न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Sawai Singh Rajpurohit. Show all posts
Showing posts with label Sawai Singh Rajpurohit. Show all posts

12.6.26

राजपुरोहित मार्शल कौम है

राजपुरोहित मार्शल कौम है 

हर चुनौती को साहस के साथ 
बड़े धैर्य से पार करते है 


बोली चाली व्यवहारिक कौम है 
बुद्धिजीवी वर्ग है राजपुरोहित 

ज़्यादातर मिठाई के कारोबार से 
देश मे अच्छा नाम है 

राजपुरोहित समाज 
ऐतिहासिक परंपरा 
सेवा भाव अलग से
 पहचान 


संघर्षशीलता इनके ख़ून में है 
ये समाज गौ भक्त है 

ये शब्द,,,,,, 👆
श्री अशोक जी गहलोत पुर्व मुख्यमंत्री राजस्थान

16.11.25

Pahad Singh Rajpurohit Ko Kiya Gaya sammanit

फेडरेशन ऑफ कर्णनाटका चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडदूस्ट्रि बंगलौर मे कर्णनाटक रज्यौसता ( स्थापना दिवस) मनाया गया, जिसमे दस लोगो को अपनी विशिष्ट सेवाओ के लिए समानित मैसूर महाराज श्री उदवीर वादियार एवम अध्यक्ष उमा रेड्डी, उप्पा अध्यक्ष साईराम प्रसाद उपा अध्यक्ष शशिधर् इमैडेट पास्ट प्रेसिडेंट बलाकृष्ण पास्ट प्रेसिडेंट शिवकुमार डिरेक्टर पहाड़ सिंह राजपूरोहित एवम समस्त कमेठी ने समानित किया। यह प्रोग्राम फकेसीसीई बंगलौर के सभागृह मे किया गया।


4.11.25

सीए फाउंडेशन प्रथम प्रयास में सफलता: निहारिका राजपुरोहित को हार्दिक बधाई

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि राजपुरोहित और उनके संपूर्ण परिवार के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।

निहारिका राजपुरोहित सुपोत्री श्रीमान गणपत सिंह जी, सुपुत्री श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी भैंसेर कोटवाली एवं सुदोयती श्रीमान नाहर सिंह जी अराबा ने CA Foundation प्रथम प्रयास में सफल होने पर बिटिया रानी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ ... टीम सुगना फाउंडेशन व राजपुरोहित समाज इंडिया


15.11.24

क्रितिका राजपुरोहित का चैलेंजर ट्राफ़ी UNDER-15 क्रिकेट में राजस्थान टीम में सलैक्शन



समाज कि होनहार बालिका क्रितिका पुत्री श्री गोविंद सिंह जी राजपुरोहित रुंगडी हाल - बीकानेर का चैलेंजर ट्राफ़ी UNDER-15 क्रिकेट में राजस्थान टीम में सलैक्शन होने पर हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ .... सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह राजपुरोहित समाज इंडिया 

12.10.24

समाज को संदेश सामाजिक एकता अखंडता जागृति और चेतना के लिए

समाजसेवी बाबूसिंह राजपुरोहित रासीसर का समाज को संदेश 
सामाजिक एकता अखंडता जागृति और चेतना के लिए और पीड़ित शोषित और वंचित के लिए हमेशा खड़े रहे हैं खड़े रहेंगे आप सभी का स्नेहा और सहयोग मिलता रहे ।
आज ही संकल्प लें:
 ● एक मजबूत और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
 ● सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएं।
● एकजुट होकर हम मिलकर सामाजिक मुद्दों का समाधान ढूंढ सकते हैं।
 ● एकता और अखंडता को मजबूत करें।
याद रखें
एक छोटा सा कदम ही बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकता है।
आइए मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें! 
राजपुरोहित समाज इंडिया पर देखें श्री बाबू सिंह जी राजपुरोहित का यह संदेश वीडियो

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA प्लेटफार्म पर समाज से जुड़े खबरें प्रकाशन हेतु और प्रोग्राम को लाइव करवाने के लिए के लिए सम्पर्क करें
क्लिक करें और हमारे साथ जुड़ जाइए

11.10.24

इंटर्नशिप अवसर रै वास्तै नूंतो: राजपुरोहित विरासत पाठ्यक्रम रो निर्माण

जै रुघनाथ जी री 
राजपुरोहित समाज री सिमरध विरासत, इतिहास अर मूल्यां नै सिरछण अर बधावो देवण रै वास्तै समर्पित 15 दिनां रो एक अनूठो पाठ्यक्रम विकसित करण मांय अेक इंटर्न रै रूप मांय म्हारै साथै जुड़ण रो मौको देवण री घोषणा करण सारू म्हे उत्साहित हां।

 पाठ्यक्रम रै बारै में: “राजपुरोहित री जड़ां: इतिहास, संस्कृति अर शिष्टाचार रै माध्यम सूं अेक जातरा” कार्यक्रम रो उद्देश्य युवा पीढ़ी नै आपणी समाज रै गौरवशाली अतीत रै बारै में शिक्षित करणो अर बांनै आपणी परम्परावां नै कायम राखण सारू प्रेरित करणो है। इण पाठ्यक्रम रै मांय राजपुरोहित इतिहास, सांस्कृतिक प्रथावां, बुनियादी शिष्टाचार अर समाज रै वास्तै योगदान जैड़ा विषयां नै शामिल करियो जावेला।

 कुण आवेदन कर सकै ?

म्हे जिग्यास्यु लोगां री तलाश कर रैया हां, जका:-
राजपुरोहित इतिहास अर संस्कृति रै सारू उत्साही हुवै।
शोध, अध्यापन का फेर सामग्री निर्माण में कुशल हुवै।
सामुदायिक सेवा अर सांस्कृतिक संरक्षण रै वास्तै प्रतिबद्ध हुवै।

 भूमिकावां अर जिम्मेदारी:

अेक इंटर्न रै रूप मांय आप नैं मौको मिलसी:-

 पाठ्यक्रम सामग्री रै अनुसंधान अर विकास में योगदान देवो।
आकर्षक गतिविधियां अर सत्रां नै डिजाइन करण में मदद करो।
युवावां रै साथै रोचक पाठ्यक्रम बणावण रै वास्तै विशेषज्ञां रै साथै मिल'र काम करो।
आपरै कौशल नै निखारण रै वास्तै कारजसाळ अर प्रशिक्षण सत्रां मांय भाग लेवो।

 फायदो:
 राजपुरोहित री विरासत अर संस्कृति बाबत उंडो ग्यान लेवो।
 शैक्षिक अर संगठनात्मक कौशल विकसित करो।
 सफलतापूर्वक पूरो होयां पछै इंटर्नशिप रो प्रमाण पत्र प्राप्त करो।
 आपणी विरासत नैं बंचावण अर समर्पित अेक बधतै नेटवर्क रो हिस्सो बणो।

आवेदन करण रो तरीको: जे आप इण इंटर्नशिप रै अवसर में रुचि राखो हो तो किरपा करगे आपरो आवेदन, जिणमें अेक छोटो सो परिचै अर आपरी रुचि रो खेतर शामिल है, 31 नवंबर 2024 तांई projectrajpurohitm@gmail.com माथै भेजो। म्हे सगळा उत्साही मिनखां रो सुआगत करां जिका म्हारा विचार सीर करै। राजपुरोहितां री आगली पीढ़ी नै सशक्त अर शिक्षित करण सारू कीं करणो चावै।

आओ आपां सगळा मिल'र आपणी समाज रै वास्तै कीं सार्थक अर प्रभावशाली बणावां!

घणै गुण साथै,

9.10.24

फालना-पाली राजपुरोहित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2024

।।श्री खेतेश्वराय नमः ।। श्री आन्मानंदजी नमः।।

राजपुरोहित विकास संघ फालना (पाली) के तत्वाधान में 18 वां राज्य स्तरीय प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह श्रीमान् मोहनसिंहजी, गणपतसिंहजी, सुमेरसिंहजी सुपुत्र श्री बालुसिंहजी राजपुरोहित (मुथा) निवासी-शिवतलाव के सौजन्य से दिनांक 22-12-2024 रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा ।
 अतः निम्न वर्णित अध्ययनरत प्रतिभावान राजपुरोहित विद्यार्थी जिन्होने गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किये हैं एवं पात्रता रखते है तो अपनी स्वप्रमाणित अंक तालिका / प्रमाण पत्र अपना पूर्ण डाक पता, मूल निवासी गांव का नाम, विद्यार्थी का आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं अपने मोबाईल नम्बर लिखकर दिनांक 10-12-2024 तक व्यक्तिशः या डाक द्वरा भेजें।

अन्तिम तिथि 10-12-2024 के बाद प्राप्त प्रविष्ठि को सम्मिलित नहीं किया जायेगा ।

1. पाली जिला स्तर पाली जिले के मूल निवासी, या अन्य जिले के पाली जिले में अध्ययनरत प्रतिभाएँ ।
● कक्षा 8वीं बोर्ड में सभी मुख्य विषयों में 'ए' ग्रेड प्राप्तकर्ता विद्यार्थी ।
● 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 80% प्राप्त छात्र व छात्रा । CBSE में 80% या 8 CGPA (छात्र/छात्रा)
● स्नातक/स्नातकोत्तर अकादमिक डिग्री 70% एवं प्रोफेशनल एवं अन्य कोर्सेज 75% अंक प्राप्त ।
●  सह-शैक्षणिक गतिविधि में राज्य व राष्ट्रीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कृत एवं एन.सी.सी. में सी. प्रमाण-पत्रधारी प्रतिभाएं ।

2. राज्य स्तर : राजस्थान की बोर्ड परीक्षाओं व विश्व विद्यालय की परीक्षा की वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थी (प्रमाण पत्र सहित) एवं 5-11-2023 के पश्चात् विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से राज्य / केन्द्रीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाएँ।

समारोह स्थल : - राजपुरोहित छात्रावास, एस.पी.यू. कॉलेज के पीछे, फालना, जिला-पाली,राजस्थान

~> आवेदन वर्णित योग्यता रखने वाली प्रतिभाएँ 22-12-2024 को कार्यक्रम में उपस्थित होवें। उपस्थिति प्रतिभाओं को ही मंच पर सम्मानित किया जायेगा।

नोट- व्हाट्सएप पर अंक तालिका भेजने वाले विद्यार्थी छात्रावास अधीक्षक श्री गुमानसिंह-पराखियां के नम्बर पर ही भेजें 9784329005

Rajpurohit Samaj - India यूट्यूब चैनल
https://m.youtube.com/rajpurohitsamajindia
चैनल को अभी सब्सक्राइब कर लें ताकि समाज में होने वाले प्रोग्राम की नोटिफिकेशन आपको सबसे पहले मिल पाए

विशेष सूचना:- अगर आप भी समाज की कोई सूचना या जानकारी हम तक पहुंचाना चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह योगाचार्य:- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,आगरा

3.10.24

आगरा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में गांधी जयंती मनाई गई।

आगरा, बुधवार को आगरा के राजा मंडी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनाई गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन और कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ एल.पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, "महात्मा गांधी के आदर्श हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है और यह आज भी कई बीमारियों का इलाज करने में सक्षम है।"
कार्यक्रम में चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर आरती गुप्ता, योग प्रशिक्षक लोकेन्द्र कुमार शर्मा व सवाई सिंह राजपुरोहित, कर्मचारी में राकेश कुमार, नरेश कुमार और मरीज उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी को मिठाई वितरित की गई।

7.9.24

संत श्री आत्मानंद जी महाराज के 100वां जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं टीम सुगना फाऊंडेशन

 पूज्य गुरुदेव संत श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव पर विशेष    
   किसी भी समाज का विकास, उन्नति और प्रगति बिना शिक्षा के संभव नहीं होती हैं एक बहुत बड़ी तप, तपस्या और चुनौती हैं ऐसी विकट चुनौती को स्वीकारना आम व्यक्ति के प्रयास से कभी संभव नहीं होता ऐसी परिस्थितियों को स्वीकारने वाले बिरले संत अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि, शालाका पुरुष, धर्म ध्वजा के प्रणेता, संत शिरोमणि, शिक्षा क्रांति के विलक्षण सारथी प्रातः स्मरणीय स्वामी श्री 1008 श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का आज प्राकट्य दिवस हैं श्री गुरुदेव का आज जन्मोत्सव की आप सभी सज्जनों अनंत बधाई शुभकामनाए... 

          शिक्षा क्षेत्र के ज्योति पुंज श्रद्धेय श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज ने अपने जीवन को समाज में शिक्षा की महत्ता पर समर्पित कर दिया जिनके इस पुरुषार्थ और तपस्या की कहानी अनेकों स्थान उनके द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं कह रही हैं एक उन्नत समाज की आधारशिला शिक्षा पर आश्रित होती हैं आपने समाज के सर्वांगीण विकाश के लिए शिक्षा के महायज्ञ प्रज्वलित किया हैं जिसकी आभा, चमक और प्रकाश की अलौकिक शक्ति से सम्पूर्ण समाज रोशन हैं। गांव बारवा आपकी जन्म स्थली पावन हैं जहा गुरुदेव का विशाल गुरु मंदिर सामाजिक एकता का प्रतीक हैं।

 राजपुरोहित समाज की गौरव गाथा हैं आज ये मंदिर आस्था, तपस्या और साधना की इतिहासिक तपोस्थली बन चुका है जो सामाजिक वैभवता, विशालता और पावनता की कहानी कह रहा हैं उनकी अलौकिक योग साधना और शिक्षा की सिद्ध पीठ जन्म स्थली धर्म नगरी बारवा बन चुका हैं। आपने अपने सम्पूर्ण जीवन काल को समाज के नाम समर्पित करके अनंत प्रेरणा देकर समाज का नाम रोशन किया हैं उनकी इस महानता और विशालता और समर्पणता, अगाध भक्ति और निष्ठा की व्याख्या करने के लिए संभव नहीं है आइए हम सब मिलकर उनके बताए पथ पर चलकर अपने जीवन को सार्थक और उन्नत करे। आज विघ्नहर्ता, प्रथमेश गोरी पुत्र श्री गणेश चतुर्थी हैं ये अदभुद और विशाल संयोग हैं कि अनंत विभूषित योगी संत शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 100 वर्ष जन्म शताब्दी समारोह दिवस हैं इस समारोह को विशालता और वैभवता प्रदान करते हुए अंतर्मन से एक बार फिर आप सभी को बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाए।
हरे कृष्ण, जय गौमाता
सवाई सिंह राजपुरोहित योगाचार्य 
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आगरा 
टीम सुगना फाऊंडेशन 

22.8.24

राजपुरोहित जाति और इतिहास पर लिखी गई पुस्तकें

आज की महत्वपूर्ण पोस्ट लेकर आया हूं समाज पर अब तक जितनी पुस्तक लिखी गई है उनके बारे में पूरी संक्षिप्त जानकारी। 

राजपुरोहित जाति पर लिखी गई आज तक की पुस्तकें इस प्रकार हैं

(1) राजपुरोहित जाति का इतिहास भाग 1 व 2 
लेखक:- ठा. प्रहलाद सिंह धुंधियाडी
(एक अन्य पुस्तक जशप्रकाश नाम से भी हैं) 
(ये पुस्तक अमेजॉन (amzon) पर भी उपलब्ध है)

(2) राजपुरोहितो का राजस्थान के राजपरिवार से संबंध 
लेखक:- डॉक्टर कुंवर महेंद्र सिंह नगर 

(3) सूजा शतक
लेखक:- प्रोफेसर गजे सिंह निंबोल 

(4) युगयुगीन पाली राज्य का इतिहास
लेखक:- हरिशंकर जी सांथू

(5) राजपुरोहित आदि काल से आज तक
लेखक:-गजे सिंह निंबोल

(6) देवकिशन जी चंपाखेडी द्धारा अनेकों पुस्तके हैं 
जिसमें सिद्ध संत सेवादास जी (निंबावत सेवड़) पावणी नाडी पर भी एक पुस्तक हैं।

(7) पत्रकार डूंगर सिंह फुलासर द्धारा भी सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज पर पुस्तक लिखी जा रही हैं 

(8) धरोहर 
लेखक:- भवानी सिंह खेड़ापा

(9) ब्रह्म वंश अद्भुत विस्तार पोटली
लेखक:- जब्बर सिंह सोनाणा( राजपुरोहित महासभा)

(10) चौथू सिंह जी देसलसर द्धारा भी एक पुस्तक लिखी हुई है।

जानकारी भेजने वाले श्री ✍️बलवीर सिंह राजपुरोहित बिकरलाई 

इनमे से कुछ पुस्तकें राजस्थानी ग्रन्थागार दुकान सोजती गेट जोधपुर पर उपलब्ध हैं। फैसबुक पर हमारा पेज "राजपुरोहित संस्कृति एवं विरासत" नाम से आप सभी तक ऐतिहासिक गाथाओं को पहुंचाता है। इंस्टाग्राम पर एक अन्य पेज हमारे टीम के सदस्य राजपुरोहित वॉरियर नाम से संचालित कर रहे हैं ।

ये सभी पुस्तकें राजपुरोहितों के ऐतिहासिक योगदान के संबंध में और उनके द्वारा गौ, मातृभूमि और स्त्री रक्षार्थ अनगिनत बलिदानों की यशस्वी गाथाओं को समेटे हुए है, हम सभी को जरुर पढ़नी चाहिए।

Note:- राजपुरोहितों से संबंधित अन्य कोई ओर स्त्रोत हो तो जुड़वाइए  कृपया हमारे साथ जरूर साझा करें हमारा व्हाट्सएप नंबर है। 09286464911

फ्री विज्ञापन के लिए संपर्क करें 09286464911 (शर्तें लागू)

22.6.24

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते सवाई सिंह राजपुरोहित

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर योगाचार्य सवाई सिंह (शौर्यप्रताप) राजपुरोहित मेघलासिया राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय आगरा के द्वारा विशाल रूप से योग दिवस पर अभ्यास एकलव्य स्टेडियम आगरा पर केंद्रीय राज्य मंत्री, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, स्वतंत्र देव सिंह जी कैबिनेट मंत्री एवं विधायकों और सांसदों सदस्यों के साथ आगरा जिलाधकारी   मंडला आयुक्त, इस डिपार्टमेंट आगरा के सीनियर डॉक्टर पीएफ के साथ हजारों लोगों को योगाभ्यास करने का सौभाग्य मुझे मिला इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ फोटोग्राफ में आप लोगों के साथ शेयर कर रहा हूं।




एकलव्य स्टेडियम आगरा में योग करते हुए








राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ

आयुष मंत्रालय आगरा की पूरी टीम

आयुष डिपार्टमेंट आगरा के योग आचार्य



आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल के साथ योग आचार्य लोकेंद्र सिंह सवाई सिंह

16.8.23

जालौर जिला कलेक्टर द्वारा राजपूरोहित को मिले सम्मान के कारण गांव में खुशी का माहौल

जालोर जिला मुख्यालय पर रायथल के सरपंच प्रतिनिधि श्री जसराज सिंह राजपुरोहित सम्मानित होने से गांव में खुशी का माहौल है। इस तरह जिला स्तर पर स्वागत होना गांव व क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी बात है। जिला कलेक्टर साहब द्वारा सम्मानित होने पर एक बार पुनः बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
राजपूरोहित समाज इंडिया यूट्यब पर देखें पूरा वीडियो



22.6.23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन नगला तल्फ़ी, दयालबाग में

माननीय राज्यपाल महोदया के निर्देशो के क्रम में गोद लिए गाँव नगला तल्फ़ी, दयालबाग आगरा में 9वे विश्व योग दिवस के अवसर पर सुगना फाउंडेशन एवं डॉ बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में योगाचार्य / योग परीक्षक शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित द्वारा योगाभ्यास कराया गया । 
इस योग कार्यशाला में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
इस मौके पर डॉ बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ श्री ओम प्रकाश (परीक्षा नियंत्रक डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय) कार्यक्रम समन्वयक डॉ राजीव वर्मा (समाज कार्य विभाग, समाज विज्ञान संस्थान ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा योग परीक्षक को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 

योग परीक्षक सवाई सिंह ने ग्रामीणों की स्वास्थ के लिए योगा के महत्व के विषय में समझाया व योगा को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी। 
योग कार्यक्रम में डॉ B R अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के छात्र सूरज इन्दौलिया, पूजा ,समीक्षा, रमा, सत्यम, आयुषी, सुमित, रिया, अरुन आदि उपस्थित रहे।


न्यूज एंड फोटो स्त्रोत 

योग दिवस के कार्यक्रम से जुड़े और वीडियो और फोटो एक्टिव लाइफ ब्लॉग पर देख सकते हैं

13.6.23

सफलता की ओर बढ़ती ब्राह्मण पंचायत सिरोही, 25 जून को

आप सभी सादर आमंत्रित हैं ब्राह्मण पंचायत सिरोही में 25 जून दिन रविवार को आयोजित की जा रही है
सफलता की ओर बढ़ती ब्राह्मण पंचायत सिरोही,25 जून 2023

जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत के बाद अब सभी ब्राह्मण बंधु इस पंचायत में शामिल होने को लेकर उत्साहित है, 
जैसे-जैसे 25 जून का दिन पास आ रहा है वैसे-वैसे ही सहयोग करने वाले भी बढ़ते जा रहे हैं इसी कड़ी में दलपत सिंह राजपुरोहित जी ने एक कदम मिलाते हुए 25 जून को सिरोही में आने वाले समस्त ब्राह्मण समाज के लिए 25000 लोगो के भोजन की व्यवस्था का जिम्मा लिया है धन्य है ऐसे भामाशाह पर जिन्होंने स्वप्रेरणा से यह निर्णय लिया समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से उनको बहुत-बहुत साधुवाद
सभी ब्राह्मण संगठन मिलकर फिर ब्राह्मण महापंचायत का इतिहास दोहराएंगे, आप सभी विप्र बन्धु भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। एवं ब्राह्मण समाज की एकता का परिचय दें
रविवार,25 जून 2023 प्रातः 10:00 बजे दशहरा मैदान ,सिरोही
 न्यूज़ भेजने वाले सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित

अब कीजिए अपने प्रतिष्ठान और व्यापार का डिजिटल विज्ञाप 

 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के साथ 
वक्त के साथ बदले सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाये
अधिक जानकारी के लिए 9837005816 पर संपर्क करें।

10.6.23

अहमदाबाद मे 2 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आमंत्रण -वॉलीबॉल टूर्नामेंट . खेलेगा समाज - जीतेगा समाज  
अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी समाज बंधुओ को सूचित किया जाता हे की आज से अहमदाबाद में प्रारंभ हो रहे 2 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ संत श्री श्री 1008 श्री बालकदासजी महाराज जी द्वारा किया जायेगा ।  

राजपुरोहित समाज के समस्त खेल -प्रेमियों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष और उत्साह की अनुभूति हो रही है कि खेलों के पिछले सफल आयोजनों के बाद एक बार फिर 10 और 11 जून 2023 को भव्य राजपुरोहित वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।
जिसमे राजपुरोहित समाज की एक से बढ़कर एक उम्दा टीमें भाग लेंगी।
दो दिन तक मांगलिय वाटिका में रोमांच,और जुनून आसमान में गुंजायमान होगा । 
राजपुरोहित शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023 अहमदाबाद 
जीत का संघर्ष और सुख और आनंद लहर हमारी आंखों के सामने जीवंत होगी। खेल टूर्नामेंट देखने से खेलने और स्वस्थ जीवनचर्या अपनाने की प्रेरणा मिलती है। तो आइए 10 एवं 11 जून को और अपने शरीर में सुषुप्तावस्था पड़े खेल हार्मोन्स को पुनः जागृत करे।
अहमदाबाद में आयोजित खेल टूर्नामेंट भव्य और यादगार होता है इसके लिए किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नही है। 

अतः राजपुरोहित समाज के हर उम्र के खेल प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर खेल प्रेमी समाज के नागरिक होने का परिचय दे।
स्थान- मांगलिय वाटिकाम सोला भागवत रोड, अहमदाबाद
दिनांक- 10 जून और 11जून 2023, समय शाम 5 बजे
आयोजक -राजपुरोहित समाज अहमदाबाद

7.6.23

बांगड़ हॉस्पिटल पाली में बंद पड़े संत श्री खेतेश्वर सर्जिकल वार्ड का जीर्णोद्धार हुआ

राजपुरोहित विकास समिति पाली द्वारा बांगड़ हॉस्पिटल पाली में लंबे समय से बंद पड़े संत श्री खेतेश्वर सर्जिकल वार्ड (महिला व पुरूष)का जीर्णोद्धार करवा कर बांगड़ हॉस्पिटल प्रशासन को सुपुर्द किया। 

साथ ही बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद के पात्र हैं राजपुरोहित विकास समिति पाली समिति के पदाधिकारी.. शौर्य प्रताप सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन
 इस खबर को देखने के लिए  
👇

समाज से जुड़ी और खबरों को देखने के लिए आप यूट्यूब राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल देखे हैं।

30.5.23

राजपुरोहित समाज के चयनित अभ्यर्थिय रीट में सलेक्शन होने पर बधाई, शुभकामनाएं

सभी समाज बन्धुओं को अंतिम चयन राजपुरोहित समाज के चयनित अभ्यर्थिय रीट में सलेक्शन होने पर बधाई,शुभकामनाएं टीम Rajpurohit Samaj - India व  Sugana Foundation-Meghlasiya 

रीट में सलेक्शन होने पर बधाई,शुभकामनाएं
1.जसराजसिंह/बाबूसिंह बालेरा (बाड़मेर) 
2.मनफूलसिंह/तुलछसिंह बालेरा बाड़मेर
3.भरतसिंह/सवाईसिंह बालेरा बाड़मेर
4.मोतीसिंह/चंदन सिंह बालेरा बाड़मेर
5.विजय सिंह/मिश्रीसिह बालेरा बाड़मेर 
6.रमेश/गेमर सिंह बालेरा बाड़मेर 
7.सुजान सिंह/भवरसिंह बालेरा बाड़मेर 
8.रेवंतकुमारी/दशरथ सिंह बालेरा बाड़मेर 
9.गायत्री/देवीसिंह रड़वा बाड़मेर 
10.कविता/मोहनसिंह रड़वा बाड़मेर 
11.बाबुसिंह ईटादा बाड़मेर 
12.लोकेश/ पदमसिंह रड़वा बाड़मेर 
13.हडुमानसिह ईटादा बाड़मेर 
14.वीक्रमसिह/मोटुसिह बिसुकल्ला बाड़मेर 
15.सरुप सिंह/बाबुसिंह बिच्छू कला बाड़मेर 
16.विजय सिंह/कोजराजजी रड़वा बाड़मेर 
17.योगेश्वर/लालसिंह ढोक बाड़मेर 
18.प्रकाससिह/तगसिह बिसू कल्ला बाड़मेर 
19.देवीसिंह/माधुसिंह बिसुकल्ला बाड़मेर 
20.सवाईसिह/प्रभुसिहजी निम्बला बाड़मेर 
21.जबरसिंह/पनैसिह बालासर बाड़मेर 
22.हंसराज/मेघसिंह बालासर बाड़मेर 
23. दुर्गा/ हीरसिह जी लंगेरा बाड़मेर 
24 मनोहर सिंह जाबरा जेसलमेर 
25 प्रवीण सिंह/शंकर सिंह लगेरा बाड़मेर 
26 दुर्जन सिंह भेरसिह जी लखा बाड़मेर 
27 हितेंद्र सिंह दाखां बाड़मेर 
28 विक्रम सिंह इंद्राणा बाड़मेर 
29 कविता राजपुरोहित आसोतरा बाड़मेर 
30 दिनेश सिंह गुड़ानाल बाड़मेर 
31 गौतम सिंह बावतरा
32 उत्तम सिंह इटवाया बाड़मेर 
33 ईश्वर सिंह सायला जालोर
34 मुकेश सिंह डंडाली बाड़मेर
35 संदीप सिंह सरवडी बाड़मेर 
36 गजेन्द्र सिंह भटनोखा नागोर 
37 धिरज सिंह देसलसर बिकानेर 
 38 भेरुसिह जी बामणु जोधपुर 
39 संदीप सिंह सरवड़ी बाड़मेर 
40 जगदीश सिंह बड़ी बावड़ी 
41 विमला /हरिसिहजी डींगारी खुटाणी ( पाली)
42 पुखराज सिंह / रेवन्त सिंहजी झाबरा
44 महेंद्र सिंह / प्रेम सिंह 
45 दीप सिंह/ भेरुसिह गोलियां बालोतरा 
46 प्रमोद सिंह /सोहन सिंह खरेश हाल गोटन
47 रविन्द्र सिंह/मोहन सिंह राजगुरू पण्डित जी की ढाणी 


यह सूचना राजपुरोहित समाज इण्डिया पेज पर मिली जानकारियों पर आधारित है किसी का नाम रह गया हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें..... Sawai Singh Rajpurohit 

👇🏻👇🏻👇🏻




12.5.23

बाड़मेर के युवा शिक्षक सवाईसिंह राजपुरोहित योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे.

महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टेशन रोड़ ,बाड़मेर के युवा शिक्षक सवाईसिंह राजपुरोहित योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे है ।।


आप द्वारा लगातार आमजन एवं स्टूडेंट्स को यौगिक क्रियाओं के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे है ।।

आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।।

News sponsored By  
डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित 
प्राकृतिक चिकित्सक , राष्ट्रीय महासचिव सुगना फाउंडेशन इंडिया
(महिला, बाल विकास, वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र समर्पित गैर सरकारी संगठन 9219666141, 

यूट्यूब चैनल पर देखें योग से जुड़े वीडियो 



22.12.22

महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने भरतसिंह कृष्णसर का किया बहुमान

मैसूरु :राजपुरोहित युवा शक्ति बेंगलुरु के तत्वावधान में जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाजसेवी भरत सिंह कृष्णसर का बहुमान किया गया । बनूर समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि अपने निजी हित के लिए सभी प्रयास करते हैं। 
 नर सेवा ही नारायण सेवा के समान हैं, इस मूल मंत्र के पथ पर चल कर ही समाज सेवा करनी चाहिए ।
 इस दौरान राजपुरोहित युवा शक्ति बेंगलुरु के अध्यक्ष ढगल सिंह मोहराई,सचिव भरत सिंह कृष्णसर सहित मोती सिंह मोहराई, प्रमोद सिंह मोहराई, श्याम सिंह विंगरला, नरेन्द्र सिंह चंपाखेड़ी, विजय सिंह दूदोड़,वीर सिंह पूराड़ा, अजित सिंह पूनायता आदि उपस्थित रहे ।

News sponsor by Hems Institute 
Health course acupressure switch off magnetic and electronic therapy 29 courses ke liye ke liye Aaj hi Sampark Kare.

20.12.22

राजपुरोहित समाज का सर्वाधिक डॉक्टर देने वाला गांव है चड़वास

आज हमारा राजपुरोहित समाज शिक्षा के क्षेत्र में एक उच्च मुकाम पर पहुंच रहा है बात करें समाज में राजपुरोहित बेटों के साथ-साथ बेटियां भी अपने समाज का नाम रोशन कर रही है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो पुलिस डिपार्टमेंट हो या फिर चिकित्सा सेवाओं या अन्य क्षेत्र में हो, समाज की बेटियां, बेटे और बहू अहम भूमिका निभा रही हैं। 
हाल ही चिकित्सा क्षेत्र के रिजल्ट में बात करें तो समाज की बेटों के साथ बेटियों ने भी बाजी मारी है ।
 कनोडिया पुरोहितान गांव की डॉ अनिता राजपुरोहित,  हीना सुपुत्री श्री हेमन्तजी राजपुरोहित जैतपुरा राजपुरोहित समाज का सर्वाधिक डॉक्टर (एमबीबीएस / एमडी) देने वाला गांव है चड़वास जहा के अभी तक टोटल डॉक्टरों की संख्या 13 जिसमें 6 लड़कियां और 7 लड़के शामिल है गांव का नाम आसपास के इलाकों में बड़े गर्व और सम्मान के साथ लिया जाता है। यूं तो चड़वास की आबादी मात्र 900 है, लेकिन जो लोग भी यहां हैं वे लाखों में एक हैं। गांव के हर नागरिक की आंखों में सुख, शांति व समृद्धि के सपने पलते हैं।

छत्तीसगढ़ में श्री जीवराजसिंह जो इस गांव के निवासी हैं उनसे हमारी खास बातचीत है हमें बताया कि उनकी तीन संताने हैं एक बेटा दो बेटियां जिसमें से बेटा और बेटी दोनों ही राज्य के रेलवे अस्पताल में इस वक्त डॉक्टर के पद पर हैं साथ ही उनकी छोटी बेटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

राजस्थान में चुरू जिले की सुजानगढ़ तहसील में एक बड़ा गाँव है चरवा (लकड़वा) या चड़वास।  यह राठोरों के शासन से पहले छपार में राजधानी के साथ मोहिल जाट शासकों के अधीन एक जिला था। चड़वास की स्थापना चहार जाटों ने की थी।

जनगणना -2011 की जानकारी के अनुसार: कुल 1204 परिवारों के रहने के साथ, चड़वास गाँव की जनसंख्या 6945 है (जिनमें 3440 पुरुष हैं जबकि 3505 महिलाएँ हैं)।

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (589) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1152) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (43) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना