न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label प्रेरणा शिविर. Show all posts
Showing posts with label प्रेरणा शिविर. Show all posts

21.6.21

7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर रुद्राक्ष पार्क योग शिविर का हुआ आयोजन

प्राचीन भारतीय विधा योग को विश्व स्तर पर लोकप्रियता दिलाने के लिए मोदी सरकार ने अथक प्रयास किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप  योग को एक नई पहचान मिली है। आज दुनिया भर में लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। 

आज 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर रुद्राक्ष पार्क समिति आगरा के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर सेक्टर 4B पार्क, आवास विकास कालोनी आगरा मे आयोजन किया गया।
योगासन करते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल
 
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के लोकप्रिय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,  लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ पार्थसारथी शर्मा, डॉ सीमा सिंह उपस्थित रहे।
डॉ पार्थसारथी शर्मा योगाभ्यास करते हैं

योगाचार्य डा.मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व सभी ने योग आसन बहुत ही सहजता से किया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी एवं भाग-दौड़ भरी जिंदगी के इस दौर में स्वस्थ और लंबी उम्र का आधार बन चुका योग, पूरे विश्व के लिए एक संजीवनी का काम कर रहा है। योगः कर्मसु कौशलम" अर्थात योग से कर्मों में कुशलता आती है।योग व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिये भी आवश्यक है।

 दीनदयाल मण्डल महामंत्री मनीष अग्रवाल के संयोजन में हुआ कार्यक्रम के अंत में उन्होंने योग गुरु व प्राकृतिक चिकित्सक डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित का अभिवादन और धन्यवाद ज्ञापन किया। 

इस मौके पर दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष मनोज बघेल, सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष एस पी सिंह राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी सवाई सिंह, कुलभूषण गुप्ता,वार्ड नं 89 के पार्षद श्यामवीर सिंह, टी एन सिंह चौहान,रामस्वरूप लोधी, सनी, डॉ शिवालिका शर्मा, दक्ष प्रताप सिंह के अलावा दीनदयाल मण्डल की पूरी टीम उपस्थित रही।
 

सुगना फाउंडेशन मीडिया प्रभारी सवाई सिंह ने बताया योग शिविर का सीधा प्रसारण राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल, फेसबुक व गूगल मीट पर किया गया था ताकि लोग घर बैठे बैठे योग अभ्यास कर सकें। आपको बताते चलें कि सुगना फाउंडेशन द्वारा 14 जून से 21 जून तक विशेष योग लाइव सेशन का आयोजन किया गया था।




डॉ राजपुरोहित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान परिसर आगरा 9219666141, 9837005816

26.7.20

भटनोखा निवासियों का अपनत्व राजपुरोहित का अतुल्य स्नेह अभिनंदन समारोह

         भटनोखा निवासियों का अपनत्व नरपत सिंह राजपुरोहित का अतुल्य स्नेह अभिनंदन समारोह

          प्रतिभाओं की खान कहे जाने वाले ग्राम भटनोखा में नरपतसिंह जी राजपुरोहित ने अपनी पुत्री मनीषा के 12 वी बोर्ड कला वर्ग में 87% अंक (राजनीति विज्ञान, भूगोल व इतिहास) अर्जित करने पर शिक्षकों का अभिनंदन समारोह रखा गया ।

      आज का दिन बहुत शानदार रहा और जिस तरीके से श्री नरपत सिंह सरपंच साहब पप्पूराम जी फिड़ौदा, उपसरपंच साहब व गाँव के प्रबुद्ध बुजुर्गों ने टीम सरदार पटेल  का स्वागत किया और  प्रत्येक टीचर्स को जो मान सम्मान दिया, उसे देख कर मैं तो अभिभूत हो गया और उस पल को शब्दों में बताना मेरे लिए बहुत कठिन हो रहा है। हां इतना जरूर कह सकता हूं आपके द्वारा दिए गए इस मान सम्मान से हम और ज्यादा दृढ़  संकल्पित हुए हैं अपने विद्यार्थियों को सफलता के उच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए। 

      मैं मनीषा बिटिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देता हूं ।मनीषा बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और जिज्ञासु प्रवृत्ति का विद्यार्थी रही है। अंत में मैं इतना ही कहना चाहूंगा....
जब सफलता के घोड़े,विनम्रता की लगाम से यात्रा करते हैं तो उस खूबसूरत दृश्य का वर्णन शब्दों से नहीं हो सकता।

30.6.18

संस्कार शिविर की प्रेरणा से छात्रों में जगा समाज सेवा का जज्बा

      जोधपुर से सेवा के भाव के साथ 101ने ब्रह्मधाम आसोतरा में किया सेवा कार्य

बड़ली 29 जून, श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली जोधपुर में गत दिनों आयोजित राजपुरोहित समाज के विद्यार्थियों के संस्कार शिविर की प्रेरणा से छात्रों में जगा समाज सेवा का जज्बा और 101 शिविरार्थियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्रह्मधाम आसोतरा पहुँच साफ सफाई व सेवा कार्य किया ।
     संत श्री संस्थान के लक्ष्मण सिंह पीलवा ने बताया कि गत दिनों बड़ली में हुए राजपुरोहित समाज के विद्यार्थियों के संस्कार शिविर से प्रेरणा लेकर जोधपुर जिले के 101 शिविरार्थियों व कार्यकर्ताओं ने अखेसिंह भैंसेर के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक ब्रह्मधाम आसोतरा में पुर्णिमा के अवसर पर सेवा कार्य किया ।

       रात्रि में वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज के सान्निध्य में भजन- कीर्तन किए एवं प्रातः ब्राह्म सरोवर पर साफ- सफाई कर  स्वच्छता अभियान की गतिविधियों व स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । गुरूवार को दिनभर भोजनशाला में सेवा दी एवं भोजन वितरण का कार्य किया । गणवेश पहने अनुशासित स्वयंसेवकों के सेवा कार्य से प्रभावित होकर सद्गुरूदेव तुलसारामजी महाराज  ने सबको अपने पास बुलाया और  सेवा कार्यों के बारे में जानकारी ली । गुरूदेव इतने खुश हुए कि सबके  साथ में जय घोष किया । यह पहला अवसर है जब गुरूदेव ने सबके साथ बैठकर फोटो खिंचवाई ।

      ब्राह्मधाम के गादीपति संत तुलसारामजी महाराज व वेदान्ताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज ने अपने हाथों से सबको प्रसाद व आशीर्वाद दिया एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा से हमारे मन में शुद्धता आती है और हर्ष, समर्पण  व सहयोग के साथ आपस मे प्रेमभाव एवं भाईचारे की भावना प्रगाढ़ होती है , इसलिए सेवा जैसे पवित्र कार्यों में हमें सदैव आगे रहना चाहिए ।

     इस अवसर पर श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा के महामंत्री बाबूसिंह कालूड़ी, कोषाध्यक्ष रामलाल बालोतरा, डॉ तग सिंह कनोडिया, राम सिंह थोब, दुष्यंत सिंह सरवड़ी, ओम सिंह बाड़ां, भोपाल सिंह गोविन्दला, किशोर सिंह खाराबेरा,  अरविंद सिंह धांगड़वास, मुकेश चावंडा, अंकित भटनोका, खुशाल सिंह लांपी, गोपाल सिंह घंटियाला, मांगू सिंह सालावास, विनोद सिंह बड़ली, अखेसिंह भैंसेर, शेर सिंह वीरावास , गोपाल सिंह सिवाणा, ओमप्रकाश मेघलासिया, शैतान सिंह चाड़वास, लक्ष्मण सिंह पीलवा, गोविन्द सिंह लोरड़ी, स्वरूप सिंह सिनेर महेन्द्र सिंह खीचन, ओमसिह॔ धुरासनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संत तुलसारामजी महाराज के कोलायत में आयोजित होने वाले चातुर्मास के दौरान भी एक- दो दिन सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है ।

            न्यूज़ by श्री अखेसिंह राजपुरोहित, भैंसेर


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर (Join this site) अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

1.6.16

बीकानेर संभाग में युवा संस्कार प्रेरणा शिविर आज से प्रारम्भ


"अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ, बीकानेर संभाग"
के तत्वाधान में आज से प्रारम्भ होने वाले
🚩 "युवा संस्कार प्रेरणा शिविर" 🚩
की सफलता के लिए अभिनन्दन एवं शुभकामनाएं।
आपने विगत दिनों की प्रचंड गर्मी में भी शिविर की सफलता के लिए उत्साहपूर्वक सतत कार्य किया है उसको नमन सम्पूर्ण आयोजकों की टीम को मेरी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं>>> सुगना फाऊंडेशन, 


अखिलविश्व राजपिरोहित खेतेश्वर युवा संघ द्वारा आयोजित "संस्कार शिविर कल (01/06/2016) से आदर्शविधा मंदिर घड़सीसर रोड़ बिकानेर में शुरू होगा ! अपने समाज के जिन युवाओ ने अपना फॉर्म भर दिया है वो  आज समय 11:00 बजे पहुंचे ! यदि हमारे कोई भी युवा इस संस्कार शिविर में भाग लेना चाहते है और जिन्होंने अभी तक फॉर्म नही भरा है तो वो कल शिविर स्थल पर जल्दी पहुच कर अपना फार्म भर कर शिविर का लाभ ले सकते है
संस्कारी युवा होगा ! तभी बनेगा संस्कारी समाज !! जय खेतेश्वर !!
 💐आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

2.1.16

पाली मे युवा संस्कार प्रेरणा शिविर

आज दिनांक 2 जनवरी से 5 जनवरी 2016 तक पाली मे युवा संस्कार प्रेरणा शिविर


                             यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

25.10.15

अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्ववर युवा सेवा संघ की बैठक

 अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्ववर युवा सेवा संघ की बैठक शुक्र वार १२ बजे ब्रह्मधाम आसोतरा में वेदान्ताचार्य ध्यानारामजी महाराज



Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना