न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label सूचना. Show all posts
Showing posts with label सूचना. Show all posts

3.7.26

संतों की छवि और हमारी जिम्मेदारी AI जनित भ्रामक तस्वीरों का बहिष्कार करे अभय सिंह राजपुरोहित

आप सभी समाज बंधुओ को जय गुरुदेव री जय श्री रघुनाथ जी सा 

संतों की छवि और हमारी जिम्मेदारी ( AI जनित भ्रामक तस्वीरों का बहिष्कार करे )
आज के डिजिटल युग में जहाँ सोशल मीडिया हमें अपने पूजनीय संतों के विचारों और स्मृतियों से जोड़े रखने का एक बेहतरीन माध्यम है।
वहीं दूसरी ओर कुछ तकनीकों का दुरुपयोग हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर परम पूज्य श्री श्री ब्रह्माचार्य ब्रह्मऋषि सदगुरुदेव महाराज की कई ऐसी तस्वीरें साझा की जा रही हैं, जो वास्तविक नहीं हैं, बल्कि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता/ Artificial Intelligence) द्वारा बनाई गई हैं।

​यह विषय अत्यंत गंभीर है, और इस पर हम सभी भक्तों व अनुयायियों को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। ​दाता की गरिमा सर्वोपरि है।

​श्री श्री ब्रह्मऋषि सदगुरुदेव तुलसाराम जी महाराज कोई साधारण व्यक्तित्व नहीं हैं; वे हमारी अगाध श्रद्धा, त्याग और #आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। उनके वास्तविक स्वरूप में जो तेज, सौम्यता और दिव्यता है, उसे कोई भी कंप्यूटर प्रोग्राम या AI तकनीक कभी नहीं छू सकती। AI द्वारा बनाई गई काल्पनिक तस्वीरें न केवल उनके वास्तविक स्वरूप को बिगाड़ती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सामने भी उनका एक गलत चित्र प्रस्तुत करती हैं। इससे हमारे पूजनीय दाता की गरिमा और इतिहास प्रभावित होता है।

सिर्फ वास्तविक और प्रामाणिक फोटो को ही महत्व दें
​हमारा यह कर्तव्य है कि हम केवल उन्हीं सोशल मीडिया पेजों, प्रोफाइल्स या ग्रुप्स को सपोर्ट करें और फॉलो करें जो:
​दाता श्री की प्रामाणिक और ऐतिहासिक वास्तविक तस्वीरों को ही शेयर करते हैं। श्री ब्रह्मधाम तीर्थ या आधिकारिक स्रोतों द्वारा सत्यापित की गई पुरानी और असली यादों को सहेजते हैं।
​लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तकनीक का सहारा लेकर संतों के स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं करते।

AI फोटो शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म्स को तुरंत अनफॉलो करें
​भ्रम और मिलावट को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका 'असहयोग' है। यदि कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट (चाहे वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब या व्हाट्सएप ग्रुप हो) लाइक बटोरने के लिए श्री सदगुरुदेव महाराज की AI द्वारा निर्मित, एनिमेटेड या अत्यधिक एडिटेड फोटो पोस्ट करता है, तो 
उन्हें तुरंत अनफॉलो (Unfollow) करें. ऐसे पेजों को अपनी फीड से हटा दें
अभी हाल मे ही कुछ लोगो द्वारा सदगुरुदेव महाराज की वृन्दावन धाम के श्री प्रेमानंदजी महाराज के साथ पीले कलर के वस्त्रो मे तस्वीर वाइरल करी है जो गुरु महाराज की परम्परा के विरुद्ध है। सदगुरुदेव महाराज के स्वेत घोड़े स्वेत वस्त्र के पीछे का बहुत बड़ा इतिहास है।
​शेयर करना बंद करें: ऐसी तस्वीरों को भूलकर भी आगे फॉरवर्ड न करें, क्योंकि आपका एक शेयर इस भ्रम को और बढ़ाता है।
​सद्भावनापूर्वक समझाएं: यदि कोई भक्त अनजाने में ऐसा कर रहा है, तो उन्हें कमेंट या मैसेज के जरिए प्यार से समझाएं कि वे वास्तविक फोटो का ही उपयोग करें।

​हमारा संकल्प: हम तकनीक के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी आस्था और गुरुदेव के स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की कलात्मक मिलावट हमें स्वीकार नहीं है। हमे मिलकर यह संकल्प लेना है कि हम सोशल मीडिया पर केवल सत्य और वास्तविकता का ही साथ देंगे, ताकि हमारे दाता श्री ब्रह्मऋषि सदगुरुदेव की पावन गरिमा हमेशा अक्षुण्ण बनी रहे।

इस संदेश को अधिक से अधिक भक्तों तक पहुंचाएं ताकि जागरूकता फैले।
​धन्यवाद।
आपका अपना अभय सिंह जसोल

4.6.26

संत श्री तुलसारामजी महाराज के अत्यंत प्रिय एवं प्रथम अश्व (घोड़े) ने देवलोक गमन कर लिया है।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अत्यंत दुःखद समाचार...

आध्यात्मिक जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 संत श्री तुलसारामजी महाराज के अत्यंत प्रिय एवं प्रथम अश्व (घोड़े) ने देवलोक गमन कर लिया है।

यह केवल एक अश्व नहीं था, बल्कि वर्षों तक गुरुदेव की सेवा, यात्रा एवं दिव्य कार्यों का निष्ठावान साथी रहा। उसकी निष्ठा, समर्पण और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त श्रद्धालुओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।

6.5.26

मेधावी राजपुरोहित विद्यार्थियों के लिए सम्मान का सुनहरा अवसर: 15 मई तक करें आवेदन

राजपुरोहित समाज की अग्रणी संस्था राजपुरोहित सेवा न्यास, मुंबई ने शैक्षणिक सत्र 2026 की कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पहल शुरू की है। न्यास द्वारा "अखिल भारतीय योग्यता सूची 2026" तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुंबई में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

उनसे अनुरोध है कि वे अपनी अंकतालिका की प्रति मांगी गई सूचनाओं के साथ नीचे दिए लिंक पर अपलोड कर दें।

29.3.26

समाज के बच्चों के लिए ऑफिसर बनने का शानदार मौका।

​"सैनिक स्कूल की तैयारी, अब होगी और भी भारी! समाज के बच्चों के लिए ऑफिसर बनने का शानदार मौका।"
राजपुरोहित समाज के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर! 🎖️

​क्या आप अपने बच्चों को Defence में ऑफिसर बनाना चाहते हैं? राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर-शिवगंज लेकर आए हैं एक विशेष पहल।
​✅ कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा:
सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल और नवोदय स्कूल की तैयारी के लिए मॉडर्न डिफेंस स्कूल, शिवगंज में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

​ महत्वपूर्ण तिथियां:
🔹 आवेदन की अंतिम तिथि: 05.04.2026 (शाम 5:00 बजे तक)
🔹 परीक्षा तिथि: 12.04.2026 (रविवार)
🔹 समय: सुबह 11:00 से दोपहर 01:30 बजे तक
📍 स्थान: मॉडर्न डिफेंस सी.सै. स्कूल, शिवगंज (सिरोही)

​🎓 पात्रता:
• उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच (जन्म 01 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच)।
• विद्यार्थी 4थी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

​📝 आवेदन कैसे करें:
नीचे दिए गए नंबरों पर विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पता लिखकर WhatsApp करें या rajpurohit.defence@gmail.com पर ईमेल करें।

​📞 संपर्क सूत्र:
• नरेंद्रसिंह राजपुरोहित: 9414843632
• भानुप्रतापसिंह राजपुरोहित: 94146 17380
• जगजीतसिंह राजपुरोहित: 9414924637
• सुखदेवसिंह राजपुरोहित: 9828660956

समाज के सभी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा (वायरल) करें। यह एक अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं समाजहित की योजना है।

यदि हर वर्ष हमारे समाज के 5–7 बच्चे भी उपरोक्त किसी भी प्रतिष्ठित विद्यालय में चयनित हो जाते हैं, तो आने वाले समय में हर वर्ष कम से कम 5 अधिकारी समाज को मिलेंगे, जो हमारे लिए गर्व का विषय होगा।
साथ ही, यह भी अवगत कराना चाहूंगा कि यदि समाज के किसी भाई की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसका चयन उक्त परीक्षा की वरीयता सूची में हो जाता है, तो उसके लिए यह कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
आइए, हम सभी मिलकर इस पहल को सफल बनाएं और समाज के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दें।
धन्यवाद। 🙏

20.12.25

नंदगाँव में अखिल भारतीय अधिवक्ता - न्यायाधीश महाधिवेशन

नंदगाँव में 30 दिसम्बर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक होने वाले अखिल भारतीय अधिवक्ता - न्यायाधीश महाधिवेशन 2025-26 की तैयारियों को आज सिरोही मुख्यालय पर वरिष्ठ अधिवक्ता हंसराज पुरोहित के सानिध्य में महासम्मेलन से जुड़ी व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया गया।

नंदगाँव पूण्य पावन भूमि है आप सभी अवश्य पधारें, आपका स्वागत है, अभिनन्दन है।

सर्दी के मौसम में सभी समाज बंधुओं को सुन्दर और सुनियोजित व्यवस्थाएं मिले, इसलिये सभी से अनुरोध है कि अपना पंजीयन शीघ्र करवाये।

आज की बैठक में नंदगाँव के प्रतिनिधि रधुनाथ सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट हीरसिंह मादा, आयोजन मंडल के एडवोकेट अशोक पुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, सुमेरसिंह राजपुरोहित, दिलीप राजपुरोहित, भूपेन्द्र राजपुरोहित ने अपने सुझावों और समाधानों से अद्भुत!, अनुपम! अद्वितीय! आयोजन को अंतिम रूप दिया।

राजपुरोहित अधिवक्ता संघ - जिला सिरोही

22.11.25

ब्रह्मधाम आसोतरा में प्रेम सभा एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेत्र जाँच शिविर एवं प्रेम सभा का आयोजन श्री ब्रह्माजी का मन्दिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 14 दिसंबर 2025 को श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में आयोजन किया जा रहा है। 15 दिसंबर को आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। 
गुरुदेव संत श्री तुलसाराम जी महाराज ब्रह्मधाम

गुरुदेव की प्रेम सभा 16 दिसंबर 2025 को लेकर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है आप सभी भक्तों भाविक पधार कर गुरु महाराज पूज्य संत श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज और संत महात्माओं का दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद लें। 

ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा संत श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा 

2.11.25

डंडाली गांव में गौरवशाली पहल: मुख्य चौराहा अब 'श्री खेतेश्वर सर्कल' के नाम से जाना जाएगा।

 राजस्थान के बालोतरा जिले के डंडाली गांव के लिए गौरव और श्रद्धा से भरा रहा, जहाँ गांव के मुख्य और व्यस्ततम चौराहे का नामकरण 'श्री खेतेश्वर सर्कल' के रूप में किया गया। यह चौराहा बालोतरा, सिणधरी, बाड़मेर और बायतु की ओर जाने वाले मार्गों को जोड़ता है, जिससे यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बन गया है।
युवा शक्ति का रहा ऐतिहासिक सहयोग
​यह ऐतिहासिक नामकरण समारोह मुख्य रूप से समस्त युवा शक्ति डंडाली के अथक प्रयासों और सहयोग से संभव हुआ। युवाओं ने मिलकर समाज के प्रेरणास्रोत और पूज्यनीय ब्रह्मऋषि श्रीश्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के नाम पर इस सर्कल का नाम रखने का संकल्प लिया था, जिसे गांव के बुजुर्गों और प्रतिष्ठित नागरिकों का भी पूर्ण समर्थन मिला।

यातायात का महत्वपूर्ण
​डंडाली का यह चार रास्ता यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब 'श्री खेतेश्वर सर्कल' के रूप में जाना जाने वाला यह चौराहा न केवल यात्रियों को दिशा देगा, इस पहल से आने वाली पीढ़ियों को भी श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के आदर्शों और शिक्षाओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उत्साहपूर्ण रहा कार्यक्रम
​नामकरण समारोह के दौरान ग्रामीण उपस्थित रहे। युवाओं के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों ने भी श्री खेतेश्वर सर्कल के नामकरण पर खुशी व्यक्त की और इस कदम को सामाजिक सद्भाव की दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक कदम बताया। गांव वासियों ने इस पहल के लिए युवा शक्ति को साधुवाद दिया।

31.10.25

राजपुरोहित सेवा न्यास, जोधपुर प्रतिभावान विद्यार्थी–सम्मान समारोह-2025

सूचना/आमंत्रण
  
  देवतुल्य समाज बन्धुओं ! 
सादर जय श्री रघुनाथ जी री सा।
 प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजपुरोहित सेवा न्यास,जोधपुर द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी–सम्मान समारोह-2025 
हेतु निम्नानुसार योग्यताएँ निर्धारित की गईं हैं 

● कक्षा 10 वीं व 12 वीं के छात्र- छात्राएँ जिन्होंने वर्ष-2025 की बोर्ड परीक्षा में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
  ● स्नातक परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष–2025 में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
● स्नातकोत्तर परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष–2025 में 70% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।  
 ● NCC में "C " सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थी । 
● स्काउट्स में राष्ट्रपति-पुरस्कार प्राप्तकर्ता ।
● CA व CS वर्ष 2025 में चयनित विद्यार्थी।
● NDA / CDS वर्ष 2025 में चयनित विद्यार्थी ।
 ● IIT  तथा NLU वर्ष 2025 में चयनित व राजकीय मेडिकल कॉलेज* से MBBS में चयन होने वाले विद्यार्थी।
 ● अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल–कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी।
 ● आप अपनी योग्यता से सम्बंधित स्व सत्यापित प्रमाण पत्र/दस्तावेज 
दिनांक :-20 नवम्बर -2025 तक अपना नाम-गांव का नाम एंव मोबाइल नम्बर सहित निम्न गुगल फॉर्म में मूल (ओरिजनल) दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
● Class 10th में आवेदन के लिए निम्न लिंक का उपयोग करे 
https://forms.gle/YSep6T8vYyrvs5EHA

 ● Class 12th में आवेदन के लिए निम्न लिंक का उपयोग करे
https://forms.gle/oWsZfiiDzizwzgsN9    

● UG, PG या Others में आवेदन के लिए निम्न लिंक का उपयोग करें
https://forms.gle/AZwv7YXnaLxeCGC5A

(उपरोक्त लिंक के अलावा किसी भी माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार (मान्य) नही होगा)

 नोट -सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि अनिवार्य रूप से अपनी मूल अंकतालिका कार्यक्रम में साथ में लेकर पधारें।

नोट:-अंतिम दिनांक (20 नवम्बर 2025 ) के पश्चात किसी भी आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं कया जाएगा।
◆ पता:- होटल विले पारले,डीपीएस चौराहा पाल रोड, जोधपुर (राज.)पिन-342001   सम्पर्क नम्बर: - 9887236621 , 7014780010

29.10.25

पुष्कर में कार्तिक चतुर्दशी को होंगे श्री राजपुरोहित पंचायत भवन संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष के चुनाव

श्री राजपुरोहित पंचायत भवन संस्थान पुष्कर में कार्यकारीणी अध्यक्ष के चुनाव कार्तिक मास की चतुर्दशी को होने जा रहे हैं।

 
​पुष्कर (अजमेर) श्री राजपुरोहित समाज के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, श्री राजपुरोहित पंचायत भवन संस्थान, पुष्कर की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष (Executive President) के पद के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है।


 आप सभी समाजबन्धुओं से करबद्ध निवेदन है कि आप सभी समय निकाल कर 4 नवम्बर 2025 को पुष्कर जरूर पधारे वर्तमान अध्यक्ष श्री गजेन्द्रसिंह जी निम्बोल हॉल हैदराबाद के कार्यकाल मे संस्थान में आजीवन सदस्यों एवं अमरमिती भोजन व्यवस्था के नये सदस्यों को जोड़ने का एक रिकार्ड रहा हैं। 
 उद्देश्य था पुष्कर समाज भवन में सभी के सहयोग से सामाजिक धार्मिक शैक्षणिक गतिविधियां अधिक से अधिक भव्य और सुचारु रूप से संचालित हो,जिसमें पुरी कार्यकारिणी ने अपना पुरा सहयोग प्रदान किया अब हमारा उद्देश्य हैं आपके स्वत्रंत विचारो के समर्थन से संस्थान को ऐसा अध्यक्ष मिले जो संस्थान के विकास रथ को बुलन्दियां तक पहुंचाने मे कामयाब हो सके,जो बिना किसी दबाव में विकास के रास्ते पर ईमानदारी और निष्ठा से चल सकें। हमारा उद्देश्य आपके समर्थन से ऐसा अध्यक्ष मिल सके जो दृढ निश्चयी, नीडर,और आत्मसम्मान के साथ सबको साथ लेकर चले तथा पुनः गागर मैं सागर भर संस्थान के चहुमंखी विकास को गति प्रदान कर सके आपका एक निर्णय पुष्कर में स्थित श्री राजपुरोहित पंचायत भवन संस्थान को मजबूती प्रदान कर विश्व में राजपुरोहित समाज को गौरवान्वित करे। इसलिए आप सभी समाजबन्धु 4 नवम्बर को समाज भवन पुष्कर जरूर पधारे।

12.9.25

जयपुर में राजपुरोहित विद्यार्थियों के लिए रुकने की और खाने की व्यवस्था निशुल्क

संशोधित सूचना

                 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा -2025 के जिन राजपुरोहित समाज के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र जयपुर तथा जयपुर के आसपास आया है । उन सभी परीक्षार्थियों के लिए दिनांक 12, 13, 14 और 15 सितंबर को ठहरने और नाश्ते तथा भोजन की निशुल्क व्यवस्था राजपुरोहित समाज भवन जयपुर में रहेगी ।

 नोट :- परीक्षार्थियों के लिए समाज भवन में नाश्ते तथा भोजन की निशुल्क व्यवस्था निवर्तमान संरक्षक श्री जालम सिंह जी डोडू तथा कार्यवाहक अध्यक्ष हनुमान सिंह घेवड़ा की ओर से रहेगी।

पता:- 
          राजपुरोहित समाज भवन, जे- 27, शर्मा कॉलोनी, खेतेश्वर मार्ग, नंदपुरी, हवा सड़क, 22 गोदाम, जयपुर

हनुमान सिंह घेवड़ा (कार्यवाहक अध्यक्ष) 7742271834
कुलदीप सिंह बगड़ (नवनिर्वाचित अध्यक्ष) 9460011900
भंवर सिंह रासीसर (कार्यवाहक सचिव) 8000977437
भागीरथ सिंह वणदार (कार्यवाहक कोषाध्यक्ष) 9414406706
हरीश सिंह खरेश (व्यवस्थापक) 9783180865

8.7.25

श्री आत्मधाम गुरू मंदिर, बारवा में गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

बारवा, श्री आत्मधाम गुरू मंदिर, बारवा में गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा 

समस्त धर्मप्रेमी बन्धुओं, सज्जनों, भाविकों एवं मातृशक्ति ।
आप सभी को निमंत्रित करते हुऐ अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पुज्य प्रातः स्मरणीय अनन्त श्री विभूषित शिक्षा सारथी संत स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती महाराज के जन्म स्थली स्थित गुरूमंदिर महातीर्थ "श्री आत्मधाम-बारवा" पर श्री गुरू पुर्णिमा महोत्सव का आयोजन आषाढ़ सुदी पुर्णिमा, दिनांक 10-07-2025 गुरूवार को रखा गया हैं 
इस पावन अवसर पर आप सभी सपरिवार पधारकर पुज्य गुरूदेव के गुरू मंदिर दर्शन, भजन कीर्तन, महाआरती, प्रासंगिक धार्मिक प्रवचन एवं सत्संग का लाभ लेकर पुण्यार्थ के सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त करें।


माँगालिक कार्यक्रम
आषाढ़ सुदी पूर्णिमा, गुरूवार दिनांक 10-07-2025
भजन कीर्तन सुबह 8 बजे से
आषाढ़ सुदी पुर्णिमा, गुरूवार दिनांक 10-07-2025
आश्रम पर ध्वजारोहण सुबह 09.30 बजे
आमसभा सुबह 11 बजे
महाआरती सुबह 10.30 बजे
महाप्रसादी दोपहर 12.30 बजे से




17.12.24

श्री परशुराम धाम, रायथल ओडवाड़ा भक्ति संध्या कार्यक्रम और नवनिर्मित मंदिर कार्यक्रम

श्री परशुराम धाम, रायथल ओडवाड़ा जिला जालौर परम पूज्य दाता श्री खेताराम जी महाराज और परम पूज्य सुखदेव जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की बोलियां कार्यक्रम परम पूज्य गुरुदेव संत श्री तुलसाराम जी महाराज की पावन सानिध्य में आप सभी जरुर पधारै दिनांक 19 दिसंबर 2024 6.00 बजे से..
कार्यक्रम से जुड़ी बिस्तर जानकारी नीचे दिए गए पोस्ट में

कार्यक्रम से जुड़े न्यू अपडेट आप राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर ले

YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें !

11.12.24

श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा 15 को

जय गुरुमहाराज जी री सा 
सूचना :- समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत संचालित श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र बड़ली में सत्र 2024-25 के लिए अतिरिक्त सृजित नवीन 40 सीटों के लिए प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा दिनांक, समय एवं स्थान इस प्रकार रहेगा।

परीक्षा दिनांक - 15 दिसम्बर 2024
समय - 12:00 - 2:00 PM
स्थान - श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, बड़ली ( जोधपुर )

 कुछ सामान्य जानकारी आपके साथ साझा की जा रही है। क्योंकि आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

अभ्यर्थी, परीक्षा में उपस्थित होने से पूर्व निम्न बिन्दुओं का ध्यान पूर्वक अवलोकन करें :-

• प्रवेश परीक्षा दिनॉक 15 दिसम्बर 2024 को श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली में मध्यान्ह 12 बजे से 2 बजे के मध्य आयोजित होने जा रही हैं।

• परीक्षार्थी उपर्युक्त परीक्षा केन्द्र पर दिनॉक 15 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से पहुँचना सुनिश्चित करें।

• यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा तिथि को प्रातः 10 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने में असमर्थ हैं तो ऐसे अभ्यर्थी दिनॉक 14 दिसम्बर 2024 की शाम तक परीक्षा केन्द्र पर पहुँच सकते हैं, परीक्षा केन्द्र पर रात्रि विश्राम एवं भोजन की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हैं।

• परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र पर निम्न सामग्री लानी हैं नीले/ काले रंग की स्याही का - पारदर्शी बॉल पेन, पहचान हेतु फोटोयुक्त पहचान पत्र (मूल) जैसे मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेन्स इत्यादि में से कोई एक। उक्त फोटोयुक्त पहचान-पत्र की एक छायाप्रति भी साथ लाना सुनिश्चित करें।

• परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, केलकुलेटर, लॉग टेबल, संचार के काई भी उपकरण, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, व्हाइटनर, स्लाईड रूल, ज्यामैट्री बॉक्स और कोई भी पाठ्य सामग्री, नोटस् इत्यादि लाने की अनुमति नहीं हैं।

• विद्यापीठ छात्रावास से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी एवं दिनॉक 14 दिसम्बर 2024 के रात्रि विश्राम एवं भोजन तथा दिनाँक 15 दिसम्बर 2024 के लिए मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था हेतु छात्रावास अधीक्षक श्री बाबू सिंह जी थोब (मोबाईल नं. 9529920521) को अपना नाम, दिनाँक 13 दिसम्बर 2024 को सांय 6 बजे तक लिखवाया जाना सुनिश्चित करें।

स्थान :- श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली, जोधपुर 

 ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की वेबसाइट पर विजिट करें अधिक जानकारी एवं सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों की सूची हेतु 
https://brahmdhamtirth.org//प्रवेश-परीक्षा-दिनांक-15-दि/

 धन्यवाद टीम राजपुरोहित समाज इन्डिया
 
पूरी खबर पढें सिर्फ ब्लू लाइन पर क्लिक करें।
□○●●●●●●●●○□
आज ही ज्वाइन करें व्हाट्सएप चैनल चाहे इमेज पर क्लिक करें या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ज्वाइन हो जाइए और रहिए अपडेट समाज की खबरों से


सूचना को समाज के प्रत्येक ग्रुप में शेयर करें
🙏🏻🙏🏻जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में पूर्णिमा पर्व पर आने वाले भक्तो के लिए सूचना

जय गुरुमहाराज जी री सा

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में पूर्णिमा पर्व पर पधारने वाले बंधु/भगिनी अपनी जानकारी इस पूर्णिमा फॉर्म में अवश्य भरे, जिससे आपको आगामी पूर्णिमा की जानकारी पूर्व में मिल सके एवं व्यवस्थाएँ आपके लिए अनुकूल बनायी जा सके।

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा

आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर कर कुछ सामान्य जानकारी जैसे आपका नाम, पिताजी का नाम, गांव का नाम, तहसील, जिला, व्यवसाय आदि जानकारी को भरते हुए फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
https://abrsvs.com/purnima-member

अधिक जानकारी के लिए ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की वेबसाइट पर विजिट करें धन्यवाद टीम राजपुरोहित समाज इन्डिया
 
पूरी खबर पढें सिर्फ ब्लू लाइन पर क्लिक करें।
आज ही ज्वाइन करें व्हाट्सएप चैनल चाहे इमेज पर क्लिक करें या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ज्वाइन हो जाइए और रहिए अपडेट समाज की खबरों से
Follow the Rajpurohit Samaj India Channel on WhatsApp: 


सूचना को समाज के प्रत्येक ग्रुप में शेयर करें
🙏🏻🙏🏻जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की

श्री गुरुदेव प्रेम सभा व विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की संशोधित सूचना

ॐ अग्निमीले पुरोहितम

पूज्य सद्गुरुदेव जी के आदेश से - संशोधित सूचना श्री गुरुदेव प्रेम सभा 03 जनवरी 2025 श्री खेतेश्वर विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर दिनांक :-  01 से 03 जनवरी 2025 तक

आँखो की जाँच • आँखो का ऑपरेशन
आयोजक:-
श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधामतीर्थ, आसोतरा (बालोतरा)


□■□■□■□■●●○○□■□■□■□■

विज्ञापन की दुनिया:- 
अगर किसी को अपने कार्य के साथ-साथ योग, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, सुजोक, कलर चिकित्सा रेकी प्राणीग़हीलिंग और प्राकृतिक चिकित्सकों के अन्य विधाओं के साथ-साथ अपने ज्ञान बढ़ाए। 
भारत में कोर्स डिप्लोमा सर्टिफिकेट या डिग्री करनी हो तो आप हमें इस नंबर 9219666141 पर संपर्क कर सकते हैं
 या 
हमारी वेबसाइट पर विजिट सकते हैं। hamsinstitute.com

2.12.24

Shri Kheteshwar Pratiyogi Pariksha online aavedan

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के तत्वाधान में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के अंतर्गत संचालित श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र बड़ली में विभिन्न परिक्षाओं की तैयारी के लिए सत्र 2024-25 हेतु अतिरिक्त सृजित नवीन 40 सीटों के लिए प्रवेश हेतु समाज के योग्य विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है।

आवेदन करने की अंतिम दिनांक - 8 दिसंबर 2024
प्रवेश परीक्षा दिनांक - 15 दिसंबर 2024

आवेदन लिंक - 
https://brahmdhamtirth.org/श्री-खेतेश्वर-प्रतियोगी-2/

30.11.24

आज गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज बीकानेर में

ब्रह्मधाम परम पूज्य गुरुदेव श्री तुलसाराम जी महाराज के श्री खेतेश्वेर मन्दिर गंगा शहर बीकानेर में रात्रि विश्राम करेंगे आप सभी भक भक लोग गुरु महाराज जी के दर्शन लाभ लेने जरूर पधारे 

आपको बताते चलें कि पूज्य गुरु महाराज यहां पर 1 दिसंबर को श्री खेतेश्वर राजपुरोहित अतिथि ग्रह का नवीनीकरण का लोकापर्ण इन्द्रा कॉलोनी, बीकानेर करने के लिए पधारे हैं।

कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट आप राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
समाज के चैनल को फॉलो करें।


5.11.24

24 खेड़ा राजपुरोहित समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2024

24 खेड़ा राजपुरोहित समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 , लंगेरा के आयोजन के क्रम दिनांक 06.11.2024 को दोपहर 12.00 बजे समस्त टीमों के कप्तानों की उपस्थिति में ड्रा निकाला जाएगा। समस्त कप्तान/टीम प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं ।

 स्थान:- पंचायत भवन, ग्राम पंचायत लंगेरा

2.11.24

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा मे 4 नवंबर से श्री खड़ी सप्ताह एवं महायज्ञ

आगामी कार्यक्रम श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा 4 नवंबर से 15 नवंबर 24 तक श्री खड़ी सप्ताह एवं महायज्ञ. 

आप सभी सादर आमंत्रित हैं सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें
 और ज्वाइन करें व्हाट्सएप चैनल लिंक 
Follow the Rajpurohit Samaj India Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va9jqmn8vd1ICfjaaX28

 जय श्री खेतेश्वर महाराज जी 

25.10.24

श्री खेतेश्वर शिक्षा प्रसार एवम् सेवा समिति बालोतरा के कार्यकारणी के चुनाव 10 को

श्री खेतेश्वर शिक्षा प्रसार एवम् सेवा समिति बालोतरा के कार्यकारणी के चुनाव गुरुदेव के सानिध्य में दिनांक 10 नवंबर 2024 कार्तिक सुदी नवमी रविवार को संपन होगे।
चुनाव अध्यक्ष,सचिव,एवम् कोषाध्यक्ष पद के लिए सम्पन होगे। चुनाव की तैयारियों के लिए  25 अक्टूबर 2024 सुबह 10 बजे श्री खेतेश्वर छात्रावास बालोतरा में मीटिंग रखी गई जिसमे समिति के सभी वर्तमान कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से श्री शंकर सिंह तिरसिंगड़ी एवम् खेतसिंह जी चांदेसरा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
सभी समिति के आजीवन सदस्यो को चुनाव की सूचना देने के लिए समिति के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई ।
■■■■■■■■■■

YouTube per dekhiae Rajpurohit Samaj ke liye ek behtarin Sandesh Babu Singh Rajpurohit dwara 


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना