न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label शेयर/बँटना. Show all posts
Showing posts with label शेयर/बँटना. Show all posts

18.7.25

राजपुरोहित सेवा संगठन का अनुकरणीय मानव सेवा कार्य

राजपुरोहित सेवा संगठन द्वारा सेवा, जीवदया और जनकल्याण के कार्यों की श्रृंखला निरंतर गतिशील है। इसी क्रम में संगठन ने परझाई स्थित वसुंधरा विद्या पीठ इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन की जिम्मेदारी उठाकर समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ में उनके प्रीति भोजन किया और आगे बच्चो की किस तरह से मदद किया जा सके इसके लिए योजना बना कर उस पर अमल कर रहे हैं।
राजपुरोहित समाज के वरिष्ठजन सुरेशसिंह, वीरेंद्रसिंह, सतीशसिंह, श्यामसिंह, अरविंदसिंह, गोपालसिंह, हनवंतसिंह, सुरेशभाई, भवरभाई जैसे समाजसेवियों ने इस पुनीत कार्य में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि भगवान दाता खेतेश्वर के आशीर्वाद से समाज को वैभवशाली बनाए रखने के लिए प्रत्येक सदस्य को निस्वार्थ सेवा में तत्पर रहना होगा। समाज के युवाओं से आह्वान किया गया कि वे सामाजिक एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए बिना किसी विवाद या भेदभाव के मानव सेवा को प्राथमिकता दें।

गौरतलब है कि यह विद्यालय कक्षा 5वीं तक संचालित है, जहां लगभग 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 45 से अधिक छात्र-छात्राएं दूरदराज के गाँवों से आते हैं, जिनके लिए रोजाना आना-जाना संभव नहीं था। ऐसे में विद्यालय के संचालक दशरथ माहला ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए और उन्हे घर में रखकर उन्हे पढ़ा रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी पत्नी को अच्छी खासी प्राइवेट नौकरी छुड़ाकर कर बच्चों की देखभाल में लगाया, बल्कि उनके पिता भी इन बच्चों को अपने बच्चों की तरह संरक्षण दे रहे हैं।

समर्पण की मिसाल बने दशरथ माहला परिवार जिस समर्पण और निस्वार्थ भावना से दशरथ माहला और उनका परिवार इन गरीब बच्चों की देखभाल कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। प्रदेश के जनप्रतिनिधि, नेता एवं अन्य नागरिक अपने तथा अपने बच्चो के जन्मदिन पर कई सरकारी स्कूलो तथा धार्मिक स्थलों पर सेवा, दान पूण्य एवं प्रीति भोज करते हैं। अगर वे लोग इस विद्यालय के बच्चों के लिए आर्थिक मदद और इनके खाने-पीने समृद्ध वर्ग और नेता करें आगे बढ़कर मदद जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य को मिले नई दिशा एवं किताब-कॉपी की व्यवस्था करें तो यह सच्चे अर्थ में सेवा धर्म होगा। यह आवश्यक है कि समाज के सम्पन्न वर्ग और नेता ऐसे विद्यालयों का दौरा कर, जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को सँवारने में हाथ बटाएँ।

जरूरतमंद बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े कदम प्रदेश के नेताओं और धनाढ्य व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन या अन्य आयोजनों पर सिर्फ दिखावा करने के बजाय इस प्रकार के विद्यालयों में आकर जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराएँ, ताकि समाज में समानता और सेवा की परंपरा मजबूत हो सके। राजपुरोहित सेवा संगठन का यह प्रयास न केवल सेवा का उदाहरण है, बल्कि यह समाज को यह भी सिखाता है कि यदि नीयत साफ हो और संगठन एकजुट हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। ऐसे कार्य ही समाज की सच्ची वैभवता को बढ़ाते हैं।

28.6.25

कृष सिंह राजपुरोहित भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर बने

 भवानी सिंह राजपुरोहित के सुपुत्र कृष सिंह का चयन भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर हुआ है। उन्होंने इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया में प्रथम श्रेणी (क्लास 1) रैंक हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
कृष सिंह का यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कठोर चयन परीक्षाओं तथा साक्षात्कार में उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले कई युवाओं के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर बनने तक का उनका सफर एक प्रेरणा है।
लेफ्टिनेंट कमांडर का पद भारतीय नौसेना में एक महत्वपूर्ण पद है, जिसके लिए मजबूत नेतृत्व कौशल, तकनीकी ज्ञान और उच्च स्तर की जिम्मेदारी की आवश्यकता होती है। कृष सिंह अब राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निभाएंगे। 

उनके परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर अपार खुशी और गर्व व्यक्त किया। उनके पिता भवानी सिंह राजपुरोहित ने कहा, "हमें कृष की लगन और प्रतिबद्धता पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। देश की सेवा करना हमेशा से उसका सपना था।"

यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा और क्षमता को दर्शाती है। समाज ने कृष सिंह को भारतीय नौसेना में उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय नौसेना( इंडियन नेवी) मे लेफ्टिनेंट कमांड ऑफिसर पद क्रिष सिंह राजपुरोहित पुराड़ा का चयन क्लास 1 रेंक पर होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

26.9.24

स्व. सुमन राजपुरोहित की 12वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर में रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर का आयोजन 
स्व. श्री सुमन कंवर राजपुरोहित धर्मपत्नी श्री हरिकिशन राजपुरोहित, जोरावरपुरा की 12 वीं पुण्यतिथि पर मारवाड़ आप सभी से आग्रह है कि  29 सितंबर 2024 को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक माखनभोग, पूगल रोड़, बीकानेर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पधारकर रक्तदान जरूर करें।
रक्तदान - महादान भगवान का दिया अल्प नहीं होता, रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता।


सम्यर्क सूत्र
रामनिवास राजपुरोहित मोबाइल No 7732874902

14.9.24

पूज्य श्री तुलसामजी महाराज का 44वां चातुर्मास व्रत समापन के पशचात् का कार्यक्रम

सभी धर्मप्रेमी सज्जनों महानुभावों से निवेदन करते हुए हर्ष हो रहा है कि ब्रह्मर्षि प्रातः ॐ स्मणीय श्री खेताराम जी महाराज के शिष्य अन्नत श्री विभुषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज ब्रह्मधाम तीर्थं आसोतरा का 44 वॉ दिव्य चातुर्मास तपः साधना माँ नर्मदा तट पर (अमरकंटक) संपन्न कर दर्शन करने का कार्यक्रम आप सभी भक्त भाविक पधारकर दर्शन लाभ प्राप्त करें।
परम पूज्य श्री तुलसामजी बावसी के 44वां चातुर्मास व्रत समापन के पशचात् का कार्यक्रम इस प्रकार है फोटो पर क्लिक करके आप संपूर्ण वितरण जान सकते हैं।


 गुरु महाराज जी 17 अक्टूबर 2024 को श्री गुरुप्याऊ से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे श्री खेतेश्वर ब्रहाधाम तीर्थं (आसोतरा) पधारेंगे जहाँ पर भक्त भाविको व ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु महाराजजी का भव्य और दिव्य स्वागत समारोह होगा।

आयोजक एवं निवेदन : श्री ब्रह्माजी का मन्दिर एवम् राजपुरोहित समाज विकास न्यास।

गुरु महाराज जी के कार्यक्रम की लाइव अपडेट एवं राजपुरोहित समाज की हर पल की न्यूज़ फोटो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल आज ही जुड़े
  Join official Facebook page 

 YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें !



3.5.23

मोहराई मे एक शाम मां चामुंडा के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन.

राजपुरोहित नवयुवक मंडल सेवा समिति मोहराई के तत्वावधान में चामुंडा माता मंदिर का 28 वां. वार्षिकोत्सव मनाते हुए एक शाम मां चामुंडा के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया ।

सर्व प्रथम माँ चामुंडा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ज्योत प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई । बाद में भजन कलाकार ने गणेश वंदना से धर्मसभा का शुभारंभ कर राजस्थानी मायड़ भाषा में लोक भजनो की प्रस्तुति दी । भजनो का दौरा रात तक चलता रहा । धर्मसभा के मुख्य अतिथि रामासनी बाला,होंगोला निवासी व हाल मैसूरु जिला के बनूर निवासी समाजसेवी डॉ.महेन्द्र सिंह राजपुरोहित (कालप्पा) का साफ़ा-माला पहनाकर समाज की ओर से सम्मानित कर उत्कृष्ट कार्य कर पर सराहना की गई । मंदिर विकास हेतु चढावे बोले गए ।
इस अवसर पर संरक्षक तेजसिंह हाल तिरपुर-मोहराई,गौशाला संचालक बाबू सिंह बेंगलुरु- मोहराई,ढगल सिंह बेंगलुरु- मोहराई,हीरसिह हाल मदुराई- मोहराई,पुख सिह हाल हैदराबाद-मोहराई,प्रेम सिंह  (पपसा) हाल चेन्नई-मोहराई,कालू सिह हाल बेंगलुरु-मोहराई, अमरसिंह गुलर,भंवर सिह राजपुरोहित सागावास -जैतारण, बुधसिंह मोहराई, पुखसिह हाल मदुराई-मोहराई,किरण सिंह हाल बेंगलुरु-मोहराई,ओम सिंह बेंगलुरु-मोहराई,गोप सिंह सुमेरपुर-मोहराई,सुखदेव सिंह मोहराई,ओम सिंह मोहराई, मोती सिंह मैसूरु-मोहराई,गोविंद सिंह बेंगलुरु-मोहराई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

News sponsor
 Shri S P Singh Rajpurohit
 Owner 
Rajpurohit health care system in Agra 
9837005816

YouTube per Dekhen latest video and community news
धुरासनी में भागवत कथा का महोत्सव धूम धाम से हो रही है गुरुदेव संत श्री तुलसाराम महाराज के सानिध्य मे आनंद लेते समाज बंधु..खेतेशवर दाता री जय हो

20.6.22

स्वतंत्रता सैनानी व सुमेरपुर के प्रथम सरपंच राजगुरू की 60 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सैनानी बाबूलाल राजगुरु 60 वीं पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
अतिथियों समेत राजगुरु के परिजनों ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित ओर पुष्पांजलि अर्पित की। जगदीश राजगुरु ने उनके जीवनी व प्रथम सरपंच रहते सुमेरपुर में करवाये गए विकास कार्यो की जानकारी एवम राजगुरु ने देश की आजादी में अपना जीवन समर्पित कर दिया था ! पालिका अधिशाषी अधिकारी एवं स्टॉफ द्वारा राजगुरु सर्किल पर माल्यार्पण किया गया जिसमे नगरपालिका बाली अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट एवं पालिका उपस्थित रहे।

सुमेरपुर को विकास के पथ पर ले जाने के लिये उनके प्रयास हमेशा याद किये जायेंगे। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती उदयपुर, जनप्रतिनिधि विधायक जोराराम कुमावत, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनोप सिंह जी , महेश परिहार,शैतान कुमार, विप्र फाउंडेशन के सदस्य , नगरपालिका के पार्षद मंछाराम कच्छवाह, गोविंद राठौड़, चतराराम मेघवाल, खूबचन्द खत्री, नरेश माली, गॉव चौधरी नारायण जी, एडवोकेट रतन जी गेहलोत, प्रवीण देवड़ा, जीतू माली, विवेक सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह रामनगर, देवेन्द सिंह सिसोदिया , सुमेर सिंह नाडोल , नाहर सिंह जाखोड़ा आदि मौजूद रहे।

4.4.22

राजपुरोहित मदद फाउंडेशन कर रहा है निस्वार्थ भावना से सेवा

अच्छाई की मार्केटिंग By सवाई सिह राजपुरोहित 
 जी हां आज मैं आपके सामने ऐसे सामाजिक संगठन के बारे में बताने जा रहा हूं जोकि निस्वार्थ भावना से समाज की सेवा किए जा रहा है मदद फाउंडेशन एक ऐसा आर्गेनाइजेशन है जो जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव आगे आता रहा है ।


इस संगठन की मदद एक साधारण बालक कैसे की मदद की जाने उन्हीं की जुबानी।
मैं समाज का एक साधारण सा बालक मुझे गर्व है । कि मैं राजपुरोहित समाज का बंधू हूं। उससे भी ज्यादा मुझे गर्व है।की राजपुरोहित मदद फाउंडेशन के सभी सदस्यों का जिन्होंने मेरी मदद की क्योंकि मेरे आर्मी की भर्ती थी और मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वहां पर ( लेह लद्दाख) जाने में असुविधा हो रही थी। ऐसे में मेरे खास मित्र जिन्होंने जो राजपुरोहित मदद फाउंडेशन के सदस्य हैं । मैंने उनसे अपनी समस्या बताई तब उन्होंने इस संस्थान के बारे में बताया और कहा कि इस संस्थान से आप बात करो और आपका काम हो जाएगा और मेरा काम 100% बिना किसी देरी के तुरंत हो गया। मैं समाज के सभी बंधुओं से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भी यदि समाज हितार्थ में कुछ करना चाहते हैं तो राजपुरोहित फाउंडेशन संस्थान में जरुर जुड़िए और किसी भाई की हितार्थ की सोच रखते हो तो ऐसे कार्यकर्ताओं के साथ जरूर जुड़े जो वास्तव में निस्वार्थ भाव से समाज हित में कार्य कर रहे हैं।और ये मेरा प्रत्यक्ष अनुभव राजपुरोहित मदद फाउण्डेशन का हुआ है। इस संस्थान ने मेरा निवेदन तुरंत स्वीकार किया और मुझे मददरूप हुए।  
जब तक समाज में ऐसी संस्थाएं कार्यरत रहेगी समाज का कोई भी व्यक्ति स्वयं को कभी असहाय महसूस नहीं करेगा।
 क्योंकि उसके पीछे राजपुरोहित फाउंडेशन संस्थान खड़ी है मैं एक बार फिर से राजपुरोहित यदद फाउंडेशन संस्थान का आभार व्यक्त करता हूं और मैं इस राजपुरोहित मदद फाउंडेशन संस्थान का हमेशा ऋणी रहूंगा ।
 मैं स्वयं इस संस्थान से जुड़गा और किसी मेरे भाई की ऐसी स्थिति में कोई मदद चाहिए तो मैं हेल्प जरूर करूंगा ।
जय गुरुदेव री सा।

कैसे आता है मदद फाउंडेशन के पास डोनेशन और आप कैसे जुड़ सकते हैं इस संगठन के साथ...
मदद फाउंडेशन हर महीने की अंतिम तारीख को अपने द्वारा किए गए सारे खर्चों का वितरण प्रस्तुत करता है By व्हाट्सएप एंड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अगर आप भी संगठन के साथ जुड़ना चाहते हैं और किसी प्रकार की कोई सहायता आप करना चाहते हैं तो जरूर जुड़िए मदद फाउंडेशन के साथ...
राजपुरोहित समाज मदद फाउण्डेशन
अप्रैल महिने कि सहयोग राशी

1 परमेश्वर राजपुरोहित 1100 प्रती ✅
2 राजेन्द्र सिंह जी बांसडा हाल पंजाब 100 (दिसम्बर) ✅
3 श्याम सिंह जी आमली हाल ऊमरेट गुजरात 500✅
4 रतन सिंह जी चुरा 200( जनवरी 2023) ✅
5 हनुमान सिंह जी तालकीया 100( दिसम्बर) ✅
6 जगदीश सिह जी बोरावड 200 (दिसम्बर) ✅
7 मनोहर सिह जी मुम्बारी हाल अहमदाबाद 200 (दिसम्बर) ✅
8 सुमेर सिह जी आकडावाश 100 
 9 अर्जुन सिह जी मोहराइ हाल चैनंई 100 (मंई )✅
10 दिनैश जी बागरा 100 (जनवरी 2023) ✅
11 भेरूसिह जी बावतरा 501 दिसम्बर✅
12 किशनलाल जी हिडवाडा जालोर 100 (मंई) ✅
13 प्रेम सिह जी इन्द्राणा 100
14 भेरूसिह जी मनणा बिकानेर 251
15 अशोक सिह जी नारनाडी 500
16 मोतिसिह जी गोलियां 100
17 लाल सिह जी भवरसिह जी सोढा मायलावाश 201
18 प्रितमसिह जी खिचन हैदराबाद 201✅
19 चतुरसिह जी कानोडिया थानेदार साहब 100( दिसम्बर) ✅
20 प्रेम सिह जी सिलोर 501
21 लक्षमणसिह जी बावडि हाल भुज 1100
22 विक्रम सिंह जी अरृथडी 100( मंई)✅
23 रणजीत सिह जी सिवाना 100
24 जसपाल सिह जी अजमेर 100✅
25 रामदयाल सिह जी धाधलाश पाली 100
 26 राम भरोसै एन 100 दिसम्बर ✅
27 राम भरोसे 501 डि
28 राम भरोसे 100
29 भागीरथ सिह जी 100
30 भरतसिह जी सिलोर 100( मंई) ✅
31 ओकारसिह जी बासडा 100
32 बकटसिह जी बासडा 100
33 श्यामसिंह जी मालकोषनी 100✅
34 जालमसिह जी कालु हाल हैदराबाद 500
35 हनुमान सिह जी घाणा 200( दिसम्बर) ✅
36 गोविन्द सिह जी ठाकुरला 100✅
37 पुजराजसिह जी इन्द्राणा 100
38 नागेन्द्र सिह जी केशरिया 150✅
39 राजेन्द्र सिंह जी चम्पाखेडी 1100
40 श्यामसिंह जी सुराणी 100✅
41 हुकमसिंह जी गगासिह जी खाराबेरा 201
42 गोपाल सिह जी इसाली 101( अप्रैल) ✅
43 भीम सिह जी कैशवाना 151
44 मागु सिह जी धाधिया 100
45 प्रकाश सिह जी नैतरा 100 (दिसम्बर) ✅
46 विनोद सिह जी नैतरा 100✅
47 अरजुनसिह जी साघरिया 501✅
48 नरपतसिह जी कैशरिया परालिया 100( दिसम्बर) ✅
49 शैतान सिह जी मेहरी 501 
50 भरतसिह जी नाडोल 100
51 गोपाल सिह जी सोवणिया 501
52 ईशवर सिह जी बनाशकाटा 100
53 छगनसिह जी फुलासर 108
54 अशोक सिह जी हिगोला 100
55 पुर्ण सिह जी जोधपुर 100 (नवम्बर) ✅
56 प्रभु सिह जी किनोडिया 100
57 छगन सिह जी चादेसरा 200( दिसम्बर) ✅
58 श्रवण सिह जी कानोडिया 101 
59 महेंद्र सिह जी गोलियां 100
60 नैन सिह जी चावन्डा 100
61 मुल सिह जी करोलिया 
62 उगम सिह जी कोलु 100
63 सवाई सिह जी धाधलाश 100 ( दिसम्बर) ✅
64 जबर सिह जी श्री गोड देचु 100
65 कालु सिह जी मोहराइ 100
66 दलीप सिह जी पल्लू 500
67 महावीर सिह जी शैखावाश 100
68 जगदीश सिह जी बम्बोर 100
69 श्रवण सिह जी इन्द्राणा 150
70 केवलसिह जी इन्द्राणा 200
71 महावीर सिह जी भोपालगढ़ 200
72 पुर्षोतम सिह जी पाचलोड मवडी 101
73 दाता की कृपा 100
74 मदनसिह जी बारवा हाल सुरत 501
75 श्यामसिह जी नारवा अहमदाबाद 100
76 मोहन सिह जी अखोल साचोर 100
77 श्रवण सिह जी सिलोर 100
78 खेत सिह जी घैवडा 101✅
79 मागीलाल जी बारवा 100( जुन) ✅
80 पिर सिह जीजी भेरुसिह जी ढोक 251
81 कल्याणसिह जी रमणिया 200
82 पारससिह जी रडवा 100
83 किसोर सिह जी असाडा 100
84 मदनसिह जी इसाली 501
85 सतोष सिह जी राजपुरोहित धार मध्यप्रदेश 2500
86 सुरेन्द्र सिह जी सवाई बडि हाल चैनंई 201 (दिसम्बर) ✅
87 *नरपत सिह जी सरपच मोडी 1100
88 भागीरथ सिह जी किशनासर 200
89 श्रवण सिह जी नेतड राजदल 100
90 देविसिह जी सेवड धवा 101
91 सत्यनारायण सिह जी आसोप 100
92 अशोक सिह जी जागवाल आउवा 200✅
93 हरि इच्छा 1100
94 गुप्त दान (ई) 100(मंई) ✅
95 नरेश जी राजपुरोहित ओडवाडा जालोर 2100
96 श्याम सिह जी आकदडा हाल शिलवासा 201
97 सूमेरसिह जी तालका 500
98 लाल सिह जी पाचलोड रानीदेशीपुरा 1154
99 हरिसिंह जी भावडा 100
100 हरिसिंह जी सुथली 100
101 रमेश सिह जी राजपुरोहित बावडी हाल जामनगर 551
102 सवरुपसिह जी कानोडिया 100
103 शंकरसिंह जी रूगडी 100( मार्च 2023)✅
104 केशरसिह जी पाचडोलिया 100( मार्च 2023) 
105 पिंटू सिह जी लूणावा हाल मुम्बई 100
106 गजेंद्र सिह जी बारवा 100( मार्च 2023) ✅
107 महेन्द्र सिह जी मेहरी
108 हरि सिह जी मुथा वणदार
109 गुलाब सिह जी बारवा 100
110 नरेन्द्र सिह जी नाणा 100
111 प्रकाश सिह जी हैमलीयावाश 100( मार्च 2023) ✅
112 सजयसिह जी नाडोल 100(मंई) ✅
113 राम भरोसे 501✅
114 खुमाणसिह जी धोक 100
115 कर्णसिंह जी लुणावा 100
116 अर्जुन सिह जी मोहब्बत नगर 151✅
117 सुरेश जी जवाली 100
118 मोतिसिह जी कानोडिया 100✅

ऐसे सैकड़ों समाज बंधु हैं जो कि हर महा अपने द्वारा मदद फाउंडेशन को डोनेशन देते हैं ओर डोनेशन जरूरतमंद लोगों के लिए खर्च किया जाता है जिन्हें वास्तविक रूप से जरूरत है

नोट :- आपका पैसा सही जगह लगे इसलिए इन नम्बर पर ही पेय करे व स्क्रिन सोट जरूर भेजे जिससे महिने कि अन्तिम तारीख को आपको आपके पेसे का हिसाब सही मिल सके अधिक जानकारी के लिए कोल 📞कर सकते है 
टीम मदद फाउण्डेशन आप और हम।🙏🏻🙏🏻

बैक ओफ बडोदा 
Ac 30610100010678
IFC _ BARBOMKARAN

Axic benk 
Ac 915010055633527
IFC _UTIB0000498

Phonepe 
9635005285

अधिक जानकारी के लिए परमेश्वर सिंह राजपुरोहित से संपर्क कर सकते हैं. 

5.8.21

मारवाड़ में जन्मे में ऐसे रक्तवीर जो रक्तमित्र के नाम से जाने जाते हैं

रक्तदान_महादान नर सेवा नारायण सेवा

रक्तमित्र रघुवीर राजपुरोहित ने कहा मनुष्य जन्म बार बार नही मिलेगा तेरा मेरा करते एक दिन चले जाना है,जो भी कमाया यही रह जाना है कर ले कुछ अच्छे कर्म,साथ यही तेरे जाना है रोने से तो आंसू भी पराये हो जाते हैं, लेकिन मुस्कुराने से पराये भी अपने हो जाते हैं मुझे वो रिश्ते पसंद है जिनमें  " मैं " नहीं  " हम " हो इंसानियत दिल में होती है, हैसियत में नही,उपरवाला कर्म देखता है, वसीयत नही.. 

30.5.21

इस गर्मी में चिड़ियों को दें थोड़ी सी छांव और प्यार ..डिंपल राजपुरोहित सोढ़ा

एक तो यह भयंकर गर्मी जिसमें मानव जीवन का भी रहना मुश्किल हो गया उसमें एक बार हम सोचे कि इन पक्षियों की की हालत क्या होती होगी जो कुछ बोल भी नहीं पाते और प्रचंड गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकते हैं परिंदे, आप भी कर सकते हैं मदद राजस्थान में छोटे-छोटे बच्चे कर रहे हैं एक छोटी सी पहल जो वाकई काबिले तारीफ है इस योजना का नाम दिया है सेल्फी विद परिंदे यह टीम बालोतरा की एक पहल है जो वाकई काबिले तारीफ है।

टीम बालोतरा द्वारा बेजुबान पक्षियों के पानी व्यवस्था के लिए चलाई जा रही मुहिम सफल रही क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपने ही घरों में रहकर स्वयं द्वारा बनाए गए परिंदे जो कोरे लगाए गए और नियमित परिंदों में पानी डालने का भी शपथ ली टीम बालोतरा प्रभारी सेलुसिंह ने बताया कि इस बार मुहिम में नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं की ने भी हिस्सेदारी निभाई किंतु पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है परिंदे लगाए गए अध्यक्ष कुलदीप सिंह सोडा ने प्रेस वार्ता कर समस्त क्षेत्रवासियों को अधिकाधिक परिंदे लगाने और कोविड-19 कोरोना काल में बेजुबान के लिए आमजन और युवाओं को आगे आने की गुजारिश की इस मुहिम में बावड़ी के कुलदीप तमन्ना, खुशी, डिंपल राजपुरोहित सोडा आदि नन्हे मुन्ने बालक व बालिकाओं ने भाग और लिया।गोविंद सिंह सोढा, सतीश सिंह, जालम सिंह, मुकेश सिंह, कवराज सिंह भारतीय सहित काफी बंधुओं भागीदारी निभाई संस्थान संस्थापक ओम सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।

"पक्षियों परिंदा"
छोटी बच्ची डिंपल सोढ़ा धारणा(राजस्थान) द्वारा पक्षियों को पानी परिंदा .

 बच्ची का आवान  घर पर एक परिंदा जरूर लगाएं इस गर्मी से पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराएं ओर चिड़ियों को दें थोड़ी छांव और थोड़ा सा प्यार
समाज और मानव मात्र के लिए अच्छी मिसाल पेश की है।

हिंदूस्थान के मरूभूमि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में जहां तापमान 40॰ ऊपर ही है।।

21.3.21

महेन्द्र सिंह राजपुरोहित घेवडा का बंबोर में समाज बंधुओं ने किया स्वागत

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परशुराम सेना राजस्थान के महासचिव महेंद्र सिंह राजपुरोहित का बंबोरा समाज बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया और कहा कि समाज में एकता और संगठित होकर आपसी सहयोग करें मानवता के नाते आप से प्रेम बनाए रखें इस दौरान उपस्थित रहे बुध सिंह राजपुरोहित, शिव कुमार सुथार, राकेश बिश्नोई दिनेश शर्मा, परशुराम जी चौधरी आदि बंधु मौजूद रहे।



15.3.21

सामाजिक आंदोलनों की सच्चाई ...रुपेश राजपुरोहित

 समाज के युवा द्वारा सच्चाई को बयां करना ऐसा ही एक पोस्ट हम तक पहुंचा और हमने सोचा आप सबके बीच में रखें हालांकि जो कुछ कहा उसमें काफी कुछ सच्चाई जरूर है। 

इस समाज में न जाने कितने लड़के और लड़कियां गायब हुए हैं और होते जा रहे हैं, जिनका कोई अता पता नहीं है हर साल अनेकानेक लड़कियां भाग जाती है जिनका कोई अता पता नहीं है, हर साल कितनी बहन बेटियों को मात्र इसलिए मार दिया जाता है कि वह लड़की के रूप में पैदा हुई है या शादी में दहेज और धन काम मिला या मिला ही नहीं😥

उस पर समाज सेवकों द्वारा उन्हें वापस घर लाने हेतु आंदोलन तो छोड़िए शेष समाज के बंधु भी विचार तक नहीं करते , कि कल को और भी किसी भाई की बहन बेटी भाग सकती है और भी किसी का अपना खो सकता है कल को फिर किसी बहन बेटी को दहेज के लालची मारना दे जिस पर की हम सभी को मंथन करने की जरूरत है, 
आंदोलन तो दूर की बात है✋

आज जो सबसे महत्वपूर्ण बात देखने को मिल रही है वह यह कि पिछले 2 तीन साल से तथाकथित समाज रक्षक अपना चेहरा चमकाने वाले तथाकथित #समाजसेवाजीवी  समाज सेवक, जो गायब रहे हैं वह अचानक ही आंदोलन देख जीवित कैसे हो गए और अपना चेहरा चमकाने के लिए कैसे आ गए???

समझिए_
आंदोलन को खड़ा कोई और करते है और बने बनाए आंदोलन को देख कर अपना थोबड़ा चमकाने के लिए ऐसे तथाकथित युगपुरुष समाज सेवक आंदोलनों को समर्थन देने के नाम पर आंदोलन वाली जगह पहुंच जाते हैं और अपने कुछ चेले लोग के कर कमलों से  वीडियो बनवाते हैं फिर सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर इस प्रकार परोसते हैं जैसे इन आंदोलनों के प्राण यह युगपुरुष है😊(जबकि आंदोलनों को खड़ा करने वाले सच्चे समाज सेवकों को कभी हाईलाइट नहीं मिलती उनसे समाज हमेशा अनजान रहता है)


इससे पूर्व में भी अनेकानेक ऐसे केस हुए हैं जब या तो कोई लड़की गायब हुई या कोई लड़का गायब हुआ या किसी बहन बेटी को जला दिया उसे विभिन्न तरीकों से टॉर्चर कर किया गया हो या आत्महत्या के नाम पर फांसी पर चढ़ा दिया तब यह समाजसेवा जीवी बाबा क्यों नहीं बोले या बोलते तब इन लोगों ने आंदोलन क्यों नहीं किए ??इस दिशा में किसी पीड़ित को न्याय दिलाने में किसी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में यह लोग आंदोलन क्यों नहीं करते कभी सोचा है आपने??

असल में इन तथाकथित भांड लोगों  कि ना तो ऐसी कोई इमेज है और ना ही इनमें किसी पीड़ित परिवार को किसी पीड़ित को न्याय दिलाने की क्षमता है और नहीं इस दिशा में कोई आंदोलन खड़ा करने की उनकी क्षमता है हां बनी बनाई मलाई हो तो जरूर चट जाते हैं

            समाज सेवा के नाम पर बनाई गई विभिन्न तथाकथित सेनाओं के तथाकथित स्वघोषित सेनाध्यक्ष पूर्व सेनाध्यक्ष कई गग्गू  बग्घू सेनाओं के अध्यक्ष भी व्हाट्सएप ग्रुपों पर इस प्रकार के आंदोलनों में अपना चेहरा चमकाने की होड़ लगाए हुए है 
क्योंकि इन तथाकथित समाज सेवकों के हाथ में आंदोलन खड़ा करने की ताकत नहीं है इसलिए यह लोग बने बनाए आंदोलन पर अपना मुंह लेकर पहुंच जाते हैं अपना चेहरा चमकाने के लिए 

एक्चुअली पिछले दो-तीन सालों से अपनी समाज सेवा नामक ब्रांड वैल्यू गिरती देखकर यह तथाकथित समाज सेवक बाबा लोग फिर से एक्टिव हो गए हैं 

ऐसे तथाकथित स्वघोषित समाज सेवक बाबाओं समाजसेवा जीवी लोगों की हकीकत यह है कि बुझता हुआ दिया आखिरी पड़ाव में फड़फड़ा रहा है, कि चेहरा चमक जाए लोगों की नजर में आ जाए कोई दीए में तेल डाल जाए तो अपनी रोटी सिक जाए

 इस प्रकार के आंदोलनों में किसी पीड़ित और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जो समाज बंधु जमीन से जुड़े हुए हैं और बिना किसी  नाम पद प्रतिष्ठा के गुमनाम होकर समाज के गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं उन सब का यह समाज आभारी होगा पलसर का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन और आभार

 लेकिन अपना चेहरा चमकाने के लिए कई लोग इस प्रकार के आंदोलनो  का अपने  निजी स्वार्थों के लिए अपनी राजनीतिक पारी के लिए उपयोग करने के उद्देश्य से पहुंचने वालों से भी हमें अवगत और सावधान रहने की जरूरत हमेशा रहेगी
#justiceformanohar
#CBI_investigation_for_manohar

 भेजने वाले     
 Rajpurohit Rupesh zaveri 
8946870706

आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
हमारा व्हाट्सएप नंबर 9286464911
  हमारा E Mail पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com
सवाई सिंह राजपुरोहित आगरा { मीडिया प्रभारी}
सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया जोधपुर

न्यूज़ स्पॉन्सर द बोर्ड ऑफ Hams ओसिया एजुकेशन बोर्ड

14.3.21

बाग़रा आँगनवाड़ी नए रोज़गारी बढ़ाने के प्रोजेक्ट के लिए कार्यकर्ता ओं से मुलाक़ात।

बाग़रा आँगनवाड़ी नए रोज़गारी बढ़ाने के प्रोजेक्ट के लिए कार्यकर्ता ओं से मुलाक़ात।

महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओ ने सेनेटरी नेपकिन का कार्य बागरा में खोलने मार्केटिंग और बेचने मे बहुत उत्सुकता दिखाई।

चलो गांव की ओर अभियान से जुड़ने का किया आह्वान ग्रामीणों को स्वरोजगार से जुड़े उद्योगों के बारे में दी जानकारी ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बारवा गांव में स्वर्ग महासभा फाउंडेशन के अंतर राष्ट्रीय संयोजक डॉ दिनेश कुमार राजपुरोहित एवं चलो गांव की ओर से अभियान से प्रेरित निहाल सिंह चौहान की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए चौहान ने स्वयं के स्तर को खोले जाने वाले तीन प्रकार के उद्योगों के बारे में बताएं उद्योगों के बारे में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी उन्होंने कहा कि आज महिलाए किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है 
डॉक्टर दिनेश राजपुरोहित ने बताया चलो गांव की ओर अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अब अपने गांव में बेरोजगार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया है इसके तहत वह बाग़रा सहित अन्य गांवों में भी जा रहे हैं और इस अभियान से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही वह लोगों को रोजगार से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

9.3.21

श्रीमती जसोदा जागरवाल को भी सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दैनिक भास्कर पाली की तरफ से पाली जिले की चुनिन्दा महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती जसोदा जागरवाल को भी सम्मानित किया गया। 





1.9.20

'प्रकृति वंदन' कार्यक्रम श्री खेतेश्वर मन्दिर सांचौर में मनाया गया।

श्री ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली 
महातीर्थ धाम बिजरोल 
खेड़ा सांचौर

   पर्यावरण एवं वन संरक्षण के उद्देश्य पर आधारित 'हिन्दु आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन' द्वारा आयोजित 'प्रकृति वंदन' कार्यक्रम श्री खेतेश्वर मन्दिर में मनाया गया। श्री खेतेश्वर जन्म स्थली महातीर्थ धाम बिजरोल खेड़ा में परम् पूज्य दीनदयाल जी महाराज जी के पावन् सानिध्य में प्रातः दस बजे निर्धारित समय पर प्रकृति वंदन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माननीय मोहनलाल जी भागवत द्वारा आनलाइन उद्बोधन प्रदान किया गया । तत्पश्चात आचार्य श्रवणसिंह राजपुरोहित द्वारा विधिवत रोली पुष्प आदि से  पूजा अर्चना की गई और पौधे की आरती करते समय प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया साथ ही साथ मंदिर परिसर में पर्याप्त मात्रा में पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। पंडित मोतीलाल सांखी ने बताया कि प्रकृति वंदन कार्यक्रम आनलाइन माध्यम से हिन्दु आध्यात्मिक एवं सेवा फाऊंडेशन और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा भारत सहित पन्द्रह देशों में आज के दिन एक साथ पर्यावरण एवं वन संरक्षण के उद्देश्य से रखा गया हैं जिसका लक्ष्य पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना है ।

25.8.20

राजपुरोहित युवाओं की मेहनत रंग लाई चबूतरा बनकर तैयार हुआ ।

समाज के युवा सामाजिक सेवा कार्यों के साथ-साथ अन्य एक्टिविटीज में भाग ले रहे हैं जो काफी काबिले तारीफ है आइए हमारे विशेष पोस्ट में पढ़ते हैं।

मंडार पुरोहित वास के चौराहे पर बने चबूतरे का नवीनीकरण किया गया जिसमें बड़ा योगदान राजपुरोहित समाज के युवाओं का रहा , मोहल्ले वालों से चंदा इकट्ठा करके किया काम।







मंडार युवाओं द्वारा इससे पहले भी कई नेक कार्यों को किया गया है  शानदार कार्य  मंडार गाँव की पुरोहित समाज की समसान भूमि पर समाज के युवाओं की ओर से एक अच्छी पहल हुई , जिसके द्वारा वृक्षारोपण किया गया 250 वृक्ष लगाय गए। मंडार के युवा सरपंच ,एवं गांव के बुजुर्गों ने आपने कर कमलों से इस शुभ कार्य की शरुआत की। इसके साथ ही युवाओं द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान भी किया जाता है जो काफी काबिले तारीफ है

राजपुरोहित बने अहमदाबाद शहर अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान

रक्तदान महादान कहते हैं रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है।  पिछले कई वर्षों से लोगों के जीवन को बचाने का कार्य कर रही संस्थान द्वारा हमारे समाज के युवाओं को दिया मौका श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान द्वारा गोविंद सिंह राजपुरोहित को अहमदाबाद शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

आप सभी के आशीर्वाद और साथ से श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान जो सन 2004 से निस्वार्थ भाव से लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित करती हैं और जरूरतमंदो को रक्त आसानी से उपलब्ध करवा सके, इस कार्य के निमित सदैव तत्पर रहती हैं।

कुछ वर्षों पहले जब में एक जरूरतमंद छोटी बच्ची को ब्लड देने के लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल  पहुंचा तो वहां पर रक्त की जरूरत में  बेठे लोगों को देखा तो मेरा दिल भर आया, उस छोटी बच्ची के माता पिता को जिस प्रकार मुझसे उम्मीद थी कि में उन्हें रक्त अवेलेबल करवा दूंगा, वो लोग बाहर से यहां अहमदाबाद अपनी बच्ची का इलाज करवाने के लिए आए थे, उनकी आंखो में अपनी बच्ची के लिए वो स्नेह मैने देखा , उनको मुझसे उम्मीद लगाए देखा तब मैने  सोचा अगर उस बच्ची के माता पिता की जगह मेरे माता पिता हो और वो इस प्रकार किसी से उम्मीद लगाए तो हमें अंदर कैसी फीलिंग होती हैं, यह सोच कर मुझे ऐसा लगा जिस देश में 135 करोड़ की आबादी हैं वहां लोगों को रक्त की कमी की वजह से जान गंवानी पड़ रही हैं, या उन्हें लोगों से विनती करनी पड़ रही हैं ब्लड के लिए, बस उसी दिन के बाद में स्वयं एक नियमित रक्तदाता बन चुका हूं और जहां पर जितना मुझसे हो सके में लोगों को प्रेरित करने का प्रयास करता हूं, अब तक कई लोगों से मैने और हमारी टीम ने निवेदन किया और उन्होंने इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए रक्तदान भी किया। 

एक निस्वार्थ भावी संस्था ने मुझे अहमदाबाद जैसे महानगर की जवाबदारी सौंपी में सदैव इस कार्य को ईश्वरीय कार्य समझकर संस्था के प्रति सदैव समर्पित रहूंगा।

सेवा परमो धर्म 🚩🩸🩸🩸

            गोविन्द सिंह राजपुरोहित
           अहमदाबाद शहर अध्यक्ष
     श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान

गांव भटनोखा में भैरूबाबा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया

गांव भटनोखा में भैरूबाबा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया| समाज के युवाओं द्वारा की जा रही है सुंदर पहल पर्यावरण को हरा-भरा रखने में.

ओंकार सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पर्यावरण प्रेमी नारायण सिंह राजपुरोहित के द्वारा शुरू की गई मुहिम एक पौधा अपने गांव के लिए इस को आगे बढ़ाते हुए गांव के कई युवाओं ने पेड़ पौधे लगाए|
 महेंद्र सिंह विक्रम सिंह  प्रेम सिंह  चैन  सिंह मौजूद रहे|

 News sponsor 
Hams osian Institute Rajasthan 
          www.hamsinstitute.com 

22.8.20

बिजरोल खेड़ा मे श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 98वां जन्मोत्सव मनाया गया।

श्री ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली महातीर्थ धाम बिजरोल खेड़ा मे पूज्य श्री ब्रह्मलीन स्वामी श्री1008श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 98वां जन्मोत्सव मनाया।

श्री शिक्षा सारथी अलंकरण से विभूषित परम् पूज्य श्री ब्रह्मलीन स्वामी श्री श्री 1008 श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 98 वां जन्मोत्सव श्री खेतेश्वर जन्म भूमी मन्दिर परिसर में शारीरिक दूरी तथा सरकारी नियमों की पालना करते हुए मनाया गया । परम पूज्य श्री दीनदयालजी महाराज जी के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वैदिक मंत्रों के साथ हुआ । पुष्पांजलि द्वारा परम् पूज्य श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज व उनके कार्यों का स्मरण किया गया । इस अवसर पर ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल बिजरोल खेड़ा, के प्रधानाध्यापक श्री त्रिकमाराम जी राजपुरोहित ने समाज बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज को शिक्षित करने हेतु समर्पित कर दिया , तथा उन्होंने समाज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्थानों पर छात्रावासों का निर्माण करवाया और संचालित किया ।

  समाज कल्याण के मार्ग पर अग्रसर होते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह हमारे समाज के सन्त गण समाज को ऊर्जावान बनाने का भरसक प्रयास कर रहें हैं अतः हमें भी इनका पूर्ण मनोयोग से आप हम सब को मिल कर सहयोग करना चाहिए । ऋषियों और सन्तों के मार्गदर्शन से हम सन्मार्ग की ओर प्रेरित होकर उत्कृष्ट कार्य संपादित करेंगे । साथ ही साथ उन्होंने कहा कि श्री आत्मानंद जी महाराज जी के इस पुनीत कार्य को श्री गुरू देव जी का परम् आर्शीवाद लेकर इस श्री शिक्षा रुपी महान् कार्य को करने में जुडें है, पूज्य वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज जी और परम् पूज्य श्री दीनदयाल जी महाराज जी ने श्री गुरु देव जी की पावन सत् प्रेरणा लेकर कर के कर रहे है , उनका भरपूर सहयोग करना चाहिए । और परम् पूज्य श्री दीनदयालजी महाराज जी का सानिध्य हमें हर पल प्राप्त हो रहां है श्री बिजरोल खेड़ा में,और,गुरुकुल के आचार्य पं.  श्री मोतीलाल जी शर्मा ने कहा कि श्री आत्मानंद जी महाराज ने कठिन परिश्रम से जिस कार्य को संपादित किया है उस कार्य को अब आप हम सब को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए । पूज्य श्री आत्मानंद जी महाराज ने जिस प्रकार कण-कण सहेजते हुए असंभव कार्य अपने परिश्रम व त्याग तपस्या के बल पर कर दिखाए उस कार्य को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए हमें हमारे सामर्थ्य के अनुसार यथासंभव तन,मन,धन से योगदान देकर इसे  और सफल बनाना होगा आचार्य श्री मोतीलाल जी शर्मा  ने श्री आत्मानंद जी महाराज के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए उनके चरित्र से प्रेरणा लेने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि परम् पूज्य श्री आत्मानंद जी महाराज जी के पूनीत कार्य में सभी को सहयोगी बनकर अपने समाज के विकास में अपनी आहुति सुनिश्चित करनी होगी । इस अवसर पर  श्री बिजरोल खेड़ा,मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर श्री गणपतसिंह जी राजपुरोहित गाव खिरोड़ी , प्रधान पुजारी जी श्री तेजाराम जी राजपुरोहित गाव कोड़का आदि समाज बन्धु व मंदिर के कर्मचारी मौजूद रहे ।। 

कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री श्रवण सिंह जी राजपुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और विश्वशान्ति प्रार्थना के साथ इस कार्यक्रम को विधिवत संपन्न किया गया।

10.8.20

Sant Shri Ramanand Ji Maharaj Karodiya Aashram




Sant Shri Ramanand Ji Maharaj Karodiya Aashram

Birth DateApril 10, 1946 (Vikram Samavat 2003 Caitra Suklapaksa Navami - Wednesday)
FatherShri Padmasingh Ji Rajpurohit (Pallival)
MotherShrimati. Kunku Devi
Birth PlacePichava Village 
TehsilSumerpur, Pali (Rajasthan State)
Birth NameRawat Singh
VairagyaSince Childhood
GuruSant Shri Atmanand Ji Maharaj
Specialty
Devotee of Hanumanji
Importance to Cow's serve, Also provision of Gaoshala in his Ashram
For awake of Social work Guidance of Good things to youth with together.
Fearless, Justice lover and enlightened Saint..


जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ. 
 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति 
अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram , YouTube पर सभी के लिंक क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ  
 न्यूज़ देखें https://www.youtube.com/sawairajpurohit 
विजित करे Facebook Join us Page http://www.facebook.com/sawai.agra
 News स्पॉन्सर बाय(By):- 
 हेम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान & सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां 

ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ BDO नारायण सिंह का सरकार के कुछ नुमाइंदों के दबाव के चलते हाथों हाथ ट्रांसफर करना

ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ और अपनी सेवाओं से पूरे क्षेत्र में हमेशा जिनकी बखूबी प्रशंसा होती रहती है ऐसे एक समाज के अधिकारी का राजनीतिक सियासत के कुछ लोगों ने मिलकर के रंग ले लिया।

प्रदेश में एक सियासत ऐसी भी कल पावा ग्रामपंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम में सुमेरपुर BDO नारायण सिंह राजपुरोहित ने किया था पौधरोपण, पाली के पावा ग्राम पंचायत पर हुआ था पौधरोपण कार्यक्रम, इस कार्यक्रम में आरएसएस के संघ प्रचारक  की मौजूदगी थी स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी और उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत प्रदेश के नेताओं से कर दी।
BDO साहब को नहीं पता था कि कार्यक्रम में जो व्यक्ति आरएसएस से जुड़ा हुआ है और अब BDO नारायण सिंह जी का सुमेरपुर से 500 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा तबादला कर दिया गया है।
इस प्रकार ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ BDO नारायण सिंह जी का सरकार के कुछ नुमाइंदों के दबाव के चलते हाथों हाथ ट्रांसफर करना बहुत बड़ा संगीन के घेरे में पुरजोर तरीके से गहलोत सरकार पूर्ण रूप से हठधर्मिता के रूप पर उतर चुकी है निश्चित रूप से ऐसी अहंकारी सरकार को जवाब देना होगा।

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना