न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label श्री ध्यानरामजी. Show all posts
Showing posts with label श्री ध्यानरामजी. Show all posts

7.12.18

मायलावास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा सत्संग का आयोजन होने जा रहा है।

जय श्री रघुनाथजीरी सा समस्त बन्धुओं ने
मायलावास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा सत्संग का आयोजन होने जा रहा है।

 जिसमे गुरु महाराज संत श्री ध्यानाराम जी महाराज के श्री मुख से कथा का वाचन करेंगे भाई गिनायत सादर आमंत्रित है आप सभी पधारें और सेवा का मौका अवश्य देवें।
तारीख 18 दिसंबर 2018 से 25 दिसंबर 2018 तक जय दाता री सा।
निवेदक:- राजपुरोहित सोढा परिवार मायलावास।

30.6.18

संस्कार शिविर की प्रेरणा से छात्रों में जगा समाज सेवा का जज्बा

      जोधपुर से सेवा के भाव के साथ 101ने ब्रह्मधाम आसोतरा में किया सेवा कार्य

बड़ली 29 जून, श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली जोधपुर में गत दिनों आयोजित राजपुरोहित समाज के विद्यार्थियों के संस्कार शिविर की प्रेरणा से छात्रों में जगा समाज सेवा का जज्बा और 101 शिविरार्थियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्रह्मधाम आसोतरा पहुँच साफ सफाई व सेवा कार्य किया ।
     संत श्री संस्थान के लक्ष्मण सिंह पीलवा ने बताया कि गत दिनों बड़ली में हुए राजपुरोहित समाज के विद्यार्थियों के संस्कार शिविर से प्रेरणा लेकर जोधपुर जिले के 101 शिविरार्थियों व कार्यकर्ताओं ने अखेसिंह भैंसेर के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक ब्रह्मधाम आसोतरा में पुर्णिमा के अवसर पर सेवा कार्य किया ।

       रात्रि में वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज के सान्निध्य में भजन- कीर्तन किए एवं प्रातः ब्राह्म सरोवर पर साफ- सफाई कर  स्वच्छता अभियान की गतिविधियों व स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । गुरूवार को दिनभर भोजनशाला में सेवा दी एवं भोजन वितरण का कार्य किया । गणवेश पहने अनुशासित स्वयंसेवकों के सेवा कार्य से प्रभावित होकर सद्गुरूदेव तुलसारामजी महाराज  ने सबको अपने पास बुलाया और  सेवा कार्यों के बारे में जानकारी ली । गुरूदेव इतने खुश हुए कि सबके  साथ में जय घोष किया । यह पहला अवसर है जब गुरूदेव ने सबके साथ बैठकर फोटो खिंचवाई ।

      ब्राह्मधाम के गादीपति संत तुलसारामजी महाराज व वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज ने अपने हाथों से सबको प्रसाद व आशीर्वाद दिया एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा से हमारे मन में शुद्धता आती है और हर्ष, समर्पण  व सहयोग के साथ आपस मे प्रेमभाव एवं भाईचारे की भावना प्रगाढ़ होती है , इसलिए सेवा जैसे पवित्र कार्यों में हमें सदैव आगे रहना चाहिए ।

     इस अवसर पर श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा के महामंत्री बाबूसिंह कालूड़ी, कोषाध्यक्ष रामलाल बालोतरा, डॉ तग सिंह कनोडिया, राम सिंह थोब, दुष्यंत सिंह सरवड़ी, ओम सिंह बाड़ां, भोपाल सिंह गोविन्दला, किशोर सिंह खाराबेरा,  अरविंद सिंह धांगड़वास, मुकेश चावंडा, अंकित भटनोका, खुशाल सिंह लांपी, गोपाल सिंह घंटियाला, मांगू सिंह सालावास, विनोद सिंह बड़ली, अखेसिंह भैंसेर, शेर सिंह वीरावास , गोपाल सिंह सिवाणा, ओमप्रकाश मेघलासिया, शैतान सिंह चाड़वास, लक्ष्मण सिंह पीलवा, गोविन्द सिंह लोरड़ी, स्वरूप सिंह सिनेर महेन्द्र सिंह खीचन, ओमसिह॔ धुरासनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संत तुलसारामजी महाराज के कोलायत में आयोजित होने वाले चातुर्मास के दौरान भी एक- दो दिन सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है ।

            न्यूज़ by श्री अखेसिंह राजपुरोहित, भैंसेर


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

17.5.17

मारवाड जंक्शन में राजपूरोहित समाज के भवन एवं खेतेश्वर भगवान के मन्दिर की षष्टम वर्षगाॅठ पर

मारवाड जंक्शन में राजपूरोहित समाज के भवन एवं खेतेश्वर भगवान के मन्दिर की षष्टम वर्षगाॅठ पर कलश यात्रा श्री श्री 1008 श्री ध्याना राम जी महाराज के सान्निध्य एवं भामाशाह किरण सिंह चिरपटिया गजेन्द्र सिंह जितेन्द्र सिंह गोतम सिंह आउवा मोहनकँवर इन्द्रसिंह गुलाब सिंह हर्षवधर्न सिंह ईसाली भवानी सिंह ओम सिंह सेलारी मोहनकँवर हिरसिह दुदौड संस्था अध्यक्ष प्यारे लाल जी उपाध्यक्ष शंकरसिह जी शैतान सिंह जी महेन्द्र सिंह जी किशोर सिंहजी पृथ्वी सिंह जी रघुनाथ सिंह जी सवाई सिंह जी राजेंद्र सिंह जी इन्द्र सिंह जी विकास अधिकारी आहोर जयसिंह जी रिसाणिया के सहयोग से कार्यक्रम का हुआ सफल संचालन ।रानी उप प्रधान किशोरसिंह जी ने कार्यक्रम को किया सम्बोधित ।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित ने भजन संध्या को सम्बोधितकर मातृ शक्ति से समाज में व्याप्त कुरितियो को मिटाने एवं बेटियों को बचाने की अपील की ।


ARKYSS शाखा सरदार शहर के द्वारा बालक बालिकाओं का संस्कार शिविर 26 मई से

अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ शाखा सरदार शहर के द्वारा  बालक बालिकाओं का संस्कार शिविर दिनांक 26 मई 2017 से 29 मई 2017 तक आयोजित होने जा रहा है जिसमें शिविर में भाग लेने वाले बालक बालिकाओं के लिए निर्धारित योग्यता कक्षा 10वीं से बीए,एम ए तक नियमित अध्ययनरत​ होना आवश्यक है। जिसका पंजीयन दिनांक 5  मई 2017 से शुरू हो गया है पंजीयन स्थल भैरव कांपलेक्स मेन मार्केट सरदारशहर ।

पंजीयन हेतु छात्र-छात्राएं दो फोटो ,अंतिम कक्षा उत्तीर्ण मार्कशीट या प्रवेश पत्र और बालकों हेतु ₹200 व बालिकाओं हेतु ₹10 पंजीयन शुल्क साथ लेकर आवें। सम्पर्क 9413142720,9414420574,9784038266,8875723114,941358972,9982986897


12.3.17

राजपुरोहित युवा प्रतिभा सम्मान एव होली स्नेह मिलन समारोह जयपुर में





         Vसभी महानुभावो को भाव भरा आमंत्रण

राजपुरोहित युवा प्रतिभा सम्मान एवं होली स्नेह मिलन समारोह 2017

प्रिय बंधुओं
अंनन्तश्रीविभूषित  ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री तुलसाराम जी महाराज की सत्प्रेरणा और वेदांताचार्य पूज्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज  के पावन सानिध्य में अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ जयपुर के तत्वावधान में राजधानी महानगर जयपुर में दिनांक 21 march 2017 को जयपुर में निवास/प्रवास कर रहे राजपुरोहित परिवारों/युवाओं के लिए *राजपुरोहित युवा प्रतिभा सम्मान एवं होली स्नेह मिलन मिलन समारोह 2017* आयोजित किया जा रहा है , समारोह में जयपुर में प्रवास/निवास कर रहे राजपुरोहित भाई बहन जिन्होंने वर्ष 2016 में विशेष उपलब्धि प्राप्त की हो वे भाग ले सकतें हैं , जिनमें 8 वीं 10 वीं एवं 12 वीं राज्य/केंद्रीय बोर्ड परीक्षा  में 75% से अधिक अंक लाने वाले विधार्थी स्नातक (graduation) एवं स्नातकोत्तर  (post graduation) अंतिम वर्ष (final) में 70% से अधिक अंक लाने वाले विधार्थी भाग ले सकतें हैं साथ ही ऐसे युवा जिन्होंने 2016-17 में राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर पर खेल अथवा अन्य प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन किया हो या 35 वर्ष से कम आयु के युवा जिन्होंने लेखन , अनुसंधान अथवा तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हों भाग ले सकतें हैं , प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए उपलब्धि प्रमाण पत्र/अंकतालिका प्रतिलिपि के साथ सादे काग़ज़ पर हस्तलिखित आवेदन (आवेदन सादे काग़ज़ पर जिसमें आवेदक का नाम , पिता का नाम , वर्तमान पता , मूल निवास का पता, फ़ोन नम्बर का उल्लेख हो) को स्कैन कर (मोबाइल अथवा कम्प्यूटर द्वारा स्कैन कर/पढ़े जाने योग्य) ईमेल कर सकतें हैं , अथवा सीधे कार्यक्रम स्थल पर भी पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी इस कार्यक्रम से सम्बंधित सूचनाएँ युवा सेवा संघ के facebook पेज पर भी उपलब्ध रहेगी,
संपर्क :~bkvvgurukul@gmail.com

दिनांक -21 March 2017
समय -    सायं ~04 से
स्थान - राजस्थान ब्राह्मण महासभा भवन
S-1 सेक्टर-4 विध्याधर नगर जयपुर

अधिक जानकारी के सम्पर्क करें
9414845322 , 9414052584

facebook पेज

https://m.facebook.com/arkysangh/


23.2.17

श्री ध्यानारामजी महाराज के कुटुंब यात्रा के एक वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया ।

गुरु महाराज श्री ध्यानाराम जी महाराज वेदान्ताचार्य के सानिध्य में भव्य कार्यक्रम । कुटुंब यात्रा के एक वर्ष के उपलक्ष्य में रात्रि विश्राम बावडी़ पुरोहितान में  ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलसारामजी महाराज के शिष्य वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज का बावडी़ पुरोहितान आगमन पर समाज बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जय खेतेश्वर दाता री सा


11.2.17

राजपुरोहित युवा प्रतिभा सम्मान समारोह दिल्ली

*राजपुरोहित युवा प्रतिभा सम्मान समारोह*

प्रिय बंधुओं
अंनन्तश्रीविभूषित  ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री तुलसाराम जी महाराज की सत्प्रेरणा और वेदांताचार्य पूज्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज  के सानिध्य में अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ दिल्ली  के तत्वावधान में राष्ट्रीय राजधानी महानगर में दिनांक १९ फ़रवरी २०१७ को देहली , हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड राज्यों में निवास/प्रवास कर रहे राजपुरोहित परिवारों के लिए *राजपुरोहित युवा प्रतिभा सम्मान समारोह* आयोजित किया जा रहा है इस समारोह में उपरोक्त पाँच राज्यों के सभी युवा भाई बहन जिन्होंने वर्ष २०१६-२०१७ में विशेष उपलब्धि प्राप्त की हो वे भाग ले सकतें हैं , जिनमें १० वीं एवं १२ वीं राज्य/केंद्रीय बोर्ड परीक्षा  में ८०% से अधिक अंक लाने वाले विधार्थी स्नातक (graduation) एवं स्नातकोत्तर  (post graduation) अंतिम वर्ष (final) में ७०% से अधिक अंक लाने वाले विधार्थी भाग ले सकतें हैं साथ ही ऐसे युवा जिन्होंने २०१६-१७ में राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर पर खेल अथवा अन्य प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन करने वाले एवं ३५ वर्ष से कम आयु के युवा जिन्होंने लेखन , अनुसंधान अथवा तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हों भाग ले सकतें हैं , युवा प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए उपलब्धि प्रमाण पत्र/अंकतालिका प्रतिलिपि के साथ सादे काग़ज़ पर हस्तलिखित आवेदन (आवेदन सादे काग़ज़ पर जिसमें आवेदक का नाम , पिता का नाम , वर्तमान पता , मूल निवास का पता, फ़ोन नम्बर का उल्लेख हो) को स्कैन कर (मोबाइल अथवा कम्प्यूटर द्वारा स्कैन कर/पढ़े जाने योग्य) ईमेल कर सकतें हैं

आयोजक एवं निवेदक: अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ दिल्ली
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-

संपर्क :~bkvvgurukul@Gmail.Com , 7023131008



7.2.17

गाँव धाँधलास मे वेदांताचार्य श्रीध्यानाराम जी महाराज का भव्य स्वागत किया


  धाँधलास मे वेदांताचार्य श्री ध्यानाराम जी महाराज  ने सत्संग का महत्व बताया।और युवाओ को दिक्षा दी और नशे से दुर रहने का वचन दिया। और सभी मे एकता कायम रखने का भी वचन दिया ओर युवाओ को अधिक से अधिक सख्या मे भाग लेवे ।

इस मौके पर बुध सिंह राजपुरोहित ,मुल सिंह राजपुरोहित,रतन सिंह राजपुरोहित,किशन सिंह राजपुरोहित,मुल सिंह राजपुरोहित,करण सिंह राजपुरोहित ,राम सिंह राजपुरोहित,पन्ने सिंह राजपुरोहित,उम्मेद सिंह राजपुरोहित,अशोक सिंह राजपुरोहित,नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित,बलवीर सिंह राजपुरोहित
रामनिवास छंरग,दयाराम कस्वा,मुलदान चारण, सांवलदान चारण,चम्पा लाल शर्मा, हेमाराम प्रजापत,हडमान नाथ,छोटुनाथ।


22.1.17

श्री ध्यानारामजी महाराज राजपुरोहित समाज की जनगणना विषय पर बैठक लेंगे

ARKYSS
सम्मानित बंधुओं

परम पूजनीय वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज आज दिनांक 22 जनवरी रविवार को सरदारपुरा जोधपुर स्थित राजपुरोहित छात्रावास में सुबह 9 बजे राजपुरोहित समाज की जनगणना विषय पर बैठक लेंगे, इस बैठक में जनगणना के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर तैयार करना, वेबसाइट बनाना, प्रश्नावली, आवश्यक तकनिकी जानकारी वाले मार्गदर्शक आदि के सम्बन्ध में विमर्श किया जायेगा, इसी अनुरूप बैठक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कंप्यूटर इंजीनियर, सांख्यिकी, जनांकिकी, सैंपल सर्वे, आदि की जानकारी वाले समाज बंधु अपेक्षित हैं, यदि आपकी नजर में कोई भी समाज बंधू इस निमित्त कार्य करने में दक्ष हो तो ये सन्देश उन्हें पहुंचाए।

                निवेदक/ न्युज By
एस पी सिहं (उम्मेद)राजपुरोहित मेघलासियां
                        सदस्य
अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ


6.1.17

Yiva sanskar shivir aaj se Shuru Shri Kheteshwar Vidhyapith barli jodhpur me .

खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली में संस्कार शिविर प्रारंभ………

पूज्य वेदांताचार्य ध्यानारामजी महाराज के पावन सान्निध्य में  जोधपुर जिले का  युवा प्रेरणा संस्कार शिविर  बडली स्थित खेतेश्वर विद्यापीठ प्रांगण में बडी धूमधाम से शुभारम्भ
आप सभी भाइयो का इस शिविर में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन ………

अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ
राजपुरोहित_समाज_संस्कार_शिविर………

श्री खेतेश्वर भगवान की कृपा और श्री श्री 1008 श्री तुलछारामजी के सानिध्य मे एवं गुरूदेव वैदांताचार्य श्री ध्यानारामजी महाराज के पावन उपस्थिति में --------
आवासीय_संस्कार_शिविर_कार्यक्रम ………

05/01/2017 सुबह 11 बजे से 08/01/2017 की शाम 5:30 बजे तक चलेगा जिसमे कार्यक्रम अनुसार 4 दिवसिय संस्कार सेवा शिविर का आयोजन होगा ||

Shri Kheteshwar vidhyapith barli jodhpur  yiva sanskar shivir....

एस पी सिहं सदस्य अखिल विश्व खेतेश्वर युवा सेवा संघ जोधपुर


4.1.17

युवा प्रेरणा संस्कार शिविर जोधपुर मे कल से शुरू हो रहा है





युवा प्रेरणा संस्कार शिविर जोधपुर मे कल से शुरू हो रहा है  शिविर अपने बच्चों को अवश्य भेजें. .. जो योग्य हो

15 से 25 आयु वर्ग के लिए

कॉलेज विद्यार्थी और 12th व् उससे ऊपर के विधार्थियो का पंजीयन ज्यादा करावे ओर 2 फ़ोटो एवं मार्क शीट की प्रतिलिपि साथ में लायें।

                        निवेदनकर्ता
एस पी सिहं (उम्मेद) राजपुरोहित मेघलासियां सदस्य अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ जोधपुर


31.12.16

युवा प्रेरणा संस्कार शिविर का शुभारंभ आज अजारीधाम, सिरोही में हुआ


युवा प्रेरणा संस्कार शिविर का शुभारंभ आज मारकंडेश्वर धाम, अजारी, सिरोही में हुआ


30.12.16

श्रीखेतेश्वर जन्मस्थली बिजरोल खेड़ा में युवा प्रेरणा संस्कार शिविर का हुआ समापन

युवा प्रेरणा संस्कार शिविर का हुआ समापन
खेतेश्वर जन्मस्थली बिजरोल खेड़ा में अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ द्वारा संचालित युवा प्रेरणा संस्कार शिविर का आज समापन हुआ जिसमें जालोर जिले के सभी गाँवों से राजपुरोहित समाज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।डॉ.ध्यानारामजी महाराज(वेदांताचार्य)जी द्वारा विभिन्न प्रकार के संस्कार सभी विद्यार्थियो को प्रदान किये गए।मुझें भी इस शिविर में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।समाज के अलग-अलग गाँवो से आए विद्यार्थियो से व् युवा साथियों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिला।इस शिविर में मुझे गणशिक्षक का दायित्व मिला,जिसको तन-मन से पूर्ण किया।समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से आए राजकीय शिक्षकों के संग रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।जिसमें कई सालों से केवल जिन शिक्षकों के बारे में नाम सुन रखा था लेकिन प्रत्यक्ष नही मिल पाया उनसे भी इस शिविर के माध्यम से मिलना हुआ।वेदांताचार्य जी द्वारा जो शिक्षा के क्षेत्र,नशामुक्त समाज,समाज एकता के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है वास्तव में सराहनीय है समस्त राजपुरोहित समाज के युवा साथियों से अनुरोध करता हु की अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ द्वारा जुड़कर समाज के के नवोउत्थान में सहयोग करावें*
समस्त शिक्षकों के संग व विद्यार्थियो के संग ली गई कुछेक युवा प्रेरणा संस्कार शिविर की तस्वीरें।👇👇👇👇


27.12.16

युवा संस्कार शिविर का शुभारंभ "बिजरोल खेड़ा" जालोर हुआ









गुरुदेव वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी के सानिध्य में

अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ-  भीनमाल " द्वारा आयोजित संस्कार शिविर का शुभारंभ "बिजरोल खेड़ा" के दृश्य मंच पर RSS प्रचारक श्री नन्दलाल जी जोशी, राज्य मंत्री श्री धन्नाराम जी मेड़ा व् अन्य समाज बंधु ।


करडा| निकटवर्ती बिजरोल खेड़ा स्थित खेतेश्वर मंदिर में ब्रह्मचर्य तुलसाराम महाराज की सत्प्रेरणा से अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ के प्रेरणा स्त्रोत वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम के सानिध्य में चार दिवसीय संस्कार शिविर का आयोजन हो रहा है। शिविर के दूसरे दिन बुधवार को प्रातकालीन 5 बजे जागरण के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। डॉ. वेदांताचार्य ने शिविरार्थियों को योग प्राणायाम से शिविरार्थियों को स्वच्छ निरोग शारीरिक मानसिक विकास की बात बताई। वहीं वक्ता दुर्गसिंह ने मनुष्य जीवन में संस्कारों की महत्ता आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कारोला डॉ. प्रकाश पंडा ने संस्कार सदाचार पर विचार रखा। युवा समाजसेवी ललित राजपुरोहित वणधर ने खेताराम महाराज का जीवन परिचय दिया। शाम के सर्त् में विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रम हुए। शिविर में राजपुरोहित समाज के जिले भर से 541 बालक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र डभाल, शंकरलाल रानीवाड़ा, हरीश सारियाणा, तुलसाराम झोटड़ा, आशाराम देवड़ा समेत समाजबंधु उपस्थित थे।

🙏शिविर ➡  खेड़ा में आवासीय शिविर कार्यक्रम
27/12/2016 मंगलवार सुबह 11 बजे से 30/12/2016 की शाम 5:30 बजे तक टोटल 3 दिवस     तक का रहेगा।

तहसील- रानीवाड़ा, भीनमाल, सांचोर या गुड़ामालानी से जो भी विद्यार्थी भाग लिया है

नोट:- समाज के इस पुनीत कार्य में सहयोग अवश्य करे
              ➡अधिकि के लिए संपर्क करे
         9772350011, 9799550700

न्युज भेज वाले
श्री ललित सिहं राजपुरोहित
सदस्य अखिल विश्व खेतेश्वर युवा सेवा संघ


25.12.16

व्यक्तित्व विकास और युवा संस्कार पुस्तको से आते है - प्रो. आहुआ


बाड़मेर के महाबार गांव में आसोतरा गादीपति श्रीतुलछाराम महाराज के द्वारा प्रारम्भ करवाये गये युवा संस्कार शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में कई विशेष विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर सैकड़ों की संख्या में हिस्सा ले रहे युवाओं को कई मुद्दों पर जानकारियां दी। इस दौरान व्याख्याता मुकेश पचैरी ने विद्यार्थियों और युवाओं को खास तौर पर अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देते हुए व्यक्तित्व विकास की सबसे जरूरी और पहली सीढ़ी पर विचार करने को कहा। उन्होनें कहा कि जहां पर दिनचर्या सही और निरन्तरता हो वहीं व्यक्तित्व विकास की उम्मीद कि जानी चाहिए। उन्होने कहा कि इस तरह के शिविर निश्चित तौर पर युवाओं को विशेष रूप से बेहतर करने की शिक्षा देते है। कार्यक्रम में बोलते हुए जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के प्रोफेसर रामचन्द्र सिंह आहुआ ने व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार विषय पर बोलते हुए कहा कि सुसंगति अच्छी पुस्तकों से मिलती है। उन्होने मिसाईल मैन भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की पुस्तकों के बारे में चर्चा की। उन्होनें कहा कि अब्दुल कलाम ऊंचे सपने देखने के हिमायती थे और वे जब भी युवाओं, बच्चों से मुलाकात करते वे शिक्षा और विकास की बात करते क्यों कि वे जानते थे कि अभी से युवाओं को शिक्षा के बारे में जागरूक नहीं किया गया तो विकास की अवधारणा खत्म हो जायेगी। 

इससे पहले मंगलाचरण के साथ प्रारम्भ प्रथम सत्र में वैदान्ताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज ने चर्चा करते हुए कहा कि व्यक्ति में सुशील होने के सारे गुण समाहित होने लगते है और उसके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होने लगता है।
इस मौके पर राजपुरोहित समाज के गणमान्य लोग बड़ी तादाद में वहां मौजूद थे।



                         आभार
             बाड़मेर टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क |


जब कॉलेज स्कूल नही थे तब घर और समाज में संस्कारों की पाठशाला लगती थी - एडीएम बिश्नोई

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई
युवाओं को शिविर के माध्यम से मिलेंगे संस्कार

अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ का युवा प्रेरणा संस्कार शिविर प्रारम्भ,

बाड़मेर शहर के नजदीकी महाबार गांव में अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ के द्वारा युवा प्रेरणा संस्कार शिविर का आयोजन करवाया जा रहा हैं।
शनिवार को ब्रह्मधाम आसोतरा के पीठाधीश्वर ब्रह्मयोगी तुलछा राम महाराज के द्वारा इस शिविर का उद्घाटन पारम्परिक देव पूजन के साथ किया गया। कार्य्रकम की शुरुआत गुरुवंदना से हुई जिसमें नन्हें बटुकों ने सुंदर वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में विशेष रूप में शामिल हुए बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि ' संस्कारों का अभाव किसी भी समाज के लिए विकास में अवरोधक होता हैं। इसीलिए हमे स्वयं से और बाद में परिवार में संस्कारों को ज्यादा तरज़ीह देनी होगी।'

उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर से बच्चों को जो शिक्षा मिलेगी वही समाज को नई दिशा दिखाएगी। क्यूंकि हमें यह भी याद रखना हैं कि भविष्य इन्ही के हाथों में जाना हैं। इस तरह के शिविर बच्चों में सामाजिकता , राष्ट्रीयता , संस्कार और तहज़ीब लाते हैं। उन्होंने कहा कि जब कॉलेज स्कूल नही थे तब घर और समाज में संस्कारों की पाठशाला लगती थी।

इस मौके पर वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानाराम महाराज ने कहा कि युवाओं को सभ्य-सुसंस्कृत बनाने का बीड़ा युवा वर्ग ने उठाया है और इस तरह के शिविरों का आयोजन करने का उद्देश्य पूरा तभी होगा जब संभागी शिविर में दिखाई ,सुनाई और पढ़ाई बातों को तल्लीनता से अंगीकार करें।
इस मौके पर राजपुरोहित समाज के लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे। कार्यक्रम के गिरधारी सिंह , जोगराज सिंह , मनोज सिंह , नरपत सिंह, मोहन सिंह महाबार ,लक्ष्मण सिंह बालेरा, रामसिंह महाबार, राम सिंह बोथिया , गोपाल सिंह महाबार , मेघराज सिंह बिस्सूकलां , डॉ रणवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक सिंह रड़वा ने किया।

        आभार
बाड़मेर टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
http://www.barmertimes.com


24.12.16

आगामी प्रेरणा संस्कार शिविरों की सूचना by ARKYSS

|| जय ब्रह्माजी री ||

संत श्री तुलछारामजी महाराज की सतप्रेरणा से पूज्य वेदांताचार्य डॉ.ध्यानारामजी महाराज के आगामी प्रेरणा  संस्कार शिविरों की सूचना,
बाड़मेर - दिनाँक 24 /12 /16  से 27
जालोर -27 से 30 
सिरोही - 30 से 02 /01 /17
पाली -02 से 05
जोधपुर -05 से 08 /01 /17

एस पी सिहं (उम्मेद) राजपुरोहित सदस्य अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (589) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1152) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (43) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना