न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Facbook page. Show all posts
Showing posts with label Facbook page. Show all posts

30.6.25

राजगुरु वंश कि कुलदेवी सरस्वती माता अजारी तहसील पिंडवाड़ा सिरोही

 श्रृंगार दर्शन राजगुरु वंश कि कुलदेवी सरस्वती माता अजारी तहसील पिंडवाड़ा सिरोही राजस्थान


जय माता दी 
माता रानी आपकी सभी मनोकामना को पूर्ण करें टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

RAJPUROHIT SAMAJ की हर पल की न्यूज़ फोटो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज को" राजपुरोहित पेज" को अभी लाइक कीजिये....
  join official Facebook page 

गणपत सिंह राजपुरोहित बने राजपुरोहित छात्रावास, फलोदी के निर्विरोध अध्यक्ष

फलोदी स्थित राजपुरोहित छात्रावास के नए अध्यक्ष के रूप में गणपत सिंह राजपुरोहित को निर्विरोध चुना गया है। इस चुनाव में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से गणपत सिंह राजपुरोहित को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
यह चुनाव प्रक्रिया छात्रावास समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पूरी हुई, जिसमें सभी ने गणपत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उनकी नियुक्ति से छात्रावास के विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नए प्रयास होने की उम्मीद है।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष गणपत सिंह राजपुरोहित ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे छात्रावास के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं प्रदान करना होगी।

इस अवसर पर छात्रावास समिति के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

गणपत सिंह राजपुरोहित कनोड़िया पुरोहितान को राजपुरोहित छात्रावास जिला फलोदी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई टीम सपना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया



15.2.25

गुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज के देवलोक के समाचार अति दुःखद हैं

निःशब्द अत्यन्त दुःखद खबर.. राजपुरोहित समाज की जागति जोत श्री श्री 1008 दयालु संत गुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज उन्दरा फाटा आश्रम के देवलोक के समाचार अति दुःखद हैं 

सरल, सहज,विनम्र स्वभाव और सादगी के प्रतिक पुज्य संत शिरोमणी की पार्थिक देह को दंडवत प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि गुरुदेव ब्रह्म समाज को रोशनी देने वाले साक्षात ज्योति थे आज सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज को आपके ब्रह्मा लोक चले जाने पर गहरा सदमा पहुंचा हैं दाता श्री खेतेश्वर भगवान आपके प्राण वायु से संसार का कल्याण करें आपके चरणों को कोटि कोटि नमनः सुगना फाउंडेशन परिवार व राजपुरोहित समाज इण्डिया 

17.11.24

इंद्राणा में ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वेर जल मंदिर के लोकार्पण

श्री श्री 1008 श्री अनंतश्री विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य श्री तुलछाराम जी महाराज गादीपति श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के द्वारा नव निर्मित ब्रह्मऋषि श्री खेतेश्वेर जल मंदिर के लोकार्पण आज दिनांक 17/11/2024 के शुभ अवसर पर संपूर्ण राजपुरोहित समाज इंद्राणा आपका हार्दिक अभिनंदन करता है।  

RAJPUROHIT SAMAJ की हर पल की न्यूज़ फोटो, वीडियो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज यूट्यूब चैनल को अभी जॉइन कीजिये..
  Join official Facebook page 
Rajpurohit Samaj India YouTube channel


न्यूज भेजें WhatsApp पर 9286464911 

14.10.24

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा अहमदाबाद के कार्यक्रम के लिए शुभेच्छा संदेश भेजा

गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल द्वारा अहमदाबाद में पूज्य गुरुदेव संत श्री तुलछारामजी महाराज के आगमन पर कार्यक्रम के लिए शुभेच्छा संदेश भेजा गया एवं टेलिफोनिक शुभकामना दी गई। समाज के लिए गर्व की बात, खूब-खूब धन्यवाद

समस्त राजपुरोहित समाज अहमदाबाद के समाज बंधु , भामाशाह, बुजुर्ग,नारीशक्ति, बच्चे एवं युवा साथियों को खूब-खूब अभिनंदन, इसी तरह का समाज के कार्यक्रम सफल, दिव्य एवं भव्य बनाने का सहयोग मिलता रहेगा पुनः राजपुरोहित समाज अहमदाबाद आप सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता है। जय गुरु महाराज री

11.10.24

इंटर्नशिप अवसर रै वास्तै नूंतो: राजपुरोहित विरासत पाठ्यक्रम रो निर्माण

जै रुघनाथ जी री 
राजपुरोहित समाज री सिमरध विरासत, इतिहास अर मूल्यां नै सिरछण अर बधावो देवण रै वास्तै समर्पित 15 दिनां रो एक अनूठो पाठ्यक्रम विकसित करण मांय अेक इंटर्न रै रूप मांय म्हारै साथै जुड़ण रो मौको देवण री घोषणा करण सारू म्हे उत्साहित हां।

 पाठ्यक्रम रै बारै में: “राजपुरोहित री जड़ां: इतिहास, संस्कृति अर शिष्टाचार रै माध्यम सूं अेक जातरा” कार्यक्रम रो उद्देश्य युवा पीढ़ी नै आपणी समाज रै गौरवशाली अतीत रै बारै में शिक्षित करणो अर बांनै आपणी परम्परावां नै कायम राखण सारू प्रेरित करणो है। इण पाठ्यक्रम रै मांय राजपुरोहित इतिहास, सांस्कृतिक प्रथावां, बुनियादी शिष्टाचार अर समाज रै वास्तै योगदान जैड़ा विषयां नै शामिल करियो जावेला।

 कुण आवेदन कर सकै ?

म्हे जिग्यास्यु लोगां री तलाश कर रैया हां, जका:-
राजपुरोहित इतिहास अर संस्कृति रै सारू उत्साही हुवै।
शोध, अध्यापन का फेर सामग्री निर्माण में कुशल हुवै।
सामुदायिक सेवा अर सांस्कृतिक संरक्षण रै वास्तै प्रतिबद्ध हुवै।

 भूमिकावां अर जिम्मेदारी:

अेक इंटर्न रै रूप मांय आप नैं मौको मिलसी:-

 पाठ्यक्रम सामग्री रै अनुसंधान अर विकास में योगदान देवो।
आकर्षक गतिविधियां अर सत्रां नै डिजाइन करण में मदद करो।
युवावां रै साथै रोचक पाठ्यक्रम बणावण रै वास्तै विशेषज्ञां रै साथै मिल'र काम करो।
आपरै कौशल नै निखारण रै वास्तै कारजसाळ अर प्रशिक्षण सत्रां मांय भाग लेवो।

 फायदो:
 राजपुरोहित री विरासत अर संस्कृति बाबत उंडो ग्यान लेवो।
 शैक्षिक अर संगठनात्मक कौशल विकसित करो।
 सफलतापूर्वक पूरो होयां पछै इंटर्नशिप रो प्रमाण पत्र प्राप्त करो।
 आपणी विरासत नैं बंचावण अर समर्पित अेक बधतै नेटवर्क रो हिस्सो बणो।

आवेदन करण रो तरीको: जे आप इण इंटर्नशिप रै अवसर में रुचि राखो हो तो किरपा करगे आपरो आवेदन, जिणमें अेक छोटो सो परिचै अर आपरी रुचि रो खेतर शामिल है, 31 नवंबर 2024 तांई projectrajpurohitm@gmail.com माथै भेजो। म्हे सगळा उत्साही मिनखां रो सुआगत करां जिका म्हारा विचार सीर करै। राजपुरोहितां री आगली पीढ़ी नै सशक्त अर शिक्षित करण सारू कीं करणो चावै।

आओ आपां सगळा मिल'र आपणी समाज रै वास्तै कीं सार्थक अर प्रभावशाली बणावां!

घणै गुण साथै,

9.10.24

गुरुदेव के दिल्ली आगमन पर शोभायात्रा और भजन संध्या प्रोग्राम लाइव टेलीकास्ट राजपुरोहित समाज इंडिया पर

राजपुरोहित समाज समस्त दिल्ली प्रदेश NCR द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 संत श्री तुलछाराम जी महाराज के अमरकंटक में चातुर्मास साधना व्रत संपन्न व हरिद्वार बद्रीनाथ यात्रा के करने के बाद दिल्ली पधारने पर भव्य शोभायात्रा एवं भजन संध्या कार्यक्रम अशोक विहार में आयोजित किया जाएगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं Rajpurohit Samaj India फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर 
फेसबुक पेज को लाईक करे 

यूट्यूब चैनल का लिंक लाईव प्रसारण किया जायेगा https://youtube.com/RajpurohitSamajIndia
चैनल को आज ही सब्सक्राइब करें ताकि नोटिफिकेशंस आपको मिल पाए

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 
9810165260, 9999911424

 वीडियो के माध्यम से सभी समाज बंधुओ को आमंत्रण एवं जानकारी देते हुए श्रीमान कानसिंह सिंह जी राजपुरोहित


2.10.24

ओम सिंह राजपुरोहित को स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए किया गया अधिस्वीकृत

राजपुरोहित समाज के मूर्धन्य पत्रकार ओमसिंह जी राजपुरोहित बिलाड़ा वालों को राजस्थान सरकार के पत्र एवं सूचना विभाग द्वारा स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए "अधिस्वीकृत" किए जाने पर राजस्थान सरकार का आभार एवं पत्रकारिता क्षेत्र के पुरोधा एवं समाज में ख्याति प्राप्त हमारे अपने "ओमजी" सा को बहुत-बहुत बधाई एवं अपने क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए शुभकामना के साथ आग्रह की स्वजातीय नव युवको में सामाजिक स्तर के संस्कार, नैतिक विचारधारा का प्रगटीकरण हो विचारधारा को लेकर आपकी लेखनी चले । 
इसी आशा और उम्मीद के साथ एक बार पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं टीम राजपुरोहित समाज इंडिया, सुगना फाउंडेशन परिवार


आज की बीकानेर की बात ..रामदयाल सिंह राजपुरोहित

आज की बीकानेर की बात 
एक वक़्त ऐसा आता है जब बड़े से बड़ा महारथी पूरे संसार से उदासीन हो नई, दूसरी, अनजानी दुनिया की यात्रा की तैयारी करने लगता है। बड़े नेता जी की पोस्ट देख ख़ुद के मन का हाल लिखने से रोक न सका। 

आज सुबह उठा तो थोड़ा डिप्रेस्ड था। वजह कोई नहीं। बस, दुनिया का ग़म। कल कुछ आनबोल जीवों की मदद की ज़्यादातर मामले घायल और उपचार के ही थे । बीकानेर के विभिन्न मौहल्लों के सब के सब जेन्युइन केस थे। किसी को निराश नहीं किया। सबकी हैप्पी एंडिंग हुई। लेकिन इन बेजुबानों के दुःख को देखते सुनते लगने लगता है कि संसार दुखों का सागर है। कुछ भी कर लीजिए, दुख से नहीं भाग सकते। इंसान में मानवता ही मर गई है थोड़ी भी शर्म नही है । इन जानवरों के जीवन में इतना दुख है तो हम भला सुख कैसे महसूस कर सकता हूँ। और तो और इन जानवरों के लिये बने होस्पिटल की तो हालात बदसेबत्तर है कोई देखने सुनने वाला नही जानवर एक बार बीकानेर वैटनरी होस्पिटल आगया तो फिर उसका भगवान ही मालिक है यहाँ के स्टाफ आपकी कोई मदद नही करेंगे, अब तो लगता है जानवरो के होस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारियों में भी जानवरो के जीन आगये है , खेर इनके पाप ये जाने ,अपना तो कुछ पत्रकारिता का हलफनामा है सो काम हो जाता है ,,आमजन के साथ क्या होता होगा यहाँ ये तो ,,,,है भगवान तूँ ही जाने ।।

आज pbm गया था एक मित्र की माता जी को देखने किडनी समेत कई अंग प्रभावित हैं। डायलिसिस हुई। ज़िला अस्पताल में। निःशुल्क। इनके इकलौते पुत्र और मेरे मित्र श्याम सिंह दिन रात अस्पताल में ही रहते हैं, माँ की सेवा में। ये सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हेड मास्टर हैं। 

अस्पताल में मरीज़ों की बाढ़ आई हुई है। हर वार्ड की गैलरी में नीचे ही मरीज लेटे पड़े है ग्लूकोज चढ़ रहा है स्ट्रेचर पर दो दो लिटा लिटा कर इलाज हो रहा है। मरीज़ों की तादाद देख कर लगता है जैसे पूरा बीकानेर ज़िला बीमार हो रहा हो। स्वास्थ्य विभाग कहाँ है पता नही मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो चुके ज़िला अस्पताल का विस्तार भी मरीज़ों की वेटिंग लिस्ट ख़त्म नहीं कर पा रहा है। हर वार्ड में डेंगू के केस आरहे है । सरकारी कागजो में 45 है तो आप जान सकते हो कि असल मे कितने होंगे ,,बच्चे जवान बूढ़े लड़की महिला सब के सब बीमार। हर एक के हाथ मे फाइल प्लास्टिक थैला दवाई लेकर टहल रहे यहाँ से वहाँ कोई सुध नही ले रहा इनकी मरीज जाएं तो कहां जाएं ,, सरकार में गरिबो के लिए दवाई इलाज फ्री है । ओर होस्पिटल में इलाज के लिये डॉक्टर ही नही है जगह भी नही है गरीब कहाँ जाये । 

आज दो लोगों ने मुझे फ़ोन कर पैसे कमाने के कुछ नये तरीक़े के बारे में समझाया। मैंने उन्हें देर तक सुनने के बाद समझाया कि मित्र मेरे दुख किसी पैसे से नहीं हरे जा सकते। मेरा दुख निजी नहीं, सामाजिक है। कोई बीमार दुखी परेशान दिखता है तो मैं परेशान हो जाता हूँ। इसीलिए मैं अक्सर ख़ुद की एक कृत्रिम खुशहाल दुनिया में रहता हूँ जहां दुःख दर्द के कातर स्वर न पहुँच जाए। 

मैंने मित्र को समझाया कि जब मरने के बाद और जन्मने से पहले की दुनिया के बारे में अपन को पता ही नहीं है तो पैसे कमा कर करेंगे क्या। दो टाइम भोजन और सुंदर नींद के लिए पैसों की ज़रूरत नहीं पड़ती। इतना प्रकृति / भगवान ने सबको दे रखा है। गाँव में तो जो गरीब कहे जाते हैं उन्हें अस्सी साल की उम्र में खेतों में काम करते देखा और पचास साल के बाबू साहब को बीपी सुगर से जूझते हाय हाय करते पाया। इसलिए प्रसन्नता और उम्र का अमीरी से कोई सीधा रिश्ता नहीं है। 

आज फ़ोन पर मैप देख रहा था, ज़ूम इन और ज़ूम आउट कर कर के। बीकानेर में इन दिनों हुई घटनाओं के बारे में स्थान देख रहा था ,, इस शहर के हर मोहल्ले में चेन स्केचिंग की घटनाओं और नशा बिक्री हर तरफ है और तो और बीकानर के ह्र्दय स्थल जूनागढ़ के पास भी दिन में भी अकेले जाना डर लगता है पता नही झपटमार कब कोई झपट्टा मारे और पता चले कि समान गया सो गया किसी धार वाले चीज से मार के भी गया है ,, अब तो नशे में तैरता बीकानेर हो रहा है नशे के लिए पैसा चाइये और पैसा ऐसे लूट रहे है पुलिस कहाँ बीजी है पता नही , हाँ शायद कल कुछ खाना पूर्ति के लिए आमजनता के साथ हर चोराये पर शक्ति कर सकती है , एक दिन अखबार में पढ़ा था कि बीकानेर से सीसीटीव कैमरे हर चोराये पर लगायें जायंगे बजट भी पास हुवा बजट का बिल बनकर भुगतान भी हो गया , 90% कमीसन में चला गया तो फिर ,,डेमो कैमरे ही लगेंगे ,,और उनको पता है कि कुछ समय बाद फिर इन्हें ठीक करवाने के लिए नये सिरे से कैमरों के लिए टेंडर करेंगे ,,अब तो बीकानेर में कैमरे लगाने सूरसागर की तरह दुधारू गाय हो गये है जब चाहो ,,,लूटों ,,,हर जगह नशे वाले आदमी दिखते है सबको अपना अपना नशा है । 
अब जाकर ऐसा फील हुआ, वर्ल्ड टूर निपटा कर लौटा हूँ और सबसे सही वही जगह है जहां आप एकांत में सुकून से रह पाते हों। 

अब मेरा मानना है कि संसार की काया एक माया है और कहीं कुछ रखा नहीं है। एक उम्र है जो काटनी है रो के हंस के!

वैसे भी आजकल जिस तरह नौजवान लोग हार्ट अटैक से मर रहे हैं उसे देख कर लगता है किसी का कभी भी नंबर आ सकता है इसलिए अपनी यात्रा के विस्तार को समेटना शुरू करो। न जाने कब आ जाए धरती के क़ैद से निकलने का परवाना!

सादर :- रामदयाल सिंह राजपुरोहित 

16.9.24

बिच्छू बेल जहरीले जीवों सर्प, बिच्छू आदि को घर से दूर रखने में सहायक है।

 दोस्तों आज आपके साथ एक अच्छी जानकारी शेयर करते हैं राजस्थान में अधिकतर जगह बिच्छू की समस्याओं का हमें सामना करना पड़ता है आज की पोस्ट में हम एक पौधे के बारे में बता रहे हैं जिस पौधे को लगाने मात्र से बिच्छू और जहरीले जीव दूर रहते हैं।

पोर्टुलाका पौधा जिसे "बिच्छू बेल,नाइन ऑ क्लाक,नोबची,मोस रोज,टेबल रोज,गंगा दूब" आदि नामों से भी पुकारा जाता है।
बिच्छू बेल जहरीले जीवों सर्प,बिच्छू आदि को घर से दूर रखने में सहायक है। इस बेल के थोड़ी सी बडी होने पर प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 बजे दो-चार सफेद या गुलाबी फूल खिल जाते हैं,जो अगले दिन तक झड़ जाते हैं।
हमारी लाडली बेटी "मोबण अर्थात सबसे बड़ी" मृदुला राजपुरोहित को पौधों के मिनी गार्डनिंग में गहरी रुची है। मृदुला बिटिया के कारण निवास की बालकानियां,गैलरीज,अन्दर बाहर सीढियां और छतों पर चहुंओर छोटे-छोटे औषधीय,फुलदार तथा सुगंधित पौधों की नयनाभिराम दृश्यानुभूति आलौकित रहती है।

यह जानकारी और पोस्ट हमने फेसबुक वाल से लिया है
श्रीमान पूनम सिंह जी राजपुरोहित मानवधर्मी 
 श्री कामधेनु गो-अधिकार हाऊस
(श्री उदय संकल्प भैरव कृपा गो-गोपी कुटीर)

22.8.24

राजपुरोहित जाति और इतिहास पर लिखी गई पुस्तकें

आज की महत्वपूर्ण पोस्ट लेकर आया हूं समाज पर अब तक जितनी पुस्तक लिखी गई है उनके बारे में पूरी संक्षिप्त जानकारी। 

राजपुरोहित जाति पर लिखी गई आज तक की पुस्तकें इस प्रकार हैं

(1) राजपुरोहित जाति का इतिहास भाग 1 व 2 
लेखक:- ठा. प्रहलाद सिंह धुंधियाडी
(एक अन्य पुस्तक जशप्रकाश नाम से भी हैं) 
(ये पुस्तक अमेजॉन (amzon) पर भी उपलब्ध है)

(2) राजपुरोहितो का राजस्थान के राजपरिवार से संबंध 
लेखक:- डॉक्टर कुंवर महेंद्र सिंह नगर 

(3) सूजा शतक
लेखक:- प्रोफेसर गजे सिंह निंबोल 

(4) युगयुगीन पाली राज्य का इतिहास
लेखक:- हरिशंकर जी सांथू

(5) राजपुरोहित आदि काल से आज तक
लेखक:-गजे सिंह निंबोल

(6) देवकिशन जी चंपाखेडी द्धारा अनेकों पुस्तके हैं 
जिसमें सिद्ध संत सेवादास जी (निंबावत सेवड़) पावणी नाडी पर भी एक पुस्तक हैं।

(7) पत्रकार डूंगर सिंह फुलासर द्धारा भी सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज पर पुस्तक लिखी जा रही हैं 

(8) धरोहर 
लेखक:- भवानी सिंह खेड़ापा

(9) ब्रह्म वंश अद्भुत विस्तार पोटली
लेखक:- जब्बर सिंह सोनाणा( राजपुरोहित महासभा)

(10) चौथू सिंह जी देसलसर द्धारा भी एक पुस्तक लिखी हुई है।

जानकारी भेजने वाले श्री ✍️बलवीर सिंह राजपुरोहित बिकरलाई 

इनमे से कुछ पुस्तकें राजस्थानी ग्रन्थागार दुकान सोजती गेट जोधपुर पर उपलब्ध हैं। फैसबुक पर हमारा पेज "राजपुरोहित संस्कृति एवं विरासत" नाम से आप सभी तक ऐतिहासिक गाथाओं को पहुंचाता है। इंस्टाग्राम पर एक अन्य पेज हमारे टीम के सदस्य राजपुरोहित वॉरियर नाम से संचालित कर रहे हैं ।

ये सभी पुस्तकें राजपुरोहितों के ऐतिहासिक योगदान के संबंध में और उनके द्वारा गौ, मातृभूमि और स्त्री रक्षार्थ अनगिनत बलिदानों की यशस्वी गाथाओं को समेटे हुए है, हम सभी को जरुर पढ़नी चाहिए।

Note:- राजपुरोहितों से संबंधित अन्य कोई ओर स्त्रोत हो तो जुड़वाइए  कृपया हमारे साथ जरूर साझा करें हमारा व्हाट्सएप नंबर है। 09286464911

फ्री विज्ञापन के लिए संपर्क करें 09286464911 (शर्तें लागू)

15.6.24

एडवोकेट राजपुरोहित को राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त

श्री नरेंद्र सिंह राजपुरोहित एडवोकेट गांव थोब को महामहिम श्री कल्लराज मिश्र राज्यपाल, राजस्थान ने राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त (Additional Advocate General) करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभ कामनाएं.. टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया


10.6.24

राजपुरोहित समाज की बेटियों से उनके भाई और बाप के द्वारा पूछे गए कुछ सवाल

राजपुरोहित बहनों से निवेदन पुरा जरूर पढ़े

राजपुरोहित समाज की बेटियों से उनके भाई और बाप के द्वारा पूछे गए कुछ सवाल उमीद हे समाज की बेटियाँ अपने आप से इसका उत्तर जान लेगी। 
1. क्या आपके भाई और माता पिता आपसे प्यार नही करते ? जो आपके जन्म से लेकर जीवन भर वो आपको हर ख़ुशी देते और आपकी फ़िक्र करते हे।
2.आप पर अपने घर वालो समाज वालो द्वारा कुछ पाबंदियां लगाई जाती है जिसे आप दूसरी समाज से अलग लगो ये गलत है क्या ?
3. आपकी खुशियों के खातिर रात दिन एक करते हे वो आपके पापा हे या आपके पीछे 4 दिन गुमने वाला आवारा ।
4. आपकी फ़िक्र ज्यादा कोन करता है जिंदगी भर राखी बानती हो वो या 4 दिन पीछे गुमता हे वो ?
5.कोई आपके बारे में कुछ गलत बोले तो आपके घर वाले सुन नही सकते और आप जो गलत करती हो वो सही है क्या ?
6. क्या राजपुरोहित शेरनियां इतनी कमजोर है जो कुतो के साथ फिरने लग गई ?
7.क्या आपको समाज को बदनाम करने का हक है ?
8. क्या आप बता सकते हो राजपुरोहित बेटिया ही क्यों दूसरी जाती में शादी कर रही है राजपुरोहित लड़के तो नही कर रहे हे ?
9.समाज को कमजोर करने वाली समाज की बेटियां तो नही ?
10. क्या आपको हक है कि आप ऐसा कुछ करो की आपके माँ बाप भाई सब अपना मुँह छुपाए ?
11. क्या आपको हक है जिन्होंने आपको जिन्दगी दी आप उनको आत्महत्या करने पर मजबूर कर दो ?
12. आप रानी पदमावती की तरह नही जीना चाहती ?
13. आपको अपनी समाज के लड़के पसन्द नही ?
14.आपकी समाज के संस्कार जो आपने बचपन से शिखे हे जिये हे वो उस समाज में मिलेंगे जिस समाज में आप जा रहे हो ?
15. क्या आपके माँ बाप ने कभी आपस में प्यार नही क्या एक ही समाज के होते हुए ?
16. आपके माँ बाप की वजह से आपको कभी कोई तकलीफ हुई ?
17. क्या आपने अपने परिवार के बारे में सोचा ?
18. एक बार आप अपने मम्मी पापा की जगह आकर देखो अगर आपकी औलाद ऐसे कदम उठाएगी तो आप पर क्या बीतेगी ?
19. आपकी हर गलती सहन कर लेता है आपका परिवार ।
क्या 4 दिन का आवारा जिन्दगी भर ये कर सकता है ?
20. समाज ने जितनी आपको आजादी दी उतना ही आपने समाज को बर्बाद किया है ये सच है क्या ?


बहनों राजपुरोहित समाज की बेटियों जो आप दूसरी समाज की लड़के लड़कियों के साथ उठना बैठना हे वो गलत है समझ जाओ समल जाओ समाज को आप ही बच्चा सकती हो । आप ही समाज में क्रांति ला सकती हो !
मेरी अपनी निजी राय किशोर सिंह राजपुरहित

30.5.24

राजपुरोहित के द्वारा बनाई गई श्री खेतेश्वर दाता की पेन्सिल स्केच

राजपूरोहित समाज के अंदर टैलेंट की कोई कमी नहीं कमी है तो उसे टैलेंट को निखर कर लोगों के सामने लाने की इसी काम को टीम सुगना फाऊंडेशन बखूबी करती जा रही है इसी कड़ी में मिलिए सुश्री गुन्जन राजपुरोहित से जिन्होंने ब्रह्म अवतार परम पूज्य गुरुदेव श्री खेतेश्वर महाराज की बहुत ही सुंदर पेंसिल स्केच बनाया है।
 

 आप में भी कोई टैलेंट है और अगर आप चाहते हैं उससे सोशल मीडिया प्लेटफार्म राजपुरोहित समाज इंडिया पर दिखाया जए तो आप हमें जरूर भेजें चाहे कला के क्षेत्र में हो या संगीत के क्षेत्र में हो या आप में कोई है अन्य टैलेंट तो आप हमें अपनी जानकारी उसे संबंधित वीडियो फोटो हमें व्हाट्सएप 09286464911 करें शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आगरा (टीम सुगना फाऊंडेशन)

गुंजन राजपूरोहित को बहुत ही सुंदर आर्ट बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आप इसी प्रकार कला के क्षेत्र में अपना, परिवार और समाज का नाम रोशन करें 




21.5.24

मर्दानगी सुजा कंवर राजपुरोहित जन्मदिवस पर विशेष

मर्दानगी सुजा कंवर राजपुरोहित 

जन्म - लाडनूं ठिकाना नागोर 
 पिता - हड़वतसिहजी राजगुरु 

ससुराल - बित्ती किसनगढ़ ठिकाना 
पत्ती- बेघनाथसिंहजी सेवड़ 

लाडनूं ठिकाना ठाकुर बहादुरसिंह जी का राज था 

अंग्रेजों का आतंक जबरदस्त , अंग्रेज लाडनूं पर कब्जा करना चाहते थे लाडनूं को घेर लिया । बहादुरसिंहजी के गढ़ के आगे शेरनी की आवाज गुंज उठी। ठाकुर साहब आपकी बेटी ज़िन्दा है ठाकुर साहब ने देखा ।

मर्दाना कपड़े पहने हुए हाथ मे तलवार एवं लम्बछड़ बंदूक घोड़े पर सवार सुजा कंवर राजपुरोहित टूट पड़ी अंग्रेजों कि फोज पर रणचंडी विकराल रूप धारण कर अंग्रेज फोज को मौत के घाट उतारा लाडनूं ठिकाना जीत गया ।

ज्यो ही संदेश गया ठाकुर बहादुरसिंहजी के पास ठाकुर साहब ने सुजा कंवर के स्वागत के लिए ढोल नगाड़े बजने लगे ।

ठाकुर साहब ने कहा बहादुर सुजा कंवर आज से सुरजनसिंह के नाम से पुकारा जाएगा ।

ठाकुर साहब ने बड़ा मान सम्मान किया रियासत की आधी संपत्ति कि हकदार सुजा कंवर होगी लेकिन सुजा कंवर ने मना कर दिया 

मर्यादा वेषभूषा तलवार बंदूक सांकल ये सुजा कंवर के हथियार 

ठाकुर साहब के आदेशानुसार सुजा कंवर के बराबर कोई नहीं 
बैठता सुजा कंवर के मान सम्मान 
मे सब आतुर थे 

सुजा कंवर एक बार आ रही थी 
बचाओ बचाओ की आवाज आई 
देखा तो खुखांर भाऊ डाकू एक औरत कि इज्जत पर हाथ डाल रहा था 

शुरवीर सुजा कंवर के आख्या सूं अंगारा बरसण लाग्या झपट गई 
तलवार से भाऊ डाकू का धड़ अलग ऐसी सुरमा थी सुजा कंवर 
ठाकुर साहब बहुत खुश हुए एवं 
सम्मान समारोह रखा 

18 साल की उम्र मे सुजा कंवर का विवाह बित्ती के बेघनाथसिंहजी सेवड़ के साथ हुआ 

बित्ती जागीरदार बेघनाथजी अपनी पत्नी सुजा कंवर को ऊंट पर लेकर आ रहे थे शाम का समय था 

उस समय डाकुओं का बोलबाला था तीन चार डाकुओं ने घेर लिया 

डाकुओं ने कहा सभी माल दे दो 
बेघनाथजी ने दे दिया डाकु बोले 
बिनणी का आभुषण निकाल कर दो सुजा कंवर देख रही थी एवं 
पती परमेश्वर कांप रहे थे 

सुजा कंवर ने पती के कमर से तलवार खिंच कर जय भवानी 
का नाम पुकारती ऊंट से कूद पड़ी 

डाकुओं से लोहा लिया एक डाकू की धड़ अलग एक का सिर अलग 
एक डाकू भाग गया 

फिर सुजा बोली हे पत्ती परमेश्वर मेरा कवारपणा उतर गया 
आप बिती पधारो 

डाकुओं का ऊंट लेकर वापस घर आ गई 

राजगुरुओं की बेटी सुजा कंवर 
हरिद्वार गई वहां पर अखंड ब्रह्मचारी रहने का संकल्प लिया 

फिर लाडनूं की कमांड सम्भाली 
नव विवाहित डोली को अपने स्थान पर पहुंचाना 

सुजा कंवर के भंय से लाडनूं ठिकाना मे डाकू एवं अंग्रेज गायब हो गये  

सुजा कंवर समाज सेवा एवं परोपकार एवं मानव सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया 

1901 मे बहादुर शेरनी रणचंडी वीरांगना लाडनूं ठिकाना रियासत सुनी कर गई स्वर्ग सिधार गई 

बाईसा सुजा कंवर उर्फ सुरजनसिंह अमर नाम कर दिया ।

12.2.24

श्री कुब्बड़ माता जी मंदिर कैसे जाएं? (How to reach Kubbad Devi Temple)

 श्री कुब्बड़ माता जी का मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिरों में से एक है इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से संबंधित पोस्ट हमारे ब्लॉक पर मिल जाएगी आईए इस मंदिर में पहुंचने के रास्तों के बारे में जानते हैं।

1. सड़क मार्ग से कुबड़ देवी मंदिर कैसे जाएं? (How To Reach kubbad Devi Temple By Road)

अगर आप सड़क मार्ग से कुबड़ देवी मंदिर में जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यह मंदिर बालेरा जिला बाड़मेर में स्थित है, और बाड़मेर शहर राजस्थान और गुजरात के बड़े शहरों से बहुत अच्छे कनेक्टिविटी रखता है यहां से जैसलमेर, सांचौर, अहमदाबाद, जालोर सिरोही, और जोधपुर जैसे स्थानों से हाईवे आते हैं आप इनकी सहायता से बड़ी ही आसानी से बालेरा धाम में आ सकते हैं।

2. ट्रेन से कुबड़ देवी मंदिर कैसे जाएं? (How To Reach Kubbad Devi Temple By Train )
अगर आप ट्रेन से कुबड़ देवी मंदिर में दर्शन के लिए आना चाहते हैं तो यहां का सबसे निकटवर्ती रेलवे स्टेशन बाड़मेर रेलवे स्टेशन है, यह बालेरा धाम से केवल 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहां से आप बालेरा धाम जाने के लिए बस (रड़वा), टेंपो या टैक्सी की सहायता ले सकते हैं।

3. हवाई जहाज से कुबड़ देवी मंदिर कैसे जाएं? (How To Reach Kubbad Devi Temple By Flight )
अगर आप हवाई जहाज से कुबड़ देवी मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो आपको बता दूं कि यहां का सबसे निकटवर्ती एयरपोर्ट उतरलाई हैं जो वायुसेना के अधीन है इसके अलावा जन हित हेतु खुला जोधपुर एयरपोर्ट है जो कि यहां से 200 किलोमीटर की दूरी पर है, यहां से आप बाड़मेर जाने के लिए बस की सहायता ले सकते हैं।

बाड़मेर से बालेरा धाम पहुंचने हेतु तीन रास्ते हैं।
चौहटन चौराहे पर किसी दुकान पर जाकर इन रास्तों की जानकारी ले सकते हैं।

पहला रास्ता
आप चौहटन चौराहा से पिंडियों का तला वाला रास्ता पकड़ लीजिए।

दूसरा रास्ता
चौहटन चौराहे से चौहटन वाली सड़क पकड़ लीजिए, लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर मोहनपुरी जी महाराज का धुना व उसके जस्ट सामने रानीगांव जाने का रास्ता भी हैं। आप मुख्य सड़क पर अभी भी चलिए रड़वा गांव से पहले चार रास्ते आयेंगे, जहां पर दुकान लगी हुई हैं। वहीं से दाईं तरफ बालेरा धाम को रास्ता जायेगा।

तीसरा रास्ता
चौहटन चौराहे से गडरा चौराहा जाना होगा। जहां पर अभी पुलिया निर्माण कार्य चल रहा हैं। इसलिए बंद हैं। यदि गडरा चौराहा पहुंच गए हैं तो वहां से 7 किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप से पहले बालेरा धाम जाने का रास्ता हैं। वहां से 12 किलोमीटर दूर माताजी का धाम हैं।
मंदिर के बारे में और अधिक जानकारी
श्री कुब्बड़ माताजी मन्दिर
श्री राजगुरु सेवा संस्थान रजि. नं. संस्था/बाड़/0164/06 कुब्बड़ माताजी मन्दिर पोस्ट-बालेरा, जिला-बाड़मेर (राज.) मो.9929837993

जय मां कुबड़
जानकारी और क्रेडिट बाय फेसबुक पेज श्री कुबड़ धाम पेज एडमिन श्री उगमपाल सिंह राजगुरु बालेरा
दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद

साथ ही आप भी अपने गांव में बने मंदिर स्थान, गांव का इतिहास आदि का फोटो व संक्षिप्त विवरण लिखकर भेजिए
9286464911 व्हाट्सएप नंबर पर.... आपका शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित 

13.10.23

संत श्री तुलसाराम जी महाराज के दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत एवं भजन संध्या का आयोजन।

श्री अन्नत श्री विभुषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा का 43 वां दिव्य चातुमास तपः साधना श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ (आसोतरा ) 
43वां चातुर्मास व्रत समापन के पश्चात् का कार्यक्रम

सभी धर्म प्रेमी सज्जनों और महानुभावों से निवेदन करते हुए परम् हर्ष हो रहा है कि ब्रह्मर्षि प्रातः स्मणीय श्री खेताराम जी महाराज के शिष्य अन्नत श्री विभुषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचार्य ब्रह्मसावित्री सिद्धपीठाधीश्वर पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज ब्रह्मधामतीर्थ आसोतरा का 43 वां दिव्य चातुर्मास तपः साधना श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, ब्रह्मसरोवर पर सम्पन्न करके श्री प्रयागराजजी, श्री काशीविश्वनाथ जी, श्रीगयाजी, श्रीराममंदिर अयोध्याजी, श्री गोरखनाथजी का धुणा गोरखपुर, नेपाल में देवघाट, श्री पशुपति महादेव मंदिर दर्शन करने के पश्चात दिल्ली अगमन कर रहे है।

कार्यक्रम दिनांक 14 अक्टूबर, वार शनिवार, 2023 को गुरु महाराज जी का दिल्ली हवाई अड्डा से भव्य स्वागत समारोह, कलश यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन -डी-ब्लॉक, अशोक विहार, दिल्ली आयोजित किया जा रहा है जिसका लाइव टेलीकास्ट राजपुरोहित समाज इंडिया पर किया जाएगा!

विनती: कृपया समय से पधार कर कार्यक्रम का आनन्द उठाऐं ।

आयोजक एवं निवेदन 
 समस्त राजपुरोहित समाज (दिल्ली एन. सी. आर )

गुरु महाराज जी के नेपाल यात्रा के वीडियो देखें यूट्यूब पर राजपुरोहित समाज इंडिया


11.10.23

नीतू राजपुरोहित ने 2 ग्रेड संस्कृत वरिष्ठ अध्यापक में ऑल राजस्थान में 162 रैंक हासिल की

संस्कृत विषय वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड 2 में ऑल राजस्थान में 162वी रैंक के साथ अंतिम रूप से चयन होने पर सुश्री नीतू राजपुरोहित सुपुत्री श्री हरि सिंह राजपुरोहित पीपाड़ को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं आपके उज्जवल भविष्य की आप इसी प्रकार परिवार और समाज का नाम रोशन करें ।
टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया



22.9.23

मेघलासिया मे एक शाम श्री भोमिया जी महाराज के नाम एवं बहन- बेटी स्नेह मिलन समारोह

जोधपुर निकटवर्ती गांव मेघलासिया में राजपुरोहित सिया परिवार की बहन बेटियां की ओर से वाट्सएप्प ग्रुप की पहल पर सामूहिक बहन- बेटी स्नेह मिलन समारोह 23 सितंबर 2023, दिन शनिवार को आयोजित किया जा रहा है साथ ही श्री गुमान सिंहजी भोमिया जी महाराज का भव्य जागरण शंभू राणा एव नरेन्द्र कुमावत एण्ड पार्टी द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारी बड़ी जोर-जोर से की जा रही है।  
कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार है
(1) सर्वप्रथम श्री गुमान सिंह जी भोमिया जी महाराज दर्शन,धोक देकर पुष्प वर्षा करने के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ समय 3:30 बजे से उसके बाद श्री बायोसा का थान के दर्शन के बाद श्री गोगाजी महाराज जी का थान दर्शन करते हुए। 
(2) श्री ठाकुर जी का मंदिर दर्शन, श्री रामदेव जी दर्शन समय 4:00 बजे, श्री मां चामुंडा मंदिर दर्शन करते हुए श्री माजीसा मंदिर दर्शन के बाद 4:30 तक वापिस श्री गुमान सिंह जी भोमिया जी थान
(3) बहन बेटी स्नेह मिलन समारोह का रंगारंग शुभारंभ घूमर के साथ और ग्रुप फोटोग्राफी
(4) भोजन प्रसादी शाम 7 बजे से शुरू।
(5) शंभू राणा एव नरेन्द्र कुमावत एण्ड पार्टी के द्वारा विशाल भजन संध्या 9:30 से 
(6) सुबह 8:00 बजे सभा उसके पश्चात बहन बेटी सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आप फेसबुक पेज Rajpurohit Samaj India एवं यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं
फैसबुक पेज लिंक को लाईक करे ।

यूट्यूब चैनल का लिंक D लाईव प्रसारण किया जायेगा https://youtube.com/@RajpurohitSamajIndia

अब जुड़िए Rajpurohit Samaj - India के व्हाट्सएप चैनल से आज ही फॉलो करें और प्राप्त करें समाज की न्यूज़ सबसे पहले.... 
👇👇👇👇👇
 आप से विनंती है की ऊपर दी हुई लिंक 🔗 पर क्लिक करे फिर दाई ओर Follow लिखा होगा जिस पर जाकर Follow करे और वाट्सअप चेनल से जुडे एवम आपके मित्रो को शेयर कर जुड़ने के लिए प्रेरित करे आशा है यह चैनल आपके लिए समाज की न्यूज़ सबसे पहले पहुंचने का कार्य करेगा एवम आपकी आवाज को मज़बूत करने मे सदैव अग्रसर रहेगा,... 🙏🏻 धन्यवाद । 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाऊंडेशन
राजपुरोहित समाज इंडिया समाज का सबसे बड़ा और अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

अब Rajpurohit Samaj - India का व्हाट्सएप चैनल लॉन्च

आप सभी समाज बंधुओ को जानकारी देते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है कि अब राजपुरोहित समाज इंडिया व्हाट्सएप पर भी आपका चैनल उपलब्ध है जहां पर आपको समाज से जुड़े खबरों और जल्दी मिलेगी साथ ही आपको जानकारी दे दूं राजपुरोहित समाज इंडिया आज सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर(X), शेयर चैट, कुटुंब एप आदि आज ही नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए चैनल से जुड़ जाइए.


अब जुड़िए Rajpurohit Samaj - India के व्हाट्सएप चैनल से आज ही फॉलो करें और प्राप्त करें समाज की न्यूज़ सबसे पहले.... 

Follow the Rajpurohit Samaj India channel on WhatsApp:

सादर वंदन, आप से विनंती है की ऊपर दी हुई लिंक 🔗 पर क्लिक करे फिर दाई ओर Follow लिखा होगा जिस पर जाकर Follow करे और वाट्सअप चेनल से जुडे एवम आपके मित्रो को शेयर कर जुड़ने के लिए प्रेरित करे आशा है यह चैनल आपके लिए समाज की न्यूज़ सबसे पहले पहुंचने का कार्य करेगा एवम आपकी आवाज को मज़बूत करने मे सदैव अग्रसर रहेगा. 🙏🏻 धन्यवाद । आपका, सवाई सिंह 
राजपुरोहित समाज इंडिया समाज का अपना प्लेटफार्म

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना