न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label परिचय. Show all posts
Showing posts with label परिचय. Show all posts

18.10.24

विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन से जुड़ना गौरव का विषय _ श्याम सिंह राजपुरोहित


श्याम सिंह राजपुरोहित राष्ट्रीय निदेशक Retd NYKS उदयपुर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है युवा मामलों एव खेल के जानकार पूर्व में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के NYKS में राष्ट्रीय निदेशक पद से जुलाई 2022 में सेवा निवृति 20 वर्ष की आयु में अपने मूल गांव रानी गांव जिला पाली में प्रगतिशील युवा मंडल की स्थापना करके जयपुर से सहकारिता में रजिस्टर्ड करवा कर गांव और क्षेत्र के युवाओं को संगठित और शिक्षित करने में योगदान ,उन्हें नेतृत्व प्रदान विभिन्न विकासात्मक ,रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ कर राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जोड़ने के प्रयास और सकारात्मक सोच और आशावादीजीवन शैली हेतु प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता वर्ष 1988 से 1990 तक जिला युवा समन्वयक/ अधिकारी NYKS MHRD पद पर नव स्थापित केंद्र मुख्यालय अलवर जिले में कार्यरत और जिला कलेक्टर से प्रशंसा पत्र, नेशनल प्रेस द्वारा ग्रामीण विकास कार्य हेतु सराहना और देश के न्यूज पेपर में प्रकाशन और सराहना, 1990 से 1992 तक सिरोही जिले में कार्यरत और जिला कलेक्टर द्वारा सम्मान और युवाओं हेतु । 
5 बीघा भूमि का आवंटन और बाद में वर्ष 2017_18 में राज्य निदेशक राजस्थान जयपुर पद पर कार्यरत रहते हुए 20 लाख में युवाओं हेतु भवन निर्माण और माउंट आबू और अंबाजी क्षेत्र में 200 साक्षरता केंद्रों का संचालन ,1992 से 1994 तक पाली जिले में कार्यरत और जिला कलेक्टर द्वारा सम्मान,श्री परशुराम महादेव अमरगंगा भक्ति संगीत समारोह के आयोजन में अनवरत सक्रिय भूमिका,1994 _1995 में जोधपुर जिले में केंद्र को आग में जलने से बचाया और यूथ हॉस्टल में शिफ्ट किया ,1995__1997 तक राजसमंद में कार्यरत जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित और युवाओं हेतु केंद्र हेतु 3 बीघा भूमि आवंटन , प्रताप ज्योति समन्वयक पद पर जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्ति और कुंभलगढ़ दुर्ग से जून 1997 में प्रताप ज्योति यात्रा का शुभ आरंभ जोकि अनवरत आज भी जारी है ।1998 से 1999 तक उदयपुर में कार्यरत जिला कलेक्टर द्वारा प्रशंसा पत्र उदयपुर से वर्ष 1999 में जिला स्तर के दस वर्ष की उल्लेखनीय सेवा पश्चात क्षेत्रीय समन्वयक/उप निदेशक पर पदोन्नति निरंतर1

27.3.20

ग्राम पंचायत हाडेतर के सरपंच दिनेश राजपुरोहित की एक बेहतरीन पहल

 अच्छाई की मार्केटिंग 
BY 
 आपका सवाई सिंह राजपुरोहित
हम इस पोस्ट के माध्यम से उन लोगों को मोटिवेट और उनकी अच्छाई की बात करते हैं जो समाज के लिए कुछ बेहतरीन करने का प्रयास कर रहे हैं। 

जैसा की आप सभी को मालूम है कि इस वक्त कोरोना वायरस के कारण भारतवर्ष में विषम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है यह स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है जब ग्रामीण क्षेत्र की हम बात करते हैं तो क्योंकि वहां रहने वाले व्यक्ति के लिए खाने पीने की व्यवस्था करना बहुत कठिन होता है और इसी कड़ी में जागरूकता की पहल की है दिनेश राजपुरोहित ने जो कि सरपंच है इस गांव से पूरी जानकारी  हमारी इस विशेष रिपोर्ट में

सांचोर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत हाडेतर के सरपंच श्री दिनेश सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में भामाशाहों से आवाह्न कर अपनी पंचायत में गरीब परिवार के लोगो को उनके घर जाकर आज राशन की व्यवस्था कर राशन किट वितरण किया गया। 
तथा लोगों को कोरोना वायरस से अपने आप को बचाव के बारे में बताया एव घरो में रहने को बोला। क्योंकि आप घरों में रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
समाज के अन्य समाजसेवक को इस घड़ी में आगे आना चाहिए और समाज व देशवासियों के लिए कुछ करना चाहिए हम जो सक्षम है।

आइए जानते हैं दिनेश राजपुरोहित जी के सरपंच बनने की पूरी कहानी 

सांचोर तहसील मे ग्राम पंचायत हाडेतर मे चार गाँव की कि पंचायत लगती है जहा राजपुरोहित के 100 से 150 वोट है जो नही के बराबर है वहा लगभग 6000 वोटर है जिसमे सबसे ज्यादा मेगवालो व ओबीसी के वोट है जहा जनरल सीट होने पर भी मेगवाल ही सरपंच बनता आ रहा है
 लेकिन व्यक्ति यदि काम करने वाला हो जो वहा की 36 कौम की जनता के सुख दुःख मे उनके साथ खडा रहता हो तो जो उस व्यक्ति को गांव का प्यार मिला स्वाभाविक है और दिनेश जी ने इतिहास रचा और यहां से सरपंच का चुनाव जीत गए
  हालांकि इनके पिताजी हरिसिहजी राजपुरोहित व उनका पुरा परिवार सेवा भावी है। आप सदैव सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
उदाहरण है दिनेश राजपुरोहित का जो अपने समाज के कम वोट के होने के बावजूद समाज के लिए गांव के निवासियों के लिए इतना कुछ किया है तभी यह जीत हासिल हुई है हम देखते हैं चुनाव के समय समाज के इतने बहुलक क्षेत्र में भी समाज का बंदा जब हार जाता है मैं बात करता हूं  नारवा गांव की जहां अभी मदन सिंह जी राजपुरोहित की धर्मपत्नी ने चुनाव लड़ा राजपुरोहित का बहुत बड़ा गांव फिर भी चुनाव हार गए कारण आप सभी को मालूम होगा ।

  इस पोस्ट माध्यम से संदेश देना चाहता हूँ कि
 आप समाज में तो एक जुटता रखनी है लेकिन साथ ही अपको 36 कौम को भी विश्वास ओर साथ मे लेकर चलेंगे तो आप अपना वजूद कायम रख सकोगे नही तो आपसी फुट के कारण बहुत जगह अपनी हार हुई है वो होती रहेगी ओर इतिहास आपको कभी माफ नही करेगा। 
इसी के साथ मैं अपनी इस पोस्ट को विराम देता हूं और युवा सरपंच दिनेशसिह व उनके पिताजी हरिसिहजी राजपुरोहित  का हृदय की गहराई से धन्यवाद देता हूँ कि आप वास्तव मे समाज मे एक प्रेरणा मिसाल कायम कि है जो आने वाली पीढ़ी आपको याद करेगी...... सुगना फाउण्डेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया टीम 
🙏

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ...... 
 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहते है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

16.8.18

अर्जुन सिंह राजपुरोहित फुलासर व्यक्ति विशेष ...

   व्यक्ति विशेष .........

            श्री अर्जुन सिंह जी फुलासर ( Retired R P S )

      जैसलमेर जिले के फुलासर गाँव निवासी सेवनिवृत्त थानेदार आदरणीय खिवसिंह जी के पुत्र श्री अर्जुन सिंह जी का जन्म 01/08/1957 को हुआ ।

      छात्र जीवन से ही आप श्री के मन में देश सेवा में कुछ कर जाने की लगन के कारण आपने BA, LLB,DCLL की पढ़ाई कर RPS बने ।

      1980 में राजस्थान सरकार  ने आपको पुलिस सब-इंस्पेक्टर के रूप में चुना. ।
       1983-1990 तक आपने Assistant Central Intelligence Officer For Intelligence Bureau “I B” के रूप में दिल्ली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें Anti-terrorist, Anti-Espionage,Anti-Sabotage operations आदि प्रमुख थे. ।

        1994 में आपको गणतंत्र दिवस पर “ Inspector of Police” की सेवाओं के लिये “certificate of excellence “ का अवार्ड दिया  गया और 1999 में “उत्तम सेवा चिन्ह “ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

        आपकी सेवा को देखते हुवे राजस्थान सरकार ने पद्दोन्नत करके DYSP बनाया और International Task Force जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदार दी जिसे भली प्रकार निर्वाहन करके “United Nation Special Medal “ अवार्ड प्राप्त किया। DY-SP के रूप में आपने Anti-Corruption Bureau (ACB) में कई भ्रष्ट अधिकारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया और राज्य स्तर का अवार्ड पाया।.

      2006 में आपको राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आज़ाद के हाथो “ president’s police medal “ का सम्मान मिला व  DY-SP के रूप में Vigilance व Circle Officer की ज़िम्मेदारी भी निभाई।

      आप की विशेष सेवाओं की बदोलत Additional S P के रूप में पदोन्नत किया गया और इस पद पर आप ने विशेष छाप छोड़ी। .

      सेवानिवृत्ति के बाद वर्तमान में आप राजस्थान रोयल्स क्रिकेट टीम के Security Adviser के रूप में सेवाए दे रहे है।

     समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुवे राजपुरोहित समाज के आँखो के तारे बन गये और समाज के हर व्यक्ति की मदद कर सही दिशा दिखाने का जज्बा आपने दिखाया

     एक ज़ाम्बाज पुलिस ऑफ़िसर के रूप में आपने डकेती, मर्डर, बलात्कार ,अपहरण व रिश्वत खोरी के कई मामलों को सुलझा कर देश सेवा की मिशाल क़ायम की।समाज व देश सेवा कर आप ने अपने परिवार व राजपुरोहित समाज का नाम रोशन किया समाज आपका तहेदिल से आभार प्रकट करता है।

             धन्यवाद
आपकी सेवा में टीम पाँचजन्य

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

28.2.16

संत श्री ध्यानारामजी महाराज ka जीवन परिचय

।। जय गुरुदेव ।।
 मित्रों कौन  इस कलयुग में अपना घर छोड ना चाहेगा । आज अपने माता पिता से भिक्षा लेकर वहां तमाम अपनो लोग आपने आप आसु रोक नही सखे । ओर एक प्रकार हमारे खुशी के आसु थे ।
 क्योंकि हमें एक विवेकानंद जी जेसे ज्ञानी ओर विद्वान गुरुदेव हमारे समाज को मिले ओर आपकी जिवनी ।
वेदानान्ताचार्य संत श्री ध्यानारामजी महाराज"
---------------------------------------------
वेदानान्ताचार्य संत श्री ध्यानारामजी महाराज
जीवनपरिचय --
जन्म -सन् 1981, बावडी कल्ला(जोधपुर) सेवड परिवार
पिता -श्री मान बाबुसिंहजी राजपुरोहित 
माता- श्रीमति सीतादेवीजी 

इन्होनें अपनी प्रारम्भिक शिक्षा शेखासर गाँव से प्राप्त की ,।
प्रभु कृपा से 13 वर्ष की बाल्य अवस्था में आपको गुरू चरणों का आश्रय मिला,अपनें गुरूमहाराज श्री तुलछारामजी की आज्ञा से वेद वेदांतों का अध्ययन करनें के लिए बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय ,काशी गये,जहाँ इन्होंनें 20 वर्ष तक घोर साधनामय आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की ।
गुरूमहाराज श्री तुलछारामजी

इन्होनें बनारस हिन्दू वि.वि. से ब्रह्मशब्द पर PhD. (पीएचडी ) की तथा अपनी अलौकिक प्रतिभा के बल पर संस्कृत भाषा के अलग अलग विषयों में 8 गोल्ड मैडल प्राप्त कर विशेष ख्याति अर्जित की।।
इन्होनें अध्ययन के दौरान थाइलैण्ड सहित कई देशों की यात्रा कर ब्रह्म तत्व पर गहन शोध किया, इसके लिए इन्होनें दक्षिण भारत के 35 छोटे बडे ब्रह्मा मन्दिरों पर भी शोधपत्र प्रस्तुत किये।।
वैदिक साहित्य, ब्राहमण ग्रथों ,उपनिषदों का गहन अध्ययन के साथ अपनी शिक्षा पुरी की।
सन् 2012 में माँ गंगा के पावन तट पर गुरुमहाराज तुलछारामजी के सानिध्य में आपकी गुरू मंत्र दीक्षा सम्पन्न हुई।।
उसके बाद से आप गुरू चरणों की सेवा तथा समाज उत्थान में कार्यों में लगे हुए है , समाज में व्याप्त कुरीतियों ,नशामुक्ति ,दहेज,तथा शिक्षा सुधार सहित बालिका शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन देनें के साथ युवा पीढी में नवीन चेतना का संचार कर समाज को निरन्तर नवीन दिशा प्रदान कर रहे है।।
आप सुसंस्कृत तथा चरित्रवान राष्ट्र के निर्माण के प्रति दृढ संकल्पित है ,इसके लिए आपके सानिध्य में समय समय पर समाज में स्कूलों ,छात्रावासों सहित धार्मिक स्थलों पर सामुहिक संस्कार शिविर आयोजित किये जा रहे है जिसमें हजारों छात्र छात्राएं भाग लेकर उच्च आदर्श सीख रहे है।।

गुरू महाराज तुलछारामजी के पावन सानिध्य में हाल ही के दिनों में इनकी जन्म भौम बावडी गाँव में कुटुम्बयात्रा का आयोजन किया गया ।

अपनें मात पिता से भिक्षा प्राप्त कर हमेशा हमेशा के लिए अपना जीवन प्रभु भक्ति , जीवन गुरू चरणों . समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों में समर्पित किया।।।

सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया 
🚩जय खेतेश्वर दाता री🚩
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित  मेघलासिया (आगरा) 
09286464911 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना