न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj. Show all posts
Showing posts with label Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj. Show all posts

25.8.25

अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री आत्मानन्द सरस्वतीजी महाराज के 101वें जन्मोत्सव

श्री गुरुदेव मंन्दीर जालोर




🚩शिक्षा सारथी अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री आत्मानन्द सरस्वतीजी महाराज जी के 101वें जन्मोत्सव दिनांक 27 8 2025 गणेश श्रीचतुर्थी के दिन निम्न प्रकार कार्यक्रम आयोजित होंगे: .....
1 शोभा यात्रा एवं वाहन रैली दोपहर 3:00 बजे से .....
2 दीपदान एवं महा.... आरती शाम 6: 30 बजे.. 
3 भोजन प्रसादी शाम 7:00 से ....
4 भजन संध्या शाम... 8:00 बजे से ....

आप सभी भक्तगणों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे......🪷🪷👏🏻👏🏻

8.7.25

श्री आत्मधाम गुरू मंदिर, बारवा में गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

बारवा, श्री आत्मधाम गुरू मंदिर, बारवा में गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा 

समस्त धर्मप्रेमी बन्धुओं, सज्जनों, भाविकों एवं मातृशक्ति ।
आप सभी को निमंत्रित करते हुऐ अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पुज्य प्रातः स्मरणीय अनन्त श्री विभूषित शिक्षा सारथी संत स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती महाराज के जन्म स्थली स्थित गुरूमंदिर महातीर्थ "श्री आत्मधाम-बारवा" पर श्री गुरू पुर्णिमा महोत्सव का आयोजन आषाढ़ सुदी पुर्णिमा, दिनांक 10-07-2025 गुरूवार को रखा गया हैं 
इस पावन अवसर पर आप सभी सपरिवार पधारकर पुज्य गुरूदेव के गुरू मंदिर दर्शन, भजन कीर्तन, महाआरती, प्रासंगिक धार्मिक प्रवचन एवं सत्संग का लाभ लेकर पुण्यार्थ के सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त करें।


माँगालिक कार्यक्रम
आषाढ़ सुदी पूर्णिमा, गुरूवार दिनांक 10-07-2025
भजन कीर्तन सुबह 8 बजे से
आषाढ़ सुदी पुर्णिमा, गुरूवार दिनांक 10-07-2025
आश्रम पर ध्वजारोहण सुबह 09.30 बजे
आमसभा सुबह 11 बजे
महाआरती सुबह 10.30 बजे
महाप्रसादी दोपहर 12.30 बजे से




13.10.24

श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ आमली समाज की बालिकाओं को कई सुविधाएं

आवश्यक सूचना 
श्री राजपुरोहित समाज के अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि परम पूज्य गौऋषि स्वामी श्री दत्त शरणानंद जी महाराज जी द्वारा समाज की बालिका शिक्षा को समर्पित श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ आमली में शिक्षण व्यवस्था के साथ साथ अत्यंत शांत वातावरण, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, पूज्या साध्वी माताओं द्वारा सुसंस्कृत आध्यात्मिक शिक्षा,खेल कूद, योगा सहित सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाओं के साथ अतिरिक्त कक्षाओं की उत्तम सुविधायुक्त विद्यापीठ आवास का प्रारंभ भी हो चुका है। 

वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में विद्यापीठ में अध्यनरत समाज की कक्षा 5 से 9 की बालिकाओं के लिए संस्थान के अध्यक्ष श्री खंगारजी रायगुर खिरोड़ी, सचिव श्री केवलाराम जी जोशी पालडी एवं कोषाध्यक्ष श्री नेमाराम जी राजगुरु आमली ने निर्धारित सम्पूर्ण आवास शुल्क वहन करने की घोषणा की हैं। 
अर्थात वर्तमान सत्र में यदि समाज बालिकाओं के लिए विद्यापीठ आवास में प्रवेश सम्पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगा। 
आप सभी से अनुरोध है कि विद्यापीठ में अध्यनरत बालिकाओं को विद्यापीठ आवास में प्रवेश दिलवाकर ऋषि कुमारियों के सुसंस्कृत आध्यात्मिक जीवन के सहभागी बनें। 
संपर्क - 9983758454, 9460269999
जय गोमाता जय गोपाल 
●●●●●□□□●●●●●

न्यूज़ स्पॉन्सर By राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम


12.10.24

स्वामी श्री देवानंदजी सरस्वती के सानिध्य में ज्योतिपुंज ग्रंथ विमोचन

दंडी स्वामी श्री देवानंदजी सरस्वती महाराज के 67 वे जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर महाराज श्री के कर कमलों से ज्योतिपुञ्ज ऐतिहासिक ग्रंथ जो पूर्व में श्री आत्मानंदजी सरस्वती महाराज द्वारा प्रकाशित कराई थी उसका शुद्धिकरण संस्करण का विमोचन बुधवार 16 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे राणेश्वर मंदिर आश्रम श्री ब्रह्मा विष्णु महेश तीर्थ धाम कालंद्री, जिला सिरोही में होने जा रहा है।
   लेखक एवं संकलनकर्ता जुगल किशोर पुनाङिया ने बताया इस ग्रंथ में श्री आत्मानंदजी सरस्वती महाराज, संत श्री खेतारामजी महाराज सहित समाज के सभी संतो का जीवन परिचय, 16 संस्कारों का विस्तृत विवरण, राजपुरोहित शब्द की उत्पत्ति विभिन्न जातियां उनके गोत्र, ऋषि, कुलदेवी प्रवर सूत्र इत्यादि विवरण, राजपुरोहितों के गांव व उनमें स्थित जातिवार घरों की संख्या, राजपुरोहित समाज के छात्रावास एवं भवन इत्यादि तथा समाज में किसी भी गांव में सतीमाता या झुंजार है तो उनका भी विवरण इस ग्रंथ में दर्शाने का प्रयास किया गया है , साथ ही राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में रहने वाले राजपुरोहितो के गांवों का विवरण है। बुक के बारे में ज्यादा जानकारी आप इस नंबर पर ले सकते हैं 9829841633 
☆☆☆☆☆☆ 

 न्यूज़ स्पॉन्सर By राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम

आप भी बन सकते हैं न्यूज़ स्पॉन्सर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9286464911



24.9.24

स्वर्गीय श्री ओंकार सिंह जी की 10वी पुण्यतिथि पर आत्मानंद जी शिक्षा सारथी योजना में दिया योगदान

स्वामी आत्मानंद जी शिक्षा सारथी योजना में आज स्वर्गीय श्री ओंकार सिंहजी की दसवीं पुण्यतिथी पर 5,51,000/-रूपये (पांच लाख इक्यावन हजार रूपये) की निधि समर्पण कर्ता श्रीमती पुष्पा पत्नी स्वर्गीय श्री ओंकार सिंह (Retd S.E. , P.W.D.) लांबिया एवम पुत्री स्वर्गीय श्री चाणक्य प्रसाद ( Retd. तहसीलदार) तौलियासर
पुष्पा जी ने जीवन भर शिक्षा को सर्वाधिक प्रार्थमिकता दी है।
उन्ही के निरंतर प्रोहत्सान के कारण उनके पुत्र संजय ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग एवम आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। संजय समाज के प्रथम आईएएस बने और उसके बाद अमेरिका जाकर कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। 
पुष्पा जी के शिक्षित प्रतिभाशाली बहु लाने की इच्छा पूरी हुई जब अनुकृति (RAS राजस्थान में 2nd रैंक, 10वीं और 12 वीं में राजस्थान बोर्ड मेरिट होल्डर और BA और MA गोल्ड मेडलिस्ट) उनकी बहू बनी। श्री मति अनुकृति ने उसके बाद अमेरिका से एमबीए किया और वहां कई टेक्नोलॉजी कंपनियों में उच्च पदों पर काम किया। 
श्रीमती पुष्पा जी ने शिक्षा के प्रति यही ध्येय अगली पीढ़ी में भरा है।
इसी प्रयासों से उनकी पोती श्रीमति सिया राजपुरोहित हार्वर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री के बाद अभी Open AI में मैनेजर हैं।
उनकी दूसरी पोती सूर्या, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर के टेक्नोलॉजी कंपनी में मैनेजर है। और पोता पार्थ राजपुरोहित Stern न्यूयॉर्क से फाइनेंस में ग्रेजुएट होने के बाद Deloitte में कंसल्टेंट हैं।
पुष्पा जी ने बेटी की पढ़ाई को भी उतना ही महत्व दिया है।
उन्होंने अपनी बेटी सपना को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी भेजा। सपना ने बाद में एमएससी केमिस्ट्री, डूंगर कॉलेज बीकानेर से और पीएचडी भावनगर से की। Dr सपना (पत्नी श्री राजेंद्र, रिटायर्ड चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स) मुंबई में विभिन्न कंपनियों में HR में उच्च पदों पर रही। 
स्वर्गीय ओंकार सिंह जी जीवन पर्यंत ही समाज शिक्षा से जुड़े रहे और सरदारपुरा छात्रावास और बड़ली संस्थान में भामाशाह योगदान दिया।
उन्हीं के पदचिन्हों पर पुष्पा जी और संजय जी चल रहे हैं। पिछले वर्ष अपने भांजे की शादी पर मायरे के अवसर पर भी उन्होंने 5,11,000 रुपए का योगदान सरदारपुरा छात्रावास को दिया था।
आपने स्व.ओंकार सिंहजी की दसवीं पुण्यतिथी पर आत्मानंदजी शिक्षा सारथी योजना सहयोग प्रदान किया 
आपका खुब खुब साधुवाद राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन

7.9.24

संत श्री आत्मानंद जी महाराज के 100वां जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं टीम सुगना फाऊंडेशन

 पूज्य गुरुदेव संत श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव पर विशेष    
   किसी भी समाज का विकास, उन्नति और प्रगति बिना शिक्षा के संभव नहीं होती हैं एक बहुत बड़ी तप, तपस्या और चुनौती हैं ऐसी विकट चुनौती को स्वीकारना आम व्यक्ति के प्रयास से कभी संभव नहीं होता ऐसी परिस्थितियों को स्वीकारने वाले बिरले संत अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि, शालाका पुरुष, धर्म ध्वजा के प्रणेता, संत शिरोमणि, शिक्षा क्रांति के विलक्षण सारथी प्रातः स्मरणीय स्वामी श्री 1008 श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का आज प्राकट्य दिवस हैं श्री गुरुदेव का आज जन्मोत्सव की आप सभी सज्जनों अनंत बधाई शुभकामनाए... 

          शिक्षा क्षेत्र के ज्योति पुंज श्रद्धेय श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज ने अपने जीवन को समाज में शिक्षा की महत्ता पर समर्पित कर दिया जिनके इस पुरुषार्थ और तपस्या की कहानी अनेकों स्थान उनके द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं कह रही हैं एक उन्नत समाज की आधारशिला शिक्षा पर आश्रित होती हैं आपने समाज के सर्वांगीण विकाश के लिए शिक्षा के महायज्ञ प्रज्वलित किया हैं जिसकी आभा, चमक और प्रकाश की अलौकिक शक्ति से सम्पूर्ण समाज रोशन हैं। गांव बारवा आपकी जन्म स्थली पावन हैं जहा गुरुदेव का विशाल गुरु मंदिर सामाजिक एकता का प्रतीक हैं।

 राजपुरोहित समाज की गौरव गाथा हैं आज ये मंदिर आस्था, तपस्या और साधना की इतिहासिक तपोस्थली बन चुका है जो सामाजिक वैभवता, विशालता और पावनता की कहानी कह रहा हैं उनकी अलौकिक योग साधना और शिक्षा की सिद्ध पीठ जन्म स्थली धर्म नगरी बारवा बन चुका हैं। आपने अपने सम्पूर्ण जीवन काल को समाज के नाम समर्पित करके अनंत प्रेरणा देकर समाज का नाम रोशन किया हैं उनकी इस महानता और विशालता और समर्पणता, अगाध भक्ति और निष्ठा की व्याख्या करने के लिए संभव नहीं है आइए हम सब मिलकर उनके बताए पथ पर चलकर अपने जीवन को सार्थक और उन्नत करे। आज विघ्नहर्ता, प्रथमेश गोरी पुत्र श्री गणेश चतुर्थी हैं ये अदभुद और विशाल संयोग हैं कि अनंत विभूषित योगी संत शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 100 वर्ष जन्म शताब्दी समारोह दिवस हैं इस समारोह को विशालता और वैभवता प्रदान करते हुए अंतर्मन से एक बार फिर आप सभी को बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाए।
हरे कृष्ण, जय गौमाता
सवाई सिंह राजपुरोहित योगाचार्य 
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आगरा 
टीम सुगना फाऊंडेशन 

4.9.24

स्वामी श्री आत्मानन्द जी सरस्वती महाराज का 100वां जन्मोत्सव का हार्दिक आमंत्रण

 ।। श्री गुरूभ्यों नमः ।। 

शिक्षा सारथी अनन्त श्री विभूषित स्वामी श्री आत्मानन्दजी सरस्वती जन्मशताब्दी समारोह भक्तिमय आमन्त्रण

सभी बंधुओं को सूचित किया जाता है कि (श्री गणेश चतुर्थी) पर्व पर परम पूज्य शिक्षा सारथी अनन्त विभूषित स्वामी श्री आत्मानन्दजी सरस्वती महाराजजी के 100वां जन्म कल्याण महोत्सव शनिवार दिनांक 07/09/2024 को मनाया जायेगा। जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी श्री गुरू भक्त भाविक जन बन्धुओं सपरिवार पधार कर जन्मोत्सव में धर्म लाभ लें ओर आप सब को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं व दाता श्री के श्री चरणों में कोटी कोटी वन्दन।

शोभा यात्रा और भजन संध्या 

दि. 07.09.2024 शनिवार दोपहर 3:00 बजे तत्पश्चात् महाआरती एवं भोजन प्रसादी और विशाल भक्ति संध्या शनिवार रात्रि 8:00 बजे से भजन कलाकार:- श्री श्याम पालीवाल एण्ड पार्टी बालोतरा

कार्यक्रम स्थल:- स्वामी श्री आत्मानन्दजी सरस्वती गुरू मंदिर आहोर रोड़, जालोर

निमंत्रक:- 

समस्त राजपुरोहित समाज एवं श्री आत्मानन्दजी सरस्वती गुरू मंदिर ट्रस्ट, जालोर सम्पर्क सूत्र : 8000046987, 9414150992, 9414356105,

राजपुरोहित समाज इंडिया पर अपनी रचना, वीडियो, खबर  प्रकाशित हेतु डायरेक्ट व्हाट्सएप पर संपर्क करने के लिए क्लिक करें   wa.me/+919286464911

16.5.24

श्री आत्मधाम बारवा में रक्तदान शिविर का आयोजन

🩸 महान रक्तदान शिविर🩸

आपको आह्लादित मन से बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है की आत्मधाम बारवा में 19 मई 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है अतः आपसे करबद्ध अनुरोध है आप बंधु/मित्रो के साथ रक्तदान शिविर में रक्तदान करने अवश्य पधारे।

आपको रक्तदान नही करना तो भी आप रक्तदान शिविर में पधारकर वीर रक्तदाताओ को प्रोत्साहित अवश्य करे।

माताओं/बहनों से विशेष अनुरोध है आप अधिकाधिक रक्तदान करके अन्य के लिए दृष्टांत बने.

स्थान : आत्मधाम, बारवा दिनांक: 19 मई, 2024
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक..

निवेदक:- श्री आत्मधाम सेवा समिति, बारवा

मानव है मानवता में प्राण भरे, आओ मिलकर सब रक्तदान करे

10.2.24

श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ उद्घाटन समारोह व मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

चलो आम्बलगढ़ चलो आम्बलगढ़ (आमली) 12 फरवरी से 14 फरवरी बडे भव्यत्म शिक्षा महोत्सव 
श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ उद्घाटन समारोह व श्री शारदा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आप सभी सम्मानित समाज बन्धुओं का सपरिवार सादर आमंत्रित है।


एक बालिका पढ़ेगी तो आने वाली दस पीढ़ी सुसंस्कारीत होकर तरेगी शिक्षा प्रत्येक समाज की सफलता की प्रथम सीढ़ी होती हैं आज बडे हर्ष का विषय हैं कि श्री ब्रह्मकन्या विधापीठ राजपुरोहित समाज शिक्षण संस्था आम्बलगढ़ मैं शिक्षा की अलख जगाने का सुवर्णिम अवसर आदिशक्ति श्री सुरभि गौ माता एवं विधा अधिष्ठात्री श्री शारदामाता की विशेष अनुकम्पा तथा परम श्रद्धेय गौ ऋर्षि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज की पावन प्रेरणा से प्रेरित शिक्षा प्रेमी जिसमें सभी सहयोगकर्त्ता संत महात्मा एवं भामाशाह की प्रेरणा से हम इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो सके हैं आज राजपुरोहित समाज मैं सच्चा सोने का सूरज उगा हैं घर घर शिक्षा प्रत्येक बालिका को शिक्षा का सपना हुआ साकार। 
 जय गौमाता जय गोपाल

11.12.23

कविश राजपुरोहित का CLAT परीक्षा में ऑल इंडिया 23वी रैंक प्राप्त किया।

श्री खेतेश्वर दाता का साक्षात आशीर्वाद: आत्मानंदजी शिक्षा सारथी योजना के कार्यवाह श्री रवि राजपुरोहित को हार्दिक बधाई

श्री रवि राजपुरोहित सुकरलाई के सुपुत्र कविश राजपुरोहित का CLAT परीक्षा में ऑल इंडिया 23वी रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई ओर उज्जवल भविष्य पर हार्दिक शुभकामनाए 
रवि जी हाल जोधपुर में शिक्षा विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत है।
आपके द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली जोधपुर से कार्य आरंभ किया गया और वर्तमान में श्री आत्मानंदजी शिक्षा सारथी योजना के अंतर्गत सरदारपुरा राजपुरोहित छात्रावास जोधपुर में शिक्षा कार्य संपादित किया जा रहा है सच्चे मन ओर साफ नियत से केवल ओर केवल समाज के प्रतिभावान बच्चों के हित में किये जा रहे सामाजिक कार्य का परिणाम आज साक्षात देखने को मिला है। श्री खेतेश्वर दाता और आत्मानंदजी महाराज की आपकी परिवार पर हुई इस असीम अनुकम्पा का श्रेय रवि जी द्वारा अपने द्वारा की गई निष्काम सामाजिक सेवा को दिया गया है।

आप इसी प्रकार समाज सेवा करते हुए और तरक्की करते रहें, आपका हार्दिक अभिनन्दन.... राजपुरोहित समाज इण्डिया टीम 

20.9.23

श्री राजपुरोहित छात्रावास जोधपुर में संत श्री आत्मानंदजी महाराज का 100वां जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से बनाया गया

 राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा श्री आत्मानंद भवन में दिनाक 19 सितंबर 2023 को मनाया गया । जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु महाराज के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में c i श्री राजेंद्र सिंह जी आहूवा ने विद्यार्थियों को शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज के शिक्षा क्षेत्र में किये गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को कठोर मेहनत, परिश्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की रणनीति पर विचार प्रकट किए। नव चयनित थानेदार अकादमिक वार्डन श्रीमद्न सिंह लखा ने सभी विद्यार्थियों को समय नियोजन पर ध्यान केंद्रित करने, परीक्षा में चुनौतियों का सामना किस तरीके से करें पर विचार प्रकट किए। 

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के अधिकारी श्री जगदीश सिंह डोली ने असफलता से घबराकर पढाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों को एक बार पुनः पढ़ाई की और अग्रसर होने का आहवान किया । शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज के जन्म उत्सव कार्यक्रम दिल्ली से ही राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा जोधपुर के अध्यक्ष श्री सोहन सिंह उस्ताद बड़ली एवं छात्रावास संरक्षक महोदय श्री पदम सिंह जी भेसेर खुतडी द्वारा जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित की गई । 
कार्यक्रम में वार्डन श्री भंवर सिंह बिकरलाई , वार्डन श्री देवी सिंह थोब,वार्डन श्री पर्वतसिंह जी बावड़ी बड़ी समाज के रुद्रप्रताप सिंह थोब छात्रावास के सभी प्रिय विद्यार्थीगण और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए जन्मोत्सव कार्यक्रम पर स्पेशल डाइट भी रखी गई । 

शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज के 100 वां जन्मोत्सव, राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा जोधपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं गणेश चतुर्थी पर्व तीनों उत्सव एक साथ ऐसा संयोग पहली बार देखने को मिला। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को धन्यवाद अर्पित किया गया।
युग पुरुष शिक्षा सारथी श्री आत्मानंद जी महाराज का द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की एक झलक

7.6.23

राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा जोधपुर में सब इंस्पेक्टर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत

मंगलवार को आत्मानंद भवन राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा जोधपुर में सब इंस्पेक्टर भर्ती में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का श्री राजेन्द्र जी आउआ CI साहब द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
सभी नवचयनित अभ्यर्थियों द्वारा नवनिर्मित श्री श्री 1008 आत्मानंद लाइब्रेरी की अत्याधुनिक सुविधाओं एवम् प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु आत्मानंद भवन में किए जाने वाले कार्यों हेतु शिक्षा सारथी योजना से जुड़े सभी भामाशाओ और श्री विकास जी पारलू और श्री राजेंद्र जी आउआ एवम् उनकी टीम द्वारा किए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए ह्रदय से प्रसन्नता जाहिर की गई और अभ्यर्थियों द्वारा भविष्य में भी आगामी भर्ती परीक्षाओं हेतु योजना से जुड़े रहने एवम् अपना सम्पूर्ण योगदान देने का वादा किया।



20.4.23

आत्मानंदजी शिक्षा सारथी योजना को 23 अप्रैल को 1वर्ष पूरा होने जा रहा है !

🙏🏻जय श्री ब्रह्माजी की🙏🏻 जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की, जय श्री रघुनाथ जी री सा
 आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है आदरणीय सज्जनों आप सभी के सहयोग, समर्पण,प्रोत्साहन ओर मार्गदर्शन से आत्मानंदजी शिक्षा सारथी योजना को 23 अप्रैल 2023 को 1वर्ष पूरा होने जा रहा है ! इस एक वर्ष मे इस योजना के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र मे क्या क्या कार्य हुये है, उसके आय ओर व्यय का पूरा ब्यौरा मई महीने मे एक जनरल मीटिंग का आयोजन कर दिया जायेगा,  मीटिंग की दिनांक ओर स्थान तय कर आप सभी को सूचित किया जायेगा!
24 अप्रैल से आत्मानंदजी शिक्षा सारथी योजना का दूसरा वर्ष प्रारंभ होगा, जो भी इस योजना मे अपना योगदान देना चाहते है ,वह अपना नाम जरूर देवे ,

अर्जुन सिंह तिवरी 
प्रभारी-आत्मानंदजी शिक्षा सारथी योजना 
राजपुरोहित समॄद्धि फाउंडेशन

29.8.22

स्वामी श्री आत्मानंद जी महाराज जी का जन्म दिवस अमदाबाद में 31 अगस्त को मनाया जाएगा

आगामी 31 अगस्त बुधवार को राजपुरोहित समाज अहमदाबाद द्वारा युग पुरुष शिक्षा सारथी स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वतीजी महाराज के 99वें जन्मोत्सव को भव्याति भव्य रुप से मनाने के लिए आज आयोजित मीटिंग में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। 

Achha 
हम सभी का परम् सौभाग्य है कि इस वर्ष के जन्मोत्सव कार्यक्रम में गो ऋषी गुरुदेव श्री दत्त शरणानंदजी महाराज पथमेड़ा का सानिध्य और आशीर्वचन प्राप्त होगा। 
अतः सभी भक्त भावीको से विशेष निवेदन है कि आप सभी सपरिवार पधारे और अपने मित्रों को भी इस ऐतिहासिक जन्मोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देकर उन्हें भी इस कार्यक्रम में सहभागी होने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करे। 🕉️🙏

21.5.22

शिक्षा सारथि श्री आत्मानंदजी महाराज के 16वी निर्वाण दिवस पर शत् शत् नमन!

परम पूज्य गुरुदेव श्री 1008 श्री आत्मानंदजी महाराज समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित कर सभी शिक्षित बने इसलिए अपना सर्वस्व समाज को समर्पित कर देने वाले, सर्व समाज के कल्याण हेतु छात्रालयो, वृध्धआश्रम, मंदिरों, तलाब, बावडी के निर्माण करता ब्रह्म समाज के महासंत, शिक्षा सारथि परम् पुज्य श्री आत्मानंदजी महाराज के 16वी निर्वाण दिवस (पुण्य तिथि) पर शत् शत् नमन!
आत्म धाम गुरु मंदिर महातीर्थ बारवा में निर्माणाधीन समाधि मंदिर की निर्माण बहुत जल्दी पूरा हो जाएगा और भक्तों के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा चलते चलते इस मंदिर से जुड़े कुछ फोटोग्राफ आपके साथ शेयर कर रहा हूं।






20.9.21

श्री राजपुरोहित समाज हैदराबाद सिकंदराबाद के तत्वधान में पूर्णिमा के पर भोजन प्रसादी अन्नदान कार्यक्रम

श्री राजपुरोहित समाज हैदराबाद सिकंदराबाद के तत्वधान में आज  पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भोजन प्रसादी अनदान के लाभार्थी अध्यक्ष श्रीमान जोगसिहजी सुपुत्र हिमसिहजी अंदाणी साँथु की तरफ से बस स्टैंड पर आज 11:00 बजे आयोजन हुआ।


 जिसमे समाज के अध्यक्ष जोगसिह साँथु, नारायणसिंह साँथु विजयराज रेवतडा चैलसिह रेवतडा जयंतीलाल साँथु अमरसिंह नुन नागसिह नुन, हनुमानसिंह डुडसी, हनुमानजी वाडा, भबुतसिह नुन, जबरसिंह साँथु, भवानीसिंह डुडसी, ओर सहित गणमान्य बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी पूर्णिमा के लाभार्थियों का हार्दिक अभिनंदन आप सभी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं गुरु महाराज जी का आशीर्वाद आप और आपके परिवार पर सदैव बना रहे ऐसी मंगल कामना करते हैं

श्री आत्मानंदजी शिक्षा सेवा समिति की ओर श्री गणेश विसर्जन पर प्रसादी वितरण किया। 

जय श्री गुरुदेव 🙏जय रघुनाथ जी री सा
श्री आत्मानंदजी शिक्षा सेवा समिति हैदराबाद-सिकंदराबाद की तरफ से हर वर्ष की भाती इस वर्ष श्री गणेश विसर्जन जलुस मै जलपान व प्रसादी वितरण किया। जिसमें समाज बंधुओं ने बडस कर भाग लिया जलपान और प्रसादी में लाभार्थी भामाशाह ने सहयोग किया।
रविवार दिनांक 19/09/2021 समय दोपहर 12 बजे स्थान -वेरिटी टोवर नियर जैन मेडिकल उसमानगज हैदराबाद मै रखा गया है जिसमे समाज अध्यक्ष जोगसिह जी साँथु, चैलसिहजी रेवतडा, जयन्ती लाल साँथुआ, छगनसिंह नुन, भवानी सिंह, साँथु रूपसिंह, समिति के कार्यकर्ता जबरसिंह साँथु, अजुर्न सिह मोदरान, चम्पालाल ओकाणी साँथु, लालसिंह विराणा, नरेश कुमार, नरपतसिंह वाडा, नरपतसिंह सोडा, अशोक कुमार वाडा, पारस सिह पादरु, आदि समाज बन्धुओं ने भाग लिया।
सम्पर्क सुत्र :
जबरसिंह साँथु +91 98496 50118 , अजुर्नसिह मोदरान +91 6302 208 594, चम्पालाल ओकाणी साँथु 9908648501
मुख्य भामाशाह के नाम 
रुपसिंह S/O शकरसिहजी गोल, पदमसिंह S/O कशनाजी सायला, जतिन कुमार S/O रावताजी सायला ,नरेश कुमार , नितेश कुमार S/O प्रेम सिंह जी अर्जियाणा, नरपतसिंह S/O मंगलसिंह जी ,सोडा मोदरान , लालसिंह S/O भमरजी विराणा, सुरेश कुमार S/O पवनाजी बासडाधनजी, कान्ति लाल S/O भलजी बाकरा ,नरपतसिंह S/O सरदार सिंह जी बासडाधनजी, अशोक कुमार  S/O पवनाजी बासडाधनजी, नरपतसिंह S/O हडमानसिहजी मुम्बारी जिवराज ,धनराज S/O गंगासिहजी बागरा , राणसिंह S/O ओखसिहजी पोसाणा, छगनसिंह, जबरसिंह S/O कपुरसिहजी नुन 
जितुसिह S/O मंगलसिह जी सायला, उतमसिह S/O आशुसिहजी रायगुर पादरु.

आप भी भेज सकते हैं हमें समाज से जुड़ी न्यूज़, वीडियो और बन सकते हैं हमारे वीडियो और न्यूज़ स्पॉन्सर हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 
जाने कैसे अपने व्यवसाय का फ्री विज्ञापन* कर सकते हैं आप राजपुरोहित समाज इंडिया पर. (ट्रंप एंड कंडीशन अप्लाई)
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउण्डेशन

18.9.21

श्री आत्मानंदजी शिक्षा सेवा समिति हैदराबाद -सिकन्दराबाद की ओर से गणेश विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन

श्री आत्मानंदजी शिक्षा सेवा समिति हैदराबाद -सिकन्दराबाद की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश विसर्जन जुलुस में जलपाल एवं प्रसादी वितरण करने का आयोजन किया जा रहा है | आप सभी समाज बन्धुओं से निवेदन है कि इसमें लाभार्थी भामाशाह सहयोग देना चाहते है , वे आप अपना नाम सम्पर्क सूत्रों से लिखवा सकते है । कार्यक्रम रविवार दिनांक 19.09.2021 को दोपहर 12 बजे तक स्थान वेरिटी टॉवर , नियर जैन मेडिकल , उस्मान गंज , हैदराबाद में रखा गया है । इस शुभ अवसर पर आप सभी समाज बन्धुओं का हार्दिक हार्दिक स्वागत है ।

चंपालाल राजपुरोहित की रिपोर्ट


12.9.21

हैदराबाद सिकेन्दाबाद में श्री आत्मानंदजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया।

 
 हैदराबाद से चम्पालाल राजपुरोहित कि रिपोर्ट के अनुसार श्री राजपुरोहित समाज श्री आत्मानंद जी शिक्षा सेवा समिति हैदराबाद सिकेन्दाबाद द्वारा गुरूदेव अन्त विभुषित श्री आत्मानंद जी सरस्वती महाराज का जन्मोत्सव श्री खेतेश्वर भवन में पुजा अर्चना कर धुमधाम से मनाया।  
जिससे समिति की ओर से प्रसादी व जल सेवा भी रखी जिसमें समिति के कार्य करता जबरसिंह साँथु, अजुर्न सिह मोदरान, चम्पालाल साँथुआ नरपतसिंह सोडा अशोक सिंह बासडाधन, पारस पादरु, जतिन सिह सायला, राणसिंह पोसाणा, ऊतमसिह पादरु और समाज के अध्यक्ष जोगसिह अन्दाणी साँथुआ विजयराजजी रेवतडा जयन्ती लालजी साँथु आदि समाज बन्धुओं ने बडसड कर भाग लिया।


 जिससे रात्रि जागरण का आयोजन किया भजन गायक कलाकार ऊतमसिह पादरु मंडली द्वारा बहुत शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी भगवान गणेश जी की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई गुरु महाराज आत्मानंद जी भगवान श्री खेतेश्वर महाराज जी के भजनों के साथ शानदार प्रस्तुतियां दी गई।


नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और देखें जालौर में निकाली गई गुरु महाराज जी के जन्म दिवस पर निकाली गई भव्य रथ यात्रा का वीडियो


25.7.21

राजपुरोहित समाज हैदराबाद के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन

श्री राजपुरोहित समाज हैदराबाद सिकंदराबाद के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक राजा सिंह पार्षद राकेश कुमार ने भी गुरुदेव के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। 


भाग्यनगर मे श्री खेतेश्वर भवन में गुरुपूर्णिमा धुमधाम से मनाया जिससे रात्री जागरण का आयोजन किया जिसमे युवा कलाकार उतमसिह  पादरु ने गुरुवन्दना से गुरुवाणी बुहत सानदार भजनों की पस्तुत किए जिससे सुबह गुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान श्री आत्मानंद जी महाराज को आरती के लाभार्थि जबरसिंह जी चैलसिहजी पुखराजजी रमेश कुमार जी सुरेश कुमार जी अशोक कुमार जी सुपत्र पवनाजी जागरवाल परिवार बासडाधनजी द्वारा आरती व प्रसादी वितरण किया। 





  राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष जोगसिहजी साँथु विजयराजजी चैलसिहजी वाडा अजुर्न सिहजी दुर्गसिंह जी महेंद्र सिंह जी जयन्ती लालजी साँथु अजुर्न सिंह मोदरान चम्पालाल साँथुआ समाज बन्धु ने बडसड कर भाग लिया।
राजपुरोहित समाज द्वारा अन्नदान भी किया जिसमें मुख्य अतिथि गोसामहल विधायक राजासिह जी, पार्सद राकेश कुमार जी ओर समाज बन्धु मौजूद रहे ।

हैदराबाद से चम्पालाल राजपुरोहित कि रिपोर्ट


Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना