न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Shri NirmalDas Ji Maharaj. Show all posts
Showing posts with label Shri NirmalDas Ji Maharaj. Show all posts

10.2.24

श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ उद्घाटन समारोह व मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

चलो आम्बलगढ़ चलो आम्बलगढ़ (आमली) 12 फरवरी से 14 फरवरी बडे भव्यत्म शिक्षा महोत्सव 
श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ उद्घाटन समारोह व श्री शारदा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आप सभी सम्मानित समाज बन्धुओं का सपरिवार सादर आमंत्रित है।


एक बालिका पढ़ेगी तो आने वाली दस पीढ़ी सुसंस्कारीत होकर तरेगी शिक्षा प्रत्येक समाज की सफलता की प्रथम सीढ़ी होती हैं आज बडे हर्ष का विषय हैं कि श्री ब्रह्मकन्या विधापीठ राजपुरोहित समाज शिक्षण संस्था आम्बलगढ़ मैं शिक्षा की अलख जगाने का सुवर्णिम अवसर आदिशक्ति श्री सुरभि गौ माता एवं विधा अधिष्ठात्री श्री शारदामाता की विशेष अनुकम्पा तथा परम श्रद्धेय गौ ऋर्षि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज की पावन प्रेरणा से प्रेरित शिक्षा प्रेमी जिसमें सभी सहयोगकर्त्ता संत महात्मा एवं भामाशाह की प्रेरणा से हम इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो सके हैं आज राजपुरोहित समाज मैं सच्चा सोने का सूरज उगा हैं घर घर शिक्षा प्रत्येक बालिका को शिक्षा का सपना हुआ साकार। 
 जय गौमाता जय गोपाल

4.2.24

श्री निर्मल कुटीर में नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन

श्री वशिष्ठ सेवा संस्थान के तत्वाधान में नेत्र जांच एवम आपरेशन शिविर श्री निर्मल कुटीर आसोतरा ट्रस्ट अध्यक्ष पूज्य श्री महंत निर्मल दास जी महाराज , परम पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के परम शिष्य डाॅ श्री ध्यानाराम जी महाराज ,श्री डूंगर पूरी जी महाराज , सिवाना विधायक श्री हमीर सिंह जी भायल , सिवाना प्रधान श्री मुकन सिंह जी राजपुरोहित , पूर्व सरपंच व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्री शंकर सिंह जी सिणेर ड्रा विकास जी पालीवाल व संस्थान पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंच पर विराजमान पूज्य गुरुदेव और भक्तगण

नेत्र शिविर का उद्घाटन करते पूज्य गुरुदेव

8.5.23

समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना महासम्मेलन आसोतरा में संपन्न

गुरु महाराज के द्वारा 26 लाख रुपए की घोषणा
असोतरा

अनन्त श्री विभूषित  ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरुदेव श्री श्री तुलछारामजी महाराज के पावन आशीर्वाद और वेदान्ताचार्य डॉ श्री ध्यानाराम जी महाराज के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान द्वारा समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए "समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना" का महासम्मेलन और प्रबुद्ध वर्ग की बैठक आसोतरा में संपन्न हुई। 

महासम्मेलन में अनन्त श्री विभूषित  ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरुदेव श्री श्री तुलछारामजी महाराज द्वारा श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल मायलावास के लिए 5 लाख रुपए, श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा के लिए 5 लाख, श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल सायला (प्रस्तावित) के लिए 5 लाख एवं श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान बड़ली (श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली) के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा की गई, पूज्य गुरुदेव द्वारा यह घोषणा निश्चित ही समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

पूज्य गुरुदेव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की कुलगुरु खेताराम जी महाराज ने समाज को एकता के सूत्र में जोड़ा, गाँव गाँव घर घर जाकर भक्ति और शक्ति की अलख जगाई, आज समाज ने अपनी अलग पहचान बनायी है हम सभी को पूज्य सद्गुरूदेव खेताराम जी महाराज जी को आदर्श मानकर समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए ।
कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर निर्मल दास जी महाराज ने कहा की अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में विभिन्न प्रकल्प चल रहे हैं जो सराहनीय है, समाज का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है, वर्तमान को दृष्टिगत करते हैं तो कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां समाज का प्रतिनिधित्व बेहद कम है, इस पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चिंतन करना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूज्य वेदांताचार्य डॉ श्री ध्यानाराम जी महाराज ने समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के उद्देश्यों पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा की शिक्षा निधि के माध्यम से आधुनिक शिक्षा एवं संस्कारों से युक्त गुरुकुलों का संचालन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जोधपुर जयपुर दिल्ली कोटा जैसे केंद्रों पर समाज के बालक बालिकाओं के लिए आवास कोचिंग और मेंटरशिप प्रोग्राम, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सहायता, बालिकाओं के लिए उच्च अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएँ आदि पर संस्थान लगातार चिंतनशील है और समाज के भामाशाहों, शिक्षाविदों और अधिकारियों के सहयोग से इन सभी आयामों के क्रियान्वयन पर निरंतर कार्य चल रहा है

कार्यक्रम में शंकर सिंह असोतरा ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ साथ विभिन्न मदों पर आय व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया।
श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली के महामंत्री एडवोकेट मदन सिंह बाड़ा ने विद्यापीठ का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, उन्होंने बताया कि विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता लेने की तैयारी है,  प्राथमिक कक्षाओं में पहले हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों माध्यम संचालित थे इसी सत्र से प्राथमिक कक्षाओं में केवल अंग्रेज़ी माध्यम संचालित किया जाएगा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्थान के माध्यम से आज तक हुए प्रयासों की जानकारी डॉ ओम प्रकाश भटनोखा ने दी, RAS श्री महेंद्र सिंह खींचन ने श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र से अब तक 35 से अधिक समाज के युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में सफलता प्राप्त हुई है, केंद्र समाज के अभ्यर्थियों के लिए निरंतर प्रयासरत है

कार्यक्रम में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना में 11000 से अधिक राशि का समर्पण करने वाले भामाशाहों का सम्मान पत्र, उत्तरीय वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मान किया गया, आगे की कड़ी में बाक़ी रहे भामाशाहों का सम्मान समारोह भी प्रस्तावित है
श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र पर निःशुल्क सेवाएँ देने वाले समाज के शिक्षकों अधिकारियों को सम्मानित किया गया

मंच संचालन श्री महेंद्र सिंह जी तिंवरी ने किया, कार्यक्रम में Retd RPS ख़ुशाल सिंह जी लुनावास, ADM सुरेंद्र सिंह जी पुनायता, ADJ हुकम सिंह जी सांडेराव, उपअधीक्षक आनंद सिंह आउवा, डॉ महेंद्र सिंह ढाबर, राजू भाई सुराना एवं अन्य गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहेl


News sponsor


डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित

राष्ट्रीय महासचिव सुगना फाउंडेशन इंडिया

(महिला, बाल विकास, वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र समर्पित गैर सरकारी संगठन)

19.3.23

मानव सेवा से बढ़कर के कोई सेवा नहीं- महंत निर्मल दास महाराज

एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन

श्री वशिष्ठ सेवा संस्थान श्री निर्मल कुटीर एवं ऑप्टिकल हेल्थ केयर सोसायटी एवं जिला अंधता निवारण समिति बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में आंखों की निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन विशाल चिकित्सा शिविर निर्मल कुटीर इंद्रोकली आसोतरा में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में पावन सानिध्य ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज, भारत साधु समाज राष्ट्रीय सचिव महंत निर्मल दास महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित करके की गई। उसके पश्चात ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज का पुष्प हार से स्वागत अभिनंदन किया गया।
भारत साधु समाज के राष्ट्रीय सचिव महंत निर्मल दास महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा शिविर से मानव सेवा का सराहनीय कार्य है साथ ही नेत्र चिकित्सा शिविर एक नया जीवन और नया रूप व्यक्ति को देता है इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य हो नहीं सकता। वर्तमान समय के अंदर हम सबको बढ़कर के नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन करने चाहिए ताकि दीन दुखियों और गरीब लोगों की मदद हो सके।


 नेत्र उपचार एवं जांच शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया। शिविर में 400 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा 36 मरीजों का मोतियाबिंद के लेंस लगाकर ऑपरेशन किया जाएगा।
400 लोगों को नि:शुल्क चश्मा वितरण किए गए। कैंप सुबह 9 बजे शुरू हुआ। शिविर में आंखों की जांच व लेंस प्रत्यारोपण किया गया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पालीवाल व उनकी मेडिकल टीम की देखरेख में मरीजों की जांच की गई।  भोजन, चश्मा, चाय, ऑपरेशन की दवाई आदि की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद ब्रह्मधाम आसोतरा महामंत्री बाबूसिंह कालूडी, प्रधान भगवत सिंह जसोल, रेवत सिंह रेड़वा, आरएलपी नेता थान सिंह डोली, शैतान सिंह जसोल, एसएसओ जसोल डिंपल कंवर, शंकर सिंह सिनेर, गिरधारी सिंह सिया, राधा किशन सिंह बीसू, बस्तीराम सोढ़ा, नारायण सिंह कालूडी, अशोक सिंह आसोतरा, नारायण सिंह मालानी, आसू सिंह, किशन सिंह कालूडी, उत्तम सिंह कुण्डल, बख्तावर सिंह माजीवाला, जेठू सिंह सिया, किशोरसिंह , चैन सिंह जसोल, विजय सिंह जसोल, जीवराज सिंह, गोपाल सिंह महाबार, नींब सिंह इंद्राणा सहित कई गणमान्य नागरिक बंधु कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन शैतान सिंह जसोल ने किया।

29.8.22

श्री निर्मल कुटीर आसोतरा में श्री वशिष्ठ सेवा संस्थान का गठन

श्री वशिष्ठ सेवा संस्थान का गठन 
संस्थान के मुख्यालय श्री निर्मल कुटीर ,आसोतरा पर बैठक का महंत निर्मल दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजन कर संस्थान के गठन की कार्यवाही की गई ,जिसके निम्न उद्देश्य है शिक्षा, स्वास्थ्य,नशा निवारण, महिला एवम बाल विकास, व्रद्ध एवम विधवा कल्याण ,मरुस्थल एवम ग्रामीण विकास, जन जाति क्षेत्र विकास, लोक कार्यक्रम एवम ग्रामीण प्रौद्योगिकी, बालिका शिक्षा उत्थान एवम सांस्कृतिक धरोहरों का विकास एवम सरंक्षण,संवर्द्धन करना ,समाज के कमजोर तबके ,अपाहिज, विकंलाग, असहाय वयोवृद्ध एवम दुर्बलता से ग्रस्त व्यक्ति को सहायता एवम सेवा करना ,आपसी भाईचारे व राष्ट्रीयता की सेवा भावना को प्रोत्साहन देना,समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र,छात्रा को शिक्षा मुहैया कराना, विशेष तौर पर बालिका शिक्षा पर जोर देना।।।युवा वर्ग को संगठित करना सामाजिक संघ की स्थापना के साथ युवा शक्ति को समाज व राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करना एवम आम जन के कल्याण हेतु कार्यक्रम का संचालन के उद्देश्य से इस संस्थान का गठन किया गया।।

संस्थान के पदाधिकरी में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत निर्मल दास जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी सिंह मोहराई, महासचिव मुकन सिंह, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल, उपाध्यक्ष शंकर सिंह ,सचिव गोपाल सिंह, सदस्य - बस्ती सिंह, बाबू सिंह, केवल सिंह, भगवान सिंह फुलासर मुल्तान सिंह, एवम प्रताप सिंह कार्यकारिणी में मनोनीत हुए हैं । संस्थान  में समानित ट्रस्ट सदस्य उत्तम सिंह, जबर सिंह, ओम सिंह, राधा किशन ,अशोक सिंह वोता जी,किरण कुमार,अशोक सिंह ,सवाई सिंह, पुरुषोत्तम ,जयन्ति लाल ,केवल सिंह, महिपाल सिंह,महेंद्र सिंह तिंवरी,गोपाल सिंह अराबा, महेंद्र सिंह सरवड़ी रहेंगे। आगामी बैठक में पांच मनोनीत सदस्यों का चयन संस्था के अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।

27.9.21

महामंडलेश्वर महंत श्री निर्मलदासजी महाराज ने हरिद्वार में गंगा स्नान कर आरती की

पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री महंत निर्मलदासजी महाराज ने आज चातुर्मास समापन के बाद हरिद्वार ,उत्तराखंड में मां गंगा की आरती करके आत्मिक आनंद और अद्भुत ऊर्जा की अनुभूति प्राप्त करते। हर की पौड़ी पर गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई । 
इस दौरान माजीवाला सरपंच केवलसिंह जी ,भगवानसिंह जी फुलासर, चैनसिंह जी घेवड़ा,सवाईसिंह जी और ओमसिंह अराबा को को गुरुदेव का सानिध्य प्राप्त हुआ ।
जय माँ गंगे , नमामि गंगे , हर-हर गंगे 🙏

22.9.21

राजपुरोहित समाज के दो महान संतों का मिलन चातुर्मास के बाद

 आसोतरा में पूज्य संत श्री तुलसारामजी महाराज एवं श्री निर्मल दास जी महाराज के चातुर्मास संपन्न होने के बाद मिलन की तस्वीर।

आप महान संतों का सानिध्य हमारे समाज को निरंतर ऐसे ही मिलता रहे आपके मार्गदर्शन में समाज बहुत उन्नति कर रहे हैं आगे भी आपका आशीर्वाद और प्यार और मार्गदर्शन हम सभी समाज बंधुओं को निरंतर मिलता रहेगा गुरु महाराज जी के चरणो में चरण वंदन ...


23.7.21

महंत श्री निर्मल दासजी महाराज जी चातुर्मास से पूर्व हरिद्वार ,उत्तराखंड में मां गंगा की आरती

भारतीय साधु समाज के राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर महंत श्री निर्मल दासजी महाराज जी चातुर्मास से पूर्व हरिद्वार ,उत्तराखंड में मां गंगा की आरती करके आत्मिक आनंद और अद्भुत ऊर्जा की अनुभूति हुई। हर की पौड़ी पर गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई . साथी साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया.
जय माँ गंगे, नमामि गंगे, हर-हर गंगे 🙏






19.5.21

श्री खेतेश्वर भगवान की 37वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्मधाम पर पुष्प श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राजपुरोहित समाज के कुलगुरु व भगवान श्री खेतेश्वर भगवान की 37वी वर्षि पर गुरु महाराज जी के श्री चरणों में कोटि कोटि वंदन सभी गुरु भक्तों को जय श्री गुरु महाराज जी री सा

परम पूज्य ब्रह्म ऋषि ब्रह्मलीन संत श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए गए इस दौरान परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज, महंत पूज्य गुरुदेव निर्मल दास जी महाराज व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य समाज बंधुओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर ब्रह्मधाम आसोतरा के ऑफिशियल वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। 
इस वेबसाइट के माध्यम से मंदिर में होने वाले आरती का समय सहित ब्रह्मधाम आसोतरा में स्थित सरोवर गौशाला आदि की जानकारी अपडेट रहेगी शादी मंदिर परिषद में होने वाले धार्मिक आयोजन की गतिविधियों की जानकारी भी समय-समय पर इस पर दी जाएगी।


कोरोना महामारी के चलते परम पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलसाराम जी महाराज की आदेश अनुसार इस बार मंदिर प्रतिष्ठान 37वा दिवस और गुरु महाराज जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। गुरु महाराज जी ने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर रहे। पूजा अर्चना करें और अपने माता-पिता और गौ माता की सेवा करें।

और चलते चलते ब्रह्मधाम आसोतरा की आज की कुछ झलकियां आपके साथ शेयर श्री श्री 1008 ब्रहम ऋषि पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम जी महाराज श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा एवं सभी समाज बंधु 



आपका सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन व आरोग्यश्री समिति आगरा

अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।

 हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911

ब्रह्मधाम आसोतरा की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ पूज्य श्री तुलसाराम जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया

श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की ऑफिशियल वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस का शुभारंभ परम पूज्य सदगुरुदेव 1008 संत श्री तुलसाराम जी महाराज, संत श्री निर्मल दास जी महाराज अपने कर कमलों द्वारा किया।
 इस मौके पर पूज्य गुरुदेव श्री ध्यानाराम जी महाराज व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित समाज बंधु मौजूद रहे। 


इस वेबसाइट को आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं
https://brahmdhamtirth.org

इस वेबसाइट पर आपको समाज के महान संतो के बारे में जानने को मिलेगा साथ ही समाज में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के अपडेट आपको मिलेंगे। करोना महामारी हेल्पलाइन से जुड़े कांटेक्ट नंबर आपको मिलेगे साथ में बहुत सारी जानकारी है जो कि इस वेबसाइट के थ्रू समाज के लोगों को मिलेगी।  

9.3.21

श्री अमरनाथ महादेव संस्थान के तत्वाधान में विशाल भजन संध्या

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित ब्रह्मऋषि श्री श्री १००८ संत श्री तुलसारामजी महाराज जी और महंत महामंडलेश्वर स्वामी श्री निर्मलदास जी महराज जी के सानिध्य में विशाल भजन संध्या रखी गई है।
आप सभी आमंत्रित हो...

पूज्य श्री श्री 1008 श्री चेतनानंदजी महाराज
चेतन अमरनाथ महादेव अमर सरोवर अमरतीया तालाब
डण्डाली तहसील सिणधरी ( बाड़मेर)
श्री अमरनाथ महादेव संस्थान के तत्वाधान में
विशाल भजन संध्या 
दिनांक:-09.03.2021 शाम 10 बजे से आपके आगमन तक।
अमरतिया का तालाब एवं कौओं का चबूतरा का भी उद्घाटन 10 मार्च को प्रातः 9:00 बजे रखा गया है तो इस पावन बेला पर आप सभी धर्म प्रेमी बंधु सादर आमंत्रित हैं

8.2.19

माणिकलाल ग्रुप ईचलकरण महाराष्ट्र की तरफ नन्हे बाल को स्कुली पौशाकें, ( ड्रैस ) बैग आदि वितरण किये जायेगें,


        सिवाना निकटवर्ती लुदराडा गाँव में शनि वार नौ फरवरी को भामाशाह माणिकलाल ग्रुप ईचलकरण जी महाराष्ट्र की तरफ नन्हे बाल गौपालों को स्कुली पौशाकें, ( ड्रैस ) बैग आदि वितरण किये जायेगें, 

        माणिकलाल ग्रुप के पारिवारीक प्रेस प्रवक्ता व हनुमान उपासक श्री अजय सैन जसोल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भामाशाह श्री प्रवीण सिंह चुनीलाल जी राजपुरोहित की तरफ से लुदराडा गाँव की रा• उ• प्रा• वि• रबारीयों की बस्ती लुदराडा के प्रांगण में  विधार्थीयों को परम् पुज्य गुरूवर श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज के आशीर्वाद से एवं अनन्त विभूषित ब्रह्मरिषी ब्रहम्माचार्य ब्रहम सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज एवं महामण्डलेश्वर महंत श्री निर्मलदास जी महाराज  बालोतरा ( प्रदेशाध्यक्ष भारत साधु समाज  ) के सानिध्य में स्कुली पौशाकें व बैग्स तथा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण कीये जायेगें, तथा विधालय प्रांगण में जल मंन्दिर का भी उद्घाटन समारोह का आयोजन कीया गया है,  

          इस विशेष समारोह के अध्यक्ष श्री महामण्डलेश्वर श्री महंत श्री 1008 श्री निर्मलदास जी महाराज मुख्य अतिथि विधायक श्री हमीर सिंह भायल व अति विशिष्ट अतिथि श्री शंकर सिंह राजपुरोहित पूर्व विधायक आहोर एवं विशिष्ट अतिथियों में सिवाना प्रधान श्रीमती प्रवीन्द्र कँवर देवडा, पूर्व प्रधान श्रीमती गरीमाजी राजपुरोहित, एस डी एम साहेब श्री अँजूम ताहीर सम्मा,  तहसीलदार श्री कालु राम जी प्रजापत, श्रीलक्षमण कुमार जी मालावत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाडमेर, कन्हैया लाल जी देदवाल जि•शि•अ•प्रा•शि•बाडमेर,  श्री साँवला राम जी चौधरी विकास अधीकारी सिवाना, श्री नारायण सिंह जी राजपुरोहित विकास अधीकारी गुडामालानी, श्री घेवर चंद जी सुंदेशा सरपंच महीलावास,  श्री सोहन सिंह भायल जि•प•स•,  श्री मुकनसिंह जी राजपुरोहित पं• स• स• पादरू थानाधिकारी श्री भूटाराम विश्नोई समदडी, थानाधिकारी श्री तेजी सिंह जी सिवाना आदि कई गण मान्य जन होंगे, 

      ज्ञात रहे कि आप श्री चुनीलाल जी व आपके पुत्र श्री प्रवीण सिंह जी राजपुरोहित पिछले काफी  वर्षों से समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं,  तथा आपको महाराष्ट्र सरकार ने समय समय पर सम्मान करके पिता पुत्र दोनो का उत्साह वर्धन कीया हैं,  जीवों पर दया तथा पशुओं से प्रेम और समाज सेवा तो इनके पुरे परिवार में रग रग में भरी हुई है,  यह सबआप सारा श्रैय अपने आराध्य श्री परम् पुज्य गुरूवर श्री खेताराम जी महाराज व श्री तुलछाराम जी महाराज को देते हैं,  

       आप भामाशाह के साथ साथ प्रेम भाव भक्ति तथा धार्मिक भावनाओं से बचपन से जुड़े हुये हैं, और आपने नशामुक्त अभियान में योगदान देकर व समाज सेवाएं देकर इंसानियत तथा मानवता का परिचय दिया है,आपके पुत्र श्री प्रवीण सिंह राजपुरोहित को समाज सेवा में अग्रणी रहने के कारण महाराष्ट्र पुलीस व महाराष्ट्र सरकार ने भी कई बार समय समय पर सम्मान देकर उत्साह वर्धन कीया है,

क्या आपको यह न्यूज़ / जानकारी पसंद आया? अगर हां, तो इस ब्लॉग/ साइड के प्रशंसक बनिए...

राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ......संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को ....जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता....सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन -मेघलसिया 09286464911
राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

8.9.18

Ex. CM अशोक गहलोत ने किए श्री तुलछाराम जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया!

                 जय श्री रघुनाथ जी री...





      अख़िल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जन जन के लोकप्रिय राजस्थान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक जी गहलोत जी आज ब्रह्म समाज के आराध्य , ब्रह्म सावत्री सिद्ध पीठ , ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादिपति अनंत विभूषित बाल ब्रह्मचारी संतश्री 1008 श्री तुलछा राम जी महाराज श्री के पावन तीर्थ श्रीकोलायत (बीकानेर) में चल रहे 38 वे चतुर्मास तप साधना स्थल पर पहुँचे महाराज साहब (बावसी) के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया!

       इस मौके पर अशोक गहलोत के श्री कोलायत पहुचने पर व्यवस्था कमेटी की और से महा मंडलेश्वर महंत श्री निर्मल दास जी महाराज के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया और अशोक गहलोत ने मंच पर पहुच अनंत विभूषित बाल ब्रह्मचारी संत श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज के चरण छूकर आश्रिवाद ग्रहण किया और चातुर्मास कमेटी की और से अशोक गहलोत का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया|

       इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी , जोधपुर सांसद बद्री राम जाखड़ , बी डी कल्ला , शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा , भवर सिंह , गुमान सिंह देशलसर , महावीर सिंह, गरिमा राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

      केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार कें पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा पूरी यात्रा में रहे साथ

     ।। जय श्री खेतेश्वेर ।।

3.9.18

खेल से होता हैं, शरीरिक और मानसिक विकास:-महन्त श्री निर्मलदास महाराज

       सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (राजस्थान) एवं वरिष्ठ नेता महंत श्री निर्मलदास महाराज ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेठन्तरी में आज 63वीं जिला स्तरीय वॉलीबाल(छात्र वर्ग 19वर्ष)खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर शिरकत की एवं प्रतियोगिता में भाग ले रहे।


       सभी होनहार विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए।कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरन्तर मेहनत करे।और की हुई मेहनत कभी विफल नहीं जाती हैं।


     इस दौरान कनाना महन्त श्री परशुरामगिरी जी महाराज,पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल,पूर्व विधायक मदन प्रजापत, जेठन्तरी सरपंच मंजुदेवी,जिला शिक्षा अधिकारी जेतमालसिंह राठौड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चन्दनसिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच माधुसिंह सिलोर,रामचन्द्र चौधरी,समस्त मंचासीन अथितिगन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

27.7.18

गुरुदेव श्री तुलसारामजी महाराज का राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी द्वारा बहुमान कर आशीर्वाद लिया


ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलसाराम जी महाराज के 38 वे चातुर्मास के लिए श्री कोलायत जी के लिए प्रस्थान किया इस अवसर पर सर्वप्रथम ब्रह्मजी व वैकुण्ठ धाम की पूजा अर्चना कर प्रस्थान किया उन्होंने समस्त भक्त भाविकों को कोलायत जी आने का निमंत्रण दिया इस दौरान राजस्थान सरकार की यशश्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सन्त महात्माओ का सम्मान करने का निर्णय किया है जिसके तहत गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज का राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी द्वारा बहुमान कर आशीर्वाद लिया      
संत गणों से भी गुरुदेव को माला से स्वागत किया  इस दौरान महामंडलेश्वर श्री निर्मल दास जी महाराज श्री परशुराम गिरी जी महाराज कनाना मठाधीश श्री चेतनानंद जी डंडाली भावरानंद जी असाड़ा श्री  प्रतापपुरी जी महाराज तारातरा मठाधीश सभी साधु संत उपस्थित रहे
व ब्रह्मधाम ट्रस्ट के महामंत्री श्री बाबूसिंह जी कालूड़ी कोषाध्यक्ष श्री रामलाल जी सिया उपाध्यक्ष  छोग सिंह जी मनणा सरवडीपूर्व महामंत्री भवरसिंह जी कनाना गिरधारीलाल जी सिया  खेतसिंह जी मवड़ी गोविन्द सिंह कालूड़ी रामसिंह नारवा कान सिंह जी बिस्सू  किशोरसिंह जी बालेरा भोपाल सिंह सिया बालोतरा वगतावरसिंह जसोल

 सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल भाजपा युवा नेता गोविन्द सिंह कालूड़ी उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी कल्याणपुर प्रधान हरीसिंह उमरलाई  प्रतिपक्ष नेता मदनराज चोपड़ा भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत  तहसीलदार सुरेंद्र कुमार  भाजपा उपाध्यक्ष त्रिलोक माली अमराराम सुंदेशा दुर्गसिंह सहित कई भक्त उपस्थित थे|


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

1.7.18

श्री खेतेश्वर ब्रह्माधाम तीर्थ, आसोतरा राजपुरोहित समाज महाअधिवेशन 2018


      राजपुरोहित समाज महाअधिवेशन 2018
आजकल सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बना हुआ है अफीम दहेज प्रथा गिफ्ट उसको लेकर क्या है वास्तविक उनके नियम जो कि गुरु महाराज द्वारा बनाया गया है आइए हम एक बार फिर से आप के लिए पोस्ट कर रहे हैं जिसमें गुरु महाराज ने क्या क्या आदेश दिया है जो कि निम्न प्रकार से हैं

श्री खेतेश्वर ब्रह्माधाम तीर्थ, आसोतरा जिला बाड़मेर (राजस्थान) राजपुरोहित समाज महाअधिवेशन
        (दिनांक 11 व 12 फरवरी 2018)
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com


श्री ब्रह्मधाम आसोतरा पर राजपुरोहित समाज क के अनत श्री विभूषित ब्रह्माषि ब्रह्माचार्य ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरूदेव तुलछारामजी महाराज गादीपति श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा एवं अध्यक्ष श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा, महामंडलेश्वर पूज्यश्री निर्मलदासजी महाराज, ब्रह्मचारी पूज्य श्री शंकरस्वरूपजी महाराज पूज्यश्री सत्यानंदजी महाराज गादीपति रविधाम , पूज्यश्री बालकदासजी महाराज पूज्य श्री संत चेतनानंदजी सरस्वती डंडाली, पूज्य वेदान्ताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज , पूज्य श्री परशानन्दजी महाराज जोड़मठ , दण्डीस्वामी पूज्य श्री देवानन्दजी सरस्वती कालिन्द्री , आदि संतजनों के पावन सानिध्य में समाज के प्रबुद्धजनएवं ग्रामवार चयनित प्रतिनिधि सदस्यों की उपस्थिति में गहन चिन्तन , मनन, एव विचार के उपरात समाज हित में सर्वसहमति से निम्नानुसार निर्णय लिये गये जो कि इस प्रकार है।
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
(1) नशामुक्ति समाज के किसी भी कार्यक्रम , समारोहएवं सभा में जाजम पर या अलग से कमरे आ3दि में जाकर अफीम , डोडा का सेवन करना पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा ।
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
(2) मृत्युभोज
(1) समाज में 12 /24 खेड़ा या अन्य किसी नाम से न्यात नहीं की जायगी । साथ ही जीवित न्यात का आयोजन नहीं किया जायेगा ।
(2) समाज में 12 दिन तक डांगड़ी रात से पूर्व केवल सादा भोजन ही होगा।
किसी भी प्रकार की मिठाई का प्रयोग नहीं किया जाय ।
(3) समाज में 12वे दिन गंगाप्रसादी पर सादा भोजन बनाया जायेगा ।
लेकिन यदि मिठाई बनाई जाती है तो केवल एक ही मिठाई बनायी जाय।
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
3 .सगाई समारोह संबंधित नियम
(1) सगाई दस्तुरी में सादा नारियल व ग्यारह रूपये दिये जायेंगे ।
एवं हाथ में अधिकतम् 1100/- तक ही दिये जा सकेंगे ।
(2) थाली एवं किसी प्रकार की ओढोमणी व वेष आदि नहीं कियेंगे ।
(3) सगाई के बाद मीठी कोतळी आदि । का प्रचलन बंद किया जाता है ।
(4) शादी समारोह 1बरात में अधिकतम 200 बराती ही लेजाए जाएंगे ।
(5) दहेज किसी भी रूप में दिखावा, आडंबर के रूप प्रदर्शित नहीं किया जाय
(6) दहेज आदि के रूप में थाली में अधिकतम् ग्यारह हजार रूपये तक की ही राशि ही रखी जाय।
(7) बरातियों को जवारी निमित्त 11 रूपये का लिफाफा दिया जाएगा वो भी स्वजाति और उपस्थित बरातियों को ही दिया जाय अन्य कोई उपहार नहीं दिया जाएगा।
(8) पड़ले में 11 थाल से अधिक नहीं किये जा सकेंगे।
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
(9) विवाह विच्छ७द, सम्बंधी विवाद अपने समाज के लड़के एवं लड़कियों की शादी के बाद कोई विवाद उत्पन्न होने के कारण एक पक्ष न भेजें या ससुराल पक्ष वाले न ले जावें। ऐसे मामलों के यथोचित समाधान हेतु ब्रह्माधाम आसोतरा ट्रस्ट शीघ्र ही कदम उठाएगा , जिसके तहत पहले गांव स्तर पर समझाइश के प्रयास किये जाएंगे एवं साथ ही आसोतरा धाम पर न्यास के निर्देशन में एक केन्द्रीय समिति का गठन किया जाएगा जिसमें ऐसे विवादों के समाधान के प्रयास किये जाएंगे। कमेटी में ।
महिला प्रतिनिधियों को यथायोग्य स्थान दिया जाएगा। इन कमेटियों के माध्यम से वैवाहिक विवादों
के समाधान हेतु सामाजिक स्तर पर प्रयास किये जाएंगे। सुलह न होने की स्थिति में गुनाहगार पक्ष के साथ समाज बर्ताव नहीं करेगा ।
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
(10) राजपुरोहित समाज की हमारी उच्च सांस्कृतिक परम्पराएं मर्यादाएं अनुशासन एवं जो हमारा जीवन दर्शन रहा है। समाज में रहते हुए कोई भी व्यक्ति यदि इन परम्पराओं के विरूद्ध आचरण करता है जिससे हमारी सामाजिक एकता , समरसता , एवं मर्यादाओं को आंच आती है ऐसे व्यक्ति जो समाज की जरूरत नहीं समझता , राजपुरोहित समाज ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में भत्र्सना करता है और समाज में ऐसे लोगों की कोई जरूरत नहीं है ।
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
(11) समाज के किसी क्षेत्र , पट्टी , परगनों में पहले से ही सुधार के जो प्रयास किये जा चुके है। जैसे मृत्युभोज में जहां मिष्ठान नशावृति , दहेज दिखावा, ओढोमणियों और भी कुरीतियों बंदकर दी गई है उनके प्रयास सराहनीय है । समाज उनका अनुसरण करने की चेष्टा करेगा।
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
पूज्य श्री गुरूमहाराज एवं संतर्वेदों के सानिध्य में हमारे आराध्य श्री खेतेश्वर भगवान को साक्षी मानते हुए इस महाअधिवेशन में लिए गए निर्णयों की अनुपालना सुनिश्चित हो इसके लिए समाज
के हर आम और खास व्यक्ति का यह परम कर्तव्य बतना है कि इस सुधारों का स्वयं अनुसरण करें
www.rajpurohitsamaj-s.blogspot.com
अध्यक्ष
श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ , आसोतरा जिला बाड़मेर (राजस्थान)

        उम्मीद करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी अगर हां तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें WhatsApp Facebook और ग्रुपों के अंदर ताकि और लोगों को भी जानकारी मिल सके ।

अगर आप भी हमें राजपुरोहित समाज से संबंधित न्यूज़ और वीडियो भेजना चाहते हैं तो हमारा WhatsApp नंबर है 09286464911 पर

   आपका सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा
मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया & आरोग्यश्री मेला समिति आगरा



यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

25.6.18

मातृभूमि के प्रति अपना धर्म निभाएं- संत श्री निर्मलदासजी महाराज


   सिवाना प्रवासी बंधुओं की ओर से शनिवार को गोविन्द नगर अखिल भारतीय साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष और कबीर आश्रम के बालोतरा के महंत श्री 1008श्री निर्मल दास जी का अभिनंदन किया गया इस मौके पर में श्री निरमलदास जी महाराज महामंडलेश्वर साधु समाज अध्यक्ष ने कहा कि मातृभूमि के प्रति अपना धर्म निभाएं

       News by Madan singh rajpurohit


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

17.6.18

श्री खेतेश्वर पालना धाम का तृतीय वार्षिक उत्सव 17,18 को धूमधाम से मनाया जाएगा।

विशेष सूचना
श्री खेताराम जी महाराज का पेतृक गांव सराणा में स्थित  श्री खेतेश्वर पालना धाम का तृतीय वार्षिक उत्सव 17 और 18 को धूमधाम से मनाया जाएगा ।
  बालोतरा निकटवर्ती सराणा गांव में स्थित श्री खेतेश्वर पालना धाम का तृतीय वार्षिक उत्सव 17 व 18 को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस आयोजन में ब्रह्मऋषि  ब्रह्मसावित्री  सिद्ध पीठाधीश्वर  बालब्रह्मचारी श्री तुलसाराम जी महाराज  एवं  भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महामंडलेश्वर निर्मलदास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजन होगा ।पालना धाम कमेटी ने बताया  कि खेताराम जी महाराज की तृतीय वार्षिक उत्सव में 17 को रात्रि  विशाल भजन संध्या होगी जिसमें राजपुरोहित समाज के राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारो के द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी और बोलिया भी होगी एवं 18 को महाप्रसादी एवं बोलियों का आयोजन होगा ।
सभी भक्त भाविकों को सादर आमन्त्रण है सा


15.6.18

माँ सरस्वती के नव-निर्मित मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शोभायात्रा एवं भामाशाहों के सम्मान समारोह

बालोतरा।

क्षेत्र के कल्याणपुर के पास डोली राजगुरु में गुरुवार को राजगुरु वंश की कुलदेवी मां सरस्वती (कूबड़ माता) मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कस्बे में संत महात्माओं के सानिध्य में भव्य जल यात्रा निकाली गई।

इस मौके पर अखिल भारतीय साधु सामज के प्रदेशाध्यक्ष महन्त श्री निर्मलदास जी महाराज ने डोली राजगुरा में माँ सरस्वती (कुबड़ माता) के नव-निर्मित मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शोभायात्रा एवं भामाशाहों के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित होकर शिरकत की। एवं  माँ सरस्वती एवं श्री खेतेश्वर भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला अर्पित कर क्षेत्र में अमन चैन एवं खुशहाली की कामनाएँ की।

     क्षेत्र के डोली राजगुरु में राजपुरोहित समाज की राजगुरु वंश  के लोग निवास करते हैं। वही राजगुरु की कुलदेवी मां सरस्वती अर्थात कूबड़ माता है। कुबङ माता का मंदिर का निर्माण कार्य पीछे कुछ से चल रहा था। जो योजना पूर्व समय पर पूर्ण हो गया। मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सर्वसम्मति से 16 जून को मूर्ति स्थापना व कार्यक्रम तय हुआ।
       वहीं मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत निर्मल दास जी महाराज के सानिध्य में कस्बे सहित क्षेत्र के हजारों भक्त भाविको ने भव्य जल यात्रा निकाली। मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति 16 जून को है। इस दौरान हजारों भक्तों की मौजूद रहेंगे। 


14.6.18

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज का पहला राजनैतिक सम्मेलन 29 जुलाई को

सूमेरपुर में आगामी 29 जुलाई को अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज का पहला राजनैतिक सम्मेलन का आयोजन हो रहा  है। आयोजन मे महामंडलेश्वर 1008 निर्मलदास महाराज सहित हमारें समाज के सन्त, बीजेपी व कांग्रेस नेता, अधिकारी व बुद्धिजीवियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाएंगे। जिसमें राजस्थान विधानसभा के चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

आयोजन मे -  

राजस्थान विधानसभा के चूनाव को लेकर राजपुरोहित समाज ने एक मिटिंग का आयोजन किया है। इस महाआयोजन से टिकट को लेकर चर्चा कि जाएगी। आयोजन में 20 हजार लोगों के इकठ्ठा होने की सम्भावना है। इसके लिए गांव गांव से लोग पहुंचेंगे।
   आगामी 29 जुलाई 2018,रविवार को अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज की पहली (राजनैतिक सम्मेलन) का आयोजन सुमेरपुर में करवाया जा रहा है।


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना