न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Blood. Show all posts
Showing posts with label Blood. Show all posts

26.9.24

स्व. सुमन राजपुरोहित की 12वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर में रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर का आयोजन 
स्व. श्री सुमन कंवर राजपुरोहित धर्मपत्नी श्री हरिकिशन राजपुरोहित, जोरावरपुरा की 12 वीं पुण्यतिथि पर मारवाड़ आप सभी से आग्रह है कि  29 सितंबर 2024 को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक माखनभोग, पूगल रोड़, बीकानेर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पधारकर रक्तदान जरूर करें।
रक्तदान - महादान भगवान का दिया अल्प नहीं होता, रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता।


सम्यर्क सूत्र
रामनिवास राजपुरोहित मोबाइल No 7732874902

16.5.24

श्री आत्मधाम बारवा में रक्तदान शिविर का आयोजन

🩸 महान रक्तदान शिविर🩸

आपको आह्लादित मन से बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है की आत्मधाम बारवा में 19 मई 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है अतः आपसे करबद्ध अनुरोध है आप बंधु/मित्रो के साथ रक्तदान शिविर में रक्तदान करने अवश्य पधारे।

आपको रक्तदान नही करना तो भी आप रक्तदान शिविर में पधारकर वीर रक्तदाताओ को प्रोत्साहित अवश्य करे।

माताओं/बहनों से विशेष अनुरोध है आप अधिकाधिक रक्तदान करके अन्य के लिए दृष्टांत बने.

स्थान : आत्मधाम, बारवा दिनांक: 19 मई, 2024
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक..

निवेदक:- श्री आत्मधाम सेवा समिति, बारवा

मानव है मानवता में प्राण भरे, आओ मिलकर सब रक्तदान करे

21.9.23

समाजसेवी डॉ.महेन्द्र सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन

 मैसूर जिले के बनुर कस्बा में विनायक कृपा यशस्वी समुह की ओर से गणपति महोत्सव मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेंद्र सिंह राजपुरोहित रहे। दीप प्रज्वलन से रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। 30 यूनिट रक्त मंड्या स्थित संजीवनी रक्त कोष में जमा कराया गया। 
इस अवसर पर यशस्वी समुह के संस्थापक देवराज सदस्य शशिकांत गौड़ा, चिराग गौड़ा, प्रीतम गौड़ा, महेन्द्र पलावत, संजीवनी रक्त कोष के निदेशक रघु सतीश गौड़ा,अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे ।
**=== ===**

गुरुजी श्री 1008 श्री सत्यानन्द जी महाराज रविधाम का संदेश भीनमाल में आयोजित राजपुरोहीत समाज महासम्मेलन में पधारने का समाज बन्धुओ को आव्हान


24.8.23

वसईं विरार नालासोपारा (मुंबई) भव्य रक्तदान शिविर सम्पन्न.

  रक्तदान शिविर सम्पन्न सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सभी रक्तवीरो व मातृशक्ति कार्यकर्ताओ को जिनके सहयोग से 303 यूनिट रिकार्ड हुआ।
इस रक्तदान शिविर के लाभार्थी श्री मालमसिंह सुपुत्र श्री जगदीशसिंह जी (जागरवाल) गांव पुनाड़िया रक्तदान आयोजक राजपुरोहित समाज वसई विरार नालासोपारा द्वारा किया गया।  जिसमें रक्त वीरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 


रक्तदान शिविर वाकई में बहुत ही शानदार रहा करीब 300 यूनिट के रक्तदान के लक्ष्य को प्राप्त करना हँसी का खेल नहीं था ! इस कार्य में लगी पुरी युवा टीम की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।
सभी नींव के पत्थरों का अभिनंदन साथ में जिन्होंने भी रक्तदान किया था उन सभी का साधुवाद। आप सभी मानवता की प्रेरणा है।
आप सभी ने रक्तदान शिविर मुंबई राजपुरोहित समाज के लिये लंबी लाइन खिंच ली है मतलब समाज का नाम सुवर्णिम अक्षरों से दर्ज़ किया है। 
 राजपुरोहित युवा के सभी युवाओं का रक्तदान शिविर में उत्साह और आयोजन देखकर मैं बहुत आनन्द का अनुभव कर रहा था रक्तदान के प्रति इतना जोश, जागरूकता के साथ, शान्तिप्रिय, व्यवस्था, अनुशासन,सभ्य समाज का शानदार प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने जो आयोजन किया था।


इस रक्तदान शिविर के अंदर एक समाज बंधु जिसकी उम्र 53 साल है उन्होंने अपना 80वा रक्तदान किया कौन है यह समाज बंधु जानने के लिए हमारी अगली पोस्ट का इंतजार कीजिए।  

9.5.22

संत खेताराम महाराज की 38 वी .पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 

बेंगलूरु: राजपुरोहित समाज बेंगलुरु के तत्वावधान में मैसूरु रोड़ पर स्थित राजपुरोहित समाज भवन में आराध्य संत खेता राम महाराज की 38 वी.पुण्यतिथि मनाई गई।
 सर्वप्रथम खेतेश्वर दाता की तस्वीर के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर शनिवार रात को भजन संध्या का आयोजन रखा गया   जिसमें भजन कलाकार अशोक गायणा, राकेश उपाध्याय,सुरेश पारिक एंड पार्टी द्वारा राजस्थानी भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बनाया ।
 श्रद्घालुओं ने नृत्य किया । रविवार सुबह राजपुरोहित समाज भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया । जिसमें समाज बन्धुओं ने बढ़ -चढ़कर रक्तदान किया।

 लाॅइन्स बल्ड बैंक के महिला चिकित्सक जयश्री के नेतृत्व में नर्सिंगकर्मी दीपक, सुमन,मलिका,सोमनाथ आदि रक्तदाताओ की रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य जांच कर शिविर में सहयोग दिया । शिविर में 63,युनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर राजपुरोहित समाज बेंगलुरु के पदाधिकारी,सदस्यों सहित मैसूरु,बनूर आदि दूर दराज क्षेत्रों के भक्त उपस्थित रहे l

29.9.21

लायंस क्लब संस्था की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ

मैसूरु:-. लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 317 ए मैसूरु के तत्वावधान में तथा चामराजा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एल नागेन्द्र की उपस्थिति में अभियंता दिवस के उपलक्ष में मेघा रक्तदान शिविर,निशुल्क स्वास्थ्य जांच,नेत्र जांच व वैक्सीन टीकाकरण का शिविर लगाया गया । दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.नागराज वी.बैरी रहे।
इस दौरान समाजसेवी ओर लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक युनिट रक्त से चार जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त चार परिवारों की खुशी की वजह बन सकता है। इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। 
डॉ एम पी सिंह ने बताया कि रक्तदान 18 से 50 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति कर सकता है। व्यक्ति स्वेच्छा से एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान खुशी तथा संतुष्टि देने के साथ ही आपकी बॉडी को चुस्त-दुरुस्त भी रखता है। रक्तदान के वक्त शरीर से मात्र 350 एमएल ब्लड ही निकाला जाता है। इतने ब्लड निकाले जाने से कमजोरी बिल्कुल नहीं होती।
इस दौरान पार्षद रमणी, समाजसेवी बनूर महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, जंनकसिंह भाटी, पृथ्वी सिंह चांदावत, जयप्रकाश,  देवीप्रसाद, दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


आप राजपुरोहित समाज इंडिया की खबरों को पढ़ने के साथ-साथ आप यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख भी सकते हैं देखें इस खबर को देखने के लिए इस https://youtu.be/wTAHPhJiu2g
लिंक पर क्लिक करें ओर यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि हमारे वीडियो के न्यू अपडेट आपको सबसे पहले मिल सके। 

6.9.21

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

टी. नरसीपुरा तहसील के बन्नूर गांव में रोटरी क्लब बन्नूर व किचा सुदीप चैरिटेबल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब स्कूल में रखा गया ।
 क्लब के सदस्यों व सोसाइटी के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया । शिविर में 14 यूनिट रक्त जमा हुआ । शिविर में क्लब के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी महेंद्र सिंह राजपुरोहित , रोटरी क्लब के कार्यदरशी राजेद्रा , क्लब के सदस्य मुरली गोपाल , प्रसना , जयरामे गौड़ा , रामचंद् , योगेन्द्रा , डॉ . मोहम्मद इब्राहिम , डॉ . अश्वनी मौजूद थे ।

ब्रह्मपुत्र ब्लड बैंक ग्रुप सिर्फ एक मैसेज पर जरूरतमंदों की सहायता के जुट जाती है टीम

अच्छाई की मार्केटिंग
जैसा कि आप सभी को मालूम है इस पोस्ट के माध्यम से मैं ऐसी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास करता हूं जोकि निस्वार्थ भावना से समाज के लिए काम करते हैं और ऐसे ही आज एक व्हाट्सएप ग्रुप जो कि पिछले 4-5 सालों से काम कर रहे जो कि हर किसी रक्त की कमी को दूर करने के लिए 24 घंटे प्रयास करते हैं।
आज बात करता हू टीम रक्तदान की समाज मे हजारो ग्रुप बने है पर बहस बाजी के सिवा कुछ नही उन्ही हजारो ग्रुप मे एक  व्हाट्सएप ग्रुप है जिसका नाम है ब्रह्मपुत्र बल्ड बैक इस ग्रूप मे रक्त के अलावा ओर कोई मैसज नही आता ओर रोज की तरह आज भी एक मैसेज आया की ए नेगेटीव तीन युनिट बल्ड कि आवशकता है।
मेसेज भेजने वाले हनुमानसिह तालकिया हाल बैगलोर मैसेज आते ही तुरन्त रिप्लाई किया व ग्रूप एडमिन व रक्तमित्र परमेश्वर सिंह राजपुरोहित ने कलकता से ... अब इस मच कि जितनी प्रशंसा करो वह कम होगी। इस ग्रुप से जुडे लोगो का आभार वक्त करता हूं
चैनंई मे बल्ड कि जरुरत मैसेज बैगलोर से आता है ओर काम कलकता से बेठे बेठे अपनी टीम से करवाते है। 
कलकता से चैनंई टीम को से बात करके एडमिन जी 
अमर सिहजी हिराजसर चैनंई को हॉस्पिटल भेजते है वह तीन युनिट की व्यवस्था करते हैं अमर सिंह ने आज ही वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी। इस ग्रुप की सबसे अच्छी बात है कि आप जैसे ही मैसेज भेजे हैं कुछ ही समय में ग्रुप से जुड़े सदस्य आपको रिप्लाई मैसेज करेंगे ताकि आपको मालूम चला कि आपका मैसेज पढ़ लिया गया है और उस पर आगे की कार्रवाई चल रही है। 
 इस ग्रूप व ग्रूप सदस्यो व एडमिन जी के लिए धन्यवाद इस ग्रुप के मुख्य एडमिन भाई परमेश्वर सिंह राजपुरोहित ने इस 15 अगस्त 2021 को 21वा रक्तदान (ब्लड डोनेट) किया है। आप कहीं राष्ट्रीय स्तर पर और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं 24 घंटे रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं रक्त वीरों से संपर्क कर रक्त की कमी को पूरा करने का हर संभव प्रयास करते हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस ग्रुप का हिस्सा हुॅ।


मै टीम के प्रत्येक सदस्य को कार्य को सराहना करता हूं आप आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए साथ लगे रहे और लोगों के जीवन रक्षा के लिए आप जो कार्य कर रहे हैं उनके लिए मैं तहे दिल से आपके हृदय में विराजमान आत्मा को प्रणाम करता हूं.... सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन 




17.8.21

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान महादान गोभक्त संगठन ट्रस्ट , जेसीआई मैसूरु रॉयल सिटी , जीतो मैसूरु यूथ विंग, मैसूरु इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन व स्नेहा बलगा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । 65 यूनिट रक्त संग्रह कर जीवधारा रक्त कोष में ने जमा कराया गया ।

रक्तदान करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान रक्तदान महादान गोभक्त संगठन क ट्रस्ट मैसूरु के संस्थापक करमाराम सीरवी , संरक्षक महेन्द्र सिंह राजपुरोहित , पृथ्वीसिंह चांदावत ,प्रकाश निकुम , अध्यक्ष देवेंद्र परिहारिया , कोषाध्यक्ष पारसराम बोराणा , जीतो मैसूरु यूथ विंग के उपाध्यक्ष सुमित लुंकड़ , जेसीआई रॉयल सिटी मैसूरु की अध्यक्ष स्मिता पगारिया , स्नेहा बलगा संघ से चेत्रा , मैसूरु इलेक्ट्रॉनिक डीलर्स के लालाराम राजपुरोहित , रावणा राजपूत मैसूरु मंडल के संरक्षक बलवंत सिंह राखी , रमेश माली , प्रवक्ता महेन्द्र चौयल , जीवधारा रक्तकोष के निदेशक एसई गिरीश सहित ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे ।

31.5.21

हेमंत राजपुरोहित नया सवेरा संस्थान के बैनर तले रक्तदान शिविरों का आयोजन करते है।

अच्छाई की मार्केटिंग
रक्तवीर और समाज बंधु जनप्रतिनिधि हेमंत राजपुरोहित की कहानी 

बाड़मेर के हेमंत राजपुरोहित नया सवेरा संस्थान के बैनर तले रक्तदान शिविरों का आयोजन करते है। बीते 4 वर्षों में 24794 यूनिट ब्लड डोनेशन करवा चुके है। सोशल मीडिया के जरिये उनकी एक अपील पर 600 से ज्यादा सक्रिय ब्लड डॉनर हर समय तैयार रहते हैं।

स्थानीय विधायक ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा हेमंत राजपुरोहित के बारे में 

डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित मेघलासिया ने कहा हिम्मत सिंह जी राजपुरोहित समाज के अनमोल रत्न है आपके बारे में हम लोगों ने बहुत सुना है हमें आप पर गर्व है आप सतीश कोम के हीरो हैं आपका काम बहुत ही अच्छा है बहुत ही सराहनीय है आपके काम के वजह से आपकी मेहनत के वजह से लोगों की जान बसती हैं हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आप हमेशा खुश रहें ।






यही सच्ची समाज सेवा है यही सच्ची प्रभु भक्ति है आपको सलूट धन्यवाद आपने समाज का नाम ऊंचा किया है जिस पर हमें गर्व है टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इण्डिया

25.8.20

राजपुरोहित बने अहमदाबाद शहर अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान

रक्तदान महादान कहते हैं रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है।  पिछले कई वर्षों से लोगों के जीवन को बचाने का कार्य कर रही संस्थान द्वारा हमारे समाज के युवाओं को दिया मौका श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान द्वारा गोविंद सिंह राजपुरोहित को अहमदाबाद शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

आप सभी के आशीर्वाद और साथ से श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान जो सन 2004 से निस्वार्थ भाव से लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित करती हैं और जरूरतमंदो को रक्त आसानी से उपलब्ध करवा सके, इस कार्य के निमित सदैव तत्पर रहती हैं।

कुछ वर्षों पहले जब में एक जरूरतमंद छोटी बच्ची को ब्लड देने के लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल  पहुंचा तो वहां पर रक्त की जरूरत में  बेठे लोगों को देखा तो मेरा दिल भर आया, उस छोटी बच्ची के माता पिता को जिस प्रकार मुझसे उम्मीद थी कि में उन्हें रक्त अवेलेबल करवा दूंगा, वो लोग बाहर से यहां अहमदाबाद अपनी बच्ची का इलाज करवाने के लिए आए थे, उनकी आंखो में अपनी बच्ची के लिए वो स्नेह मैने देखा , उनको मुझसे उम्मीद लगाए देखा तब मैने  सोचा अगर उस बच्ची के माता पिता की जगह मेरे माता पिता हो और वो इस प्रकार किसी से उम्मीद लगाए तो हमें अंदर कैसी फीलिंग होती हैं, यह सोच कर मुझे ऐसा लगा जिस देश में 135 करोड़ की आबादी हैं वहां लोगों को रक्त की कमी की वजह से जान गंवानी पड़ रही हैं, या उन्हें लोगों से विनती करनी पड़ रही हैं ब्लड के लिए, बस उसी दिन के बाद में स्वयं एक नियमित रक्तदाता बन चुका हूं और जहां पर जितना मुझसे हो सके में लोगों को प्रेरित करने का प्रयास करता हूं, अब तक कई लोगों से मैने और हमारी टीम ने निवेदन किया और उन्होंने इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए रक्तदान भी किया। 

एक निस्वार्थ भावी संस्था ने मुझे अहमदाबाद जैसे महानगर की जवाबदारी सौंपी में सदैव इस कार्य को ईश्वरीय कार्य समझकर संस्था के प्रति सदैव समर्पित रहूंगा।

सेवा परमो धर्म 🚩🩸🩸🩸

            गोविन्द सिंह राजपुरोहित
           अहमदाबाद शहर अध्यक्ष
     श्री राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान

4.4.20

राजपुरोहित की पहल पर चौहान ने अपने दादा के निधन का शोक छोड़कर किया रक्तदान

राजपुरोहित की पहल पर चौहान ने अपने दादा के निधन का शोक छोड़कर किया रक्तदान मैं एसे वीरों को शत शत नमन करता हूं

 जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ...... अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

20.1.19

परमेश्वर राजपुरोहित ने अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन मे एस पी मेडीकल कोलेज बीकानेर में शामिल हुए

       सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, बीकानेर मे 17 व 18 जनवरी को रोड सेफ्टी बल्ड डोनर व ट्रामा मेनेजमेट पर हुए अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन मे देश व विदेश से कंई संस्थाओं ने भाग लिया ।

      अंतराष्ट्रीय सम्मेलन, बीकानेर में शहरहित मे बहुत कुछ नया सीखा इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य संयुक्तराष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2020 -21 तक सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर व घायल मरीजो को लगने वाले रक्त की मात्रा में 50 प्रतिशत तक की कमी लाने व मृत्यु के समक्ष खड़े मरीजो के जीवनरक्षक अंगों को अन्य मरीजो हेतु दान के लिए प्रोत्साहन देना था ।

     जिस पर भारत के सभी राज्यों व विदेशों के रक्तदान, सड़क सुरक्षा, ट्रोमा मैनेजमेंट पर कार्य क़रने वाले सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा गहन विचार मंथन किया गया।

         इस संदर्भ मे ब्रह्मपुत्र परमेश्वर राजपुरोहित बासडा मकराणा हाल कोलकता के विचार रखे की आवारा पशु भी रोड सेफ्टी के तहत एक्सीडेंट होते है उनके रोकथाम के लिए आवारा पशु जो सडको पर अचानक आ जाने से दुर्गमघनाए होती तो इनके लिए प्रशाशन तहसिल स्थर पर पशुओ के सिग पुछ या पैरों मे रेडियो पेपर के पटी का उपयोग करे इसमे संस्था का सहयोग रहेगा पुलिस प्रशाशन बिना हेलमेट बाइक चलाने वालो पर रसीद जुर्माने की बजाय एक हेलमेट देकर पेसे ले जिससे कोई हेलमेट रखना भी नही भूलेगा ओर रोड सेफ्टी मे सहयोगी भी बनेगा । इसी तरह अपने विचार रखते हुए एक ही नारा दिया
सेफ डराइव सेव लाइफ

इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में परमेश्वर सिंह ब्रहमपुत्र सेना राजस्थान की ओर से सम्मिलित हुए थे ।
     ओर संस्था 2011 से कार्य कर रहा है कई दिनों से विचाराधीन अंगदान, देहदान व सड़क सुरक्षा हेतू शहर के जागरूक शहरवासियों के साथ मिलकर विस्तृत स्तर पर मुहिम शुरू करेगा जो भी शहरवासी, संस्थाये या समाज हमारी इन मुहिमों से जुड़ना चाहे वे सदर आमंत्रित है ।

     इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को होस्ट किया गया चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रोमा सेन्टर, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, बीकानेर द्वारा ।

सड़क दुर्घटना में होती है सबसे ज्यादा मौते व रक्त की आवश्यकता
कई वर्षों से सड़क सुरक्षा व दुर्घटना में घायलों की मदद हेतु राष्ट्रपति अवार्डे प्राप्त राजकुमार राजपाल जी द्वारा आंकड़े पेश कर बताया गया, कि सड़क दुर्घटना में कैसे सबसे ज्यादा रक्त की खपत व सबसे ज्यादा मौते होती है, साथ ही देश - विदेश में रक्तदान हेतु कार्य करने वाली सभी संस्थाओ को सड़क सुरक्षा हेतु कार्य करने हेतु प्रोत्साहित व मार्गदर्शित किया ।

सम्मेलन में जम्मू से ले कर केरल तक के हर राज्य के प्रतिनिधियो के साथ ही ओमान, जापान, इटली, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, मालदीप, बांग्लादेश, मॉरिशस, सउदी, कतार, बहरीन आदि देशों के व NRI काउंसलिंग ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियो द्वारा भाग लिया गया व अपने अनुभव सांझा किये गए ।

विदेशो में भारतीय मरीजो को रक्त की पूर्ति कैसे हो इस विषय पर वर्ड एनआरआई कौंसिल के निदेशक राहुल वायमल जी द्वारा मार्गदर्शन दिया गया ।

अंगदान पर कार्यशाला..
अंगदान - रक्तदान व रोड सेफ्टी पर बनने वाली भारत की सबसे बडी - सबसे आसान व सबसे फ़ास्ट मोबाइल ऐप 'ब्लडीफ़ास्ट" के निर्माण में विगत 3 वर्षों से मेहनत कर रहे मुम्बई के अजीत वहाणे जी व मुंबई की हृदय और फेफडा प्रत्यारोपित कोमल के द्वारा अंगदान पर विस्तृत कार्यशाला दी गई । इस एप में जीवनरक्षा के हर विषय को शामिल किया गया है ।

मिसेज इंडिया द्वारा रक्तदान व अंगदान पर नाटक मंचन मिसेज इंडिया तुलसी सड़क दुर्घटना के समय रक्तदान व मृत्यु पश्च्यात अंगदान हेतु नाट्य मंचन किया..


       
      संपूर्ण विश्व के राजपुरोहित समाज बंधुओ को जय रघुनाथ जी री सा..जय खेतेश्वर दाता..

राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग

आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है , जो आप इस पेज पर देखना चाहते है ।
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया  09286464911

राजपुरोहित पेज का लिंक 
https://www.facebook.com/rajpurohitpage
विजित करे
Facebook Join us Page 

21.3.16

अभी BLOOD चाहिए, रघुवीर सिंह को फोन मिलाइए.... sawai

कहते हैं रक्तदान महादान होता है।इसके दान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे ही एक रक्त के महादानी रघुवीर सिंह हैं, जो आगरा ही नहीं पूरे देश के लोगों के लिए एक आशा बन चुके हैं। किसी को रक्त की आवश्यकता है,तो इनसे बेझिझक संपर्क कर सकता है। बिना किसी लोभ लालच के ये उसकी सहायता करते हैं।

2008में की शुरुआत

रघुवीर सिंह
रघुवीर सिंह का कहना है कि2008में उनके एक मित्र की मां की तबियत खराब थी।उन्हें ब्लड की सख्त जरूरत थी।काफी प्रयास के बाद भी उनके ग्रुप का रक्त नहीं मिलपा रहा था।इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लोगों से सहायता मांगी।वहां कई रक्तदानी मिले।अपने मित्र की मां के लिए ब्लड की जरूरत को तो पूरा कराया।इसके साथ ही एक सोच बना लीकि अब रक्त की कमी कोलेकर कोई परेशान नहीं होगा,किसी की जान नहीं जाएगी। इसी सोच के साथ उन्होंने जीवन रक्षक नाम से एक सोसाइटी की स्थापना की,जिसमें उनके साथ15लोग जुड़े।

दो वर्ष में आगरा मंडल में फैलाया जाल
जीवन रक्षक सोसाइटी की शुरुआत फेसबुक से हुई। किसी को भी ब्लड की जरूरत पड़ती तोइस सोसाइटी से संपर्क करता। दो वर्ष में नाम इस कदर हुआकि आगरा के साथ अलीगढ़,फिरोजाबाद,मैनपुरी,एटामें भी इस संस्था का नाम हो गया। लोगों की सहायता करने का कारवां जो कुछ लोगों से शुरू हुआ,वह हजारों में पहुंच गया।इसके बाद भी जीवन रक्षक सोसायटी के कदम थमे नहीं।जैसे-जैसे लोग जुड़ते गए,सेवा का यह संकल्प और मजबूत होता गया।

पूरे देश में कहीं भी मिल जाएगा ब्लड
आज सात वर्ष बाद जीवन रक्षक का नाम पूरे देश में फैल चुका है। पूरे देश में डेढ़ लाख लोग इस सोसाइटी से जुड़े हैं। रघुवीर सिंह बताते हैं कि पूरे देश में कहीं भी ब्लड की आवश्यकता पडे,संस्था के लोगों द्वारा वहीं पर ब्लड उपलब्ध करा दिया जाता है।

विदेशी भी जुड़े इस मुहिम में
रघुवीर सिंह का कहना है कि रक्तदान की इस मुहिम में देशवासी ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों का भी उन्हें सहयोग मिलता है। कुछ माह पहले बी पॉजीटिव रक्त की जरूरत थैलेसीमिया के बच्चों को पड़ी थी,कहीं भी रक्त की व्यवस्था नहीं हो रही थी।केन्या के तीन विदेशी मेहमानों ने अपना रक्त इन बच्चों के लिए दिया।
थैलेसीमिया के 25बच्चे लिए गोद
जीवन रक्षक सोसाइटी ने थैलेसीमिया सेग्रसित25बच्चों को गोद लिया है। इनके लिए हर माह ब्लड की व्यवस्था सोसाइटी के लोगों द्वारा ही कराई जाती है। रघुवीर सिंह ने बताया किइन बच्चों के लिए ब्लड देने के लिए दानदाता स्वयं ही आगे आ जाते हैं। इसकेसाथ हीअभी कभी ऐसा नहीं लगता कि रक्तदान कराने के लिए किसी से बहुत आग्रह किया जाए।


फेसबुक और वॉट्सऐप से होती है मदद
रघुवीर सिंह ने बताया कि हमारे पास लोगों की गुहार अभी तक तो फेसबुक के माध्यम से पहुंचा करती थी। फेसबुक पर हमारा जीवन रक्षक नाम से पेज बना हुआ है,जिस पर संस्था की पूरी डिटेल हैं।कोई भी फरियाद जब यहां आती तो उसे सोसाइटी के सदस्यों द्वारा देख लिया जाता है।इसके बाद संबंधित व्यक्ति का नाम पता जानकर उससे संपर्क करते हैं और उसके लिए रक्त की व्यवस्था कराई जाती है। इसके साथ ही जीवन रक्षक नाम से आठ वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाए गए हैं।


100जम्बो पैक की कराई व्यवस्था
सोसाइटी के शुभम चतुर्वेदी ने बताया कि हाल ही में जब डेंगू का प्रकोप बढ़ा,तो ब्लड को लेकर काफी मारामारी थी।ऐसे में आगरा में संस्था द्वारा विभिन्न पीड़ितों को100जम्बो पैक की व्यवस्था कराई।
देश भर के लोगों का भरोसा जीवन रक्षक जीवन रक्षक नामसे शुरू की गई यह मुहिम एक दिन इतना आगे बढ जाएगी,शायद इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। आज जीवन रक्षक के फेसबुक पेज पर दिल्ली,मुम्बई,निजामाबाद,भुवनेश्वर,हैदराबाद,अमृतसर,गुडगांव,कोटा,हरियाणा,पंजाब आदि जगह से ब्लड की जरूरत के लिए लोग मदद मांगते हैं।मदद करने के बाद फेसबुक पेज पर इनकी स्टोरी को भी शेयर किया जाता है।
ये हैं जीवन रक्षक टीम के प्रमुख सदस्य
रघुवीर सिंह,शुभम चतुर्वेदी,अखिल जैन,मानव कालरा,अवनीश वर्मा,अजीत शर्मा,सचिन गौड़। रघुवीर सिंह का मोबाइल नम्बर है- 9837585087   सोसाइटी के संरक्षक प्रखर समाजसेवी अशोक जैन सीए हैं।

“मानव सेवा पूजा का दूसरा नाम है” इसी गहरे उत्कीर्ण विश्वास के साथ हमने हमारे समाज के लिए कुछ करने की पहल की है। “जीवन रक्षक सोसाइटी” हमारे महत्वाकांक्षी प्रयास को समान रूप से संघ के उद्देश्यों को अमल में लाने के लिए है और “जीवन रक्षक सोसाइटी” पूरी तरह से मानव सेवाओं के लिए समर्पित है। हमारे देश में 10 करोड़ यूनिट रक्त की हर साल जरूरत है अप्रत्याशित प्रतिद्वंद्वियों के कारण। हमें हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तैयार होने की जरूरत है। “जीवन रक्षक सोसाइटी”  एक संगठन है जो स्वैच्छिक रक्त दाताओं को और जिनको रक्त की जरूरत है उनको एक आम मंच पर लाता है।  
हम उन रक्तदाताओं को तलाश रहे हैं जो रक्तदान के लिए तैयार हैं, जिससे कि जरूरतमन्द की तुरंत मदद किया जा सकें।
                
- Copy By
 http://www.patrika.com/


सुगना फाउंडेशन-मेघलासिया की अपील रक्तदान जरूर
 
हमें रक्तदान क्यों करना चाहिए?
रक्तदान करने से गर्व महसूस होता है, यह किसी की ज़िंदगी को छूने का एक सुनहरा रास्ता है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आप रक्तदान करके खुद की पहचान बनाते हैं। नियमित रक्तदान करके आप स्वस्थ और खुशहाल समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान देंगे। याद रखिए! रक्त की जरूरत किसी को भी किसी भी समय हो सकती है। जिसमें आप खुद या आपके परिजन भी हो सकते हैं। रक्तदान करके आप अन्य तरीके से भी लाभ उठाते हैं।

 

सुगना फाउंडेशन-मेघलासिया परिवार की ओर से “जीवन रक्षक सोसाइटी”  पूरी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाये 

रक्तदान है महादान... आओ करें रक्तदान.... Sugana Foundation-Meghlasiya






आज मैने भी रक्तदान किया जीवनरक्षक सोसाइटी द्वारा समर्पण ब्लड बैंक, डेल्ही गेट, आगरा में मुझे बहुत अच्छा लगा ....

आज 20 मार्च 2016 शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में न केवल आगरा अपितु उत्तर भारत के लगभग 25 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया था !

इन शिविरों के माध्यम से देश भर में अपने देश के क्रन्तिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि और पूरे देश में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने का एक प्राय किया जा रहा है और मैने भी अपने लहू से माँ भारती के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलिदी 

जिन्होंने 23 मार्च के दिन हँसते हँसते माँ भारती की आज़ादी के लिए फांसी का फंदा अपने हाथों से गले में डाला था 

सवाई सिंह राजपुरोहित 
सदस्य सुगना फाउंडेशन-मेघलासिया 
.

रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। 

अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।

देशभर में रक्तदान हेतु जीवन रक्षक , नाको, रेडक्रास जैसी कई संस्थाएँ लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है परंतु इनके प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब हम स्वयं रक्तदान करने के लिए आगे आएँगे और अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भी इस हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे। 

जो रक्तदान कर सकते हैं :

चलो दूसरों को अपने अच्छे स्वास्थ्य से लाभ पहुँचाएं ! रक्तदान करें अगर.... 

* कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 68 वर्ष के बीच हो।
* जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो। 
* जिसके रक्त में हिमोग्लोबिन का प्रतिशत 12 प्रतिशत से अधिक हो। 
*आपने तीन महीने पहले रक्तदान किया हो।
*आप स्वस्थ हैं और हाल ही में मलेरिया, टाइफाइड या किसी अन्य संक्रामक रोग से पीड़ित नहीं हैं।

वहाँ बहुत से लोग हैं, जो स्वास्थ्य और फिटनेस के इन मानकों को पूरा करते हैं!

ये नहीं करें #रक्तदान
* महावारी के दौर से गुजर रही महिला। 
* बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिला।

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (592) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1154) Rajpurohit Samaj (267) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (54) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना