न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label विनम्र श्रधांजलि. Show all posts
Showing posts with label विनम्र श्रधांजलि. Show all posts

4.6.26

संत श्री तुलसारामजी महाराज के अत्यंत प्रिय एवं प्रथम अश्व (घोड़े) ने देवलोक गमन कर लिया है।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अत्यंत दुःखद समाचार...

आध्यात्मिक जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 संत श्री तुलसारामजी महाराज के अत्यंत प्रिय एवं प्रथम अश्व (घोड़े) ने देवलोक गमन कर लिया है।

यह केवल एक अश्व नहीं था, बल्कि वर्षों तक गुरुदेव की सेवा, यात्रा एवं दिव्य कार्यों का निष्ठावान साथी रहा। उसकी निष्ठा, समर्पण और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त श्रद्धालुओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।

28.10.25

शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह ने दुष्यंत जी राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि

पाली (राजस्थान) वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह जी निम्बाड़ा ने पाली के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हिमतसिंह जी राजपुरोहित (ढोला) के सुपुत्र श्री दुष्यंत जी राजपुरोहित के आकस्मिक और दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने गांव ढोला पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त राजपुरोहित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि श्री दुष्यंत जी राजपुरोहित का हाल ही में असामयिक निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक और परिवारजन भी उपस्थित रहे।


15.2.25

गुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज के देवलोक के समाचार अति दुःखद हैं

निःशब्द अत्यन्त दुःखद खबर.. राजपुरोहित समाज की जागति जोत श्री श्री 1008 दयालु संत गुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज उन्दरा फाटा आश्रम के देवलोक के समाचार अति दुःखद हैं 

सरल, सहज,विनम्र स्वभाव और सादगी के प्रतिक पुज्य संत शिरोमणी की पार्थिक देह को दंडवत प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि गुरुदेव ब्रह्म समाज को रोशनी देने वाले साक्षात ज्योति थे आज सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज को आपके ब्रह्मा लोक चले जाने पर गहरा सदमा पहुंचा हैं दाता श्री खेतेश्वर भगवान आपके प्राण वायु से संसार का कल्याण करें आपके चरणों को कोटि कोटि नमनः सुगना फाउंडेशन परिवार व राजपुरोहित समाज इण्डिया 

18.10.24

जय सिंह राजपुरोहित सर्किल का सपना साकार रूप लेता हुआ

सर्व प्रथम परम आदर्णीय स्व: श्री जय सिंह जी राजपुरोहित को सादर वंदन.. कोटि कोटि नमन भावपूर्ण श्रद्धांजलि ... ठाकुर श्री बिरम सिंह राजपुरोहित संरक्षक टीम सुगना फाऊंडेशन इंडिया 

चाहे कोई राजनीतिक से जुडे लोग हो या सर्वसाधारण या आम जन.. जय सिंह जी राजपुरोहित ये व्यक्तित्व सबके अजीज हुआ करते थे

 दिनांक 19 अक्टूबर 24 दिन शनिवार को सीटी सिनेमा रेल्वे स्टेशन रोड पर जय सिंह राजपुरोहित सर्किल का अनावरण मुहुर्त होने जा रहा है।
साथ ही ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के प्रतीक शस्त्र फरसे का जो कि सर्किल पर अपनी विशेष छटा प्रफुल्लित कर रहा है।

सर्किल का सपना कैसे साकार हुआ।

पार्षद मुख्य सचेतक मंगत सिंह मोनू.. जय सिंह जी राजपुरोहित को अपना मार्गदर्शक राजनीतिक गुरू मानते थे. जब भाईसाहब देव लोक हो गये तभी से मन मस्तिष्क ओर जुबां पर एक ही रचना की ऐसा क्या किया जाये कि भाईसाहब जय सिंह जी को युग युगांधर तक याद किया या रखा जा सके।

फिर अचानक एक दिन सर्किल निर्माण का ख्याल आया।

अपनी इच्छा को माननीय लोकप्रिय विधायक शंकर सिंह जी रावत के साथ साझा किया तो ब्यावर के युवा सभापति नरेश जी कनौजिया ने भी अपनी ओर से इसी बात की पैरवी की।

सीधे सरल सहज मधुभाषी विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत साहब जो जय सिंह जी राजपुरोहित साहब से अगाध प्रेम रखते थे तुरंत इस प्रस्ताव पर सहमत हो गये ।

विधायक जी ने कहा :- जय सिंह जी राजपुरोहित का सर्किल अवश्य बनाया जाना चाहिए ये मेरी भी हार्दिक अभिलाषा हे इस पर शीघ्र कार्य होना चाहिए।

सभापति नरेश जी कनौजिया ने अपनी ओर से पूरी तैयारी करते हुए सर्किल को मूर्त रूप देने के काम मे लग गये।

इसमे पार्षद मंगत सिंह मोनू, हंसराज शर्मा (अन्नू), ने पूरा साथ निभाया।

आज सर्किल अपने मूर्त रूप को साकार करके नया ओर अलौकिक आकार ले रहा हे.. दूधिया रोशनी ओर रंग बिरंगी चिताकर्षक सजावट सबको अपनी ओर खीच रही है।

जय सिंह जी राजपुरोहित के पिताश्री के आंखो मे खुशी के मोती चमक आये हे कि मेरे लाल ने वो काम कर दिखाया जिस पर मुझे ही नही, सम्पूर्ण समाज शहर ओर पार्टी को गर्व हो रहा है।
वही भाई मूल सिंह जी भी सर्कल के की तैयारियों मे इतने मशगुल हो रहे हे जैसे सर्किल नही भाई वापस मिल रहे है। सच यह दृश्य भावुक करने वाला बन रहा है।
मंगत सिंह मोनू ने अपने गुरू के प्रति सच्ची श्रद्धा सर्किल का सपना साकार कर प्रस्तुत की।
माननीय विधायक शंकर सिंह जी रावत, सभापति नरेश जी कनौजिया आपका कोटिश आभार धन्यवाद ओर अभिनंदन की आपने ये नेक कार्य कर सकल ब्राह्मण समाज के साथ जय सिंह जी राजपुरोहित के इष्टमित्रो को ये नायाब तोहफा उपहार भेॆट किया।

परम आदर्णीय जय सिंह जी के हजारो हजार मित्र रहे.. पर दो तीन व्यक्ति जिनका जिक्र करना चाहता हूँ जो तकरीबन रोज उनसे मिलते थे नही तो भाईसाहब स्वंय उनके पास चले जाते थे विनोदी स्वभाव वही ज्यादा झलकता था
1:- रविन्द्र जी जॉय :- 
2:- राजू भाई टाइगर बैट्री 
3:- रामावतार जी लाटा।
 नोकझोंक, हास्य विनोद, रूठना मनाना सारे रस श्रंगार इन्ही के बीच प्रकट होता था।

 दिनांक 19/10/24 को प्रात: 11.00 बजे सर्किल का अनावरण हे आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हे ।
कृपया समय पर पधार कर होने वाले कार्यक्रम मे अपनी गौरवमयी उपस्थिती दर्ज करवाकर इसे भव्यता प्रदान करे।

13.10.24

राजपुरोहित समाज ने गुमानसिंह राजपुरोहित का मनाया 209वाँ शौर्य दिवस समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की

जोधपुर स्वामी भक्त गुमानसिंह राजपुरोहित का 209वां शौर्य दिवस शुक्रवार को मेहरानगढ़ तलहटी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ मनाया गया। महाराजा मानसिंह के शासनकाल में मीर खां पठान के आत्मघाती हमलावर दल से वीरतापूर्वक लड़ते हुए गुमानसिंह राजपुरोहित शहीद हुए थे। उनके शौर्य दिवस पर प्रतिवर्ष मेहरानगढ़ तलहटी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। इस दौरान राजपुरोहित समाज के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। 

गौरतलब है कि तिंवरी के ठिकानेदार राजपुरोहित सेवड़ रण सिरमौड़ अनवी अखेराजोत वीर गुमान सिंह वीर दौलत सिंह के पुत्र थे। इन की राज्य सेवाएं मारवाड़ के महाराजा विजय सिंह से लेकर महाराजा मान सिंह के समय तक रही। 
     यह अपने वंश के वीरोचित गुणों के कारण मारवाड़ के महाराजाओं के अति विशिष्ट एवं विश्वास पात्र सरदारों में शुमार रहे। वि.सं. 1872 आसोज सुदी अष्टमी को नवाब मीर खां पठान की सेना मेहरानगढ़ किले पर पहुंची थी। इस दौरान तिंवरी के वीर गुमान सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए, फिर भी अपनी वीरता व साहस का परिचय देते हुए अपने कमर पर बंधी कटार निकालकर दुश्मनों पर अकेले ही टूट पड़े और मुख्य हमलावर को मौत के घाट उतार बदला लिया। थक हारकर दुश्मनों को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान वीरता पूर्वक युद्ध करते हुए। किले की रक्षार्थ वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी वीरता और स्वामीभक्तिको देख महाराजा मानसिंह भावविभोर हो गए तथा उनका दाह संस्कार गढ़ की तलहटी पर स्थित रासोलाई नाडी पर करवाया। जहां बना स्मारक आज भी गुमान सिंह के शौर्य, स्वामी भक्तितथा वीरता का यशोगान करता है।
               News bY श्री महेंद्र सिंह जी राजपुरोहित तिंवरी
 
शुरूवीर राजपुरोहित श्री गुमानसिंह जी अखेराजोत का आज 209वाँ शौर्य दिवस पर शुरूवीर को शत् शत् नमनः। जिन्होंने देश मारवाड़ स्वामीभक्ति दिखाते हुऐ बलिदान दिया। ऐसे वीर युगों मैं पैदा होते है जो अपनी मातृभूमि के लियें बलिदान देते है। वीरभोग्या वसुंधरा। भारत माता की जय ठाकुर श्री बिरम सिंह राजपुरोहित  संरक्षक सुगना फाऊंडेशन 

6.7.24

श्री जगराम जी राजपुरोहित की 284वी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि

 वीर श्री जगराम जी सेवड़ के वीरता की बखान में जो दोहे प्रचलित हैं उन्हें साझा कर रहा हूं । आज श्री जगराम जी की 284 वी पुण्यतिथि है। उनको राजपुरोहित समाज इंडिया और सुगना फाउंडेशन परिवार की ओर से सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

1. छोटी उम्र रो छोरियो , होंठा काली रेख ।
    रण राडां प्रोहित जगो , रम्यो भिडियो भिड़मल भेख !!

2. प्रतख राज प्रोहित जगो , सुणले गढ़ बीकाण ।
    जगो उभां किम जावसी, करणी रख सी काण ।।

3. मरण नुं मंगल गिनियो , गढ में युद्ध घमसाण !
    गोला चलिया गजबरा , जुंझे सेवड जगराणं !!

 4. प्रोहित जगराम पूछे, विलखो किम गढ बीकाणं !
     करिया म्हें केसरिया , करसां युद्ध कमठाणं !!

5. तोपां गरजे ताख़ड़ी , मची हाक विकराल !
     जगो धड़के सांड ज्यों , तोप छुटी तत्काल !!

6. आगल मरणे आवियो सेवड रण सिरमौड !
     धन प्रोहिताणी मां धन जायो थुं सिंहा जोड़ !!

7. प्रोहित देवे पौहरा , जाड़ो जगराम !
    छतरी गढ़ बीच में छीबे , सेवड़ रे नाम !!

श्री जगराम जी के पिता श्री हरनाथ जी और दादा श्री कान जी सेवड़ थे,  श्री जगराम जी का जन्म विक्रम संवत 1770 - 71 में हुआ था और आज ही के दिन विक्रम संवत 1797 मे वीरगति प्राप्त की जूना गढ़ बीकानेर राजस्थान में...

आभार और धन्यवाद 
लेखक . श्री महेंद्र सिंह मूलराजोत सेवड़ गांव ढण्ढोरा,
जिला जोधपुर, हाल चेन्नई  
 
संदर्भ. राजपुरोहित जाति का इतिहास भाग 2

30.5.24

घेबसिंह राजपुरोहित केसरिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इस स्वार्थभरी दुनियां में जहां व्यक्ति एक छोटी से छोटी चीज में अपना वर्तमान ही नही भविष्य का भी स्वार्थ ढूंढता है वही श्री घेबसिंह सुपुत्र श्री तेजराज सिंह जी केसरिया इस नश्वर संसार में न्याय की प्रतिमूर्ति थे। समाज में अपने हक की लड़ाई लड़ने वालो के लिए मसीहा तथा अपने अधिकारों एवम न्याय की अपेक्षा रखने वालों के लिए एक दिव्या मान रोशनी की तरह थे।

संघर्षशील व्यक्ति के लिए आशा की किरण एवम तपती रेत में ओस की बूंद की तरह थे जो खुद का अस्तित्व मिटाकर कर भी औरों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे।
दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया सौभाग्य से मुझे भी श्री गेबसिंहजी जैसे सच्चे एवं निस्वार्थ इंसान का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा सेवा का थोड़ा बहुत भी जज्बा मुझे तुच्छ प्राणी में अगर है तो उसकी वजह श्री गैबसिंहजी जैसे महापुरुष ही है वास्तव में इंद्राणा ही नही सिवांची मालानी राजपुरोहित समाज ने एक सच्चा एवं निर्भीक इंसान को खोया है जिसकी क्षतिपूर्ति आज के समय में दुष्कर है।

भगवान दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान कर मोक्षगति दे एवम शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें 
टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया की ओर से सादर श्रद्धांजलि शत-शत नमन 

21.5.24

श्री रत्न सिंह जी राजपुरोहित को भावपूर्ण श्रद्धांजलि


यह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है शरीर तो मात्र एक साधन है इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं ! 
अत्यंत दुख के साथ आप सबको सूचित किया जा रहा है रक्तवीर और परम मित्र भाई परमेश्वर सिंह बासडा के पिताजी श्रीमान रत्न सिंह जी राजपुरोहित स्वर्गवास गया। 
 परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते है कि पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को ईश्वर धैर्य प्रदान करें।
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति 



10.8.23

श्री हीरानन्द जी सरस्वती जी महाराज ब्रहृलीन हो गये है कल पुनाडियां में समाधि दी जाएगी

श्री ज्वाला माता मंदिर हीरानंद जी की बगीची पुनडिया (रानी ) एवम् सरस्वती आश्रम नागेश्वर धाम मनणावास के मठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री हीरानन्द जी सरस्वती जी महाराज आज दिनांक 10 अगस्त 2023 को ब्रहृलीन हो गये है । 
 मारवाड़ के प्रतिष्ठित संत, सरस्वती आश्रम नागेश्वर धाम मनणावास व ज्वालामुखी माता मंदिर के मठाधीश श्री श्री 1008 श्री हीरानंद सरस्वती महाराज जी के ब्रह्मलीन होने का समाचार पाकर अत्यंत दुःख हुआ। उनका निधन धर्म अध्यात्मा और समाज जगत के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके अनुयायियों को धैर्य प्रदान करें।


अतः दिनांक 11 अगस्त 2023 शुक्रवार को प्रातः 11.00 AM पर श्री ज्वाला माता मंदिर हीरानंद जी की बगीची पुनाडिया आश्रम में विधि विधान अनुसार समाधि दी जाएगी ।
अत: सभी महाराज जी के श्रद्धालु पुनाडिया समाधि स्थल पर पहुँच कर दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करें ।🙏🙏
श्री ज्वाला सेवा समिति एवम् समस्त ग्रामवासी पुनाडिया,
 सुगना फाउंडेशन इंडिया व राजपुरोहित समाज इण्डिया

20.6.22

स्वतंत्रता सैनानी व सुमेरपुर के प्रथम सरपंच राजगुरू की 60 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सैनानी बाबूलाल राजगुरु 60 वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
अतिथियों समेत राजगुरु के परिजनों ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित ओर पुष्पांजलि अर्पित की। जगदीश राजगुरु ने उनके जीवनी व प्रथम सरपंच रहते सुमेरपुर में करवाये गए विकास कार्यो की जानकारी एवम राजगुरु ने देश की आजादी में अपना जीवन समर्पित कर दिया था ! पालिका अधिशाषी अधिकारी एवं स्टॉफ द्वारा राजगुरु सर्किल पर माल्यार्पण किया गया जिसमे नगरपालिका बाली अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट एवं पालिका उपस्थित रहे।

सुमेरपुर को विकास के पथ पर ले जाने के लिये उनके प्रयास हमेशा याद किये जायेंगे। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती उदयपुर, जनप्रतिनिधि विधायक जोराराम कुमावत, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनोप सिंह जी , महेश परिहार,शैतान कुमार, विप्र फाउंडेशन के सदस्य , नगरपालिका के पार्षद मंछाराम कच्छवाह, गोविंद राठौड़, चतराराम मेघवाल, खूबचन्द खत्री, नरेश माली, गॉव चौधरी नारायण जी, एडवोकेट रतन जी गेहलोत, प्रवीण देवड़ा, जीतू माली, विवेक सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह रामनगर, देवेन्द सिंह सिसोदिया , सुमेर सिंह नाडोल , नाहर सिंह जाखोड़ा आदि मौजूद रहे।

18.5.22

पूर्व अध्यक्ष / वरिष्ठ समाज सेवी श्री बाबु सिह राजपुरोहित सड़क दुर्घटना में निधन

 राजपुरोहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति , हम सब युवाओं के मार्गदर्शक , नेक व्यक्तित्व , श्री खेतेश्वर मंदिर बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष / वरिष्ठ समाज सेवी श्री बाबु सिह जी पुत्र श्री माधु सिह जी हियादेशर का आज पलाना और देशनोक के बीच रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया।

भदोही मारवाड़ी समाज के अनमोल रत्न श्री बाबूसिंह जी का आकस्मिक निधन हम सबके लिये अपूर्णीय क्षति है ईश्वर पुण्यात्मा को शान्ति प्रदान करे और अपने श्रीचरणों में स्थान दें व पूरे परिवार को इस महादुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ऊः शांति ऊः शांति ऊः शांति टीम सुगना फाउंडेशन और राजपरोहित समाज इंडिया की ओर से सादर श्रद्धांजलि

9.5.22

संत खेताराम महाराज की 38 वी .पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 

बेंगलूरु: राजपुरोहित समाज बेंगलुरु के तत्वावधान में मैसूरु रोड़ पर स्थित राजपुरोहित समाज भवन में आराध्य संत खेता राम महाराज की 38 वी.पुण्यतिथि मनाई गई।
 सर्वप्रथम खेतेश्वर दाता की तस्वीर के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर शनिवार रात को भजन संध्या का आयोजन रखा गया   जिसमें भजन कलाकार अशोक गायणा, राकेश उपाध्याय,सुरेश पारिक एंड पार्टी द्वारा राजस्थानी भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बनाया ।
 श्रद्घालुओं ने नृत्य किया । रविवार सुबह राजपुरोहित समाज भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया । जिसमें समाज बन्धुओं ने बढ़ -चढ़कर रक्तदान किया।

 लाॅइन्स बल्ड बैंक के महिला चिकित्सक जयश्री के नेतृत्व में नर्सिंगकर्मी दीपक, सुमन,मलिका,सोमनाथ आदि रक्तदाताओ की रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य जांच कर शिविर में सहयोग दिया । शिविर में 63,युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर राजपुरोहित समाज बेंगलुरु के पदाधिकारी,सदस्यों सहित मैसूरु,बनूर आदि दूर दराज क्षेत्रों के भक्त उपस्थित रहे l

राजपुरोहितो के महान गौरव श्री मूलराज जी का बलिदान दिवस

 बलिदान दिवस विशेष पोस्ट 
आज 9 मई को राजपुरोहितो के महान गौरव श्री मूलराज जी का बलिदान दिवस है।
अत: हम अभी इनके बलिदान दिवस पर याद कर सच्ची श्रद्धा प्रकट करे।
श्री मूलराज जी राव गंगा जी के राजपुरोहित, प्रधान सलाहकार, प्रधानसेनापति और प्रधानमंत्री जैसे गौरवशाली अनेकों पदो पर सुशोभित रहे। उस समय के सबसे बड़े जागीरदारों सामंतो में मूलराज जी नाम था यहां तक की उस कालखंड के दिल्ली बादशाह बाबर ने भी मूलराज जी का सम्मान किया।

ऐसे महापुरुष जिन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों जनकल्याण कार्य करवाने वाले अनेकों कोट, कोटडिया, दारीखानो, कुएं, बावड़ियों, मंदिरों के निर्माण कार्य करवाये साथ ही एक भव्य गढ़ का निर्माण भी शुरु करवाया था। ई सन 1532 में मारवाड़ के राव गंगा जी को बचाते हुए वीरगती को प्राप्त हुए।
9 मई से पूर्व श्री मूलराज के योगदानो से जुड़ा एक विस्तृत लेख फेसबुक पेज ""राजपुरोहित संस्कृति एवम विरासत"" पर उपल्ब्ध होगा आप सभी से निवेदन है की इस 9 मई के बलिदान दिवस को विशेष बनाए। 
श्री मूलराज जी की तस्वीर हर समाज बंधू के सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्सएप फैसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टेट्स स्टोरी होनी चाहिए जिससे मूलराज जी को समाज जानेगा।
यह पहला प्रयास है इसमें सफलता के बाद ओर भविष्य में अनेकों कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रयास करेंगे ।
अतएव आप सभी से सहयोग की सादर करबद्ध अपेक्षा है

निवेदक:- बलवीर सिंह बिकरलाई

12.4.22

स्वण॔ महासंघ फांउडेशन ने राणा सांगा के पुण्यतिथि पर चितौडगढ में शंखनाद किया।

 सवर्ण समाज के आर्थिक हितों की रक्षा का संदेश देने एवं सम्पूर्ण सवर्ण समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लक्ष्य को लेकर सवर्ण फाउंडेशन महासंघ राजस्थान द्वारा आयोजित  सवर्ण महाकुम्भ चितौड़गढ़ के होटल पदमिनी मे आयोजित किया गया।
सवर्ण महाकुंभ को संबधित करते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता यू एस राना ने कहा कि संपूर्ण देश में आजादी के बाद सामान्य वर्ग के साथ संवैधानिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष का हिस्सा है इसमें सवर्ण के लिए सवर्ण आयोग की मांग प्रमुख हैं जिस तरह अन्य वर्गों के लिए आयोग गठित हैं जिसके तहत उन्हें शिक्षा, रोजगार आदि सुविधाएं मिलती हैं ऐसा आयोग सामान्य वर्ग के लिए नहीं है सवर्ण महासंघ के संघर्ष के फलस्वरुप हिमाचल, मध्य प्रदेश आदि राज्यो में सवर्ण आयोग की घोषणा हो चुकी है स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुख्य वक्ता यूएस राना ने बताया कि 73 वर्ष से स्वर्ण इस पीड़ा को खामोशी से सहन कर रहा है क्योंकि इस वर्ग का आजादी राष्ट्रवाद देश में पूर्ण विश्वास है मगर आज का युवा इस भेदभाव से कराह उठा है अवसाद ग्रस्त हो रहा है।


महासंघ के संस्थापक गजेंद्र त्रिपाठी ने सवर्णों के आसपास की समस्याओं का मूल्यांकन कर समस्याओं को लिखने का प्रयास करें तभी स्वर्ण समाज सशक्त होगा मजबूत होगा जिनके पास तकनीक है पैसा नही जिनके पास पैसा है तकनीक नहीं दोनों को जोड़ दें तो एक रोजगार व्यवस्था बनेगी समाज में शिक्षा और रोजगार पर कार्य करना आवश्यक है हम सभी सवर्ण मजबूत और संगठित रहेंगे तो स्वर्ण आयोग भी बनेगा एवं स्वर्ण एक्ट भी बनेगा। 

इस मौके पर राष्टीय अध्यक्ष ओ पी सिंह, अन्तर्राष्टीय अध्यक्ष दिनेश पुरोहित,  राष्ट्रीय सचिव रश्मि त्रिवेदी, पेडमेन के नाम से मशहूर निहाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश भट्ट, दामोदर अग्रवाल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राजेश सिंह,प्रदेश महासचिव रश्मि सक्सैना, विजया पारीक ने भी विचार व्यक्त किये । सभी वक्ताओ ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सरकार से सवर्ण एक्ट की मांग रखी साथ ही सरकार से मांग की कि यदि स्वर्ण आयोग की मांग नहीं मानी गई तो राजस्थान में आंदोलन किया जाएगा संचालन लोकेश त्रिपाठी ने किया स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश मंत्री ने दिया । आभार प्रदेश ऊपाध्यक्ष मनोज पारीक ने किया। 

सारांश यह निकल कर आया है कि -
*राजस्थान सरकार के साथ साथ भारत सरकार को आगाह किया गया है कि सवर्ण समाज की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

* सवर्ण समाज आयोग की स्थापनार्थ हम लोग कृतसंकल्पित हैं । हमें आरक्षण खत्म करने के लिए रूचि नहीं है बल्कि सभी जिनकी तीन लाख रुपए तक आय है उनके लिए आरक्षण चाहिए। 

* सवर्ण समाज हित यदि सरकारों के माध्यम से विधिवत नहीं मानी गई तो आंदोलन अब सड़क से संसद तक की कूच करने की तैयारी करने के लिए 11 दिसम्बर को जयपुर में हम पुन: एकत्रित होने जा रहे हैं।

* सभी जिलाध्यक्ष व प्रदेश सभासद महाराण प्रताप जयंती 9 मई 2022 को अपने सवर्ण समाज के घर घर दिए प्रज्वलित कर अपना संदेश भेजकर सरकारों को जगाने का कष्ट कीजिए। 

 समारोह साक्षी - राजेश कुमार सिंह
 प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, सपाक्स पार्टी, राजस्थान।
इस दौरान प्रदेश प्रचारक चेतन गौड़,  राजकुमार वैद, पिटू मोदी,  भूपेंद्र दाधीच, दीपक मेनारिया, कमलेश मेहता, दीपिका झाला, दीपिका मेनारिया, भगवत कंवर, अनिल मंत्री आदि उपस्थित थे।


21.9.21

स्व.कानसिंह राजपुरोहित के पुण्यतिथि पर वर्धआश्रम में दिवंयाग लोगों को वस्त्र भेंट किये व भोजन खिलाकर मनाया

नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी का अनुसरण करते हुए महेंद्र सिंह राजपुरोहित पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं।

मैसूर :- टी नरसीपुरा तहसील के बन्नूर गांव में समाजसेवी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने अपने स्वर्गीय पिता स्व.कानसिंह राजपुरोहित के पुण्य तिथी पर तस्वीर पर पुष्पहार चढाकर याद किया। इस अवसर पर ब्रामण गोविन्द पारीक, दिलीप पारीक, महेंद्र सिंह के पुत्र रोशन सिंह, विराट सिंह, दर्शन, बेटी कंगना, वनीया, व माता गवरीदेवी, बहन शारदा देवी,मंजूलता, राजेंद्र सिंह,नारायणापा मौजूद थे। 
इस अवसर पर महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने 12 वर्षो से अनाथ आश्रम व वर्धआश्रम मे प्रति वर्ष खाना खिताते है
 इसी अवसर पर आज मैसूर में वर्धआश्रम में दिवंयागों व विकलांगो को खाना वितरण किया और उनको वस्त्र भेंट किये व ब्रामणों को वस्त्र भेंट किए व उनका आशीर्वाद लिया। आज इस अवसर पर जोधपुर में सत्य प्रेम करूणा सेवा संस्थान जोधपुर में भजन संध्या का आयोजन रखा गया । व संस्थान मे विकलांगो को खाना वितरण किया ।




20.9.21

श्री जगदीश भगवान के नाम से प्रसिद्ध खड़ी सप्ताह वाचक अब हमारे बीच नहीं रहे

श्रद्धेय श्री जगदीश भगवान के नाम से प्रसिद्ध नारवा (पुरोहितान नागौर ) ग्राम के जिनके द्वारा सैकङो खड़ी सप्ताह करने वाले सरल सौम्य स्वभाव के श्री जगदीश भगवान जी आज हमारे बीच नहीं रहे आपके जाने से समाज के अंदर एक दुख की लहर क्योंकि आपके द्वारा खड़ी सप्ताह और भजन कीर्तन राजपुरोहित समाज हमेशा याद रखेगा ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा गादीपति श्री ब्रह्मर्षि श्री 1008 श्री तुलछाराम जी गुरु महाराज के चातुर्मास के दौरान खड़ी सप्ताह व कीर्तन में अक्सर आपके दर्शन लाभ समाज को होते थे आज हमारे बीच नहीं रहे उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है सुगना फाउंडेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इण्डिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टीम की ओर से सादर श्रद्धांजलि शत शत नमन करता है

9.9.21

आगरा में सुगना फाउण्डेशन ने 12वा स्थापना दिवस मनाया

आगरा स्थित सुगना भवन में पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुगना कंवर धर्मपत्नी श्री बिरम सिंह राजपुरोहित की 13वी पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
हर साल की भांति इस बार भी सुगना फाउंडेशन ने अपना 12वा स्थापना दिवस कुष्ठ आश्रम और गौशाला में मनाया।
 आगरा की कालिका गौशाला आवास विकास कालोनी मे हरा चारा व गुङ का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ओर गांधी कृष्ट आश्रम, ताजमहल पूर्वी गेट आगरा मे फलाहार का वितरण किया गया। इस मौके सुगना फाउंडेशन टीम के सदस्य मौजूद रहे। 
सुगना फाउंडेशन आप सभी से एक अपील करता है कि आप भी कुष्ठ आश्रम, अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम, व गौशाला में जाकर अपनी आय का कुछ अंशदान जरूर करें शास्त्रों के अनुसार नर सेवा ही नारायण सेवा है और गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है जिसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है ।


जो आगरा में निवास करते हैं उनके लिए 
वर्तमान समय में कुष्ठ आश्रम गांधीग्राम ताजगंज में कुल कुष्ठ रोगी 120 यह आश्रम आगरा के दानदाताओं द्वारा ही संचालित है आप भी परिवार में होने वाले छोटे-मोटे उत्सव कुष्ठ आश्रम में जाकर जरूर मनाए । कुष्ठ रोगी भी समाज का अभिन्न अंग है। कुष्ठ आश्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिए गए संपर्क सूत्र पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या आप हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं

आइए जाने सुगना फाउंडेशन के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

8.9.21

पूज्य माताजी कि पुण्यतिथि व सुगना फाउण्डेशन के 12वे स्थापना दिवस पर गांधी कुष्ठ आश्रम व गौशाला में कार्यक्रम आज

पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुगना कंवर धर्मपत्नी श्री बिरम सिंह राजपुरोहित की 13वी पुण्यतिथि भादवा सुदी दूज को व सुगना फाउंडेशन की 12वा स्थापना दिवस पर आगरा मे दिनांक 8 सितंबर 2021 को गांधी कृष्ट आश्रम, ताजमहल पूर्वी गेट आगरा मे फलाहार का वितरण और कालिका गौशाला आवास विकास कालोनी मे हरा चारा व गुङ का वितरण किया जायेगा। कोविड नियमों के तहत सरकारी गाइडलाइन को मानते हुए आयोजित किया जायेगा।
माँ पहले आँसू 😢 आते थे और आप याद आती थी!
आज आप याद आती हैं और आँसू 😢आते हैं!

सम्पूर्ण परिवार सुगना फाउंड़ेशन का हर सदस्य श्रद्धा सुमन अर्पित करते है....... श्रीमती सन्तोष राजपुरोहित अध्यक्षा सुगना फाउंडेशन
आयोजनकर्ता
    राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम्स - आगरा
 और
           हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट- आगरा
आइए जाने सुगना फाउंडेशन के बारे में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

17.8.21

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की तीसरी पुण्यतिथि पर सुगना भवन आगरा में श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए गए

देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि है पर आगरा स्थित सुगना भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । 
इस मौके पर सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष एस पी सिंह राजपुरोहित, संयोजक डॉ मदन प्रताप सिंह,  सामाजिक कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमा भाई जैन, गोपाल सिंह राजपुरोहित और विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक नमन किया।



 फाउंडेशन संयोजक डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद तीन बार संभाला और उनका जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था.
 पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त, 2018 को अंतिम सांस ली . उन्हें साल 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। देश में राजनीति के नए युग की शुरुआत करने वाले ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया

4.6.21

पूज्य अनंत विभूषित शिक्षा सारथी सतश्री आत्मानंद महाराज जी पुण्य तिथि मनाई गई

🚩परम् पुज्य अनंत विभूषित सद्गुरू देव शिक्षा सारथी संतश्री 1008 श्री आत्मानंदजी सरस्वती महाराज जी की 15 वीं पुण्य तिथि पर कोटि कोटि वंदन..🌹👏🏻नमनःआज आपके दिव्य आशिष से समस्त राजपुरोहित समाज में शिक्षा की अलख वटवृक्ष के रूप में पुरे भारत में जागृत हो रही हैं जय गुरु देव नम:🚩

खबर पाली बारवा

राजपुरोहित समाज के शिक्षा सारथी जिन्होंने शिक्षा की महत्ता स्थापित की भव्य राजपुरोहित छात्रा वास कालंद्री जालोर पाली मारवाड़ फालना रानीवाड़ा जोधपुर ( तिसरा विस्तार)  भीनमाल और आहोर में निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई राजपुरोहित समाज के भवन सिरोही कालंद्री साचोर पाली निबेशवर आदि स्थानों पर बनवाए पुरानी हिल महादेव मंदिर अनेकों गौ शाला और प्याऊ बनवाए ऐसे महान संत श्री आत्मानंद महाराज आज पुण्यतिथि मनाई गई लोगों ने पुष्प माला चडा कर गुरूदेव की पुजा अर्चना की कहते हैं राजपुरोहित समाज में शिक्षा की बात हो तो सन्त श्री आत्मानंद महाराज का नाम अवश्य लिया जाता है !
राजपुरोहित समाज आत्मानंद जी महाराज का विशाल भव्य मंदिर आश्रम गांव बारवा में है समाज एकता का प्रतीक है गांव बारवा में  मंदिर आश्रम और भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित अनेक देवी-देवताओं के मंदिर है इसमें पुजय श्री गरूदेव श्री आत्मानंद महाराज जी मंदिर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है  बारवा गांव में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का पुण निर्माण भी श्री आत्मानंद महाराज के आशीर्वाद से हुआ है ऐसे समाज के देवतुलय गरूदेव श्री आत्मानंद महाराज जी आज राजपुरोहित युवाओं और समस्त राजपुरोहित समाज ने पुष्प अर्पित कर पुण्य तिथि मनाई  ! 
जय गुरुदेव संत श्री आत्मानंद महाराज जी

रिपोर्टर सुरेश राजपुरोहित बारवा

गुरु महाराज जी को अहमदाबाद में श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हैं 


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (589) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1152) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (43) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना