न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Rajpurohit News. Show all posts
Showing posts with label Rajpurohit News. Show all posts

8.11.26

गौर का चौक , मायलावास निर्माण में सहयोगी भामाशाह राजपुरोहित

गौर का चौक , मायलावास निर्माण में सहयोगी भामाशाह का तह दिल से धन्यवाद। जो तन मन धन से आगे आ रहे हैं। जब इस प्रोजेक्ट में भामाशाह परिवार को सूचना दी गई तो एक पल की देरी किए बिना उन्होंने हांमी भरी और गौ-मूर्ति मूर्तिकार को बनवाने भी भेज दी गई हैं। अब जल्द ही आपके समक्ष स्थापित होगी।

गौरी गोपाल की कृपा से भामाशाह परिवार के अन्न धन का भंडार दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ता रहे।

जब गौर के चौक की शोभा बढ़ेगी तब गौ कृपा से गांव में भी खुशहाली और मंगलमय कृपा बनी रहेगी।

राजपुरोहित सोढा परिवार में भामाशाह जो एक कॉल करने पर आगे आकर हमारा साथ व सहयोग देने वाले युवा भाई साहब का धन्यावाद व साधुवाद देते है 
युवा टीम नागणेशी फोर्च मायलावास 
( N.T.F ) टीम 

जय गौ माता 

गुरुदेव नें 24 खेड़ा राजपुरोहित क्रिकेट प्रतियोगिता, कानोड़ के भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।

 धर्म, समाज और खेल भावना के पावन संगम का एक गौरवशाली क्षण 

आज परम पूज्य श्री श्री 1008 ब्रह्मर्षि पीठाधीश्वर गुरु महाराज श्री तुलसाराम जी महाराज के पावन सानिध्य एवं शुभाशीर्वाद में 24 खेड़ा राजपुरोहित क्रिकेट प्रतियोगिता, कानोड़-2026 के भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर गुरु महाराज श्री ने अपने कर-कमलों से पोस्टर का विमोचन कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

यह प्रतियोगिता केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, आपसी भाईचारे, युवा शक्ति और संगठन की भावना को मजबूत करने का एक सराहनीय प्रयास है।

परम पूज्य गुरु महाराज श्री के श्रीचरणों में सादर नमन एवं कोटि-कोटि वंदन। 

आप सभी समाजबंधुओं एवं युवाओं से इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाने की हार्दिक अपील है।

 24 खेड़ा राजपुरोहित क्रिकेट प्रतियोगिता – कानोड़ 2026

जय गुरुदेव सा

समाज की बेटी झलक राजपुरोहित ने बढ़ाया गौरव, गुजरात पुलिस में DYSP पद पर चयन हुआ।

झलक राजपुरोहित सुपुत्री श्री प्रकाशसिंह जी राजपुरोहित का गुजरात पुलिस में D.Y.S.P. (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

आपकी यह शानदार उपलब्धि मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा का परिणाम है। आपकी सफलता से परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी एवं गर्व का माहौल है।

आपकी यह उपलब्धि समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। 
समाज की बेटियाँ भी किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। एक बार फिर झलक राजपुरोहित एवं समस्त परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ टीम राजपुरोहित समाज इण्डिया 

5.11.26

सरपंच कंचन राजपुरोहित ग्राम पंचायत तोलासर विजय होने पर बहुत-बहुत बधाई

में कंचन राजपुरोहित 
पुत्रवधू - श्योदानसिंहजी थानक 
ग्राम पंचायत तोलासर 

में ससुर जी के आशिर्वाद से 
सरपंच चुनाव मैदान मे उतरी 

मे अपने दंम पर नहीं 
आपके दंम पर जीती हूं 

आप सभी मजबूती से साथ दिया 
मुझ पर विश्वास भरोसा किया 
आप सभी की ऋणी रहूंगी 

आप सभी की बदौलत से जीती 
मे आप सभी को परिवार मानती हूं 

मुझे कंधे से कंधा मिलाकर 
आप सभी मतदाताओं ने साथ दिया 

मेरे ससुर जी और मेरी तरफ से 
आप सभी देवतुल्य मतदाताओं 
का सदा सदा आभारी रहूंगी 

आप सभी को कोटि कोटि धन्यवाद सादर आभार व्यक्त करती हूं 
 सरपंच 
कंचन राजपुरोहित 
ग्राम पंचायत तोलासर 

साकरणा में लता कंवर राजपुरोहित ने सरपंच पद का कार्यभार किया ग्रहण

ग्राम पंचायत साकरणा में नवनिर्वाचित सरपंच लता कंवर दुष्यंत सिंह राजपुरोहित ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
 पदभार ग्रहण करने के साथ ही लता कंवर राजपुरोहित ने ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायत का विकास करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।





रायथल की यह तस्वीर पूरे समाज और गांवों के लिए एक सुंदर संदेश है

यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है…! 

यह लोकतंत्र की खूबसूरत और संस्कारों से सजी तस्वीर है।
रायथल ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच श्री भरत सिंह राजपुरोहित ने पूर्व सरपंच श्री जसराज सिंह राजपुरोहित से आशीर्वाद लिया। भरत सिंह राजपुरोहित ने माला पहनाकर सम्मान किया। तो पूर्व सरपंच ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।

यही तो लोकतंत्र की असली खूबसूरती है... चुनाव में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मन में सम्मान, बड़ों के प्रति आदर और गांव के प्रति अपनापन हमेशा बना रहना चाहिए।

कुर्सियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन आपसी प्रेम, भाईचारा और संस्कार हमेशा कायम रहने चाहिए।

रायथल की यह तस्वीर हमारे पूरे समाज और गांवों के लिए एक बहुत ही सुंदर, प्रेरणादायक और सकारात्मक संदेश देती है।

एक पंचायत ऐसी भी जहां कोई चुनाव नहीं हुआ लेकिन सारे उम्मीदवार जीत गए

राजस्थान में इस वक्त हो रहे हैं पंचायती राज चुनाव और बिना मतदान जीत: सभी पदों पर सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय होने या प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सहमति से नाम वापस ले लेने के कारण निर्वाचन अधिकारियों द्वारा बिना किसी मतदान प्रक्रिया के प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया।
जी हां हम बात कर रहे हैं जोधपुर जिले की केरू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चावण्डा से ऐसा ही मामला सामने आया है।
ग्राम पंचायत चावण्डा में निर्विरोध चुनाव! 


आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल — सरपंच किशनसिंह व उपसरपंच राणसिंह सहित 9 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित 

पूरी पंचायत का एकमत होना गांव की एकता का प्रतीक है। नवनिर्वाचित सरपंच-उपसरपंच को राजपुरोहित समाज इंडिया की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पंचायती राज व्यवस्था में ऐसे मामलों को 'निर्विरोध निर्वाचन' या 'समरस पंचायत' की प्रक्रिया कहा जाता।

कैसे होता है: गांव के लोग आपसी मतभेद, चुनावी गुटबाजी और खर्च से बचने के लिए एक बैठक बुलाते हैं।

​परिणाम: पूरे गांव की सहमति से सरपंच और सभी पंच (वार्ड सदस्यों) के लिए एक-एक योग्य प्रत्याशी ही तय कर दिया जाता है।

जीत: चूंकि हर पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार नामांकन दाखिल करता है (या बाकी लोग नाम वापस ले लेते हैं), इसलिए कोई मतदान नहीं होता और सभी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित हो जाते हैं।


3.11.26

विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित नें ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचकर गुरु महाराज जी के दर्शन किए

विधायक श्री छगन सिंह राजपुरोहित नें ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचकर श्री ब्रह्मा जी भगवान और सावित्री माता के दर्शन के बाद श्री खेतेश्वर महाराज जी के मंदिर दर्शन किए और ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर, ब्रह्मधाम आसोतरा के परम पूज्य गादीपति श्री श्री १००८ श्री तुलछाराम जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त किया।
गुरु महाराज जी से आशीर्वाद लेते

  विधायक श्री राजपुरोहित ने बताया की पूज्य गुरु महाराज श्री तुलसाराम जी महाराज के आशीर्वाद प्राप्त कर आत्मा को दिव्य ऊर्जा और प्रेरणा की अनुभूति हुई।

====================

आप समाज से जुड़ी खबरें हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।


 संचालक सवाई सिंह राजपुरोहित जोधपुर

नोरवा गुन्देशा – सिरदार जागीरदारों की तीन पीढ़ियों की राजनीतिक विरासत!

परम पूज्य गुरुदेव संत श्री खेतेश्वर महाराज जी के आशीर्वाद से इस बार हमारे समाज में कई समाज बंधु सरपंच चुनाव जीते हैं ऐसे में एक और कहानी हमारे बीच पहुंचती है जिनकी पिछले तीन पीढ़ियां राजनीतिक सरपंच पदों पर रह चुकी है। 

तीन पीढ़ियों से सरपंच पद पर प्रतिनिधित्व परंपरा रही कायम।

नोरवा ग्राम पंचायत में राजपुरोहित परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती अंजू कंवर राजपुरोहित तीसरी पीढ़ी की सरपंच बनी हैं।

इस परिवार का पंचायत नेतृत्व में विशेष इतिहास रहा है।

🔹 दादिया ससुरजी श्री अनराजजी चार बार सरपंच रहे।

🔹 ससुरजी श्री शंभूसिंहजी सरपंच रहे।

🔹 सासुजी श्रीमती जम्मू कंवर भी सरपंच रहीं।

अब इसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती अंजू कंवर राजपुरोहित ने सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाली है।

यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों से चले आ रहे जनप्रतिनिधित्व की परंपरा का नया अध्याय है। नोरवा के राजनीतिक इतिहास में यह परिवार एक अलग पहचान रखता है।

नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अंजू कंवर राजपुरोहित एवं श्री शंभूसिंहजी के परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका कार्यकाल जनसेवा, विकास और सभी ग्रामवासियों के विश्वास पर खरा उतरे।

उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं। 

न्यूज़ By श्री किशोर सिंह राजपुरोहित, मायलावास

आप समाज से जुड़ी खबरें हमारे व्हाट्सएप नंबर 9286464911 पर भेज सकते हैं

राजपुरोहित समाज इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

 संचालक सवाई सिंह राजपुरोहित जोधपुर

23.10.26

डिम्पल राजपुरोहित का Assistant प्रोफेसर के रूप में सिलेक्शन

 राजपुरोहित समाज की बेटी का गौरव!

आसोतरा निवासी श्री चेतनसिंह राजपुरोहित जी की सुपुत्री डिम्पल राजपुरोहित जी को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाड़मेर में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के रूप में चयन हुआ।

आपकी सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर आपको निरंतर उन्नति प्रदान करें। 

बेटी की सफलता, समाज का सम्मान!

वार्ड संख्या 20 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूजा कंवर राजपुरोहित मैदान में, समर्थकों में भारी उत्साह

राजस्थान चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वार्ड संख्या 20 से श्रीमती पूजा कंवर राजपुरोहित जी को पंचायत समिति सदस्य पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

जनता का विश्वास, क्षेत्र का विकास और जनसेवा का संकल्प ही एक सशक्त जनप्रतिनिधि की असली पहचान है। 

आप सभी मतदाताओं से अपील है कि क्षेत्र के विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना अमूल्य मत दें।

 कमल खिले, विकास आगे बढ़े! 
पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में वार्ड संख्या 20 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूजा कंवर राजपुरोहित जी को हार्दिक शुभकामनाएँ राजपुरोहित समाज इण्डिया

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA
खबर के लिए सम्पर्क करें

गुरुदेव डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी का बडंली विद्यापीठ प्रवास

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के अन्तर्गत संचालित श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान ( श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली जोधपुर)

गुरुदेव डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी का विद्यापीठ प्रवास

परम पूज्य कुलगुरु श्री खेतेश्वर दाता के पावन आशीर्वाद एवं अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचारी श्री तुलछाराम जी महाराज जी की पावन प्रेरणा से समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के अंतर्गत संचालित श्री खेतेश्वर विद्यापीठ, बड़ली, जोधपुर में वेदांताचार्य डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी के पावन सानिध्य में समाज के गणमान्य समाजबंधुओं एवं नवगठित कार्यकारिणी के महामंत्री एवं सदस्यगण के साथ विद्यापीठ परिसर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक वातानुकूलित लाइब्रेरी का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की प्रगति, विद्यार्थियों के लिए विकसित की जा रही शैक्षणिक सुविधाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यापीठ के भावी विस्तार एवं विकास को लेकर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की दिशा में यह पहल समाज की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।


शिक्षा, संस्कार एवं संगठन के माध्यम से समाज के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और सार्थक कदम।

श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली, जोधपुर 

21.10.26

क्रिकेट का महाकुंभ: 'श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग KCL सीजन-2' का 11 दिसंबर से आगाज़

।। जय श्री खेतेश्वराय नमः ।।

खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग (KCL-2) की तारीखों की घोषणा..

आप सभी समाज बंधुओ को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग KCL सीजन - 2 सूरत (बालोतरा बाड़मेर) दिनांक 11, 12, 13 दिसंबर 2026 को (डे - नाइट) टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है।

 जिसमें भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया के द्वारा चुना जायेगा । ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करना होगा  

नोट :- रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट तारीख 25/10/2026 है

ऑक्शन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक

https://forms.gle/8SmhWNYqFtQ8xwSa7

कमेंटी द्वारा कुछ नियम बनाए गये है जिनका पालन सभी खिलाड़ियों को करना होगा ।

1 फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी खिलाड़ी बालोतरा 
बाड़मेर क्षेत्र के ही होने चाहिए और सूरत लोकल खिलाड़ी कम से कम 6 महीने से सूरत में रहने वाला होना चाहिए।

2 इस टूर्नामेंट में सुरत के अलावा सुरत से बाहर रहने वाले खिलाड़ी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं टोटल 12 टीम है जिसमें प्रत्येक टीम में 2 खिलाड़ी बाहर के खरीदे जाएंगे।  

3 अगर किसी खिलाड़ी ने पिछले साल KCL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹500/- जमा करके हिस्सा लिया था वो इस साल ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन बिना शुल्क करवा सकते है । 

4 अगर कोई खिलाडी पहली बार KCL में हिस्सा लेने के लिए ऑक्शन रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो उसे रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹ 500/- जमा करना होगा ।
अगर किसी न्यू खिलाड़ी के द्वारा बिना शुल्क जमा किए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने पर उस खिलाड़ी को ऑक्शन से बाहर कर दिया जाएगा ।

5 ऑक्शन में प्रत्येक टीम में खिलाडीयों के लिए बोली लगेगी अगर किसी खिलाड़ी के लिए कोई भी टीम बोली नहीं लगाती हैं तो उसे Unsold माना जायेगा । उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस Refund नहीं मिलेगी । अगले साल टूर्नामेंट में दुबारा भाग ले सकता है। 

6 यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में आवेदन करने के बाद भी अगर टूर्नामेंट मे खेलना नहीं चाहता हो तो वह खिलाड़ी ऑक्शन के 2 दिन पहले तक अपना नाम वापस ले सकता है क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में चयन होने के बाद उस टीम का हिस्सा नहीं बनता है तो उसे कमेटी द्वारा 5 वर्ष के लिए निष्काषित किया जायेगा ।

7 ऑक्शन प्रक्रिया में चयन हुए सभी खिलाड़ियों को पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेलें जाने वाले 3 दिन ग्राउंड पर हाजिर रहना अनिवार्य है ।

अगर रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो इस नंबर पर संपर्क करे मोबाइल नंबर 9724070183

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA खबर के लिए सम्पर्क करें

12.10.26

पाली जिले में सर्वाधिक वोटो से जीत दर्ज कर राजपुरोहित बने युवा कांग्रेस बाली विधान सभा अध्यक्ष

पाली जिले में सर्वाधिक वोटो से जीत दर्ज कर राजपुरोहित बने युवा कांग्रेस बाली विधान सभा अध्यक्ष...

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम जारी होते ही बाली विधानसभा में युवा कांग्रेसजनों में हर्ष की लहर छा गई युवा कांग्रेस के इतिहास की सबसे बड़ी जीत एडवोकेट विक्रमादित्य राजपुरोहित बारवा ने 4132 वोट पाकर बाली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनकर युवाओं के सपनों को साकार कर दिखाया लम्बे समय से कांग्रेस की रीढ़ स्तम्भ माने जाने वाले विक्रमादित्यसिंह पूर्व मैं एसपीयू कॉलेज फालना में छात्र संघ चुनाव मैं सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कर कॉलेज में उपाध्यक्ष बने वही लम्बे समय तक एनएसयूआई बाली के विधानसभा अध्यक्ष रहे शुरू से युवाओं के साथ मिलनसार होने के कारण वर्तमान में बाली विधान सभा के लोकप्रिय नेता के रूप में अपनी अच्छी पहचान बनाई है राजपुरोहित के बाली विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है युवाओं एवं छात्रों में पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर छा गई है।

4.10.26

श्री तुलछाराम जी महाराज के अवतरण दिवस पर वृंदावन ग्रुप की अनोखी भेंट, 7 किलो चाँदी से किया सम्मान

श्री तुलछाराम जी महाराज के अवतरण दिवस पर वृंदावन ग्रुप की अनोखी भेंट, 7 किलो चाँदी से किया सम्मान 

ब्रह्म सावित्री पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन अवतरण दिवस के अवसर पर वृंदावन ग्रुप की ओर से 7 किलो चाँदी से निर्मित पगड़ी, कमंडल, कलश, लोटा, ग्लास एवं 30 चाँदी की मालाएँ भेंट की गईं। वीडियो देखें  Rajpurohit Samaj India 
गुरुदेव के पावन चरणों में कोटि कोटि नमन 

1.10.26

श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास के ऋषिकुमारों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गौरवमयी उपलब्धि 
श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास कुलगुरु ब्रह्मर्षि श्री खेताराम जी महाराज की दिव्य कृपा, सद्गुरुदेव श्री श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं पूज्य वेदान्ताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास के ऋषिकुमारों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित कर गुरुकुल परिवार को गौरवान्वित किया है।
🥇 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित ऋषिकुमार
१. अरविंद सिंह — सॉफ्टबॉल
२. शिवराज सिंह — सॉफ्टबॉल (प्रतीक्षा सूची)
३. तनीष — वॉलीबॉल
४. कृष्णपाल — रोलर स्केटिंग
५. हार्दिक — रोलर स्केटिंग
६. सोहनपाल — रोलर स्केटिंग
७. गजेन्द्र — रोलर स्केटिंग
अभी कुछ खेलों के परिणाम आना शेष हैं।
अतः राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित ऋषिकुमारों की संख्या में और वृद्धि की संभावना है।

29.9.26

राजस्थान के लाल श्री गंगा सिंह राजपुरोहित ने गुजरात में रचा गौरव का नया अध्याय!

राष्ट्रपति मुर्मू जी के सम्मान समारोह के कुशल आयोजक — IAS गंगासिंह जी राजपुरोहित 

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नर्मदा जिले (गुजरात) के दौरे के दौरान, वहाँ के युवा जिला कलेक्टर IAS श्री गंगासिंह जी राजपुरोहित द्वारा किए गए उत्कृष्ट स्वागत और कुशल प्रबंधन ने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर राजस्थान का मान बढ़ाया है।


IAS श्री गंगा सिंह जी का संक्षिप्त परिचय
बालोतरा जिले के डांडाली गाँव से निकलकर प्रशासनिक सेवा के शिखर पर अपनी छाप छोड़ने वाले IAS श्री गंगासिंह जी राजपुरोहित की यह उपलब्धि पूरे समाज और राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

IAS श्री गंगासिंह जी राजपुरोहित के जीवन संघर्ष और उनकी असाधारण सफलता की कहानी को और भी अधिक प्रेरणादायक बनाती है।
​मात्र 23 वर्ष की कम उम्र में, हिंदी माध्यम से यूपीएससी जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षा को पहले ही प्रयास या शुरुआती चरणों में पास कर 2017 बैच के IAS अधिकारी बनना और वर्तमान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित एक छोटे से गाँव डांडाली (बालोतरा) से निकलकर गुजरात के नर्मदा जिले के सबसे युवा जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवा देना—यह राजपुरोहित समाज के हर युवा के लिए एक मिसाल है। 

22.9.26

ब्रह्मधाम में आयोजित होने वाली भव्य श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार के पोस्टर का विमोचन

 श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार
आसोतरा ब्रह्मधाम तीर्थ में पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से आयोजित होने वाली भव्य श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार के पोस्टर का विमोचन किया गया।


यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति पूज्यनीय श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।

31 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक 
यह धार्मिक आयोजन संपन होगा।

आइए, प्रभु श्रीराम की कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें और संतों के पावन सानिध्य से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करें।

15.9.26

एक ही परिवार में तीन निर्दलीय प्रत्याशी श्री भंवरलाल जी राजपुरोहित बोरावड़ के परिवार से जीते

एक ही परिवार में तीन निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री भंवरलाल जी राजपुरोहित बोरावड़ के परिवार से जीते। यह समाज के लिए बहुत गौरव का विषय है।

बोरावड से विजय सिंह जी 
हिम्मत सिंहजी 
सुनीता जी 
निर्दलीय चुनाव जीतने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

राजनीति में लंबे समय तक टिकना है तो लोगों का काम करना ही पड़ेगा। और इसका जीता जागता उदाहरण है डॉ श्री भंवरलाल जी राजपुरोहित पूर्व विधायक मकराना का परिवार। डॉक्टर साहब 1962 से मकराना की राजनीति में सक्रिय हैं। और जिस समाज से आते हैं । उनके मकराना विधानसभा में केवल 1200 वोट है फिर भी इतने लंबे अंतराल तक खुद डॉक्टर साहब चार बार प्रधान एक बार विधायक उनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान ,उप प्रधान आदि कई पदों पर रहते हुए इस बार भी बोरावड के तीन वार्डों में परिवार के तीन सदस्य विजय हुए इससे जो लोग राजनीति में सक्रिय है उनको सीख लेनी चाहिए। डॉक्टर साहब और उनके परिवार ने हमेशा दलित, गरीब, पिछड़े, मजदूर, कमजोर और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच कर, आवाज उठाते हुए संघर्ष किया है और इसी का नतीजा है कि आज भी जनता पलक पांवड़े बिछाकर इनका हृदय की गहराइयों से सम्मान करती है।
तीनों विजयी प्रत्याशियों का हार्दिक अभिनंदन। स्वागत । सैल्यूट।

14.9.26

जालौर में स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 103वा जन्मोत्सव मनाया गया।

शिक्षासारथी अनंतविभूषित स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 103 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास सहित मनाया गया जालौर

स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती समाधि धाम ट्रस्ट जालौर के तत्वाधान में आज जालौर में शिक्षा सारथी अनंत विभूषित स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास सहित मनाया गया श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर श्री गणेश जी भगवान की पूजा आरती के साथ गुरुदेव का पूजन प्रार्थना आरती गुरु मंदिर में 1001 दीपोत्सव के साथ धूमधाम से मनाया गया।

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (40) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (181) Gajendra Singh (5) Garima Singh (9) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (23) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (46) MLA Rajpurohit (31) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (213) PM Narendra Modi (23) Pahal (68) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (620) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1174) Rajpurohit Samaj (278) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (10) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (29) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (135) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (65) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (103) Yogendra Singh (7) YouTube (70) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (84) pathmeda (11) sawai singh (131) video (16) virus post (17) website (37) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (62) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (45) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (52) जीवन परिचय (24) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (56) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (261) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (99) शेयर/बँटना (307) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (13) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (199) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (100) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (28) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (370) सूचना (315) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (49) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना