न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label ब्रम्हाजी मंदिर. Show all posts
Showing posts with label ब्रम्हाजी मंदिर. Show all posts

25.9.21

राजपुरोहित समाज पुणे द्वारा संत श्री तुलसारामजी महाराज का 69 किलो गुलाब के पुष्पो हार से स्वागत

परम पूज्य गुरु महाराज ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री तुलसाराम जी महाराज के "दिवस के अवसर पर राजपुरोहित समाज पुणे द्वारा गुरु महाराज जी का 69 किलो गुलाब के पुष्पो हार से स्वागत अभिनंदन किया गया।  
समाजसेवी और भामाशाह और गौ सेवक बलदेव सिंह राजपुरोहित द्वारा एक संदेश पुणे राजपुरोहित समाज के बंधुओं के लिए
 
प्रिय पूना शहर व आस पास शहरो में अपना व्यापार करने वाले समाज बंधुओ जैसा कि हर पूर्णीमा की शाम को निरन्तर बिना नागा पूना से आकर दिप प्रजलीत करने का कार्य बावजी द्वारा पूनावासीयों को सोपा हुआ है और इस आदेश की पालना पूनावासी बखुबी बिना नागा निभा रहे हैं. 

हर वर्ष अनंत चतुदर्शी का एक विशेष महत्व है कारण कि सावित्र पीठ के गादीपति 1008 श्री श्री तुलसाराम जी महाराज का 69 वा अवतरण दिवस भी था इस पावन दिवस पर भी इस परम्परा का निर्वाह भी संभी उपस्थित समाज बंधुओ ने बखूबी निभाया '
इस दिन एक विशेष एव न भुलने वाला वंहा उपस्थित पूना के भाग्यशाली बंधुओ द्वारा गुरु महाराज को 69 किलो का गुलाब के पुष्पो द्वारा निर्मित अति सुन्दर हार हजारो भाविको की उपस्थिति में कर्तल ध्वनी के साथ पहनाया गया .
यह सोभाग्य मुझे व वंहा उपस्थित पूना वासी सभी संभाज बंधुओ को बावजी के आर्शीवाद के साथ प्राप्त हुआ।
यह कार्य सभी उपस्थित समाज बंधुओ की आत्मा से भावीक भावना की वजह से सम्पन हुआ और मेरे अहोभाग्य कि बंधुओ ने मुझे इस कार्य के लिये अग्रणी पंक्ती में स्थान दिया अत: मै बलदेव सिंह ( सरवड़ी)  पूना राजपुरोहित समाज का आभार व उपस्थित समाज बंधुओ का अभिनंदन करता हॅू !
पुनः आप सभी का आभार एव अभिनंदन बलदेव सिंह राजपुरोहित सरवडी हाल निवासी पूना

10.4.20

नवपरगना ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर ट्रस्ट कालन्द्री द्वारा दिया गया सहयोग

 सामाजिक संगठनों द्वारा जिला प्रशासन को हर संभव मदद दे रहे हैं
नवपरगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर ट्रस्ट कालन्द्री द्वारा जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत को सुपुर्द किये जरूरतमंद परिवारों को वितरण करने के लिए राशन किट ।
 पूज्य गुरु महाराज देवानंदजी सरस्वती महाराज

 साथ ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री व गुरूदेव दण्डीस्वामी श्री देवानंदजी सरस्वती महाराज ने 1लाख 1हजार के दो चेक जिला कलेक्टर सिरोही को कोरोना राहत कोष के लिए सौपे।

News by श्री सुरेश जुगनू वलदरा

जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ.
 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 
92864 64911
 सवाई सिंह राजपुरोहित 
मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

5.4.20

जीव मात्र का कल्याण हो ब्रह्मा जी की सृष्टि रोग मुक्त.. श्री तुलछारामजी महाराज

श्री गणेशाय नमः 
ॐ ब्रह्मणे नमः, ॐ खेतेश्वराय नमः ,ॐ मातृ शक्ति नमः

देश-विदेश में आई महामारी कोरोना रोग से ग्रसित होकर सारी दुनिया त्राहिमाम कर रही है । वही हमारे कुल के महापुरुष श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादीपति श्री तुलसाराम जी महाराज सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा जी के समक्ष अकेले रहकर सघन तपःस्त चर्या  कर रहे है । किसी भी प्रकार का आहार का त्याग कर शरीर को जर्जर अवस्था में कर दिया हैl  नित्य हवन यज्ञ कर सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा जी को प्रार्थना कर जीव मात्र का कल्याण हो ब्रह्मा जी की सृष्टि रोग मुक्त हो, इस कामना में लगे हुए हैं ।

 उन्होंने फरमाया है कि जो शुद्ध शाकाहारी हैं जो शराब और अभक्ष्या भक्षण नहीं करते हैं उनका इस महामारी में कुछ भी नहीं बिगड़ेगा । जो सदाचारी नहीं है जो अपने आचरणों  से गिर गए हैं । उन्हें आगे भी नाना विद यातनाएं भुगतनी होगी l आपने फ़रमाया कि यह कष्ट गिने दिनों में समाप्त हो जाएगा  व सब पूर्ववत होगा। लेकिन हर व्यक्ति को अपने धर्म और कर्तव्य परायणता पर कायम रहना होगा l
आपने प्रार्थना की 
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। 
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।

आपने कहा कि सरकार का कहा माने घर में सुरक्षित रहें चैत्र  सुदी पूर्णिमा को अपने घर में रहकर ही नारियल का हवन करें गुरु महाराज आपकी उपस्थिति स्वीकार कर लेंगे 

श्रीमनफूल  सिंह आडसर ,
पूर्व महामंत्री ब्रह्मधाम,आसोतरा

जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ.
अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

19.2.20

बाड़मेर से ब्रह्मधाम आसोतरा के लिए श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ रवाना

बाड़मेर

श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ संत श्री खेतेश्वर मार्ग स्थित राजपुरोहित न्याति नोहरे से मंगलवार को रवाना हुआ। इसको लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश शर्मा ने पोस्टर का विमोचन किया। बाड़मेर से दोपहर 03 बजे रवाना होकर संघ 21 फरवरी महाशिवरात्रि को ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचेगा।


संघ कि अगुवाई कर रहे हेमन्त राजपुरोहित ने बताया कि 19वीं बार इस पैदल संघ का आयोजन हो रहा है। विभिन्न गावो से रवाना हुए जत्थे व पैदल संघ में हिस्सा लेने वाले यात्री 2 बजे तक राजपुरोहित न्याति नोहरे में पहुंचेंगे। संघ रवाना होकर सर्किट हाउस, सिणधरी चौराहा होते हुए मगने की ढाणी पहुंचेगा जहां रात्रि विश्राम होगा।
 पोस्टर विमोचन में समाजसेवी राम सिंह बोथिया, तन सिंह रड़वा, लाल सिंह बोथिया, थान सिंह बालेरा, लक्ष्मण सिंह गेंहू, जालम सिंह बालेरा आदी समाज सेवी बन्धु मौजूद रहे।

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......

 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

9.5.19

ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ब्रह्मधाम मन्दिर कालन्द्री की (वरसी) वार्षिक महोत्सव धूमधाम  संतो के सानिध्य में सम्पन्न हुई इस मौके पर हजारों संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।




 अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

5.5.19

ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री का वार्षिक मेला 7 मई को,महोत्सव को लेकर तैयारियाँ जोरो पर

    कालन्द्री (सुरेश जुगनू)- नवपरगना राजपुरोहित समाज द्वारा आयोजित ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री का वार्षिक मेला 7 मई मंगलवार को आयोजित होगा । वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियाँ जोरो पर चल रही है ।

 मंदिर परिसर में विशाल पाण्डाल के साथ जगह जगह स्वागत द्वारा लगाये जा रहे हैं साथ ही आमंत्रण पत्रिका देकर न्यौता दे रहें हैं तथा विशाल महोत्सव को लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाई जा रही है। वार्षिकोत्सव में नवपरगना राजपुरोहित समाज के साथ देशभर से समाज बन्धु भाग लेंगे ।

ब्रह्मधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार रिदुआ ने बताया की 6मई शाम को हवन व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा सात मई को वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा ।सुबह ध्वजारोहण के साथ महोत्सव की शुरुआत होंगी ।महाआरती के साथ भक्ति संध्या, लाभार्थी परिवार व अतिथि स्वागत सत्कार, संत प्रवचन के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया गया जाएगा । वार्षिकोत्सव के लाभार्थी रेवदर निवासी महादेवजी परगना के  तलकाराम,महेन्द्र,प्रतापराम पुत्र अचलाराम खुमाराम सिद्घप हैं । ब्रह्मधाम ट्रस्ट के छगनलाल मंडवाडा, ईश्वरलाल तंवरी, नटवरलाल पोसिन्तरा ने बताया की  मेला महोत्सव में नवपरगना राजपुरोहित समाज के भारी संख्या में प्रवासी समाज बंन्धु भाग लेंगे तथा प्रदेशभर से समाज आएंगे ।

          एक सुचना आप सभी के लिए आप भी जुड़िए समाज के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क के साथ और कीजिए फ्री प्रचार अपने कार्यक्रमों के और इतना ही नहीं साथ ही आप कर सकते हैं अपने व्यापार का प्रचार हमारे नेटवर्क के साथ साथी आप जीत सकते हैं आकर्षण इनाम पेटीएम कैशबैक और साथ में आप जीत सकते हैं ऑनलाइन वेबसाइट के साथ परचेसिंग करने के गिफ्ट कूपंस बिल्कुल मुफ्त जल्दी आ रहा है हमारा न्यू अपडेट वर्जन तब तक जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ......

              अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

19.4.19

पंच दिवसीय ब्रह्म महायज्ञ एवं श्री ब्रह्मा मंदिर 35वीं प्रतिष्ठा व प्रतिभा सम्मान समारोह 5 से 9 मई को


                          आमंत्रण पत्रिका 

      पंच दिवसीय ब्रह्म महायज्ञ एवं चतुर्दशी पारायण श्री ब्रह्मा मंदिर प्रतिष्ठा समारोह परम पूज्य गुरु महाराज गुरुदेव श्री खेताराम जी महाराज की 35वीं पुण्यतिथि( वर्षी) पर आप सभी समाज बंधुओं को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है पूज्य गुरु महाराज संत श्री खेताराम जी महाराज द्वारा कर कमलों द्वारा स्थापित ब्रह्मा सावित्री मंदिर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा प्रतिष्ठा समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम की अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं । 

       पूज्य गुरु महाराज संत श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जा रहा है । आप सभी सादर आमंत्रित हैं सब परिवार पधारकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें कार्यक्रम की पूरी जानकारी नीचे दिए गए पोस्टर में दी गई है.




साथी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें राजपुरोहित समाज के विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं या फिर स्नातक (ग्रेजुएशन)  / पोस्ट ग्रेजुएशन में 65% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं या फिर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में सम्मानित हुए हैं वर्ष 2017- 18 परीक्षाओं में वह अपनी मार्कशीट ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचाएं । 

NEWS को Whatsapp फ़ेसबुक, ट्विटर, Instagram 
                              पर शेयर करे। 

                   ●●●●●●●●●●●●●●
आप सभी के लिए एक विशेष जानकारी और सूचना


राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति  09286464911

अब राजपुरोहित समाज इण्डिया को फॉलो करें
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म  फ़ेसबुक,  ट्विटर,  Instagram , YouTube पर सभी के  लिंक   क्लिक करके फॉलो करें और जुड़ जाइए समाज के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ
https://www.facebook.com/rajpurohitpage

विजित करे

Facebook Join us Page 

 स्पॉन्सर बाय(By):-  हेम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान & सुगना फाउण्डेशन मेघलासियां 
http://www.hamsinstitute.com

http://www.facebook.com/maasugana

16.4.16

ब्रह्मधाम मंदिर के प्रथम ट्रस्ट की कार्यकारीणी के पदाधिकारी

ब्रह्मधाम मंदिर के प्रथम ट्रस्ट की कार्यकारीणी के पदाधिकारी ।


उपाध्यक्ष श्री हिरालाल जी सिवाना
एव अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य ।

Photo By एस.पी.सिंह, 

 राजपुरोहित समाज की कोई भी जानकारी ब्लॉग / पेज पे पोस्ट करने हेतु whatsapp करे 09286464911 पर आप के द्वारा भेजी गयी  समाज की जानकारी हम ब्लॉग/ पेज पर पोस्ट करने का प्रयास करेंगे
आप का अपना सवाई सिंह राजपुरोहित

राजपुरोहित समाज पेज से  जुड़े रहने के लिए लाइक करे फेसबुक पेज 
            https://www.facebook.com/rajpurohitpage/

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

15.3.16

आज बीकानेर में आयोजित खेतेश्वर दाता की शोभायात्रा

 हर वर्ष की तरह इस बार भी बीकानेर में खेतेश्वर दाता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि श्री खेतेश्वर अतिथि गृह इंद्रा कॉलोनी से 15 मार्च 2016 को दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम तक खेतेश्वर मंदिर(खेतेश्वर बस्ती, गगांशहर) पहुंचकर सम्पूर्ण हुई  ! 





राजपुरोहित न्यूज़ से जुड़े रहने के लिए लाइक करे फेसबुक पेज
  https://www.facebook.com/rajpurohitpage/

7.10.15

युवा संस्कार प्ररेणा शिविरो का आयोजन आसोतरा में

युवा संस्कार प्ररेणा शिविरो का आयोजन Akhil Vishwa Rajpurohit Kheteshwar Yuva Seva Sangh
कर रहा है ये आयोजन आसोतरा में निम्मलिखित तारीको पर होगे अधिक जानकारी के लिए 07023131008, 09001000071 फोन करे 


स्थान :- ब्रम्हाजी मंदिर आसोतरा , 
संचालक श्री ध्यानरामजी महाराज , 

26.1.14

जगत पिता श्री ब्रह्मा जी व ब्रहमधाम आसोतरा


राजस्थान में बाडमेर जिले के शहर बालोतरा से लगभग दस किलोमीटर दूर गढ सिवाडा रोड पर दिनांक 5 मई, 1961 को गांव आसोतरा के पास वर्तमान ब्रह्म धाम असोतरा के ब्रह्म मन्दिर की नीव दिन को ठीक 12बजे अपने कर कमलो से रखी। जिसका शुभ मुहूत स्वंम आधारित था। ब्रह्म की प्रतिमा के स्नान का पवित्र जल भूमि के श्वपर नही बिखरे जिसके संदर्भ में उन्होने प्रतिमा से पाताल तक जल विर्सजन के लिए स्वंयं की तक्निक से लम्बी पाईप लाईन लगावाई। 23 वर्ष तक चले निर्वहन इस मन्दिर निमार्ण में राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर के छीतर पत्थर को तलाश कर स्वंयं के कठोर परिश्रम से बिना किसी नक्शा तथा नक्शानवेश के 44 खम्भों पर आधारित दो विशाल गुम्बजों के पिश्चम में एक विशालकाय शिखर गुम्बज तथा उत्तर-दक्षिण में पांच-पांच, कुल दस छोटी गुम्बज नुमा शिखाएं, हाथ की सुन्दर कारीगरी की अनेक कला कृतियां जिनकी तलाश की सफाई व अनोखे आकारो में मंडित प्रतिमायें से जुडा पवित्र व शान्त वातावरण इस विशाल काय ब्रह्म मन्दिर के एक दृढ संकंल्पी चिरतामृत का समर्पण दर्शनार्थी को आकिर्षत किए बिना नही रहता। ब्रम्हाधाम आसोतरा के ब्रह्म मन्दिर का निर्माण कार्य पूर्णकर श्री खेतेश्वर ने दिनांक 5 मई, 1984 को सृष्टि रचता जगत पिता भगवान ब्रम्हाजी की भव्य मूर्ती को अपने कर कमलो से विधि वत प्रतिष्ठत किया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन महाशान्ति यज्ञादि कार्यक्रम करवाये गये। इसी पुनीत अवसर पर लगभग ढाई हजार से भी ज्यादा संत महात्माओं ने भाग लिया। तथा लगभग ढाई लाख से भी ज्यादा श्रद्वालु भक्तजनों ने इस विराट पर्व का दर्शन लाभ उठाकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया भोजन प्रसाद कार्यक्रम तो उस दिन से नि:शुल्क चालु हैं। जिस दिन उक्त मन्दिर की नीव का पहला पत्थर धरती की गोद में समिर्पत हुआ। वही पत्थर वर्तमान में आज दिन तक तकरीबन तीस वर्षो से लाखों श्रद्वालु भक्तो को नि:शुल्क भोजन प्रसाद दे चुका है। तथा भविष्य में भी देता रहेगा। ऐसे विग्न की घोषणा का स्वरुप युग प्रेरक श्री खेतेश्वर भगवान ने ही बनाया था। जो आज भी पूर्ण रुप से चल रहा हैं। आम बस्ती से मीलों दुर जंगल की सन-सत्राजी हवाओं तथा मखमली रेत के गुलाबी टीबों के बीच प्रतिष्ठा दिवस की वह मनमोहनी रात्री का समय क्रित्रम बिजली की जग मगाहट को फूदक-फूदक कर नृत्य करती रोशनी से ऐसे सलग रही थी जैसे धरती पर देव राज्य स्वर्ग उतर आया हों। प्रात:काल की सुन्दरीयां भोंर में पक्षियों की चहचहाट की मधुर वाद्य वेला दर्शनार्थीं श्रद्वालुओं के हदय कमलों को मन्त्र मुग्ध सा कर देती हैं। श्री खेतेश्वर ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन 6 मई, 1984 को लाखों दर्शनार्थियों के बीच मूर्ति प्रतिष्ठा के 24 घन्टे पशचात दिन को ठीक 12बजे साधारण जन के लिए एक प्रकार से वज्रपात सा लगा। अब श्री खेतेश्वर सृष्टि कर्ता ब्रम्हाजी के सम्मुख जगत कल्याण की मंगल कामना करते हुए अपना अवलोकिक नश्वर शरीर त्याग कर ब्र्ह्मलीन हो गए। आदि शिक्त के विधान की विडम्बना इस विलक्षण्यी दृश्य से वहा उपस्थित श्रद्वालु भाव विभोर होकर श्री खेतेश्वर भगवान की जय जयकार के उद्घोषों से आकाशीय वातावरण को गूंजायमान करने लगे। तत्पशचात उनका पवित्र नाश्वान शरीर सनातन धर्म की हिन्दु संस्क्रति के अनुसार तीर तलवार, भालो, ढालो, की सुरक्षा तथा साष्टांग प्रमाण नौपत व नंगारों व मृदंगन के साथ मोक्ष प्रिप्त राम नाम धून से सारा वातावरण एक मसिणए वैराग्य का स्वरुप धारण करके अग्नि को समर्पित किया गया। चन्दन, काष्ठ, श्रीफल, नरियल, तथा घृत आदि की अन्तिम संस्कारिक आहुतिया के मंन्त्रों से वैराग्य वातावरण ने तत्वों से जुड़ित देहिक पुतले को अग्नि में, जल में, वायु में, आकाश में व पृथ्वी में पृथक-पृथक विलय का वोध कराया। जो एक ईश्वरीय शक्ति स्वरुप पवित्र आत्मा विश्व शान्ति की साधना में अमृत को प्राप्त हुई।

ऐसी महान आत्मा को सत् सत् वन्दन! प्रित वर्ष युग प्रेरक श्री खेतेश्वर भगवान की पुण्य तिथी ब्रहाधाम आसोतरा में विशाल समारोह पूर्वक मनाई जाती हैं। वैशाख शुक्ला छठवी को ब्रम्ह धाम पर हर जाति, सम्प्रदाय तथा वर्ग के लोग हजारो की संख्या में आकर उनकी बैकुठ धाम समाधि पर पुंष्पांजंली अर्पित करते हैं। श्रद्वालु ऐसा करके अपने को धन्य सा समझते हैं। दो तीन दिन का यह 'आध्यात्मिक मेला' प्रत्येक जाति तथा वर्ग को अनादिकाल की संस्क्रति की प्रतिमाओ को बटोरे वर्तमान युग निर्माण की प्रेरणाओं से ओत-प्रोत दर्शन कराता है। इस सम्पुर्ण कार्यक्रम का संचालन भारतीय संस्क्रति की एतिहासिक जाति का वर्ग श्री राजपुरोहित समाज एक 'न्यास' रुपी संस्था द्वारा कराता है। राजपुरोहित समाज के भारतिय संस्क्रति के अन्तर्गत महत्पूर्ण योगदान के प्रित जगत स्वामी विवेकानन्दजी ने लिखा है-भारत के पुरोहितों को महान बोद्विक और मानसिक शक्ति प्राप्त थी। भारत वर्ष की आद्यत्मिक उन्न्ति का प्रारम्भ करने वाले वे ही थे और उन्हौने आश्चर्यजनक कार्य भी संपन किया। वर्तमान में इस आश्चर्य जनक दर्शन का जीता जागता दर्शन ब्रह्म धाम आसोतरा हैं। जहॉं ब्रह्म सावित्री को संग-संग विराजमान करके ब्रम्हाजी के परिवार की प्रतिमाए प्रतिष्ठ की गयी। जिनके आपस के श्रापो का विधान तोडकर फिर से नए प्रेरणा का मार्ग दर्शन कराया । जिनको वर्तमान में हम कोटि-कोटि शत वन्दन् करते।

भारत में स्थित ब्रह्माजी के मन्दिर

ब्रह्मधाम:- विश्व का अद्वितीय ब्रह्माजी का मंदिर बालोतरा स्टेशन से 11 कि.मी. दूर आसोतरा प्याऊ पर स्थित है। यह मन्दिर खेताराम जी महाराज ने बनवाया । इसकी विशेषता यह हैं कि इसके निर्माण में लगी सम्पूर्ण धनराशि राजपुरोहित समाज से एकत्रित की हैं।

पुष्कर:- पुष्कर पश्चिमी रेल्वे के अजमेर स्टेशन से 7 मील दूर हैं। यहां ब्रह्माजी ने तपस्या की थी इसलिए यहां ब्रह्माजी का प्राचीन मन्दिर है।

निंबेश्वर:- पश्चिमी रेलवे के फालना स्टेशन के पास कुछ दूरी पर निंबेश्वर महादेव का स्थान हैं जहां ब्रह्माजी की मूर्तिया पाई गई है।

ढ़ालोप:- पश्चिमी रेलवे के रानी स्टेशन के पास कुछ दूरी पर ढ़ालोप गांव हैं जहां ब्रह्माजी की एतिहासिक मूर्तिया मिली है

19.9.13

श्री तुलछारामजी महाराज के चातुर्मास व्रतोत्सव समापन पर आसोतरा में निकली शोभायात्रा

 श्री ब्रह्मधाम गादीपति श्री तुलछारामजी महाराज सवेरे 10.15 बजे रथ पर विराजमान होकर शोभायात्रा के साथ वैकुण्ठधाम गए और जहां गुरु महाराज ब्रह्मशंत्वार ब्रह्मर्षि श्री 1008 श्री खेताराम जी महाराज की पूजा-अर्चना कर और श्री ब्रह्माजी के मंदिर में जगतपितामह ब्रह्माजी की पूजा-अर्चना की और बाद में पांडाल में भक्त-भाविकों को आशीर्वाद एवं आशीर्वचन प्रदान किया ! 
श्री ब्रह्मा सावित्रीसिद्ध पीठाधीश्वर श्रीतुलछारामजी महाराज का चातुर्मास समापन कार्यक्रम समापन न्यूज़ ....और फोटो..... 

ब्रह्माजी मंदिर में महाराज ने जगतपितामह ब्रह्माजी की पूजा-अर्चना कर वंदन किया गया। शिव धुणे, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद परिसर के पांडाल में आसन पर बैठकर भाविकों को आशीर्वाद प्रदान किया। पांडाल में भाविकों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि जहां प्रेम भावना है, उसके ह्रदय में भगवंत बसते हैं। जीवमात्र के प्रति प्रेम की भावना रखों। इससे भगवान तुरंत प्रसन्न होंगे।

कल्पवृक्ष से श्रेष्ठ है श्रीमद् भागवत' : 

गुरूवार को महाआरती के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज ने कहा कि सूतजी ने शोतक को संपूर्ण सिद्धांतों का निष्कर्ष बताते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवमात्र के लिए कल्पवृक्ष से बढ़कर है, जो उसे जन्म-मृत्यु के भय से मुक्त कराती है। चिंतामणि केवल लौकिक सुख प्रदान कर सकती है। कल्प वृक्ष अधिक से अधिक स्वर्गीय संपति दे सकता है, परंतु श्रीमद् भागवत कथा के निर्मलचिन से श्रवण-स्मरण करने से योगिदुर्लभ नित्य बैंकुण्ठ धाम प्राप्त कर सकता है।
News & Photo By 
Shri Kishor Raj Asada 




16.5.13

सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिय ने संत खेतेश्वर महाराज की 29वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई

विश्व शांति कल्याणार्थ यज्ञ व प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन 
खेताराम महाराज की पुण्यतिथि आज, सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित करेंगे 
श्री खेतारामजी महाराज की पुण्यतिथि आज 

ब्रह्मलीन गुरुदेव खेताराम महाराज की 29वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि दोपहर 12.05 बजे महाराज को सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 


साभार :.www.bhaskar.com
___________________________

सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिय ने संत खेतेश्वर महाराज की 29वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई
सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिय ने आज {गुरुवार}को संत खेतेश्वर महाराज की 29 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई! सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिया के सरंक्षक ठा.श्री सुजन सिंह ,ठा.श्री भवर सिंह, श्री विरम सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे!  फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री उम्मेंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि खेतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से समस्त मानव तथा मनुष्य मात्र को सदमार्ग तथा सदबुद्धि प्राप्त होती है! इस मौके पर फाउंडेशन मेघालासिया के कार्यकर्ता में  डॉ.सज्जन सिंह ,डॉ.राजेश आरोड़ा, डॉ.राम गोविद सिंह , राजेन्द्र सिंह,  एस पी सिंह(उम्मेंद सिंह), डॉ. मदन प्रताप सिंह, मोहन सिंह, सुखदेव सिंह, भीम सिंह, उगम सिंह, शक्ति सिंह , कुलदीप सिंह सागर कुमार, दिलीप सिंह, गोरव सिंह, राज कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!


यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

14.5.13

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कल से .sawai

आप सभी सादर भाव भरा आमंत्रित हैं! 
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में श्री ब्रह्माजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ब्रह्मर्षि खेताराम महाराज की 29 वीं पुण्यतिथि पर  15- 16 मई  कल से होने वाले कार्यक्रम मे...

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा 


श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री एस पी सिंह राजपुरोहित  ने बताया कि मंदिर के वार्षिक महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात्रि में भजन संध्या आयोजन होगा व महाप्रसादी का वितरण होगा।   श्री ध्यानरामजी महाराज ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन का लेकर भक्तगण व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक भक्तों को महोत्सव में भाग लेकर लाभांवित होने का आग्रह किया। 
पूरी न्यूज़ इस लिंक पर देखे 

यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

9.8.12

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर...सवाई आसोतरा से

"जय श्री राधे कृष्णा" प्यारे साथियों आप सभी सप्रेम सादर आमंत्रित हैं श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमे अहमदाबाद के शास्त्री सागर भाई द्वारा विशेष पूजा की जाए!



  ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्य जी ने बताया की " भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का दिन हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है! इसवार ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज का चातुर्मास महा महोत्सव भी श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में किया जा रहां है इस लिए लाखों श्रद्धालु आसोतरा आएगे मन्दिरों में इसका भव्य आयोजन किया जाएगा हैं !

 जिसमे आप सभी अपने परिवार और मित्रो सहित पधार कर अपने जीवन को सफल बनावे और इस महान दिन का आनंद ले और आप सभी को श्री-कृष्ण जन्मास्टमी की हार्दिक शुभ कामनाएँ, सुगना फाऊंडेशन-मेघालासिय जोधपुर


साभार 
        चित्र लिया गया हे गूगल 

***************

 एक विशेष जानकारी 
आसोतरा मे राजपुरोहित समाज के ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्मचार्य श्री तुलसारामजी महाराज का चतुर्मास श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में (ब्रह्म सरोवर, आसोतरा में ब्रम्हाजी मंदिर जिला बाडमेर राजस्थान)  अभी ब्रह्मचारी श्री ध्यानाराम वेदांताचार्य जी द्वारा श्री रामचरित मानस कथा चल रही है!

प्रस्तुतकर्ता :- 

सवाई सिंह राजपुरोहित आसोतरा से
अधिक जानकारी के लिए  आप इस पेज पर देखे  
http://www.facebook.com/rajpurohitpage 
आपका
 सवाई सिंह{आगरा}

21.5.12

दूसरा ब्रम्हाजी मंदिर आसोतरा में जिला बाडमेर राजस्थान में बना हुआ है!

भगवान ब्रह्मा हिन्दू त्रय के प्रमुख भगवान है. अन्य दो भगवान विष्णु और भगवान महेश हैं! ब्रह्मा सृष्टि का स्वामी है! पुष्कर में ब्रह्मा का मंदिर है! दूसरा ब्रम्हाजी मंदिर आसोतरा में जिला बाडमेर राजस्थान में बना हुआ है ये मन्दिर श्री 1008 खेतेश्वर महाराजजी दुवारा बनाया गया है इस मंदिर जैसलमेर के पीले (सुनहरे पत्थर) मुख्य प्रवेश द्वार हॉल के निर्माण में इस्तेमाल किया गया है! मंदिर के बाकी जोधपुर पत्थर (Chhitar स्टोन) से बना है! श्री ब्रह्मा जी की मूर्ति संगमरमर से बना है! लेकिन नक्काशी काम अद्वितीय है. मंदिर की नींव 20 अप्रैल, 1961 को रखी गई थी लेकिन देवता 6 मई 1984 पर विराजमान किया गया था. 23 वर्ष तक चले निर्वहन इस मन्दिर निमार्ण में राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर के छीतर पत्थर को तलाश कर स्वंयं के कठोर परिश्रम से बिना किसी नक्शा तथा नक्शानवेश के 44 खम्भों पर आधारित दो विशाल गुम्बजों में एक विशालकाय शिखर गुम्बज तथा उत्तर-दक्षिण में पांच-पांच, कुल दस छोटी गुम्बज नुमा शिखाएं, हाथ की सुन्दर कारीगरी की अनेक कला कृतियां जिनकी तलाश की सफाई व अनोखे आकारो में मंडित प्रतिमायें जिसमें प्रमुख देवता भगवान ब्रह्मा है, उसकी पत्नी गायत्री प्रतिमा मुख्य देवता की तरफ से भी है. वास्तव में मूर्ति मूर्तिकला लालित्य की अद्वितीय टुकड़ा है. वहाँ विभिन्न वैदिक ऋषि - मुनियों महर्षि उद्दालक (Uddalak), महर्षि वशिष्ठ, महर्षि कश्यप, महर्षि गौतम, महर्षि पिप्पलादा के, महर्षि पराशर के और महर्षि भारद्वाज  सहित विभिन्न वैदिक ऋषियों की प्रतिमाओ से जुडा पवित्र व शान्त वातावरण इस विशाल काय ब्रह्म मन्दिर के एक दृढ संकंल्पी चिरतामृत का समर्पण दर्शनार्थी को आकिर्षत किए बिना नही रहता और इस मदिर के वर्तमान गादीपति एवं राजपुरोहित समाज के धर्माधीकारी संत अनंत श्री विभूषित ब्रह्मऋषि ब्रह्माचार्य श्री ब्रह्मा सावित्री सिध्द पीठाधीश्वर श्री 1008 तुलसाराम जी महाराज है ये मंदिर राजपुरोहित समुदाय द्वारा मुख्य रूप से बनाया गया है! 
  ब्रम्हाजी मंदिर का प्रवेश दुवार आसोतरा में जिला बाडमेर राजस्थान  
 ब्रम्हाजी मंदिर 
श्री ब्रह्मा जी की प्रतिमा 
इस मंदिर में ब्रहमाजी भगवान के स्‍नान का पानी कंही अन्‍यत्र न जाये! { ब्रह्म की प्रतिमा के स्नान का पवित्र जल भूमि के उपर नही बिखरे जिसके संदर्भ में उन्होने प्रतिमा से पाताल तक जल विर्सजन के लिए स्वंयं की तकनिक से लम्बी पाईप लाईन लगावाई! } इस लिये दर्शनार्थियों के लिये यह व्‍यवरूथा मन्दिर के पिछे वाले भाग में की गई है! यंहा आने वाले दर्शनार्थी ईस पवित्र जल को अपनी आंखो पर लगाकर अपने कष्‍टो से मुक्‍त हो जाते है!


श्री 1008 खेतेश्वर महाराजजी
Aarti  Timings(आरती स्थिति)

Mangla Aarti : 6 am
Sringar Aarti : 10 am
Bhog aarti : 12 noon
Sandhya Aarti : 9:30 pm
Shayan aarti : 10:30 pm

Darshan Timings{दर्शन स्थिति}

Mangla Darshan : 5:30 am to 6 am{मंगला दर्शन: 5:30 से 6 बजे शाम}
Sringar Darshan : 8 am to 10 am
Bhog Darshan : 10 am to 12 noon
Vishram from 1pm to 3 pm and temple will be closed 
Uthapan Darshan : 3 pm to 5 pm
Sandhya Darshan : 5 pm to 9 pm
Shayan Darshan : 9 pm to 10 pm

चित्र लिया गया है :- www.skbdtirth.org


 ब्रम्हाजी मंदिर आसोतरा के  बारे में ओर अधिक जानकारी के लिये देखे!
 www.skbdtirth.org


ब्रह्मवतार संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज के जीवन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है यहाँ पर कलिक करें ! 


 श्री 1008 तुलसाराम जी महाराज के जीवन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है यहाँ पर कलिक करें ! 


प्रस्तुतकर्ता
सवाई सिंह रापुरोहित आगरा
(सदस्य)
सुगना फाऊंडेशन मेघलासिया जोधपुर

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (38) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (181) Gajendra Singh (5) Garima Singh (9) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (23) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (30) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (213) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (609) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1165) Rajpurohit Samaj (275) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (10) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (29) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (133) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (57) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (100) Yogendra Singh (7) YouTube (70) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (84) pathmeda (11) sawai singh (131) video (16) virus post (17) website (37) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (45) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (52) जीवन परिचय (24) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (53) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (261) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (98) शेयर/बँटना (307) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (13) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (199) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (100) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (28) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (370) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (49) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना