग्रुप के सदस्य आते हैं और अस्पताल में ब्लड का डोनेशन कर वापस चले जाते हैं इससे पहले मरीज के परिवारीजनों को रक्तदान करने के लिए जागरूक भी किया जाता है जब लगता है कि परिवार से ब्लड डोनेट करने के लिए कोई योग्य नही है तो संस्था के सदस्य मानवता का परिचय देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातार सदस्य युवा है और अपने नौकरी पेशे से जुड़े है लेकिन अपनी निजी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने सीमित संसाधनों में समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा भी रखते हैं। इस ग्रुप में अभी 84 सदस्य है जिसमें सक्रिय सदस्य परमेश्वर सिंह और युधिस्ठर सिंह, रघुवीर सिंह, मनोहर सिंह,मांगीलाल सिंह, राम सिंह, किशोर सिंह अमर सिंह, दिनेश सिंह, सवाई सिंह, नरपतसिंह आदि जैसे युवा हमेशा सक्रिय रहते हैं।
अब आते हैं एक सवाल पर कि क्या रक्तदान करने से रक्तदाता को भी कोई लाभ होता है ?
हमारा ज़वाब है - जी हाँ !
रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है न ही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है।
डॉक्टरों का यह मानना है कि रक्तदान शरीर द्वारा रक्त बनाने की क्रिया को भी तीव्र कर देता है। रक्त के कणों का जीवन सिर्फ 90 से 120 दिन तक का होता है। प्रतिदिन हमारे शरीर में पुराने रक्त का क्षय होता रहता है और नया रक्त बनता जाता है इसका हमें कोई अनुभव नहीं होता।
आप भी रक्तदान करें, जिससे रक्त की हमेशा उपलब्धता बनी रहे। कोई सुहागिन विधवा न बने, बूढ़े मॉ-बाप बेसहारा न हों, खिलता यौवन असमय ही काल का गाल न बने। आज किसी को आपके रक्त की आवश्यकता है, हो सकता है कल आपको किसी के रक्त की आवश्यकता हो।
अतः बहादुर होकर स्वैच्छिक रक्त दान करें। स्वेच्छा से रक्त देने वाला मनुष्य, मानव मात्र सहायता के लिये रक्त देता है, न की धन के लालच से। इस स्वैच्छिक दान विकल्प नहीं है।
आइये एक कदम....जिंदगी की बढ़ाते हुए और रक्तदान को महादान बनाने के लिए एक मुहिम की पहल की शुरुआत को अपने सभी मित्रों को इस व्हाट्सएप्प और फेसबूक के ज़रिए आह्वान भी करता हूँ के आप अपने अपने मित्रों को इस पावन कार्य के लिए प्रेरित करें और इंसानियत की कहानी को आगे बढ़ाएं।
आप सभी के लिए एक विशेष जानकारी और सूचना
आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं करें अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......
राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है, जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
29.5.19
युधिष्ठिर सिंह राजपुरोहित को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए यस बैंक की ओर से सम्मानित किया गया है
समय -समय पर बैंकों कर्मचारियो को उनके विलक्षण काम के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं और सराहना की जाती हैं। इसी कड़ी में यस बैंक के मैनेजर और युवा समाजसेवी श्री युधिष्ठिर सिंह देवतरा को बेस्ट परफॉर्मेंस वर्ष 2018-19 के लिए यस बैंक की ओर से सम्मानित किया गया है।
आप सभी के लिए एक विशेष जानकारी और सूचना
आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं करें अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......
राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
5.5.19
राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा 19 मई को अहमदाबाद शहर में पंक्षी परिंडा अभियान
राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा आगामी 19 मई 2019 को अहमदाबाद शहर में पंक्षी परिंडा अभियान चलाया जाएगा । जिसमे पक्षियों की प्यास बुझाने की अपील, जगह-जगह परिंडे बांधे जायेगे
राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा समय-समय पर सामाजिक उत्थान के कार्य किए जाते हैं जिसमें प्रमुख रूप से समाज बंधुओं को ब्लड सेवा उपलब्ध करवाना है उसी कड़ी में राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना द्वारा अहमदाबाद शहर में पक्षियों के परिंडा ने अभियान चलाया जाएगा।
परमेश्वर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि पक्षियों का जीवन हमारे लिए अति आवश्यक है। साथ ही परिंदों के संरक्षण, भीषण गर्मी में पेयजल, दाना-पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है। और परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं। परिंदो द्वारा बीजारोपण किया जाता रहा है क्योकि यही परिंदे बीज खाते समय नयी जगहों पर गिराते रहते है। जिससे एक नए पेड़ का उदय होता है। और जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है और भी सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए और इस प्रकार के कार्य करना चाहिए"
।। जय पंक्षी राज ।।
एक सुचना आप सभी के लिए
आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......
हमारा पता है - sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा
20.4.19
ब्रह्मपुत्र परमेश्वर राजपुरोहित आइए जानते हैं इन के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी
नाम - ब्रह्मपुत्र परमेश्वर राजपुरोहित
पिता - श्री रतनसिह जी राजपुरोहित
गांव - बासडा पुरोहितान, मकराना ( नागौर)
व्यवसाय - कपडे का
सोच - रक्त दान करे और सभी को करने के लिए प्रेरित करना । रक्त की कमी नहीं हो कभी किसी के लिये।
संस्था - ब्रह्मपुत्र सेना
2009 से रक्तदान कर रहे है लगभग 14 बार रक्तदान कर चुके हैं। 2014 मे ब्रह्मपुत्र सेना संस्था बनाकर कार्य को गति दी । ब्रह्मपुत्र ब्लड बैंक ग्रुप के माध्यम से भारत भर मे हर ग्रुप का रक्त मात्र 30 मिनट मे उपलब्ध करवा रहे |
बीकानेर ट्रामा सेंटर मेडिकल कालेज मे अन्तराष्ट्रीय रोड सेफ्टी बल्ड मोटिवेटर व हैल्प सहायता एनजीओ राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय डकटर टीम का सम्मेलन हुआ जिसमें आपको सम्मानित किया गया | भारत की 10 टॉप बल्ड संस्थाओं मे चयनित राजपुरोहित समाज की ब्रह्मपुत्र बल्ड बैक भी अपना स्थान रखती है ।
इनके काम और काम करने की सोच को सुगना फाउण्डेशन परिवार और समस्त राजपुरोहित का सलाम । हम आपके यशस्वी जीवन की कामना करते हैं आप इसी प्रकार परिवार समाज और देश का नाम रोशन करें ऐसी मंगल कामनाओं के साथ मिलते हैं फिर किसी अलग परिचय पहचान के साथ तब तक के लिए मुझे दीजिए इजाजत जुड़े रहिए राजपुरोहित समाज इंडिया के साथ........
परिचय संपादक - सत्यनारायण राजस्थानी सत्तु आसोप
अगर आप भी साहित्य और कला जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं यह समाज हित के लिए आपने कुछ अलग कार्य किया है तो हमें जरूर लिख भेजिए अपने बारे में हम उसे राजपुरोहित समाज इंडिया पर पब्लिक और स्थान देंगे आप हमें अपनी जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 92864 64911 कर दे सकते हैं जिसे हम जल्द ही प्रकाशित करेंगे।
NEWS को Whatsapp फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram
पर शेयर करे।
●●●●●●●●●●●●●●
राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग
अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram , YouTube पर सभी के लिंक क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ
http://www.facebook.com/maasugana
19.4.19
समाज को जागरूक करने के लिए समय-समय पर लिखते रहते अपनी रचनाएं... श्याम राजपुरोहित
आइए जानते हैं इन के बारे में......
नाम - श्यामसिंह राजगुरू राजपुरोहित
पिता - श्री सोहनसिंह जी राजपुरोहित
गांव - गांव-मालकोसनी
तहसील बिलाड़ा जि.जोधपुर
व्यवसाय - बोरून्दा(मेड़ता)में कली चूने के भट्टे का व्यसाय।
कवि/लेखक/गायक|
संस्था - ब्रहमपुत्र सेना में संगठन मन्त्री
सन् 2005 से लेखन ।2006 में"खेतेश्वर अमृतवाणी "एंवम "खेतेश्वर भजनावली"का प्रकाशन हुआ।
युट्युब पर अनेक भजन,लोकगीत,विवाह गीत,राजनैतिक पार्टी प्रचार गीत,फागण गीत,खेतेश्वर दाता के भजन और अन्य लोकगीत प्रसारित हो चुके हैं।
कविताओं और लोक गीतों,भजनों का लेखन जारी हैं। महिने में तीन चार भजन,लोकगीत युट्युब पर प्रसारित हो जाते हैं।
आप राजस्थान के लोकप्रिय गीतकार गजेंद्र अजमेरा को भी भजन लिख कर देते जिसे वो अपनी आवाज मे जनता के समाने प्रस्तुत करते हैं |
मेरे अनुसार इनका सबसे अच्छा और लोकप्रिय भजन जिसके कारण राजपुरोहित समाज मे अजमेरा लोकप्रिय हुआ हैं |
भजन राजपुरोहित कुलदेविया
लिंक सुनने के लिए
👇👇👇👇👇👇
https://youtu.be/SHwLFyvwg88
परिचय संपादक - सत्यनारायण राजस्थानी सत्तु आसोप
अगर आप भी साहित्य और कला जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं यह समाज हित के लिए आपने कुछ अलग कार्य किया है तो हमें जरूर लिख भेजिए अपने बारे में हम उसे राजपुरोहित समाज इंडिया पर पब्लिक और स्थान देंगे आप हमें अपनी जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 92864 64911 कर दे सकते हैं जिसे हम जल्द ही प्रकाशित करेंगे।
NEWS को Whatsapp फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram
पर शेयर करे।
●●●●●●●●●●●●●●
राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग
अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram , YouTube पर सभी के लिंक क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ
http://www.facebook.com/maasugana
Labels
Search This Blog
आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .
Contact Form
ट्विटर पर फ़ॉलो करें!
एक सुचना

























