न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label श्री तुलछारामजी महाराज. Show all posts
Showing posts with label श्री तुलछारामजी महाराज. Show all posts

3.7.26

संतों की छवि और हमारी जिम्मेदारी AI जनित भ्रामक तस्वीरों का बहिष्कार करे अभय सिंह राजपुरोहित

आप सभी समाज बंधुओ को जय गुरुदेव री जय श्री रघुनाथ जी सा 

संतों की छवि और हमारी जिम्मेदारी ( AI जनित भ्रामक तस्वीरों का बहिष्कार करे )
आज के डिजिटल युग में जहाँ सोशल मीडिया हमें अपने पूजनीय संतों के विचारों और स्मृतियों से जोड़े रखने का एक बेहतरीन माध्यम है।
वहीं दूसरी ओर कुछ तकनीकों का दुरुपयोग हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर परम पूज्य श्री श्री ब्रह्माचार्य ब्रह्मऋषि सदगुरुदेव महाराज की कई ऐसी तस्वीरें साझा की जा रही हैं, जो वास्तविक नहीं हैं, बल्कि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता/ Artificial Intelligence) द्वारा बनाई गई हैं।

​यह विषय अत्यंत गंभीर है, और इस पर हम सभी भक्तों व अनुयायियों को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। ​दाता की गरिमा सर्वोपरि है।

​श्री श्री ब्रह्मऋषि सदगुरुदेव तुलसाराम जी महाराज कोई साधारण व्यक्तित्व नहीं हैं; वे हमारी अगाध श्रद्धा, त्याग और #आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। उनके वास्तविक स्वरूप में जो तेज, सौम्यता और दिव्यता है, उसे कोई भी कंप्यूटर प्रोग्राम या AI तकनीक कभी नहीं छू सकती। AI द्वारा बनाई गई काल्पनिक तस्वीरें न केवल उनके वास्तविक स्वरूप को बिगाड़ती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सामने भी उनका एक गलत चित्र प्रस्तुत करती हैं। इससे हमारे पूजनीय दाता की गरिमा और इतिहास प्रभावित होता है।

सिर्फ वास्तविक और प्रामाणिक फोटो को ही महत्व दें
​हमारा यह कर्तव्य है कि हम केवल उन्हीं सोशल मीडिया पेजों, प्रोफाइल्स या ग्रुप्स को सपोर्ट करें और फॉलो करें जो:
​दाता श्री की प्रामाणिक और ऐतिहासिक वास्तविक तस्वीरों को ही शेयर करते हैं। श्री ब्रह्मधाम तीर्थ या आधिकारिक स्रोतों द्वारा सत्यापित की गई पुरानी और असली यादों को सहेजते हैं।
​लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तकनीक का सहारा लेकर संतों के स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं करते।

AI फोटो शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म्स को तुरंत अनफॉलो करें
​भ्रम और मिलावट को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका 'असहयोग' है। यदि कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट (चाहे वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या व्हाट्सएप ग्रुप हो) लाइक बटोरने के लिए श्री सदगुरुदेव महाराज की AI द्वारा निर्मित, एनिमेटेड या अत्यधिक एडिटेड फोटो पोस्ट करता है, तो 
उन्हें तुरंत अनफॉलो (Unfollow) करें. ऐसे पेजों को अपनी फीड से हटा दें
अभी हाल मे ही कुछ लोगो द्वारा सदगुरुदेव महाराज की वृन्दावन धाम के श्री प्रेमानंदजी महाराज के साथ पीले कलर के वस्त्रो मे तस्वीर वाइरल करी है जो गुरु महाराज की परम्परा के विरुद्ध है। सदगुरुदेव महाराज के स्वेत घोड़े स्वेत वस्त्र के पीछे का बहुत बड़ा इतिहास है।
​शेयर करना बंद करें: ऐसी तस्वीरों को भूलकर भी आगे फॉरवर्ड न करें, क्योंकि आपका एक शेयर इस भ्रम को और बढ़ाता है।
​सद्भावनापूर्वक समझाएं: यदि कोई भक्त अनजाने में ऐसा कर रहा है, तो उन्हें कमेंट या मैसेज के जरिए प्यार से समझाएं कि वे वास्तविक फोटो का ही उपयोग करें।

​हमारा संकल्प: हम तकनीक के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी आस्था और गुरुदेव के स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की कलात्मक मिलावट हमें स्वीकार नहीं है। हमे मिलकर यह संकल्प लेना है कि हम सोशल मीडिया पर केवल सत्य और वास्तविकता का ही साथ देंगे, ताकि हमारे दाता श्री ब्रह्मऋषि सदगुरुदेव की पावन गरिमा हमेशा अक्षुण्ण बनी रहे।

इस संदेश को अधिक से अधिक भक्तों तक पहुंचाएं ताकि जागरूकता फैले।
​धन्यवाद।
आपका अपना अभय सिंह जसोल

1.7.26

श्री तुलछारामजी महाराज के आगामी पावन चातुर्मास

विशेष सूचना 
​46वाँ पावन चातुर्मास - प्रस्थान संदेश
​राजपुरोहित समाज के सभी गुरुभक्तों को सादर प्रणाम।


​परम पूज्य अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि श्री तुलछारामजी महाराज श्री जी के आगामी पावन चातुर्मास के लिए प्रस्थान की तिथि निश्चित हो चुकी है।
​प्रस्थान दिनांक: 23 जुलाई 2026
​समय: प्रातः ०6:3० बजे
​गंतव्य स्थान: श्री धाम वृंदावन, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
​पावन अवसर: 46 वाँ चातुर्मास

​"गुरुदेव के पावन सानिध्य और आशीर्वाद से हमारे जीवन का कल्याण हो।"

आप सभी गुरुभक्तों से निवेदन है कि इस पावन सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि समाज के सभी बंधुओं तक यह मंगल संदेश पहुँच सके। राजपुरोहित समाज इण्डिया
                            ​जय गुरुदेव! जय दाता री! 🙏

4.6.26

संत श्री तुलसारामजी महाराज के अत्यंत प्रिय एवं प्रथम अश्व (घोड़े) ने देवलोक गमन कर लिया है।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अत्यंत दुःखद समाचार...

आध्यात्मिक जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 संत श्री तुलसारामजी महाराज के अत्यंत प्रिय एवं प्रथम अश्व (घोड़े) ने देवलोक गमन कर लिया है।

यह केवल एक अश्व नहीं था, बल्कि वर्षों तक गुरुदेव की सेवा, यात्रा एवं दिव्य कार्यों का निष्ठावान साथी रहा। उसकी निष्ठा, समर्पण और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त श्रद्धालुओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।

29.1.26

पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज का समाज बंधुओ को संदेश

गुरुदेव संत श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज का दिव्य संदेश 
 सभी समाज बंधुओं और बिगड़ैल औलादों को संदेश
लेकिन आजकल के लड़के लड़कियां मां-बाप की इज्जत को मिट्टी में मिला देते है नालायक और बिगड़ैल औलादे माता पिता के द्वारा की हुई सगाई को छोड़कर दूसरी के साथ शादी करते है व शादीशुदा होने के बावजूद भी दूसरे के साथ भागकर शादी करते और घर से भाग जाते है ऐसे बेटे बेटियों से अच्छा तो मां बाप को निसंतान ही रहना चाहिए ।
बच्चों को अपने मां-बाप का सम्मान करना चाहिए

गुरुदेव का यह वीडियो आप राजपुरोहित समाज इंडिया
 पर देख सकते हैं।


22.11.25

ब्रह्मधाम आसोतरा में प्रेम सभा एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेत्र जाँच शिविर एवं प्रेम सभा का आयोजन श्री ब्रह्माजी का मन्दिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 14 दिसंबर 2025 को श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में आयोजन किया जा रहा है। 15 दिसंबर को आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। 
गुरुदेव संत श्री तुलसाराम जी महाराज ब्रह्मधाम

गुरुदेव की प्रेम सभा 16 दिसंबर 2025 को लेकर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है आप सभी भक्तों भाविक पधार कर गुरु महाराज पूज्य संत श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज और संत महात्माओं का दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद लें। 

ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा संत श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा 

31.10.25

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ गोपाष्टमी पर्व पर विशेष पुजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित

 श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ गादीपति श्री परम् पूज्य ब्रह्मर्षि श्री श्री तुलछारामजी महाराज सुरभि यज्ञ आयोजित ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा

आसोतरा मे कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ में गादीपति श्री तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः 10 बजे खेतेश्वर गौशाला समिति परिसर में विप्रजनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गौमाता को वस्त्र, कुमकुम, चंदन से अलंकृत कर पूजा-अर्चना की। वहीं सुरभि यज्ञ एवं आरती कर गोष्टमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। 

भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने गौमाता के दर्शन कर परिक्रमा की तथा गादीपति से गोसेवा का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत श्री तुलछाराम महाराज ने कहा कि सभी को अपने माता-पिता एवं गौमाता की सेवा करनी चाहिए। गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं (8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य एवं 2 अश्विनीकुमार) का वास है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोपालन, गोसंरक्षण और गोसेवा कर विश्व को प्रेरणा दी, इसी कारण वे गोविंद नाम से प्रसिद्ध हुए। इसी तरह कार्तिक मास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। चार नवम्बर सायं 6 से 8 बजे तक सुंदरकांड पाठ, रात्रि 9 बजे से जागरण होगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं पांच नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा पर प्रातः भगवान ब्रह्माजी को 56 भोग अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा।

14.10.24

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा अहमदाबाद के कार्यक्रम के लिए शुभेच्छा संदेश भेजा

गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल द्वारा अहमदाबाद में पूज्य गुरुदेव संत श्री तुलछारामजी महाराज के आगमन पर कार्यक्रम के लिए शुभेच्छा संदेश भेजा गया एवं टेलिफोनिक शुभकामना दी गई। समाज के लिए गर्व की बात, खूब-खूब धन्यवाद

समस्त राजपुरोहित समाज अहमदाबाद के समाज बंधु , भामाशाह, बुजुर्ग,नारीशक्ति, बच्चे एवं युवा साथियों को खूब-खूब अभिनंदन, इसी तरह का समाज के कार्यक्रम सफल, दिव्य एवं भव्य बनाने का सहयोग मिलता रहेगा पुनः राजपुरोहित समाज अहमदाबाद आप सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता है। जय गुरु महाराज री

13.10.24

पूज्य गुरुदेव श्री तुलसारामजी महाराज आज अहमदाबाद में शोभा यात्रा और धर्म सभा होगी

राजपुरोहित समाज अहमदाबाद की ओर से समाज के गुरु संत श्री तुलछाराम जी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति के अहमदाबाद आगमन पर रविवार को शोभायात्रा व धर्मसभा का आयोजन किया गया है। मध्य प्रदेश में नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में 44वें चातुर्मास समापन के बाद संत श्री तुलछाराम जी महाराज अहमदाबाद आएंगे। 
जगदीश राजगुरु बासनी ने बताया कि इस अवसर पर एसजी हाइवे स्थित एक पार्टी प्लॉट में धर्मसभा का आयोजन होगा। साथ ही शोभायात्रा, बालिकाओं की ओर से कलश यात्रा, गणेश वंदना सहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। समाज के भामाशाह गोरधनसिंह पावा एवं अनिल सिंह किवरली के सहयोग से राजपुरोहित समाज के लोग आयोजन में शामिल होंगे।

पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के अमरकंटक से दिल्ली पधारने पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत.
पूरा टेलीकास्ट देख सकते हैं आप #rajpurohitsamajindia यूट्यूब चैनल पर


जो इस प्रोग्राम को अभी तक नहीं देख पाए वह ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें और देखें.

आप भी न्यूज़ भेज सकते है हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह राजपुरोहित योगाचार्य राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आगरा, मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति.
News स्पॉन्सर By :- हेम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान www.hamsinstitute.com

12.10.24

पूज्य गुरुदेव के अमरकंटक से दिल्ली पधारने पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत

पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के अमरकंटक से दिल्ली पधारने पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत.. 

पूरा टेलीकास्ट देख सकते हैं आप rajpurohit samaj india यूट्यूब चैनल पर

जो इस प्रोग्राम को अभी तक नहीं देख पाए वह ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें और देखें सकते हैं

9.10.24

गुरुदेव के दिल्ली आगमन पर शोभायात्रा और भजन संध्या प्रोग्राम लाइव टेलीकास्ट राजपुरोहित समाज इंडिया पर

राजपुरोहित समाज समस्त दिल्ली प्रदेश NCR द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 संत श्री तुलछाराम जी महाराज के अमरकंटक में चातुर्मास साधना व्रत संपन्न व हरिद्वार बद्रीनाथ यात्रा के करने के बाद दिल्ली पधारने पर भव्य शोभायात्रा एवं भजन संध्या कार्यक्रम अशोक विहार में आयोजित किया जाएगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं Rajpurohit Samaj India फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर 
फेसबुक पेज को लाईक करे 

यूट्यूब चैनल का लिंक लाईव प्रसारण किया जायेगा https://youtube.com/RajpurohitSamajIndia
चैनल को आज ही सब्सक्राइब करें ताकि नोटिफिकेशंस आपको मिल पाए

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 
9810165260, 9999911424

 वीडियो के माध्यम से सभी समाज बंधुओ को आमंत्रण एवं जानकारी देते हुए श्रीमान कानसिंह सिंह जी राजपुरोहित


1.10.24

पूज्य श्री तुलछाराम जी महाराज के अहमदाबाद आने पर स्वागत और कार्यक्रम के हेतु मीटिंग का आयोजन 2 को

ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री तुलछाराम जी महाराज के कर्णावती (अहमदाबाद) पधारने पर उनके स्वागत अभिवादन कार्यक्रम आयोजन हेतु मीटिंग ( बैठक) रखी है ! 
      

 नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया की ब्रह्मधाम गादीपति परम पूज्य पूज्य श्री तुलछाराम जी महाराज अपना 44वा चातुर्मास संपन्न कर धार्मिक यात्रा कर रहे हैं जिसमें गुरुदेव 13 अक्टूबर को अहमदाबाद पधार रहे हैं जिनके स्वागत और अभिनंदन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है
    सभी समाज बंधु आमंत्रित है कृपया पधारे एवं अपने सुझाव दिरावे !

दिनांक 2- अक्टूबर-24 बुधवार, समय- दोपहर 3 बजे
स्थान- गोरमो रेस्टोरेंट,जजीस बंगलों चार रास्ता,बोडकदेव

13.7.24

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री को गुरुदेव के चातुर्मास का निमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डा.मोहन यादव जी को अमरकंटक में होने जा रहा गुरु श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा का चातुर्मास का निमंत्रण देते हुए समाज बंधुओं के साथ भोपाल में सीएम निवास पर..

RAJPUROHIT SAMAJ की हर पल की न्यूज़ फोटो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज को" राजपुरोहित पेज" को अभी लाइक कीजिये....
  join official Facebook page 


25.5.24

श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बडली सत्र 24-25

कुलगुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान के दिव्य आशीर्वाद, पूज्य सद्गुरुदेव श्री श्री तुलछाराम जी महाराज की दिव्य प्रेरणा एवं वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी महाराज के निर्देशन में संचालित श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, बड़ली (जोधपुर) में आगामी सत्र 2024 - 25 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। केंद्र पर अधिकतम 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, जो की प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया के द्वारा होगा । प्रवेश परीक्षा, पाठ्यक्रम एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी हेतु विज्ञप्ति जारी की जा रही है, जिसका प्रचार-प्रसार ब्रह्मधाम आसोतरा की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। योग्यताधारी व इच्छुक समाज बंधु अपना आवेदन इस लिंक के माध्यम से प्रस्तुत करें। 
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।  https://brahmdhamtirth.org/प्रवेश-परीक्षा-श्री-खेते/


आईए जानते हैं कैसे हुई इस संस्था की स्थापना
कुलगुरु श्री खेताराम जी महाराज के आशीर्वाद से एवं अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री तुलसाराम जी महाराज की स‌प्रेरणा और डॉ ध्यानाराम जी महाराज के सानिध्य में श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान, खेतेश्वर विद्यापीठ बडली, जोधपुर में श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र की स्थापना की गई है।

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के तत्वाधान में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत समाज के बालक बालिकाओं के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु संस्थान प्रयासरत है।

19.5.24

ओडवाडा (जालोर) में ब्रह्मधाम आसोतरा के संत ने दिया हर संभव मदद का भरोसा


कुछ दिन पूर्व ओडवाडा (जालोर) में न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा 36 कॉम के प्लॉट व मकान तोड़ने के बाद गुरुमहराज पूज्य श्री तुलसाराम जी महाराज ,आहोर विधायक छगन सिंह जी बीजेपी ज़िलाध्यक्ष श्रवण सिंह जी , सिवाना प्रधान राजपुरोहित,  पूर्व विधायक प्रत्याशी महावीर सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान धुकजी ब्रह्मधाम ट्रस्टी गण के साथ जाकर भयभीत ग्रामीणों से रूबरू होकर उनको मदद का भरोसा दिलाया व उनके हालचाल जाने ।



14.10.23

फूलों की नगरी बैंगलोर में पूज्य गुरुदेव के आगमन पर शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

आप सगळा ने घणी अरज है कि सर्व राजपुरोहित किशनासर ग्रामवासी न बेगलोर भु धरा मांही दिन दिनाक 29-10-2023 रविवार शरद पुर्णिमा रे दिन गादीपति महाराज श्री तुलछारामजी रे ऊपस्थिति रे मांही श्री खेतेश्वर महाराज के नाम राजपुरोहित समाज भवन बेगलुरु मे पहली बार प्रोग्राम राखियो ह जिण सारु सर्व किशनासर ग्राम वासी हाल निवास बेगलुरु री तरफ सु म्हारा मिठोङी बोली रा मेहमान सर्व राजपुरोहित संबधि सगा ने घणा हेत सु घणा चाव सु अर्ज ह कि आप सगळा प्रोग्राम रे दिन आपरे खातिर सर्व किशनासर ग्रामवासी द्वारा आपरे सेवा री बिछायोङी जाजम माथे पधारण सारु आपसु अर्ज आप मिठोङी बोली रा मेहमान जरुर जरुर पधार म्हारे किशनासर ग्रामवासी द्वारा राखियोङो प्रोग्राम विसाल बणाईजो. सगळा मिठोङा मेहमान म्हारे सगळे किशनासर वासी रे हिवङे रा हार काळजे री कोर सोने सु मंहगा मेहमान आपरो अमुल्य समय दईजो ओर आपरे खातिर बिछायोङी जाजम माथे विराजणो करजो सा आपरो घणो घणो आभार 
राजपुरोहित समाज के बुजुर्ग माता बहनो भाई युवा सगळा जलुल जलुल पधारजो 
अर्ज करता =समस्त राजपुरोहित किशनासर ग्रामवासी हाल निवास बेगलुरु 
                  कार्यक्रम स्थल=राजपुरोहित समाज भवन मेसुर रोङ बेंगलुरु 
कार्यक्रम समय
रविवार दिनाक 29-10-2023सांय 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक 
भजन किर्तन माता बहनो केलिए प्रात 11 बजे से 2 बजे तक 
प्रसादी समय:- माता बहनो केलिए समय 1 बजे से 4 बजे तक
पुरुषो के लिए :- सांय 4 बजे से 8 बजे तक
सानुरोधकर्ता :- समस्त सेवङ परिवार किशनासर हाल निवास बेंगलुरु
सुचना प्रेषित :- हनुमान सिह पुत्र अणदसिह राजपुरोहित किशनासर हाल निवास बेंगलुरु

24.6.23

पूज्य गुरुदेव ने ब्राह्मण पंचायत के लिए दशहरा मैदान का अवलोकन किया।

श्री श्री 1008 ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत श्री तुलछाराम जी महाराज एवं समाज के गणमान्य लोगों ने 25 जून 2023 को होने वाली ब्राह्मण पंचायत के लिए दशहरा मैदान का अवलोकन किया। महाराज श्री का आशीर्वाद हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।  एवं उनका इस कार्यक्रम के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना समस्त ब्राह्मण समाज में उत्साह का संचार कर रहा है।

सभी ब्राह्मण संगठन मिलकर फिर ब्राह्मण महापंचायत का इतिहास दोहराएंगे, सभी विप्र बन्धु भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। एवं ब्राह्मण समाज की एकता का परिचय दें।
रविवार 25 जून 2023, प्रातः 10:00 बजे
स्थान:- दशहरा मैदान , सिरोही राजस्थान 

6.6.23

ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम जी महाराज का 43 वा दिव्य चातुर्मास ...

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरिद्वार से आ रही है 
अनंत विभूषित ब्रह्मचारी ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज का 43 वा दिव्य चातुर्मास ब्रह्म सरोवर श्री खेतेश्वर ब्रह्माधाम तीर्थ आसोतरा होने की घोषणा सदगुरुदेव ने आपने श्री मुख से हजारों भगत भाविको की मौजूदगी में श्री खेतश्वर घाट हरिद्वार में की तो इस बार आप सभी पहुंचे ब्रह्मधाम आसोतरा कीजिए दर्शन विश्व के दूसरे ब्रह्मा मंदिर का साथ में बैकुंठ धाम जहां पूज्य गुरुदेव संत श्री खेतेश्वर महाराज की समाधि स्थल है और पूज्य गुरुदेव जी का आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त करें और कीजिए .


अब कीजिए अपने प्रतिष्ठान और व्यापार का डिजिटल विज्ञाप 

 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के साथ 
वक्त के साथ बदले सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाये
 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 12 अलग-अलग पोस्ट पुरे एक साल तक मात्र 1199/- ऑफर मात्र 5 दिन के लिए शेष जल्दी करे बुकिंग अपना विज्ञापन ओर अधिक जानकारी के लिए 9837005816 पर संपर्क करें. 
या देखें यह वीडियो

न्यूज़ वीडियो आप युटुब चैनल पर जाकर देख सकते हैं राजपुरोहित समाज इंडिया के अपने यूट्यूब चैनल पर अगर आपने अभी तक यह चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो जल्दी से चैनल को सब्सक्राइब करें यहां पर मिलती है समाज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें सबसे पहले

17.12.22

ब्रह्मधाम आसोतरा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं प्रेम सभा आयोजन

आप सभी समाज जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की जय श्री रघुनाथ जी री आप सभी समाज बंधुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि ब्रह्मधाम आसोतरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है नेत्र चिकित्सा शिविर दिनांक 18 19 और 20 को आयोजित होगा और 20 दिसंबर 2022 को श्री गुरुदेव परम पूज्य 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज जी के पावन सानिध्य में प्रेम सभा का आयोजन किया जा रहा है। 
आप सभी सादर आमंत्रित हैं कार्यक्रम में पधार कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और परम पूज्य गुरुदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।


19.6.22

श्री खेतेश्वेर आरोग्य भवन का शिलान्यास श्री तुलसाराम जी महाराज जी के कर कमलों द्वारा किया गया

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान ब्रह्मधाम तिर्थ आसोतरा शाखा जोधपुर के तत्वावधान में श्री खेतेश्वर आरोग्य भवन का शिलान्यास का शुभ मुहूर्त में ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरु श्री श्री तुलछारामजी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। शिलान्यास स्थल एम्स गेट संख्या 4 के सामने आज 19 जून 2022 प्रातः 11 : 30 बजे संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।





 फोटो सौजन्य :-श्री रावलसिंह जी कनोडिया 

18.6.22

संत श्री तुलसाराम जी महाराज का चातुर्मास 1981 से 2022 तक कब कहां हुआ।

चातुर्मास
परम पूज्य गुरुदेव श्री खेतेश्वर महाराज के परम शिष्य व ब्रह्मा सावित्री पीठाधीश्वर श्री तुलछाराम जी महाराज द्वारा श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थं व भारत के अन्य धार्मिक स्थलों पर चातुर्मास किया हैं आप द्वारा अभी तक किये गये चातुर्मास का वर्णन इस प्रकार से हैं।
1981 – इन्द्राणा
1982 – पीपलिया
1983 – पीपलिया
1984 – पीपलिया
1985 – आसोतरा मंदिर
1986 – आसोतरा मंदिर
1987 – आसोतरा मंदिर
1988 – आसोतरा मंदिर
1989 – आसोतरा मंदिर
1990 – आसोतरा मंदिर
1991 – आसोतरा मंदिर
1992 – माउंट आबू, सिरोही
1993 – आसोतरा मंदिर
1994 – आसोतरा मंदिर
1995 – ओडवाड़ा, जालोर
1996 – आसोतरा मंदिर
1997 – आसोतरा मंदिर
1998 – आसोतरा मंदिर
1999 – आसोतरा मंदिर
2000 – हरिद्वार
2001 – आसोतरा मंदिर
2002 – गुरू प्याऊ जुझाणी नाडी
2003 – नाशीक
2004 – आसोतरा मंदिर
2005 – ब्रदीनाथधाम
2006 – रामेश्वरधाम
2007 – जगनाथपुरी धाम
2008 - द्वारका धाम
2009 – पथमेड़ा, गौधाम
2010 – आसोतरा मंदिर
2011 – नेपाल देवगाट
2012 – आसोतरा मंदिर
2013 - आसोतरा मंदिर
2014 - पुष्कर जी
2015 – नाशिक, कुम्भ
2016 – आसोतरा मंदिर
2017 – श्री बिजरोल खेड़ा
2018 – श्री कोलायत
2019 – आसोतरा मंदिर
2020 – गुरू प्याऊ जुझाणी नाडी
2021 – आसोतरा मंदिर
2022 – ब्रदीनाथधाम 
( 13 जुलाई, 2022 से 10 सितंबर, 2022 )

अन्नत चतुदर्शी – गुरूमहाराज श्री तुलछारामजी के चातुर्मास में अन्नत चतुदर्शी आती है उसी दिन श्रीश्री 1008 श्री तुलछारामजी महाराज का जन्मदिन भी होता है जिसको सभी भक्त भाविकों व गुरूमहाराज द्वारा बड़े हर्ष, उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
गुरू महाराज श्री तुलछारामजी के चातुर्मास में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रम एवं त्यौहार निम्न प्रकार से है !
1. गुरुपूर्णिमा
2. श्री कृष्णा जन्माष्ठमी
3. गायत्री यज्ञ
4. कार्तिक पूर्णिमा
न्यूज़ स्पॉन्सर्स
www.hamsinstitute.com 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (589) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1152) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (43) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना