_
जय रघुनाथजी री सा,
आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि जोधपुर के दो चौराहों का नामकरण राजपुरोहित समाज के महान् योद्धाओं -
१.अखैराजसिंहजी सेवड तिंवरी
२ .गुमानसिंहजी सेवड तिंवरी के नाम से हुआ ।
अब जोधपुर के मंडोर ओवरब्रिज के निकट वाला चौराहा वीर अखैराजसिंह चौराहा,तथा मेहरानगढ सडक का सर्किल वीर गुमानसिंह चौराहा के नाम से जाना जाएगा.।
जोधपुर निगम प्रशासन की यह घोषणा समस्त राजपुरोहित समाज को गौरवान्वित करने वाली है ।
पिछले कई सालो से हमारे महेन्द्रसिंहजी तिंवरी (बजरंग दल पदाधिकारी जोधपुर) इसके लिए प्रयासरत थे, आखिर आज उनकी मेहनत रंग लाई, पूरे जोधपुर मे राजपुरोहित समाज को एक अलग पहचान मिली....
हम सभी भाईसाहब महेन्द्रसिंहजी का आभार प्रकट करते है। साथी हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं आप इसी प्रकार समाज सेवा के लिए अपना योगदान देते रहें साथी समाज के युवाओं को आगे लाने का प्रयास करते रहे
✒ राजपुरोहित समाज इंडिया और सुगना फाउण्डेशन परिवार




