बेंगलुरु राजपुरोहित नारी शक्ति द्वारा खेतेश्वर भवन, बेंगलुरु में लहरिया महिला महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और महिला शक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना, गुरु वंदना एवं श्री खेतेश्वर भगवान की महाआरती के साथ किया गया। इसके बाद माता-बहनों ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों के लिए भी विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लहरिया की रंग-बिरंगी पोशाकों में सजी माता-बहनों ने सामूहिक रूप से नृत्य, गेम्स और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति, आपसी प्रेम, भाईचारे और महिला एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली। सभी ने मिलकर इस आयोजन को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ यादगार बनाया।
इस आयोजन को सफल बनाने में तिजाबेन एवं मोहनजी, कैलाश नगर की ओर से विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी माता-बहनों ने ₹500 की एंट्री देकर आयोजन में अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में श्रीमती इंद्राबेन, गीताबेन, भंवरीबेन, पारुबेन, मंजूबेन, संगीता बेन लीलाबेन चंद्राबेन, पुष्पाबेन, सुशीला बेन, बबली बेन पंकूबेन सहित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राजपुरोहित नारी शक्ति ने सभी माताओं, बहनों, बच्चों, सहयोगकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह लहरिया महोत्सव बेहद शानदार और यादगार बन सका।
नारी शक्ति की एकता, राजस्थानी संस्कृति की पहचान और समाज की नई ऊर्जा—यही इस भव्य लहरिया महोत्सव की खूबसूरत पहचान रही।
सभी सहयोगकर्ताओं एवं मातृशक्ति का हार्दिक आभार।

























