न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Pahal. Show all posts
Showing posts with label Pahal. Show all posts

18.7.25

राजपुरोहित सेवा संगठन का अनुकरणीय मानव सेवा कार्य

राजपुरोहित सेवा संगठन द्वारा सेवा, जीवदया और जनकल्याण के कार्यों की श्रृंखला निरंतर गतिशील है। इसी क्रम में संगठन ने परझाई स्थित वसुंधरा विद्या पीठ इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन की जिम्मेदारी उठाकर समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ में उनके प्रीति भोजन किया और आगे बच्चो की किस तरह से मदद किया जा सके इसके लिए योजना बना कर उस पर अमल कर रहे हैं।
राजपुरोहित समाज के वरिष्ठजन सुरेशसिंह, वीरेंद्रसिंह, सतीशसिंह, श्यामसिंह, अरविंदसिंह, गोपालसिंह, हनवंतसिंह, सुरेशभाई, भवरभाई जैसे समाजसेवियों ने इस पुनीत कार्य में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि भगवान दाता खेतेश्वर के आशीर्वाद से समाज को वैभवशाली बनाए रखने के लिए प्रत्येक सदस्य को निस्वार्थ सेवा में तत्पर रहना होगा। समाज के युवाओं से आह्वान किया गया कि वे सामाजिक एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए बिना किसी विवाद या भेदभाव के मानव सेवा को प्राथमिकता दें।

गौरतलब है कि यह विद्यालय कक्षा 5वीं तक संचालित है, जहां लगभग 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 45 से अधिक छात्र-छात्राएं दूरदराज के गाँवों से आते हैं, जिनके लिए रोजाना आना-जाना संभव नहीं था। ऐसे में विद्यालय के संचालक दशरथ माहला ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए और उन्हे घर में रखकर उन्हे पढ़ा रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी पत्नी को अच्छी खासी प्राइवेट नौकरी छुड़ाकर कर बच्चों की देखभाल में लगाया, बल्कि उनके पिता भी इन बच्चों को अपने बच्चों की तरह संरक्षण दे रहे हैं।

समर्पण की मिसाल बने दशरथ माहला परिवार जिस समर्पण और निस्वार्थ भावना से दशरथ माहला और उनका परिवार इन गरीब बच्चों की देखभाल कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। प्रदेश के जनप्रतिनिधि, नेता एवं अन्य नागरिक अपने तथा अपने बच्चो के जन्मदिन पर कई सरकारी स्कूलो तथा धार्मिक स्थलों पर सेवा, दान पूण्य एवं प्रीति भोज करते हैं। अगर वे लोग इस विद्यालय के बच्चों के लिए आर्थिक मदद और इनके खाने-पीने समृद्ध वर्ग और नेता करें आगे बढ़कर मदद जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य को मिले नई दिशा एवं किताब-कॉपी की व्यवस्था करें तो यह सच्चे अर्थ में सेवा धर्म होगा। यह आवश्यक है कि समाज के सम्पन्न वर्ग और नेता ऐसे विद्यालयों का दौरा कर, जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को सँवारने में हाथ बटाएँ।

जरूरतमंद बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े कदम प्रदेश के नेताओं और धनाढ्य व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने जन्मदिन या अन्य आयोजनों पर सिर्फ दिखावा करने के बजाय इस प्रकार के विद्यालयों में आकर जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराएँ, ताकि समाज में समानता और सेवा की परंपरा मजबूत हो सके। राजपुरोहित सेवा संगठन का यह प्रयास न केवल सेवा का उदाहरण है, बल्कि यह समाज को यह भी सिखाता है कि यदि नीयत साफ हो और संगठन एकजुट हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। ऐसे कार्य ही समाज की सच्ची वैभवता को बढ़ाते हैं।

2.7.25

बालिका छात्रावास जयपुर के निर्माण में भामाशाह ने घोषणा

राजपुरोहित समाज के गौरव आदरणीय श्री मणि भाई सुपुत्र स्वर्गीय श्री रविशंकर जी राजपुरोहित सिद्धेश्वर ने बालिका छात्रावास जयपुर के लिए 10100000/ रुपए की राशि दान की है राजपुरोहित समाज आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता है।

₹1 करोड़ की घोषणा: बालिका छात्रावास के लिए
यह बहुत खुशी की बात है कि बालिका छात्रावास के लिए ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की राशि की घोषणा की गई है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षित आवास को बढ़ावा देगा।

यह घोषणा निश्चित रूप से अधिक लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान करेगी।



13.10.24

श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ आमली समाज की बालिकाओं को कई सुविधाएं

आवश्यक सूचना 
श्री राजपुरोहित समाज के अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि परम पूज्य गौऋषि स्वामी श्री दत्त शरणानंद जी महाराज जी द्वारा समाज की बालिका शिक्षा को समर्पित श्री ब्रह्म कन्या विद्यापीठ आम्बलगढ़ आमली में शिक्षण व्यवस्था के साथ साथ अत्यंत शांत वातावरण, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, पूज्या साध्वी माताओं द्वारा सुसंस्कृत आध्यात्मिक शिक्षा,खेल कूद, योगा सहित सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाओं के साथ अतिरिक्त कक्षाओं की उत्तम सुविधायुक्त विद्यापीठ आवास का प्रारंभ भी हो चुका है। 

वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में विद्यापीठ में अध्यनरत समाज की कक्षा 5 से 9 की बालिकाओं के लिए संस्थान के अध्यक्ष श्री खंगारजी रायगुर खिरोड़ी, सचिव श्री केवलाराम जी जोशी पालडी एवं कोषाध्यक्ष श्री नेमाराम जी राजगुरु आमली ने निर्धारित सम्पूर्ण आवास शुल्क वहन करने की घोषणा की हैं। 
अर्थात वर्तमान सत्र में यदि समाज बालिकाओं के लिए विद्यापीठ आवास में प्रवेश सम्पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगा। 
आप सभी से अनुरोध है कि विद्यापीठ में अध्यनरत बालिकाओं को विद्यापीठ आवास में प्रवेश दिलवाकर ऋषि कुमारियों के सुसंस्कृत आध्यात्मिक जीवन के सहभागी बनें। 
संपर्क - 9983758454, 9460269999
जय गोमाता जय गोपाल 
●●●●●□□□●●●●●

न्यूज़ स्पॉन्सर By राजपुरोहित हेल्थ केयर सिस्टम


26.9.24

श्री राजपुरोहित समाज छात्रावास रानीवाड़ा की स्थिति अत्यंत ही खराब है

समस्त राजपुरोहित समाज से भाव भरा निवेदन 
समस्त राजपुरोहित समाज से निवेदन है कि श्री राजपुरोहित समाज छात्रावास रानीवाड़ा की स्थिति अत्यंत ही खराब है आप सभी से यह निवेदन है कि समस्त राजपुरोहित समाज छात्रावास में एकत्रित होकर छात्रावास की स्थिति को लेकर विचार विमर्श करें तथा समाज मिलकर यह निश्चित करें कि छात्रावास की सुविधा और रखरखाव को कैसे सही करें ।

असुविधाजनक मुख्य बिंदु :- 
(1) छात्रावास के मैदान की साफ सफाई करवाना क्योंकि छात्रावास के मैदान में अत्यधिक झाड़ियां होने के कारण सांप और बिच्छू की आशंका ज्यादा बढ़ गई है इससे बच्चों को खतरा है और मैदान की साफ सफाई करवानी । 
(2) छात्रावास का वीनिर्माण करवाना । 
(3) रसोईघर का निर्माण करवाना तथा रसोईए की सुविधा करना । 
(4) हॉस्टल में वार्डन की सुविधा करना ।
(5) छात्रावास में बरसात के कारण सभी कमरों में बारिश के कारण पानी आ रहा है तथा ऊपर से कलर उखड़ कर गिर रहा है। 
(6) छात्रावास का मेन गेट टूटने के कारण आवारा पशुओं का आवागमन अत्यधिक हो गया है छात्रावास में कमरों के दरवाजे टूट गए हैं तथा कमरों के अंदर फर्श से दीमक (उदेई) निकल रही है।

समस्त राजपुरोहित समाज के छात्रावास के बच्चों के द्वारा समस्त राजपुरोहित समाज से निवेदन है कि सभी राजपुरोहित समाज के सदस्य इस बात पर अवश्य गौर करेंगे तथा छत्रावास का निर्माण एवं सुविधाओं को लेकर जल्द ही कुछ ना कुछ एक्शन लेंगे ।
यदि समाज इस पर कुछ नहीं करती है तो यह समाज के लिए अत्यंत निंदनीय होगा।

यदि राजपुरोहित समाज का कोई महानुभाव अकेला इस कार्य को करना चाहता है तो समाज के लोग इस पर रुकावट न बनकर उनके साथ दें ।


21.9.24

महंत श्री चेतनानंद जी सरस्वती के चातुर्मास पुर्ण होने पर 5 करोड़ रुपए गौसेवा के लिए

महंत श्री चेतनानंद जी सरस्वती (डंडाली मठ) के चातुर्मास पुर्ण होने पर ₹5 करोड़ 11 लाख 11 हजार रुपए गौसेवा के लिए यह राशि गुरुदेव ने पथमेड़ा गौ सेवा आश्रम के लिए उपलब्ध करवाई गई। साक्षात भगवान स्वरूप गुरुवर के चरणों में वंदन।





21.8.24

जब माँ ने दिखाई हरी झंडी औऱ बेटा निकल गया पूरा राजस्थान नापने.

एक पेड़ मां के नाम संकल्प यात्रा 
मां का आशीर्वाद लेकर जो कार्य करता हूं वो कार्य पूर्ण रूप से सफल होता है... ग्रीनमैन राजपुरोहित 
 
इससे प्यारा आगाज़ क्या होगा, जब माँ ने दिखाई हरी झंडी औऱ बेटा निकल गया पूरा राजस्थान नापने...

कहते है कि एक बच्चे के लिए माँ से बढ़कर कुछ नही होता ऐसे में बेटे के किसी संकल्प की शुरुआत अगर माँ के हाथ हो तो कहने ही क्या। गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर ग्रीन मैन नरपतसिंह राजपुरोहित की राजस्थान में पर्यावरण एवं प्रकृति को सरंक्षित एवं इसके प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर के कोजानियो की ढाणी से मोटरसाइकिल पर एक मुहिम बनाकर पूरे प्रदेश की यात्रा करने निकले है।
पर्यावरण संरक्षण की अलग जगाने निकले नरपत सिंह राजपुरोहित

 राज्य भर में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने और लोगों को पौधे लगाने का संकल्प को लेकर ग्रीन मैन नरपत सिंह राजपुरोहित रक्षाबंधन के दिन राजस्थान की यात्रा पर रवाना हुए। मोटरसाइकिल से राजस्थान के हर जिले तक पहुंचने का संकल्प लेकर उन्होंने यात्रा की शुरुआत अपने गांव लंगेरा से की।
 ग्रीनमैन नरपत सिंह के अनुसार राजस्थान के हर जिले में बाइक यात्रा के माध्यम से पहुंचकर रोजाना 20 से 30 पौधे लगाए जाएंगे। उनका 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य है एवं स्कूलों व कॉलेज में बच्चों के बीच संवाद किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य रहेगा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

नरपत सिंह का स्वागत करते टीम सुगना फाउंडेशन सरक्षक
 
 मैं भाई नरपतसिंह जी को उनके इस पुनीत और साहसिक कार्य के लिए बधाई एवं साधुवाद देता हूँ आपकी यात्रा लाखो लाखो लोगो को प्रेरित करेगी एवं इसी मंगल आशा के साथ इस यात्रा के सफल होने की कामना करता हूँ... शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित योग आचार्य राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आगरा 
टीम सुगना फाउंडेशन & राजपुरोहित समाज इंडिया

फ्री विज्ञापन संपर्क करें 9286464911 (शर्तें लागू)

राजपुरोहित समाज की हर पल की न्यूज़ फोटो देखने के लिए राजपुरोहित समाज में तेजी से बढ़ते फेसबुक पेज को" राजपुरोहित पेज" को अभी लाइक कीजिये....
  join official Facebook page 

10.6.24

राजपुरोहित समाज की बेटियों से उनके भाई और बाप के द्वारा पूछे गए कुछ सवाल

राजपुरोहित बहनों से निवेदन पुरा जरूर पढ़े

राजपुरोहित समाज की बेटियों से उनके भाई और बाप के द्वारा पूछे गए कुछ सवाल उमीद हे समाज की बेटियाँ अपने आप से इसका उत्तर जान लेगी। 
1. क्या आपके भाई और माता पिता आपसे प्यार नही करते ? जो आपके जन्म से लेकर जीवन भर वो आपको हर ख़ुशी देते और आपकी फ़िक्र करते हे।
2.आप पर अपने घर वालो समाज वालो द्वारा कुछ पाबंदियां लगाई जाती है जिसे आप दूसरी समाज से अलग लगो ये गलत है क्या ?
3. आपकी खुशियों के खातिर रात दिन एक करते हे वो आपके पापा हे या आपके पीछे 4 दिन गुमने वाला आवारा ।
4. आपकी फ़िक्र ज्यादा कोन करता है जिंदगी भर राखी बानती हो वो या 4 दिन पीछे गुमता हे वो ?
5.कोई आपके बारे में कुछ गलत बोले तो आपके घर वाले सुन नही सकते और आप जो गलत करती हो वो सही है क्या ?
6. क्या राजपुरोहित शेरनियां इतनी कमजोर है जो कुतो के साथ फिरने लग गई ?
7.क्या आपको समाज को बदनाम करने का हक है ?
8. क्या आप बता सकते हो राजपुरोहित बेटिया ही क्यों दूसरी जाती में शादी कर रही है राजपुरोहित लड़के तो नही कर रहे हे ?
9.समाज को कमजोर करने वाली समाज की बेटियां तो नही ?
10. क्या आपको हक है कि आप ऐसा कुछ करो की आपके माँ बाप भाई सब अपना मुँह छुपाए ?
11. क्या आपको हक है जिन्होंने आपको जिन्दगी दी आप उनको आत्महत्या करने पर मजबूर कर दो ?
12. आप रानी पदमावती की तरह नही जीना चाहती ?
13. आपको अपनी समाज के लड़के पसन्द नही ?
14.आपकी समाज के संस्कार जो आपने बचपन से शिखे हे जिये हे वो उस समाज में मिलेंगे जिस समाज में आप जा रहे हो ?
15. क्या आपके माँ बाप ने कभी आपस में प्यार नही क्या एक ही समाज के होते हुए ?
16. आपके माँ बाप की वजह से आपको कभी कोई तकलीफ हुई ?
17. क्या आपने अपने परिवार के बारे में सोचा ?
18. एक बार आप अपने मम्मी पापा की जगह आकर देखो अगर आपकी औलाद ऐसे कदम उठाएगी तो आप पर क्या बीतेगी ?
19. आपकी हर गलती सहन कर लेता है आपका परिवार ।
क्या 4 दिन का आवारा जिन्दगी भर ये कर सकता है ?
20. समाज ने जितनी आपको आजादी दी उतना ही आपने समाज को बर्बाद किया है ये सच है क्या ?


बहनों राजपुरोहित समाज की बेटियों जो आप दूसरी समाज की लड़के लड़कियों के साथ उठना बैठना हे वो गलत है समझ जाओ समल जाओ समाज को आप ही बच्चा सकती हो । आप ही समाज में क्रांति ला सकती हो !
मेरी अपनी निजी राय किशोर सिंह राजपुरहित

18.7.23

राजगुरु राजपुरोहित संस्थान अजारी के द्वारा खाने, पीने और रुकने की निशुल्क व्यवस्था है

सभी धर्म प्रेमी सजनो को हर हर महादेव जय श्री खेतेश्वर महाराज जी की जैसा कि आप सभी को पता है कि श्री श्री 1008 श्री मान चेतनानंद जी डंडाली का चतुर्मास आबु जी पर चल रहा है पिण्डवाडा के राजगुरु खाप कि कुलदेवी सरस्वती माता व कुलदेव मारकुण्डेशवर जी के मन्दिर के पास राजगुरु भवन मे भी एक राजपुरोहित समाज के संत श्री श्री 1008 श्री मान प्रेमगिरी जी महाराज मोढा का चतुर्मास चल रहा है ।

अजारी पिण्डवाडा के पास 5 किलोमीटर ही है वहां पर राजगुरु राजपुरोहित संस्थान अजारी के द्वारा खाने खाने पीने और रुकने की उतम निशुल्क व्यवस्था है रूम कि व्यवस्था भी है वहां पर सरस्वती माता मारकुण्डेशवर महादेव गयाकुण्ड त्रिवेणी संगम जहा लोग अस्थि विसर्जन पितृ तर्पण करते है पास मे बसतगढ मे राणा कुंभा के समय के बने ब्रहमाजी विष्णुजी शिवजी सुर्य गणेश व हनुमान जी के मन्दिर है 
सभी समाज के बंधुवो से निवेदन है कि एक बार जरूर पधारे

27.6.23

पाती रोहिट में राजपुरोहित समाज का एक अनूठे कार्यक्रम बहन बेटी सखी सम्मेलन आयोजित हुआ

पाती गांव के राजपुरोहित समाज अपनी बहन बेटियों के सम्मान में 25 और 26 जून 2023 को बहन बेटी स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 25 जून को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया था जिसने ब्रह्मधाम गादीपति पूज्य गुरुदेव संत श्री तुलसाराम जी महाराज का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ। दूसरे दिन 26 जून को राजपुरोहित समाज की बहनों द्वारा गांव में कलश यात्रा निकाली गई। विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। जिसमें बहन बेटियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
गुरु महाराज जी से आशीर्वाद व प्रसाद लेते भक्त

श्रीमती प्रियंका राजपुरोहित ने कहा वयम राष्ट्रे जाग्रयाम पुरोहिताः नामक वैदिकी उक्ति के अनुसार राजपुरोहित समाज सदैव समाज को जाग्रत करने और दिशा देने का कार्य किया है। और आगे भी करता रहेगा हम सभी को पूज्य गुरुदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
 अतः यह कार्यक्रम भी सभी समाजों के लोगो के हृदय में अपनी बहन बेटियों के लिए संवेदना जगाने का कार्य किया ताकि अन्य लोग भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरणा ले और सभी समाज नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकेगा। राजपुरोहित समाज में कभी भी भामाशाहो की कमी नही रही है और इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए भी कई भामाशाह आगे आए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

यूट्यूब पर जाकर देखें राजपूरोहित समाज की बेटी श्रीमती सूरज राजपुरोहित के द्वारा किए गए योगासन


22.6.23

विश्व योग दिवस पर सुगना फाउंडेशन द्वारा आगरा कई स्थानों पर योग शिविर

 योगा थीम "वसुधैव कुटुम्बकम"
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर सुगना फाउंडेशन इंडिया नें कहीं प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ मिलकर आगरा में कई स्थानों पर योगा कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठित संस्थाएं डॉ बी. आर
अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, ऐम्स इंस्टिट्यट व आरोग्य सेवा समिति, डॉ टंडन नर्सिंग कॉलेज, आगरा आदि शामिल थी। सुगना फाउंडेशन ने इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से योग के प्रति लोगों को प्रेरित किया।  


जिसमें मुख्य रुप से डॉक्टर मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित योगाचार्य आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल केंपस आगरा, डॉक्टर मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित योगाचार्य डॉ टंडन नर्सिंग कॉलेज फतेहपुर सीकरी आगरा, श्रीमती आर्निका महेश्वरी योगाचार्य गांव सुनारी आगरा, श्रीमती रेखा कवर, सुगना भवन सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी, आगरा, श्रीमती नीमा सिंह योगाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय पथोली, बिचपुरी आगरा, श्रीमती रुचि वाधवा राजकीय हाई स्कूल प्रांगण गांव लालघड़ी, दयालबाग आगरा, दीपक सिंह योगाचार्य गुरु तेग बहादुर शाखा राष्ट्रीय सेवक संघ आगरा, दक्ष प्रताप सिंह योगा स्पोर्ट्स खिलाड़ी रूई की मंडी शाहगंज आगरा, श्रीमती रेखा भटेले लालपत कुंज पार्क खंदारी आगरा, योगाचार्य / योग परीक्षक शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित, गाँव नगला तल्फ़ी, दयालबाग आगरा आदि स्थानों पर सम्मानित सदस्यो द्वारा योग कराया गया। 










संस्थान के उपाध्यक्ष श्री एस पी सिंह राजपुरोहित ने बताया योग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों योग के प्रति जागरूक करना ओर प्राकृतिक चिकित्सक के प्रति लोगों को जोड़ना है। साथ ही संस्थान जून माह में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जूम, गूगल मीट, यूट्यूब) के माध्यम से वक्ताओ एवं प्रशिक्षक व चिकित्सकों के साथ मिलकर घर बैठे ही लोगों को स्वस्थ होने की कला सिखाएगी। साथ ही मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग आसन व मेडिटेशन भी करवाया जाएगा।
 सूचनाओं को प्राप्त करने या जोड़ने के लिए आज ही व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन कीजिए 
यहां पर क्लिक कीजिए या फिर इमेज पर क्लिक करिए और ग्रुप ज्वाइन कर लीजिए। 

13.6.23

सफलता की ओर बढ़ती ब्राह्मण पंचायत सिरोही, 25 जून को

आप सभी सादर आमंत्रित हैं ब्राह्मण पंचायत सिरोही में 25 जून दिन रविवार को आयोजित की जा रही है
सफलता की ओर बढ़ती ब्राह्मण पंचायत सिरोही,25 जून 2023

जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत के बाद अब सभी ब्राह्मण बंधु इस पंचायत में शामिल होने को लेकर उत्साहित है, 
जैसे-जैसे 25 जून का दिन पास आ रहा है वैसे-वैसे ही सहयोग करने वाले भी बढ़ते जा रहे हैं इसी कड़ी में दलपत सिंह राजपुरोहित जी ने एक कदम मिलाते हुए 25 जून को सिरोही में आने वाले समस्त ब्राह्मण समाज के लिए 25000 लोगो के भोजन की व्यवस्था का जिम्मा लिया है धन्य है ऐसे भामाशाह पर जिन्होंने स्वप्रेरणा से यह निर्णय लिया समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से उनको बहुत-बहुत साधुवाद
सभी ब्राह्मण संगठन मिलकर फिर ब्राह्मण महापंचायत का इतिहास दोहराएंगे, आप सभी विप्र बन्धु भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। एवं ब्राह्मण समाज की एकता का परिचय दें
रविवार,25 जून 2023 प्रातः 10:00 बजे दशहरा मैदान ,सिरोही
 न्यूज़ भेजने वाले सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित

अब कीजिए अपने प्रतिष्ठान और व्यापार का डिजिटल विज्ञाप 

 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के साथ 
वक्त के साथ बदले सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाये
अधिक जानकारी के लिए 9837005816 पर संपर्क करें।

12.6.23

बागरा में विधार्थियों को स्कूली बैग वितरण किए बैग पाकर खिलें विधार्थियों के चेहरे

बागरा में रविवार को स्कुली बैग वितरण के सहयोगी एवं भामाशाह स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन तथा विप्र फाउंडेशन अमेरिका महाद्वीप के अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ.दिनेशकुमार लसाजी राजपुरोहित बडावास बागरा हाल अमेरिका द्वारा विधार्थियों नि: शुल्क स्कुली बैग,बुक्स वगेरा का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बागरा के ठाकुरजी मंदिर में राजपुरोहित समाज बडावास बागरा के बड़े बुजुर्गो ने कक्षा प्रथम से कॉलेज तक के विधार्थियों को स्कुली बैग एवं बुक्स वितरण किए बैग पाकर विधार्थियों के चेहरे खिल उठे उनके चेहरों पर मुस्कान आई । कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा सारथी आत्मानंदजी महाराज एवं दाता खेतेश्वर महाराज कि तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के सदस्यों समाज के बड़े बुजुर्गो के द्वारा कक्षा प्रथम से कॉलेज तक के विधार्थियों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया । इस दौरान उपस्थित समाज के बड़े बुजुर्गो ने विधार्थियों को कडी मेहनत के साथ पढाई करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि शिक्षा से ही समाज एवं देश विकास संभव है ।
भामाशाह डॉ.दिनेशकुमार राजपुरोहित बडावास बागरा ने बताया कि आगे समाज के इन विधार्थियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा सारथी आत्मानंदजी महाराज एवं दाता खेतेश्वर महाराज के जयकारे लगाए एवं वातावरण भक्तिमय बना दिया । कार्यक्रम को लेकर विधार्थियों में काफी उत्साह एवं उमंग का महोल देखा गया।  
इस दौरान श्री राजपुरोहित विकास मंडल बडावास बागरा के कोषाध्यक्ष करणसिंह‌ राजपुरोहित, सचिव बगसिंह राजपुरोहित, जेतसिंह, धर्मसिंह, भंवरसिंह, जोरसिंह, हरिसिंह, जबरसिंह,शान्तिलाल, हरसनसिंह, लक्ष्मणसिंह, नरपतसिंह, जगदीशसिंह, गिरधारीलाल, केसरसिंह, अरविंद कुमार,मनिषकुमार, मुकेश कुमार तलसुरसिंह आदि मौजूद थे।

राजपुरोहित युवा सिक्षा सारथी संस्था और योजना की नींव भोमजी वा के आशीर्वाद से। डॉ दिनेश पुरोहित बागरा हाल: ह्यूस्टन अमेरिका एवं तरुणसिंह शंकरजी राजपुरोहित बागरा हाल: बेंगलूर कर्नाटका रखी।
न्यूज़ By श्री बगसिंह राजपुरोहित बागरा  

राजपुरोहित ने घायल गौमाता को पहुंचाया श्री गोपाल कृष्ण गौशाला

भीनमाल खारी रोड पर एक गाय के बछड़े के पिछले पैर के नीचे वाले हिस्से के ऊपर से ट्रक गाड़ी का टायर निकल गया समाजसेवी कृष्णकुमार राजपुरोहित को फोन पर सूचना गोरखाराम घासी एव्ं पुखराज सेन ने दी।

समाजसेवी कृष्णकुमार राजपुरोहित ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि उसके पैर के नीचे का हिस्सा पूरा एक तरफ़ हो गया था
 खून भी बहुत गिर रहा था खारी रोड से सात निबडी तक तीन पैरों पर आ गया पूरे रास्ते में काफी खून बह चुका था और एक खाली प्लॉट मैं झाड़ियों के अंदर चला गया।
 समाजसेवी ने रस्सी की सहायता से पकड़ कर धन्वंतरी एंबुलेंस की सहायता से इलाज एव्ं सेवा हेतू श्री गोपाल कृष्ण गौशाला धनवंतरी विभाग में भेजा।

11.6.23

राजपुरोहित युवा फाउंडेशन के द्वारा छठवीं साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गोसेवा मानवसेवा प्रभु सेवा
राजपूरोहित युवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के रूप में अनुकंपा प्रसादी सेवा "आसरा वर्द्धाश्रम न्यू सिटी लाइट रोड अलथान ओर मेहंदीपुर गो शाला अलथान में देकर पूर्ण की यह सप्ताहिक सेवा का कार्य प्रत्येक रविवार के दिन अलग-अलग जगह सेवा के रूप में दिया जा रहा है।

गोपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा 
गौसेवा एव मानव सेवा एक सामाजिक कार्य है। समाज की भागीदारी के बिना सेवा का कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। इसलिए सभी लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए आगे आना चाहिए तथा हमें अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा गौ सेवा ओर मानव सेवा के लिए भी निकालना चाहिए। राजपुरोहित युवा फाउंडेशन सुरत द्वारा साप्ताहिक सेवा हर रविवार को सुरत में सेवा दी जाती है।। हर रविवार को इसी तरह निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित रहते है, संघठन द्वारा गौशाला, अनाथाश्रम, वर्द्धाश्रम, मुखबाधिर शाला,अस्पताल सभी जगह हर एक रविवार को कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दी जा रही है।


 समाज की खबरों को अब आप राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

अब कीजिए अपने प्रतिष्ठान और व्यापार का डिजिटल विज्ञाप 

 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के साथ 
वक्त के साथ बदले सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाये
अधिक जानकारी के लिए 9837005816 पर संपर्क करें।

19.5.23

महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने जरूरतमंद व्यपारीयों को छातरी साम्रगी का किया वितरण

मैसूर : बन्नूर गांव में स्थित रोटरी स्कूल में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने अहसाय व गरीब फूटपात पर व्यापार करने वाले सब्जी व फूल फल आदि व्यापार करने वाले लोगों को छतरी का वितरण किया गया । 
पर्यावरण वैदिके जागृति संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया की मई व जून में तेज धूप पडती है ।जिससे व्यापारीयों का कठिनाई का सामना करना पडता है। धूप से राहत के लिए व बारिश के मौसम मे छतरी अति आवश्यक है ।

सभी व्यापारीयों ने महेन्द्र सिंह को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला गवर्नर रोटरियन प्रकाश कारंत, नागराजू, प्रभाकर, केम्पेगवड़ा, योगेन्द्रा, सुरेश, डाॅ राजीव, कृष्ण गौडा, वासुदेव, प्रसन्ना, रामचंद्ररू ,राजू, राजेंद्रा, मुरली गोपाल, प्रभाकर आदि मौजूद रहे।

15.5.23

राजपुरोहित समाज की नारीशक्ति ने लिखा नया इतिहास

जोधपुर। रविवार को जोधपुर में आयोजित अखिल भारतीय राजपुरोहित नारीशक्ति समिति के बैनर तले आयोजित राजपुरोहित समाज की नारी शक्ति ने रचा नया इतिहास देश भर से परिवार सहित पधारी नारीशक्ति ने समाज की कंटिल कुरीतियों को तौड़कर नयी व्यवस्थाएं की स्थापना कर समाज के लिए कर्तव्य पथिक बनकर काम करने का संकल्प किया। वेदांताचार्य डां ध्यानारामजी महाराज की पावन उपस्थिति में पहली बार समाज हित में दो व्यवस्थाएं स्थापित हुई ।

विवाह योग्य युवक युवती पारिवारिक परिचय सम्मेलन
देश भर से सपरिवार युवक-युवतियों ने अभिभावकों के साथ भाग लिया 
एवं राजपुरोहित कन्या जन्मोत्सव सरस्वती सम्मान पुरस्कार जो कन्या जन्मोत्सव से ही नारी के सम्मान की नयी परम्परा स्थापित हुई।
अखिल भारतीय राजपुरोहित नारीशक्ति समिति एवं इस समारोह के सूत्रधार विशनसिंह एफ राजपुरोहित क्रांति के संयोजन में आयोजित इस समारोह में पहले भामाशाह परिवार दिनेशसिंह राजेन्द्रसिंह श्यामसिंह सुपुत्र देवराजजी राजपुरोहित पुनाड़िया को गुरूदेव श्री ध्यानारामजी महाराज के हाथों अभिनंदन किया गया जिसमें शाल श्रीफल शाफा और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।
समारोह में बिलाड़ा राजपुरोहित परिवारों ने नारीशक्ति समिति का दूसरा समारोह पाली में आयोजित कराने की घोषणा की है।
अखिल भारतीय राजपुरोहित नारीशक्ति समिति की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सोनिया राजपुरोहित ने स्वागत भाषण देकर समारोह की शुरुआत की वही राजस्थानी भाषा की वरिष्ठ साहित्यकारा श्रीमती किरण नितिला ने आरम्भ के शुभारंभ का उद्घाटन उद्बोधन राजस्थानी भाषा में किया तो 
शानदार समारोह का जानदार
संचालन डां श्रीमती पूजा राजपुरोहित ने किया। राजपुरोहित समाज के इतिहास में पहली बार नारीशक्ति का खुद का मंच अखिल भारतीय राजपुरोहित नारीशक्ति समिति के रुप में पाकर नारीशक्ति को हौसलों के नये पंख लगे है। राजपुरोहित समाज की नारीशक्ति का यह सामाजिक संगठन समाज की बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा हेतु बिना ब्याज शिक्षा ऋण देने एवं उस बालिका की सुरक्षा कवच में एक करोड़ का बीमा करने की प्रस्तावित योजना को सदन में रखा समाज ने जबरदस्त समर्थन किया। अखिल भारतीय राजपुरोहित नारीशक्ति समिति के पंचामृत योजना की जानकारी 
डां. पूजा राजपुरोहित ने सदन में प्रस्तुत की जिसमें अखिल भारतीय राजपुरोहित नारीशक्ति समिति प्रथम चरण में राजपुरोहित समाज की दो लाख नारीशक्ति को इस संगठन से जोड़ेगी और जल्द ही राजपुरोहित नारी शक्ति का महाकुंभ आयोजित होगा।

12.5.23

बाड़मेर के युवा शिक्षक सवाईसिंह राजपुरोहित योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे.

महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टेशन रोड़ ,बाड़मेर के युवा शिक्षक सवाईसिंह राजपुरोहित योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे है ।।


आप द्वारा लगातार आमजन एवं स्टूडेंट्स को यौगिक क्रियाओं के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे है ।।

आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।।

News sponsored By  
डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित 
प्राकृतिक चिकित्सक , राष्ट्रीय महासचिव सुगना फाउंडेशन इंडिया
(महिला, बाल विकास, वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र समर्पित गैर सरकारी संगठन 9219666141, 

यूट्यूब चैनल पर देखें योग से जुड़े वीडियो 



10.5.23

कामयाब होना रमेश राजपुरोहित से सीखे....

59 बार परीक्षा में फेल... हिम्मत नहीं हारी, 60 वीं बार में बना तहसीलदार किया अपने सपने को पूरा...

सफलता न मिलने पर कोई कितनी बार कोशिश करता होगा एक बार, दो बार या 10 बार। लेकिन राजस्थान के बाड़मेर ने कामयाबी के लिए
जो प्रयास किए हैं वह कई लोगों के लिए सीख है। जो 59 से ज्यादा बार फेल हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। राजस्थान बाड़मेर जिले के रमेश राजपुरोहित ने कुछ ऐसा ही किया है जिसने 59 बार कोशिश करने पर भी सफलता नहीं मिली। लेकिन वह कभी भी पीछे नहीं हटा और बस कोशिश करता रहा। नतीजा यह निकला कि अब 60 वीं बार में उसे सफलता मिल गई है। और वह अब एक तहसीलदार बन गया है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बाडमेर जिले के रहने वाले रमेश राजपुरोहित की राजपुरोहित समाज इंडिया और सुगना फाउंडेशन टीम की तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने चलने फिलने असमर्थ मतदाताओं को पहुंचाया बूथ तक

 मैसूरु जिले के टी.नरसीपुर विधान सभा क्षेत्र के बनूर कस्बा में राजस्थानी व्यापारियों ने परिवार सहित कर्नाटक राज्य में सरकार बनाने हेतु आज मतदान चल रहे है लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं जो मतदाता मतदान करने में असमर्थ हैं उनको मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है । 
लोकतंत्र की ताकत नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे
 उम्र बेशक ढल चुकी है, चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है, उसके बावजूद बुजुर्ग जज्बे के साथ मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे। इनका जोश युवा मतदाताओं से कम नहीं था। मतदान केंद्रों पर इनका जोश देखते ही बन रहा था हम सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि एक अच्छी सरकार बन सके। 

पर्यावरण जागृति वैदिके बनूर के अध्यक्ष समाजसेवी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जो मतदाता चलने-फ़िरने में असमर्थ हैं,उन्हें मतदान बूथ तक पहुंचाया जा रहा हैं । साथ ही साथ अन्य मतदाताओं को मतदान की महत्वता बताते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया । उनका कहना था कि मताधिकार का प्रयोग हर नागरिक को करना चाहिए। इस मौके पर श्रीमती गवरी देवी, राजेश सिंह, रोशन सिंह मौजूद रहे।

News sponsored By  
डॉ एम पी सिंह राजपुरोहित
राष्ट्रीय महासचिव सुगना फाउंडेशन इंडिया
(महिला, बाल विकास, वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र समर्पित गैर सरकारी संगठन 9219666141, 



19.12.22

आगरा के कबीर आश्रम में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुभारंभ

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राज्य में टीम सुगना फाउंडेशन इंडिया द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविरों किया जाता है इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति आयोजित होने वाला चिकित्सा शिविर आगरा के श्री कबीर मठ गोरखी बगीची, नगला गंगाराम, लोहामण्डी में तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कबीर आश्रम के महंत और अध्यक्ष श्री राम जी साहेब, श्री बनवारी दास साहेब, श्री प्रशील साहेब, श्री शिरोमणि साहेब, व सुगना फाउंडेशन के संस्थापक ठा श्री बीरम सिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया। 
महंत श्री राम जी साहेब ने बताया संत श्री विवेक साहेब जी की पावन स्मृति में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सदगुरुदेव श्री कबीर साहिब जी के मानवतावादी विचारों के उद्घोषक व 37वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं तीन दिवसीय नि:शुल्क विशाल प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया है जिसमें संतों द्वारा कबीर दास जी के बताए मार्गों पर चलने की प्रेरणा, प्रवचन दिए जाएंगे। चिकित्सा शिविर में सुगना फाउण्डेशन व डा.राजपुरोहितस चिकित्सा आगरा विशेष सहयोग है कार्यक्रम का समापन 20 दिसंबर को संतो और डॉक्टरो के सम्मान के साथ किया जाएगा। 
श्री कबीर मठ गोरखी बगीची मे चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से सेवाएं दे रहे हैं आयुर्वेद मेडिसिन डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित, आयुर्वेद व एक्युप्रेशर डॉक्टर भगवती प्रसाद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग अजय सिंह यादव, चुम्बक चिकित्सा डाॅ बाबूलाल जैन आदि 

दवा रहित चिकित्सा के अलावा एक्यूप्रेशर, सुजोक, योगा, मेग्नेट चिकित्सा पद्धति सीखने के इच्छुक लोगो जो ट्रेनिंग एवं चिकित्सा पंजीकरण के लिए सम्पर्क करें डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित
09837569924, 09219666141 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना