न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label श्रीखेतेश्वर महाराज. Show all posts
Showing posts with label श्रीखेतेश्वर महाराज. Show all posts

8.4.24

प्रकाशसिंह राजपुरोहित को श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव समिति रानी का अध्यक्ष बनाया गया

रानी : - श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव समिति तत्वाधान में रविवार राजपुरोहित समाज भवन रानी में एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित प्रस्तावों पर संयुक्त सहमति से प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रानी गांव के खेतेश्वर चौक से मुख्य रैली व भव्य शोभायात्रा का आगामी दिनांक 22-4-2024 सोमवार को दोपहर 2:00 बजे बड़े धूमधाम हर्षोल्लास एवं राजपुरोहित समाज के सहयोग द्वारा 112 श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा । 
जिसमें राजपुरोहित समाज के वयोवृद्ध, प्रबुद्ध जन एवं राजपुरोहित युवा साथियों सर्वसहमति से निर्विरोध राजपुरोहित समाज के भामाशाह , शिक्षाप्रेमी श्री प्रकाशसिंह राजपुरोहित पावा को श्री खेतेश्वर जन्मोत्सव समिति रानी का अध्यक्ष बनाया गया समाज में गणमान्य नागरिकों अध्यक्ष मोहदय का साफा, माला पहनाकर अध्यक्ष प्रकाश सिंह जी पावा का स्वागत किया तथा मुँह मीठा करवाकर शुभकामनाएं प्रेषित की ओर अध्यक्ष मोहदय ने बताया कि समाज ने मुजे जवाबदेही मेरे कंधो पर डाली उसका तन मन, धन, निर्वहन करूँगा ओर समाज के निश्वार्थ भाव से समाज की सेवा के सदैव तत्पर रहूंगा ओर जिसमें राजपुरोहित समाज की महिला शक्ति वाहन रैली और युवाओं के द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी राजपुरोहित समाज के गणमान्य नागरिक व संत श्री खेतेश्वर महाराज महोत्सव समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जिसमें रानी नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के प्रमुख गांव के गणमान्य नागरिक महानुभाव उपस्थित रहे जिसमें रानी नगर पालिका क्षेत्र,पुनाडिया,ढोला ,निंबाड़ा , रानी गांव ,मांडल ,इटेन्द्रा चारणान ,आना ,पावा ,बारवा ढालोप,खरोकड़ा नादाना भाटान, नादाना जोधान ,माताजी वाड़ा बिरामी ,मोरखा ,जवाली , वारका ,बाबा गांव ,शिवतलाव बारवा ,सोनाणा खेतलाजी , नारवा पुरोहितान,नाडोल गराली ,जीवन कला , गवाड़ा घेनड़ी,मुंडारा ,मालारी ,सिंदरली बरकाना सावलता, आंकदडा बसंत ,सांडेराव ,कोसेलाव विंगरला ,गिराली , माताजी का वाडा , ढारिया , रडावा, बाली बुसी, बोया फालना गांव फालना स्टेशन सोकडा व पुरोहितों की ढाणी और सभी राजपुरोहित समाज के गांवों के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन , युवा साथीगण मौजूद रहे। 


ब्रह्मः ऋषि संत श्री खेतेश्वर दाता के जन्मोत्सव क़ो बड़े धूमधाम से रानी मे मनाया जायेगा इस कार्यक्रम के व्यवस्था हेतु आज मीटिंग हुई उसमे श्रीमान प्रकाश सिंह जी पावा क़ो सर्वसहमति से निर्विरोध जन्मोत्सव कार्यकारी अध्यक्ष बनाया उसके लिए प्रकाश सा क़ो हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई राजपुरोहित समाज इण्डिया 

6.6.23

ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम जी महाराज का 43 वा दिव्य चातुर्मास ...

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरिद्वार से आ रही है 
अनंत विभूषित ब्रह्मचारी ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज का 43 वा दिव्य चातुर्मास ब्रह्म सरोवर श्री खेतेश्वर ब्रह्माधाम तीर्थ आसोतरा होने की घोषणा सदगुरुदेव ने आपने श्री मुख से हजारों भगत भाविको की मौजूदगी में श्री खेतश्वर घाट हरिद्वार में की तो इस बार आप सभी पहुंचे ब्रह्मधाम आसोतरा कीजिए दर्शन विश्व के दूसरे ब्रह्मा मंदिर का साथ में बैकुंठ धाम जहां पूज्य गुरुदेव संत श्री खेतेश्वर महाराज की समाधि स्थल है और पूज्य गुरुदेव जी का आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त करें और कीजिए .


अब कीजिए अपने प्रतिष्ठान और व्यापार का डिजिटल विज्ञापन 

 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के साथ 
वक्त के साथ बदले सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाये
 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 12 अलग-अलग पोस्ट पुरे एक साल तक मात्र 1199/- ऑफर मात्र 5 दिन के लिए शेष जल्दी करे बुकिंग अपना विज्ञापन ओर अधिक जानकारी के लिए 9837005816 पर संपर्क करें. 
या देखें यह वीडियो

न्यूज़ वीडियो आप युटुब चैनल पर जाकर देख सकते हैं राजपुरोहित समाज इंडिया के अपने यूट्यूब चैनल पर अगर आपने अभी तक यह चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो जल्दी से चैनल को सब्सक्राइब करें यहां पर मिलती है समाज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें सबसे पहले

1.6.21

संत खेतेश्वर महाराज जी के जीवन पर आधारित प्रश्न और उत्तर

संत श्री खेतेश्वर भगवान की प्रश्नमाला पूज्य गुरु महाराज संत खेतेश्वर महाराज जी के जीवन पर आधारित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर जो कि हम सभी समाज बंधुओं को मालूम होना चाहिए ।

1 सवाल –  संत खेतेश्वर का जन्म कब और कहा हुआ था?
उत्तर –  22 अप्रैल 1912, गांव खेङा, सांचौर, जिला जालौर


2. सवाल –  संत खेतेश्वर के माता- पिता का नाम क्या था?

उत्तर –  माताजी -सणगारी देवी, पिताजी-  शेरसिंह जी (शेरिंगजी) उदेश

3. सवाल –  संत खेतेश्वर का मूल गांव कौनसा था? उनके माता-पिता खेङा क्यों गए थे?
 
 उत्तर –  मूल गांव सराणा जिला बाङमेर, माता-पिता पशु चराने और खेती करने खेङा गए थे

4. सवाल –  संत खेतेश्वर को टीटी द्वारा रेल से उतारने और संत द्वारा परचे से रेल का इंजन बंद करने की घटना कहां हुई थी?

उत्तर –  समदङी रेलवे स्टेशन के पास

5. सवाल –  संत खेतेश्वर की शादी का रिश्ता जिस युवती से तय हुआ था उनका नाम क्या था और गांव कौनसा था?

उत्तर –  बादली देवी, गांव- सियों का गोलिया ( सिवाणा) बाङमेर

6.सवाल –  संत खेतेश्वर के गुरु का नाम क्या था? वे कहां के थे?
उत्तर –  संत श्री  गुणेशानंद जी , कोलायतजी

7. सवाल –  संत खेतेश्वर का मिर्गी रोग किसके आशिर्वाद से ठीक हुआ? कहां हुआ और कैसे हुआ?

उत्तर –  सांई की बेरी के संत मलंग सांई जी के आशिर्वाद से।
गांव सराणा में ठीक हुआ। संत ने एक ग्लास पानी पिलाकर किया।
 
8. सवाल –  संत खेतेश्वर को बचपन में कौनसी बीमारी थी, जिसके कारण वे एक बार कुएं में गिर गए थे?

 उत्तर –  मिर्गी रोग

9. सवाल –  संत खेतेश्वर ने किन किन स्थानों पर तपस्या की थी?

 उत्तर –  1. पीपलिया नाडा 2. सिवाणा   3. पाती 4. समदङी 5. असाङा  6. पादरङी खेङा डावियाल 7. मूठली तालाब 8. असोतरा ब्रह्मधाम स्थल

10. सवाल –  संत खेतेश्वर बचपन में क्या करते थे?

उत्तर –  गायों के बछङे चराते थे

11.सवाल –  संत खेतेश्वर के प्रसिद्ध घोङे का नाम क्या था? किससे खरीदा था?

उत्तर –  मुकुंद घोङा, समदङी के तत्कालीन ठाकुर से खरीदा था

12.सवाल –  संत खेतेश्वर द्वारा बकरे की पशु बलि रोकने का भीलों से आग्रह कहां की घटना है?  बलि क्यों दी जा रही थी?

उत्तर –  मूठली तालाब, गांव मूठली बाङमेर। दशहरे के उपलक्ष में बलि दी जा रही थी।


13. सवाल –  संत खेतेश्वर को समाधि दी गई या दाह संस्कार किया गया?

 उत्तर –  दाह संस्कार किया गया

14. सवाल –  संत खेतेश्वर का जिन बादळी बाई से रिश्ता तय हुआ था उनको बहन बनाने बाद वचन निभाते हुए माहेरा किस गांव में भरा था?

 उत्तर –  गांव गुङानाल बाङमेर

15. सवाल –  संत खेतेश्वर की शादी तय होने पर उन्होंने क्या किया?

उत्तर –  वे सियों के गोळिये गए और बादळी बाई को चुंदङी ओढाकर धर्म बहन बोल दिया

16. सवाल –  ऐसी कौनसी महत्वपूर्ण तिथि है जो संत खेतेश्वर के जीवन में बार बार आई?

उत्तर –  पंचमी
जन्म पंचमी को
मंदिर की नींव  पंचमी को
मंदिर की प्रतिष्ठा पंचमी को

17. सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर की नींव के बाद बनकर प्रतिष्ठा तक कितना समय लगा?

 उत्तर –  22 वर्ष 11 माह 16 दिन

18. सवाल –  संत खेतेश्वर ने शिष्य तुलसाराम जी को गुप्त रहस्योपदेश किस जगह दिए?

उत्तर –  अज्ञात जंगलों में

19. सवाल –  ऐसी कौनसी जगह है जहां संत खेतेश्वर और उनके शिष्य संत तुलसाराम जी दोनों ने तपस्या की थी?

उत्तर –  पीपलिया नाडा

20.सवाल –  संत खेतेश्वर ने विश्व विख्यात कौनसा मंदिर बनवाया?

उत्तर –  ब्रह्माजी मंदिर आसोतरा

21. सवाल –  संत खेतेश्वर ने राजपुरोहित समाज में किस पशु का पालन बंद करवाया?

उत्तर –  बकरी और भेङ

22. सवाल –  संत खेतेश्वर ने ब्रह्मा जी मंदिर की नींव कब रखी?

 उत्तर –  20 मई 1961, विक्रम सम्वत 2018 वैशाख शुक्ला पंचमी
 
23. सवाल –  संत खेतेश्वर ने ब्रह्मा जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कब की?
 
उत्तर –  6 मई 1984 विक्रम सम्वत 2041 वैशाख शुक्ला पंचमी

24. सवाल –  अंतर ध्यान से भूगर्भ में कौनसी नदी का प्रवाह बताकर संत खेतेश्वर ने उसके ऊपर ही ब्रह्माजी का मंदिर बनवाया? जो बाद में नींव खुदाई में पानी निकला भी

 उत्तर –  सरस्वती नदी

25. सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर की नींव खुदाई में 52 फीट नीचे जिंदा कौनसा प्राणि मिला था?

उत्तर –  कछुआ

26. सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर की ऊचाई  और गहराई कितनी-कितनी है?

उत्तर –  52 फीट ही गुंबद की ऊचाई, 52 फीट ही गहरी नींव

27. सवाल –  ब्रह्मा जी मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद कब संत खेतेश्वर ब्रह्मलीन हुए?

उत्तर –  प्राण प्रतिष्ठा पूरी होते ही पहला भोग लगने के साथ वहीं पाट पर बैठे ब्रह्मलीन हो गए 6 मई 1984 को

29. सवाल –  संत खेतेश्वर का अंतिम संस्कार रात में किया या दिन में?

उत्तर –  न रात न दिन। जब सूर्य क्षितिज में आधा डूबा था, उस संध्या काल में किया गया

30.सवाल –  ब्रह्माजी मंदिर के शिल्पकार कौन थे और इसमें कितने खंभे हैं?

उत्तर –  शिल्पकार खुद संत खेतेश्वर और 44 खंभे हैं

31. सवाल –  संत खेतेश्वर ने समाज में तेजी से दौरे कर मंदिर सहयोग लेने के लिए कौनसी गाङी खरीदी थी और कहां से खरीदी?

 उत्तर –  एंबेसडर कार, रायथल जालौर से खरीदी

बोलो खेतेश्वर भगवान् की जय हो

32. सवाल –  संत खेतेश्वर का अंतिम संस्कार कहां किया? उनके समाधी स्थल का नाम क्या है?

उत्तर –  ब्रह्मधाम के ठीक सामने है।

समाधि स्थल का नाम बैकुंठ धाम

33. सवाल –  संत खेतेश्वर के मुकुंद घोङे को किस संत ने एक तालाब की पाल से गुजरते लंगङा बोला तो वह वचन सिद्ध होने के कारण लंगङा हो गया था?

उत्तर –  संत रूपजी बापजी

34. सवाल –  राजपुरोहित संत रूपजी बापजी को किस संत ने अंधा बोला तो वचन सिद्धि से उसके बाद वे जीवन भर नेत्रहीन ही रहे?

उत्तर –  संत खेतेश्वर

35. सवाल –  संत खेतेश्वर की सची घटनाओं पर आधारित पहली प्रामाणिक पुस्तक श्री खेतेश्वर जीवनी ( सत्य घटनाओं का संग्रह) के लेखक कौन है?

 उत्तर –  जोरावरसिंह राजपुरोहित अर्थनडी

36. सवाल –  संत खेतेश्वर का ननिहाल कहां था?

 उत्तर –  मनणावास जसोल

37. सवाल –  ऐसी कौनसी यात्रा है जिसके लिए संत खेतेश्वर को 23 साल इंतजार करना पङा? उनके पहले आग्रह को ठुकरा दिया था। फिर मंदिर प्रतिष्ठा और ब्रह्मलीन होने से ठीक एक दिन पहले दाता को वह यात्रा करवाई गई?

 उत्तर –  कुटुम्ब यात्रा ( जो पूर्ण संत बनने के लिए उनके जन्मभूमि के परिवार कुटुम्ब जन दान दक्षिणा देकर निकालते हैं)

38. सवाल –  संत खेतेश्वर ने ब्रह्मा जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कब की?

 उत्तर –  6 मई 1984 विक्रम सम्वत 2041 वैशाख शुक्ला पंचमी
39. सवाल- खेतेश्वर भगवान ने जहां मौन रखकर 12 वर्ष तक तपस्या की उस स्थान का नाम?
उत्तर - समदड़ी स्टेशन से ठीक 1 किलो मीटर पर खेजड़ियो ।

40. सवाल - आसोतरा धाम ब्रह्माजी मंदिर के द्वार पर दो विशाल हाथी के उपर कोन- कोन से देवता विराजमान है ?
उतर:- इंद्रदेव और कुबेर भगवान


41. सवाल- श्री खेताराम जी ने पाली जिले के कोनसे गांव में अम्बे मां का मन्दिर बनाया था, उस स्थान पर वर्तमान में श्री श्री 1008 संत श्री खेताराम जी महाराज जी का मन्दिर स्थित है ?
उतर- पाती गांव

42. सवाल- गुरुमहराज श्री खेताराम जी महाराज जी ने कोनसे गांव को अपना स्टेट बैंक बताया था ?
उतर - ओडवाडा

आशा करता हूं आप सभी को यह जानकारी बहुत ही अच्छी लगी होगी यह जानकारी हमें भेजी है मनोज राजपुरोहित हाल बीकानेर द्वारा व्हाट्सएप पर हम उन का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

अगर आप भी हमें कुछ जानकारी भेजना चाहते हैं तो जरूर भेजिए हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864-64911 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन & आरोग्यश्री समिति

1.9.20

श्री खेतेश्वर जन्मभूमि महातीर्थ धाम, बिजरोल खेड़ा में मैं भादरवी पूर्णिमा का मेला स्थगित

श्री ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली महातीर्थ धाम -ट्रष्ट- बिजरोल खेड़ा
समस्त समाज बंधुओं एवं श्री गुरु महाराज जी के भक्त भावी को को सूचित किया जाता है की विश्वव्यापी कोरोना महामारी को देखते हुए तथा केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों की पालना हेतु श्री ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्मस्थली चैरिटेबल ट्रस्ट के आदेशानुसार भादरवि पूर्णिमा दिनांक 2-9- 2020 बुधवार को आयोजित होने वाले पूर्णिमा के सभी कार्यक्रम पूर्ण रूप से स्थगित रखे गए हैं परम् पूज्य श्री दीनदयाल जी महाराज ने कहा कि आप सभी श्री गुरु महाराज जी के भक्त भविक जन अपने-अपने घरो पर ही नारियल गोला का हवन करें तथा प्रार्थना करें कि सभी जीव जगत का भला हो एवं ट्रस्ट के महामंत्री श्री धूंखाराम जी राजपुरोहित ने बताया कि इस अवधि में मंदिर परिसर पूर्ण रूप से बंद रहेगा एवं गत पूर्णिमा ओं की तरह इस पूर्णिमा को भी अपने घर पर ही श्री गुरु महाराज जी के नाम नारियल का हवन कर विश्व शांति की प्रार्थना करें
श्री गुरुदेव के चरणो में कोटि कोटि प्रणाम जय गुरुदेव

11.2.20

सूरत में पूर्णिमा को श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ द्वारा 50वीं पैदल यात्रा सम्पन्न हुई


 रविवार सूरत में श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ द्वारा आयोजित 50 वी  मासिक पूर्णिमा पैदल यात्रा सम्पन्न हुई जिसमें लगभग 500 से ज्यादा भक्तों ने भाग लिया आज की यात्रा में खासकर बच्चे और महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया।

इस यात्रा में राजपुरोहित समाज रत्न ओर वरिष्ठ आईएएस श्री श्यामसिंह जी  राजपुरोहित पिलोवनी मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान भी पधारे जिनका राजपुरोहित युवा फॉउंडेशन श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ की ओर से मोमेंटो साफा ओर दुपट्टे द्वारा बहुमान किया गया श्यामसिंह जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में शिक्षा और सामाजिक जागृति महिला सशक्तिकरण व रक्तदान के अमूल्य योगदान की  संघ के कार्यो की भूरी भूरी प्रसंसा की ओर आगामी राजपुरोहित स्टूडेंट ऑर्गेनाइज के सेमिनार में आने की अनुमति भी दी ।

इस यात्रा के लाभार्थी दशरथसिंह सुपुत्र शंकरसिंहजी वराड़ा का दुपट्टा द्वारा यात्रा संघ की ओर से सम्मान किया गया अंत मे संघ के सयोंजक महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अभी तक दिए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की ताकि ओर भी ज्यादा उत्साह से समाज के कार्य मे जुटने का आह्वान किया।
                आप सभी भक्तों से एक विशेष निवेदन है
     सभी भक्तों से विनंती है आगामी 51 वी पूर्णिमा पैदल यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होगी पूरे दाता के दिव्य आशीर्वाद ओर कार्यकर्ताओ के संकल्प को साकार करवाना है आप सभी जरूर पधारे..... 

10.2.20

ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा विद्यार्थियों को सम्मानित किया

श्री ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर जन्म स्थली महातीर्थ धाम बिजरोल खेड़ा स्थित ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल...

      गुरुकुल के लिए अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि गुरुकुल के दो ऋषिकुमार नेमिचंद राजगुरु ग्राम चितरोड़ी और कैलाश कुमार ग्राम देवड़ा ने आठवी बाॅर्ड  में आठवां स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लेपटाॅप प्राप्त किया।


      जिसे आज परम् श्रद्धैय श्री दीनदयालजी महाराज जी के कर कमलों से माला पहना कर श्री गुरु महाराज जी का नाम लेते हुए आशीर्वाद दिया एवं ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्रीमान नगराजजी राजपुरोहित गांव खिरोडी द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया और ट्रस्ट के महामंत्री श्रीमान धोखाराम जी राजपुरोहित ऋषि कुमारों को और कड़ी मेहनत करने को कहा और पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया और  सभी गुरु भक्त जनों की मौंजूदगी में दोनों ऋषिकुमारो का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधानाचार्य श्रीमान टिकमारामजी राजपुरोहित और  सभी आचार्यगण व गुरूकुल के सभी ऋषिकुमार भी उपस्थित रहें।

सम्पूर्ण गुरुकुल परिवार ओर राजपुरोहीत समाज  व ट्रस्ट दोनों विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनन्दन करता है तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हें।
🙏जय खेतेश्वराय नमः🙏

4.1.19

संत खेतारामजी महाराज की मूर्ति स्थापना का तीसरी वर्षगांठ समारोह 24 व 25 को

हर साल की भांति इस वर्ष भी संत श्री खेताराम जी महाराज की मूर्ति स्थापना की वर्षगांठ इस बार 24 और 25 जनवरी को मनाई जाएगी आप सभी समाज बंधु सादर आमंत्रित है हैदराबाद और सिकंदराबाद के साथ समाज के तथा ध्यान में यह आयोजन होना है

संत खेताराम जी महाराज की मूर्ति स्थापना का तीसरी वर्षगांठ समारोह 24 और 25 को



न्यूज़ by श्री योगेंद्र सिंह राजपुरोहित

2.10.18

राजपुरोहित समाज सिरोही चेन्नई के तत्वावधान में 17वाँ विधार्थी प्रोत्साहन सम्मान समारोह

शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य स्तम्भ ।
     राजपुरोहित नवयुवक मंडल द्वारा एव राजपुरोहित समाज सिरोही चेन्नई के तत्वावधान में आयोजित 17वाँ विधार्थी प्रोत्साहन सम्मान समारोह की शुरआत विशिष्ठ अतिथियों व संत महात्माओं का भव्य स्वागत सामेला व पुष्प वर्षा द्वारा हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

    राजपुरोहित बाल संस्कार शाला सरस्वती बंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा मनमोहक प्रस्तुतयों दी गई । कार्यक्रम में पावन सानिध्य क्रांतिकारी संत श्री श्री सत्यानंदजी महाराज, विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार जी मूंदड़ा सचिव वैष्णव कॉलेज सम्मान समारोह के मुख्य सहयोगी गोविंद कुमार गोविंद कुमार मनीष मछाजी पडीव एवं देवारामजी चमनाजी सांथुआ सोमता मंडल द्वारा साफा माला शाल एवं मोमेंटो द्वारा जोर दार स्वागत किया गया ।

        अतिथि एवं मंडल परिचय तथा मंडल की आनेवाली गतिविधियों की जानकारी मंडल अध्यक्ष हंसराज नानिवाल कैलाशनगर ने दी।17वें पुरुकार वितरण समारोह में 200 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । जिसमें कक्षा 10 वी में प्रथम गौतमसिंह रेवतड़ा 94 %,खुशी अशोकजी सायला 92% ,ममता करणसिंह सांथू तथा 12 के बोर्ड में प्रथम देवेंद्र भिकसिंहजी धानता 99 % द्वितिय पूजा करणसिंह सांथू 98% तीसरा स्थान सतुंक्त रूप से संतोष भिकसिंहजी धानता 97% एवं हेमन्त नारायनलाल जी मंडवाड़ा 97%  विशेष पुरुष्कार से समानित किया गया ।

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने शिक्षा व शिक्षित समाज के महत्व पर अधिक जोर देते हुए कहा कि समाज को अब मंदिरों भवनों से आगे भी सोचना चाहिए और एक विद्यालय एवं कॉलेज के महत्व को बताया, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संत श्री सत्यानंदजी महाराज ने राजपुरोहित समाज चेन्नई को अब एक होकर विधालय की नींव के सपने को साकार करने के लिए जल्दी योजना बनाने का आह्वान किया । आगे मंडल अध्यक्ष में मंडल के तत्वावधान में ब्रह्मधाम कालंद्री में नेनुबाई रो मायरो, चिक्तिसा शिविर का तथा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन है, तथा मंडल के सदस्यों को वार्षिक कैलेंडर की तैयारी में जुट जाने का भी आह्वान किया ।



        चेन्नई के कई गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।मंडल सचिव भवरलाल भेटायला ने मंडल के विस्तार योजना की रूपरेखा तथा उपाध्यक्ष गुरधारीलाल कालंद्री, मगनलाल मनोरा, राजेश मेर मंडवाड़ा ने पूरे कार्यक्रम को संचालित किया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल अध्यक्ष हंसराज, भरत कैलाशनगर ने तथा धन्यवाद मंडल संरक्षक शंकरलाल मनोरा ने दिया
News by #suresh #purohit

15.9.18

गुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान री जीवन कथा रो अमृत दर्शन लाभ.

        गुरुदेव श्री बालक दास जी महाराज रे मंगलकारी आशीर्वाद सु राजपुरोहित समाज रे इतिहास में पेल्ली बार...!
आराध्य गुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान री जीवन कथा रो अमृत दर्शन लाभ...!

             शनिवार शाम 6:00 से

                   कथा स्थल
          खेतेश्वर आश्रम काशीमीरा
      कथाकार : खेतेश्वर महिमा टीम

ज़रूर पधारें इस ज्ञानमय यज्ञ में और जानिये श्री गुरुदेव के जीवन के कुछ अनकहे अनसूने पहलू को  जो आपने अब तो फिर आप जरूर पधारें गुरु महाराज सन् श्री बालक दास जी महाराज के चातुर्मास में और जानिए पूज्य गुरु महाराज के चमत्कारों के बारे में उनकी तपस्या और यज्ञ की त्याग की भावनाओं को  हमारे समाज के लिए क्या करके गए हैं गुरु महाराज  आपको सब कुछ जानने को मिलेगा 🙏🏻

ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को भेजें ताकि सभी लोग लाभ ले सके

॥कथा गुरुदेव की है एक बार सुनिएगा ज़रूर अगर छूट गया ये मौक़ा तो फिर ना आयेगा।

29.7.18

चेन्नई मे गुरूपूर्णिमा के अवसर पर श्री खेतेश्वर महिला मंडल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

चेन्नई मे गुरूपूर्णिमा के अवसर पर श्री खेतेश्वर महिला मंडल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा चेन्नई मे शुक्रवार को सुबह 8-00 बजे गुरुपूर्णिमा के अवसर पर  समुद्र मुदली स्ट्रीट खेतेश्वर भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।


 यह भव्य शोभायात्रा समुन्द्र मुदली से रवाना होकर मिन्ट स्ट्रीट , आदियाप्पा नायकन ,गोविन्दाप्पा नायकन ,एन एस सी बोस रोड , नैनियाप्पा नायकन ,रासाप्पा चेटी सहित शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः खेतेश्वर भवन मे पहुँच कर सम्पन्न हुई शोभायात्रा मे श्री खेतेश्वर महिला मंडल कि महिलाऐ व बालिकाऐ अपने सिर पर कलश धारण कर अपनी परम्परागत वेशभूषा मे मंगलगीत गाती हुई  एवं पुरुष गुरु खेतेश्वर महाराज के जयकारे लगाते हुए एवं बैंड कि मधुर धुन पर नाचते गाते जयकारे लगाते चल रहे  थे ।


शोभायात्रा के बीच रास्ते मे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा के खेतेश्वर भवन मे पहुँचने पर आरती हुई एवं श्रद्धालुओ के गुरु खेतेश्वर महाराज के समक्ष फल फूल अर्पित कर मंगल कामना कि दोपहर को सात स्वरूप हवेली मे महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमे राजपुरोहित समाज के लोगो ने बडी संख्या मे बढचढ कर भाग लिया सम्पूर्ण शोभायात्रा कि व्यवस्था श्री राजपुरोहित सेवा मंडल ,राजपुरोहित बाल संस्कार शाला चेन्नई के सदस्यो ने कि ।

            चेन्नई से श्री बगसिह राजपुरोहित बागरा कि रिपोर्ट

14.6.18

श्री खेतेश्वर मन्दिर पालणा धाम का तृतीय प्रतिष्ठा दिवस समारोह

श्री खेतेश्वर मन्दिर पालणा धाम का तृतीय प्रतिष्ठा दिवस समारोह

सभी भक्तों को निवेदन करते हुए, अत्यंत हर्ष हो रहा हैं । परम पुज्य ब्रह्मलीन ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वर महाराज के पेर्तक गाव सराणा मे श्री खेतेश्वर पालणा धाम संस्थान मंदिर का तृतीय प्रतिष्ठा दिवस समारोह दिनाक 18 जुन 2018 को अनन्त विभूषित ब्रह्मऋषि  ब्रह्मचार्य  श्री ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर परम पुज्य सदगुरु देव श्री 1008 श्री तुलशारामजी महाराज आसोतरा के पावन सान्धिय मे होने जा रहा हैं ।
      इस अवसर आप सभी भक्त भाविक पधारकर प्रतिष्ठा मे होने वाले यऋ के दशर्न सन्त महात्माओ के दशर्न के साथ साथ चडावे की बोलियो का धर्म लाभ प्राप्त करे।

मगल कार्यक्रम -

17 जुन 2018 रविवार रात्रि 8 बजे ।

श्री विश्व्शान्ती महायज्ञ की बोली व चडावे कि बोलियो व रात्रि जागरण ।

18 जुन 2018 ।

श्री विश्वशान्ती महायज्ञ व श्री खेतेश्वर मन्दिर का प्रतिष्ठा दिवश समारोह ओर महाप्रसादी का आयोजन्।

                         आयोजक
  श्री खेतेश्वर पालणा धाम सस्थान एवं राजपुरोहित समाज
              गाव- सराणा  जिला -बाडमेर ।
         7023627584, 94141010451


16.5.18

संत श्री तुलसाराम जी महाराज ने की गोवर्धन पर्वत की यात्रा हजारों भक्तों के साथ

अनंत विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मा आचार्य ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज ब्रह्मधाम गादीपति आसोतरा  के सानिध्य में मार्गदर्शन से कल रात 1:00 बजे प्रारंभ हुई जिसका लाइव प्रसारण  राजपुरोहित समाज इंडिया पर किया गया था
   अमावस्या प्रारंभ रात्रि से 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा परम पूज्य श्री चेतन जी महाराज पूज्य गुरुदेव श्री ध्यानाराम जी महाराज के साथ संत महात्मा और हजारों  भक्त भाविकों के साथ पूर्ण करके  श्री गिरिराज भगवान गोवर्धन पर्वत की यात्रा की और साथ ही गुरु महाराज ने संपूर्ण देश की शांति के लिए कामना की
भगवान गिरिराज से मन्नत मांगकर खुद को गौरवान्तित महसूस किया है गुरु महाराज यहां पर 1 महीने तपस्या करेंगे 
Jai Shree Kheteshwar Maharaj ki


14.5.18

राजपुरोहित समाज के किशोरवय बालकों एवं बालिकाओं के लिए प्रेरणा संस्कार शिविर

प्रेरणा संस्कार शिविर सूचना पत्रक
_
अनंतश्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री श्री तुलसारामजी महाराज की सत्प्रेरणा एवं वेदांताचार्य (डा०) ध्यानारामजी महाराज के पावन सान्निध्य में संत श्री संस्थान (अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ) के तत्वावधान में राजपुरोहित समाज के किशोरवय बालकों एवं बालिकाओं के लिए प्रेरणा संस्कार शिविर प्रस्तावित है_

शिविरों से सम्बंधित सूचनाएँ निम्नानुसार रहेगी

१ ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली बिजरोल खेडा (जालोर)
बालक वर्ग के लिए 30,31 मई, 1 जून 2018(30 मई को प्रात: 10 बजे तक पहुंचना)
बालिका वर्ग के लिए 2 जून 2018(प्रात: 9 बजे पहुंचना)
इस शिविर में सिरोही, भीनमाल, जालोर, बनासकांठा जिले शामिल रहेंगे

२ ब्रह्मधाम आसोतरा (बाड़मेर)
बालक वर्ग के लिए 3,4,5 जून 2018 (3 जून को प्रात: 10 बजे तक पहुंचना)
बालिका वर्ग के लिए 6 जून 2018 प्रात: 9 बजे पहुंचना
इस शिविर में पाली, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर जिले शामिल हैं

३ खेतेश्वर विद्यापीठ बडली (जोधपुर)
बालक वर्ग के लिए 7,8,9 जून 2018  (7 जून को प्रात: 10 बजे तक पहुंचना) बालिका वर्ग के लिए 10 जून 2018 (प्रात: 9 बजे पहुंचना) इस शिविर में जोधपुर, नागौर, बीकानेर, चुरू, अजमेर, हनुमानगढ़, गंगानगर जिले शामिल रहेंगे

पात्रता – (अ) बालक वर्ग : कक्षा 9,10,11,12 के विधार्थी (जिन्होंने इस वर्ष परीक्षा दी है)
  
(ब)  बालिका वर्ग : कक्षा 9 से स्नातक स्तर की बहिनें

पंजीयन शुल्क : (अ) बालक वर्ग : 100 रु प्रति शिविरार्थी
  
(ब)  बालिका वर्ग : 10 रु प्रति शिविरार्थी

सामग्री : (केवल बालक वर्ग के लिए) सभी शिविरार्थी दैनिक उपयोग की सामग्री   यथा – तेल, साबुन, कॉच, कंघा, दन्त मंजन, 1 दरी , 1 चद्दर आदि साथ लायें

नियम :
_-नियमबद्ध समय सारणी का अनुशासित ढंग से पालन करना अनिवार्य है
-शिविरार्थियों के लिए मोबाइल का उपयोग पूर्णतया वर्जित रहेगा, यदि साथ में लातें हैं तो शिविर प्रभारी के पास जमा रहेगा
-शिविर परिसर को साफ़ सुथरा रखना, अनुशासन, शिष्टाचार एवं सद्व्यवहार अनिवार्य रहेगा
-शिविरार्थी अपने साथ कोई भी कीमती सामान/अनावश्यक वस्तुएं न लायें
-शिविर प्रारम्भ से समापन तक पूर्ण समय रहना अनिवार्य है, मध्य में छोड़कर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

-शिविर में भाग लेने के लिए www.santsrisansthan.org ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं, अथवा इस लिंक पर जाकर सीधे पंजीयन किये जा सकतें है
http://www.santsrisansthan.org/wp/sanskarshivir2018/
एक से अधिक बार एवं एक से अधिक शिविर स्थानों के लिए आवेदन नहीं करें

-ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथियाँ निम्नानुसार रहेगी
_1.ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली बिजरोल खेडा (जालोर): 20/05/2018
2.ब्रह्मधाम आसोतरा (बाड़मेर): 23/05/2018
3.खेतेश्वर विद्यापीठ बडली (जोधपुर): 27/05/2018
_
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
◆ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली बिजरोल खेडा (जालोर) M.9828440405

◆ब्रह्मधाम आसोतरा (बाड़मेर)M.9461522150

◆खेतेश्वर विद्यापीठ बडली (जोधपुर)M.7742165855     

       कार्यक्रम आयोजक:-  संतश्री संस्थान
(अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ)

तकनीकी सपोर्ट 7023131008


18.12.17

राजपुरोहित समाज सेवा न्यास के सम्मान समारोह में विद्यार्थीओ का भव्य स्वागत किया गया है

राजपुरोहित समाज मुंबई मे हुआ भव्य सत्कार सम्मान समारोह  राजपुरोहित समाज सेवा न्यास के सम्मान समारोह के विद्यार्थीओ का भव्य समारोह मे भव्य  सम्मानित किया गया!

मुख्य अतिथि:- ब्रम्हर्षि ब्रह्मचर्य सिध्द पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज जी परम शिष्य  वेदान्ताचार्य श्री ध्यानारामजी महाराज जी सानिध्य मे सम्मन हुआ और महाराष्ट्र केबिनेट मंत्री राज के पुरोहित, खेतसिहजी राजपुरोहित मंवड़ी बागसिहजी  राजपुरोहित कई सारे राजपुरोहित  सेवा न्यास के सदस्य गण
वेदांताचार्य जी ने राजपुरोहित के IPS  कोसिग के लिए बच्चे दिल्ली मे तैयारी कर रहे उनके लिए के चाहता के अफिल की तो राजपुरोहित के समाज बन्धु बढचढ कर सहयोग किया बहुत बहुत धन्यवाद  के पात्र है सभी महानुभाव समाज के हित के लिए समाज के बच्चे तैयारी कर रहे उनका तन मन धन से सहयोग किया इसके लिए  हम गुरूदेव खेतेश्वर दाता से प्राथना करते है की बहुत आप सब की उनती हो

जय श्री खेतेश्वर दाता री सा

News sent By Balwant Singh Rajpurohit


17.12.17

श्री बह्माजी मंदिर आसोत्रा में प्रेम सभा का आयोजन



श्री ब्रह्मकुल गुरु खेतेश्वर महाराज  की असीम कृपा से        

श्री बह्माजी मंदिर (वैंकुण्ट धाम) आसोत्रा में अनंत श्री विभूषित 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज के सानिध्य में 21/12/2017 गुरुवार को हर वर्ष की भांति समाज मे एकता के लिए प्रेम की सभा का आयोजन होता है और प्रेम सभा मे गुरुवरजी अपने प्रेम से प्रवसन द्वारा समाज को नई ऊर्जा वह एकता का सन्देश देते है और मीठे मेथी के लाड़ू प्रसाद के वितरण करते है।

      आप सभी समाज बंधु आमन्त्रण है।
   जिसमे आप सभी राजपुरोहित बंधुओं को सादर आमंत्रित्र हैं।            
            जय श्री खेतेश्वर दाता री सा
       सभी भक्तों को तक संदेश पहुंचना

राजपुरोहित समाज की 👉 ताजा News अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को आज ही लाइक करने के लिए 👇👇 यहां क्लिक करें।👇👇
               Rajpurohit Samaj India 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage

  Rajpurohit Samaj India Official Youtube.  
                चैनल को सब्सक्राइब करें 
             राजपुरोहित समाज इण्डिना  
 https://youtube.com/Rajpurohitsamaj 

     WhatsApp पर न्यूज हमें भेज के लिए WhatsApp number 9286464911
  
Sawai singh Rajpurohit Meghlasiya 
Media prabhari Sugana Foundation


11.12.17

पुराना चुंगी नाका बस स्टैंड का नामकरण संत श्री खेतेश्वर बस स्टैंड रखने पर राजपुरोहित समाज ने जताया हर्ष




 पाली के बांगड़ कॉलेज रोड़ पर पुराना चुंगी नाका पास स्थित बस स्टैंड का नामकरण संत श्री खेतेश्वर बस स्टैंड करने पर राजपुरोहित...

    बांगड़कॉलेज रोड़ पर पुराना चुंगी नाका पास स्थित बस स्टैंड का नामकरण संत श्री खेतेश्वर बस स्टैंड करने पर राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का बहुमान किया गया। राजपुरोहित विकास समिति के सहसचिव राजेन्द्रसिंह धूरासनी ने बताया कि विकास समिति सचिव डॉ. चंद्रभान तालकिया के नेतृत्व में यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का साफा पहनाकर बहुमान किया गया।
         इस अवसर पर यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा ने संत खेतेश्वर को युग ऋषि बताने हुए उनके बताए हुए अहिंसा, प्रकृति प्रेम और जीव मात्र के प्रति दया भाव के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

       इस मौके पर रामचंद्रसिंह सुकरलाई, मानसिंह खाराबेरा, किशन सिंह धूरासनी , सवाईसिंह ढाबर, महेन्द्र सिंह आऊवा , चैनसिंह ढारिया, देवेंद्रसिंह पुनायता , सोहनसिंह पिलोवनी , राधेश्याम रुंगडी, नेमसिंह रावलवास ,श्रवणसिंह धूरासनी, मनोहरसिह, नरपत सिंह, मोतीसिंह सणतरा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे 

News by Bhaskar News Network


6.11.17

युवाओं का सम्मेलन वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज बडली पधार रहे.

शिक्षा संस्कार संगठन सेवा में समर्पित संत श्रीसंस्थान.        
            (अखिलविश्व खेतेश्वर युवा सेवा संघ)

       सभी भाइयों को अत्यन्त हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि 6 नवम्बर को शाम 7 बजे वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज बडली पधार रहे है।
      खेतेश्वरी विघापीठ मे समय पर पधारे साथ ही आस पास के गावों से भी यदि कोई बन्धु आना चाहता है तो उनका भी स्वागत है।
          साथियों! विगत काफी वर्षों में पूरी एक जनरेशन सेवाभाव व संस्कारों के अभाव में निकल गई । नशा प्रवृति में बढ़ोतरी हुई। अब आने वाली पीढ़ी नशा मुक्त व सेवाभाव व संस्कार युक्त बने, इस दिशा में गुरु महाराज का सानिध्य काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। आप सभी से विशेष आग्रह है कि यदि आप स्वयंम उपस्थित होकर गुरु महाराज का सानिध्य नही भी प्राप्त कर सको तो अपने परिजनों तक यह सूचना अवश्य पहुंचाना।

         युवाओं व बच्चों को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित कर नयी पीढ़ी के उद्धार में अपनी भूमिका निभाएं।  आने वाली पीढ़ी में प्रेम,सौहार्द भाईचारे की भावना हो, स्वच्छ व स्वस्थ नोजवानों युक्त समाज का निर्माण हो।

        सभी युवाओं में संगठित रहने की प्रवृति हो, अहंकार के स्थान पर सामुदायिकता की भावना का विकास हो। इस दिशा में हर व्यक्ति अपना योगदान अवश्य दें।

एक बार पुनः आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रति है।
समय :- सांय 7 बजे से 9 बजे तक
दिनांक:- 6 नवम्बर 2017
स्थान: खेतेश्वर विघापीठ बडली

            Rajpurohit Samaj India
ka WhatsApp number aap bhi hame Samaj ki news bhej sakte hai
            9286464911(Sawai Singh)


30.10.17

ब्रह्मधाम तीर्थ पर तीन दिवसीय विश्व शांति गायत्री महायज्ञ आज से प्रारंभ



        #बालोतरा / ब्रह्म धाम तीर्थ आसोतरा में तीन दिवसीय विश्व शांति गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज सोमवार को प्रारम्भ हुआ ।
          ट्रस्ट कोषाध्यक्ष श्री रामलाल राजपुरोहित ने बताया कि ब्रह्मलीन ब्रह्मऋषि खेतारामजी महाराज के परम् शिष्य ब्रह्मधाम गादीपति श्री तुलसाराम महाराज ने अपने चार्तुमास के दौरान विश्व शांति गायत्री महायज्ञ का संकल्प लिया था।  
          
           जिसके अन्तगर्त आज 30 अक्टूबर को प्रात: अरणी मंथन द्वारा अगिन प्रज्जलित कर यज्ञ का शुभारम्भ कियागया है 31 अक्टूबर को रात्रि में जागरण का आयोजन होगा जिसमें अनेक भजन गायको द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी

          श्री रामलाल राजपुरोहित ने बताया कि 1 नवम्बर को दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहूति एवं महा प्रसादी का आयोजन होगा।
          यज्ञ में विद्वान पंडितो के साथ ब्रह्मधाम गादीपति के शिष्य वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज द्वारा आहूतियां दी जायेगी।


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (38) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (23) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (30) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (601) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1160) Rajpurohit Samaj (272) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (29) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (133) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (55) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (16) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (45) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (259) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (307) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (13) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (199) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (99) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (370) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना