आध्यात्मिक जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 संत श्री तुलसारामजी महाराज के अत्यंत प्रिय एवं प्रथम अश्व (घोड़े) ने देवलोक गमन कर लिया है।
यह केवल एक अश्व नहीं था, बल्कि वर्षों तक गुरुदेव की सेवा, यात्रा एवं दिव्य कार्यों का निष्ठावान साथी रहा। उसकी निष्ठा, समर्पण और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त श्रद्धालुओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेत्र जाँच शिविर एवं प्रेम सभा का आयोजन श्री ब्रह्माजी का मन्दिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 14 दिसंबर 2025 को श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में आयोजन किया जा रहा है। 15 दिसंबर को आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
गुरुदेव संत श्री तुलसाराम जी महाराज ब्रह्मधाम
गुरुदेव की प्रेम सभा 16 दिसंबर 2025 को लेकर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है आप सभी भक्तों भाविक पधार कर गुरु महाराज पूज्य संत श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज और संत महात्माओं का दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद लें।
ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा संत श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ गादीपति श्री परम् पूज्य ब्रह्मर्षि श्री श्री तुलछारामजी महाराज सुरभि यज्ञ आयोजित ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा
आसोतरा मे कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ में गादीपति श्री तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः 10 बजे खेतेश्वर गौशाला समिति परिसर में विप्रजनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गौमाता को वस्त्र, कुमकुम, चंदन से अलंकृत कर पूजा-अर्चना की। वहीं सुरभि यज्ञ एवं आरती कर गोष्टमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।
भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने गौमाता के दर्शन कर परिक्रमा की तथा गादीपति से गोसेवा का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत श्री तुलछाराम महाराज ने कहा कि सभी को अपने माता-पिता एवं गौमाता की सेवा करनी चाहिए। गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं (8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य एवं 2 अश्विनीकुमार) का वास है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोपालन, गोसंरक्षण और गोसेवा कर विश्व को प्रेरणा दी, इसी कारण वे गोविंद नाम से प्रसिद्ध हुए। इसी तरह कार्तिक मास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। चार नवम्बर सायं 6 से 8 बजे तक सुंदरकांड पाठ, रात्रि 9 बजे से जागरण होगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं पांच नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा पर प्रातः भगवान ब्रह्माजी को 56 भोग अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा।
पूज्य सद्गुरुदेव जी के आदेश से - संशोधित सूचना श्री गुरुदेव प्रेम सभा 03 जनवरी 2025 श्री खेतेश्वर विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर दिनांक :- 01 से 03 जनवरी 2025 तक
• आँखो की जाँच • आँखो का ऑपरेशन
आयोजक:-
श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधामतीर्थ, आसोतरा (बालोतरा)
□■□■□■□■●●○○□■□■□■□■
विज्ञापन की दुनिया:-
अगर किसी को अपने कार्य के साथ-साथ योग, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, सुजोक, कलर चिकित्सा रेकी प्राणीग़हीलिंग और प्राकृतिक चिकित्सकों के अन्य विधाओं के साथ-साथ अपने ज्ञान बढ़ाए।
भारत में कोर्स डिप्लोमा सर्टिफिकेट या डिग्री करनी हो तो आप हमें इस नंबर 9219666141 पर संपर्क कर सकते हैं
ब्रह्मधाम परम पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के श्री खेतेश्वेर मन्दिर गंगा शहर बीकानेर में रात्रि विश्राम करेंगे आप सभी भक भक लोग गुरु महाराज जी के दर्शन लाभ लेने जरूर पधारे
आपको बताते चलें कि पूज्य गुरु महाराज यहां पर 1 दिसंबर को श्री खेतेश्वर राजपुरोहित अतिथि ग्रह का नवीनीकरण का लोकापर्ण इन्द्रा कॉलोनी, बीकानेर करने के लिए पधारे हैं।
कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट आप राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
मै आज बात करता हूं सूरत की दानवीर राजा कर्ण एवं सूर्य पुत्री ताप्ती नदी के किनारे बचा हुआ एक सौम्य संस्कृतीक आध्यात्मिक एवं सिल्क और डायमंड सिटी से नाम से जाने वाला सूर्यपुर (सूरत ) गुजरात की आर्थिक राजधानी और हिंदुस्तान का सबसे स्वच्छता वाला शहर
जिसको पश्चिमी राजस्थान से बिलॉन्ग करने वाला राजपुरोहित समाज अपना कर्म भूमि बनाया है। उस समाज का एक पार्ट और इस राजपुरोहित समाज का एक संगठनात्मक संघ जिसकी तुलनात्मक रूप आरएसएस की झलक मिलती है । यह संगठन संघ की तरह निष्पक्ष रवैया से बीना नाम और काम करता है ।
वह संगठन है श्री खेतेश्वर मित्र मंडल।
मैं जगदीश सिंह धारणा इस संगठन की संघ से तुलना क्यों कर रहा है इसका एग्जांपल कल के प्रोग्राम में आपको देखने को मिला होंगा! इतना शानदार आयोजन किया गुरुवर के स्वागत के लिए समाज के पांच नाम दिए जब भी खुद स्वागत के लिए आगे नहीं आए यह इनकी महानता झलकता है आरएसएस की तरह पर्दे के पीछे काम करना ।
सूरत की धरा पर इस संगठन ने गुरु महाराज के स्वागत और समाज एकता के लिए एक बहुत बढ़िया प्रोग्राम (कार्यक्रम) रखा ,
बहुत हि सुंदरतम सुव्यवस्थित ढंग और शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद ।
2012 से यह संगठन की स्थापना हुई मेरे नजरों के सामने हुई थी ।
और बिना नाम सदैव समाज हित के लिए अग्रज रहता है ना किसी को अध्यक्ष का घमंड है या सेवा का घमंड है !
ऐसे बेहतरीन संगठन को मैं दिल की गहराइयों से साधुवाद देता हूं आप सदा आगे बढ़े और सूरत को सभी युवाओं के लिए प्रेरणा बने ।
श्री श्री 1008 श्री अनंतश्री विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य श्री तुलछाराम जी महाराज गादीपति श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के द्वारा नव निर्मित ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वेर जल मंदिर के लोकार्पण आज दिनांक 17/11/2024 के शुभ अवसर पर संपूर्ण राजपुरोहित समाज इंद्राणा आपका हार्दिक अभिनंदन करता है।
RAJPUROHIT SAMAJ की हर पल की न्यूज़ फोटो, वीडियो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज यूट्यूब चैनल को अभी जॉइन कीजिये..
ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा ब्रह्मसरोवर पर पंच दिवसीय गायत्री महायज्ञ चल रहा है कार्तिक माह चतुर्दशी गुरुवार दिनांक 14-11-2024 को रात्रि में भजन संध्या जागरण का कार्यक्रम है और कार्तिक मास पूर्णिमा को 12 बजे तक गायत्री यज्ञ में पूर्णाहुतियां दी जायेगी व पूर्णिमा पर अन्नकूट प्रसादी की व्यवस्था रखी गयी है।
Dekhen Ratri Bhajan Sandhya program
Dekhen Brahma ji mandir Main Aarti Aur mahaprasadi Ke Darshan
श्री ब्रह्माजी मन्दिर संस्थापक श्री कुलगुरु श्री खेताराम जी महाराज के शिष्य ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्माचार्य श्रीं श्रीं 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज का 44 वां चातुर्मास व्रत अमरकंटक मध्यप्रदेश समापन के बाद सम्पूर्ण भारत वर्ष में सभी प्रमुख देवतीर्थ दर्शन सम्पन्न कर दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पधार रहे हैं।
पुज्य सद्गुरुदेव जी का भव्य स्वागत किया जायेगा।
आप सभी पधार कर गुरु महाराज श्री का आशीर्वाद व दर्शन लाभ प्राप्त करें.. ।
गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल द्वारा अहमदाबाद में पूज्य गुरुदेव संत श्री तुलछारामजी महाराज के आगमन पर कार्यक्रम के लिए शुभेच्छा संदेश भेजा गया एवं टेलिफोनिक शुभकामना दी गई। समाज के लिए गर्व की बात, खूब-खूब धन्यवाद
समस्त राजपुरोहित समाज अहमदाबाद के समाज बंधु , भामाशाह, बुजुर्ग,नारीशक्ति, बच्चे एवं युवा साथियों को खूब-खूब अभिनंदन, इसी तरह का समाज के कार्यक्रम सफल, दिव्य एवं भव्य बनाने का सहयोग मिलता रहेगा पुनः राजपुरोहित समाज अहमदाबाद आप सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता है। जय गुरु महाराज री
राजपुरोहित समाज अहमदाबाद की ओर से समाज के गुरु संत श्री तुलछाराम जी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति के अहमदाबाद आगमन पर रविवार को शोभायात्रा व धर्मसभा का आयोजन किया गया है। मध्य प्रदेश में नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में 44वें चातुर्मास समापन के बाद संत श्री तुलछाराम जी महाराज अहमदाबाद आएंगे।
जगदीश राजगुरु बासनी ने बताया कि इस अवसर पर एसजी हाइवे स्थित एक पार्टी प्लॉट में धर्मसभा का आयोजन होगा। साथ ही शोभायात्रा, बालिकाओं की ओर से कलश यात्रा, गणेश वंदना सहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। समाज के भामाशाह गोरधनसिंह पावा एवं अनिल सिंह किवरली के सहयोग से राजपुरोहित समाज के लोग आयोजन में शामिल होंगे।
पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के अमरकंटक से दिल्ली पधारने पर भक्तों ने किया भव्य स्वागत.
पूरा टेलीकास्ट देख सकते हैं आप #rajpurohitsamajindia यूट्यूब चैनल पर
जो इस प्रोग्राम को अभी तक नहीं देख पाए वह ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें और देखें.
आप भी न्यूज़ भेज सकते है हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911
सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह राजपुरोहित योगाचार्य राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आगरा, मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति.
आपको आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा ही की अहमदाबाद राजपुरोहित समाज के तत्वाधान में श्री अनंत विभूषित ब्रह्मचारी ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादीपति संत श्री श्री 1008 श्री तुलछारामजी महाराज का 44 वाँ चतुर्माश समापन के बाद नर्मदाजी के उदगमस्थल अमरकंटक से पूर्ण करके भारतवर्ष के प्रमुख तीर्थस्थानों के दर्शन करते हुए अहमदाबाद की पावनधरा पधारने पर आप सभी समाजबंधु एवं भक्तभाविक गुरु महाराज जी के दर्शन एवं आशीर्वचन एवं भोजनप्रसादी का लाभ लेने अवश्य पधारें, आप सादर आमंत्रित है।
राजपूरोहित समाज के सभी समाज बंधुओ , बुजर्गो ,माता बहनों ,नन्हे मुन्ने बच्चे एवम युवा साथीयो से करबद्ध निवेदन है, आगामी दिनांक 13 अक्टूबर 2024 रविवार को दोपहर 3:00 बजे ,शोभायात्रा एवम बच्चियों द्वारा कलश यात्रा एस के पार्टी प्लॉट सह परिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे, एवम समय का खास ध्यान रखें समय का मान रखें, गुरु महाराज जी के पावन दर्शन का यह कार्यक्रम हमारे जीवन में उन्नति, सुख समृद्धि और सफलता की दिशा में प्रेरणादायक रहेगा।
राजपुरोहित समाज समस्त दिल्ली प्रदेश NCR द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 संत श्री तुलछाराम जी महाराज के अमरकंटक में चातुर्मास साधना व्रत संपन्न व हरिद्वार बद्रीनाथ यात्रा के करने के बाद दिल्ली पधारने पर भव्य शोभायात्रा एवं भजन संध्या कार्यक्रम अशोक विहार में आयोजित किया जाएगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं Rajpurohit Samaj India फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर
ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री तुलछाराम जी महाराज के कर्णावती (अहमदाबाद) पधारने पर उनके स्वागत अभिवादन कार्यक्रम आयोजन हेतु मीटिंग ( बैठक) रखी है !
नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया की ब्रह्मधाम गादीपति परम पूज्य पूज्य श्री तुलछाराम जी महाराज अपना 44वा चातुर्मास संपन्न कर धार्मिक यात्रा कर रहे हैं जिसमें गुरुदेव 13 अक्टूबर को अहमदाबाद पधार रहे हैं जिनके स्वागत और अभिनंदन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है
सभी समाज बंधु आमंत्रित है कृपया पधारे एवं अपने सुझाव दिरावे !
दिनांक 2- अक्टूबर-24 बुधवार, समय- दोपहर 3 बजे
स्थान- गोरमो रेस्टोरेंट,जजीस बंगलों चार रास्ता,बोडकदेव
सभी धर्मप्रेमी सज्जनों महानुभावों से निवेदन करते हुए हर्ष हो रहा है कि ब्रह्मर्षि प्रातः ॐ स्मणीय श्री खेताराम जी महाराज के शिष्य अन्नत श्री विभुषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज ब्रह्मधाम तीर्थं आसोतरा का 44 वॉ दिव्य चातुर्मास तपः साधना माँ नर्मदा तट पर (अमरकंटक) संपन्न कर दर्शन करने का कार्यक्रम आप सभी भक्त भाविक पधारकर दर्शन लाभ प्राप्त करें।
परम पूज्य श्री तुलसामजी बावसी के 44वां चातुर्मास व्रत समापन के पशचात् का कार्यक्रम इस प्रकार है फोटो पर क्लिक करके आप संपूर्ण वितरण जान सकते हैं।
गुरु महाराज जी 17 अक्टूबर 2024 को श्री गुरुप्याऊ से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे श्री खेतेश्वर ब्रहाधाम तीर्थं (आसोतरा) पधारेंगे जहाँ पर भक्त भाविको व ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु महाराजजी का भव्य और दिव्य स्वागत समारोह होगा।
आयोजक एवं निवेदन : श्री ब्रह्माजी का मन्दिर एवम् राजपुरोहित समाज विकास न्यास।
गुरु महाराज जी के कार्यक्रम की लाइव अपडेट एवं राजपुरोहित समाज की हर पल की न्यूज़ फोटो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल आज ही जुड़े
वैदिक और आधुनिक शिक्षा का अद्वितीय समन्वय श्री खेतेश्वर गुरुकुल (सवाई छोटी) का भव्य शुभारंभ के मौके पर परम पूज्य गुरुदेव संत श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज के परम शिष्य श्री ध्यानाराम जी महाराज द्वारा किया जाएगा इस मौके पर समाज की कई महान हस्तियां शामिल होगी इस कार्यक्रम में... कार्यक्रम की विशेष जानकारी दिए गए पेंपलेट में
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डा.मोहन यादव जी को अमरकंटक में होने जा रहा गुरु श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा का चातुर्मास का निमंत्रण देते हुए समाज बंधुओं के साथ भोपाल में सीएम निवास पर..
RAJPUROHIT SAMAJ की हर पल की न्यूज़ फोटो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज को" राजपुरोहित पेज" को अभी लाइक कीजिये....