जिले के नए कलक्टर बने राजपुरोहित 22 वर्ष पूर्व भी प्रतापगढ़ में एडीएम के पद पर दे चुके है अपनी सेवाए
1985 बैच के आरएएस राजपुरोहित तीन साल पहले 2015 में आईएएस के रूप में पदोन्नत हुए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशक बीकानेर के पद से यहां कलेक्टर के रूप में ट्रांसफर होकर आ रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने प्रतापगढ़ से अपनत्व का रिश्ता होने की बात कहने के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा का ढांचा सुधारने को पहली प्राथमिकता बताई। वे शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर कार्यग्रहण कर लेंगे। 58 वर्षीय राजपुरोहित जोधपुर से हैं। उनकी पहली नियुक्ति असिस्टेंट कलेक्टर पाली के रूप में हुई थी।
श्याम सिंह #पहली बार प्रतापगढ़ में बने थे #एडीएम, #कलेक्टर की पहली पारी भी यहीं से ही
श्यामसिंह राजपुरोहित की एडीएम के रूप में पहली नियुक्ति 22 साल पहले वर्ष 1996 में चित्तौड़गढ़ जिले में प्रतापगढ़ से ही हुई थी। तब प्रतापगढ़ भी उपखंड ही था। वर्ष 1999 तक वे यहां पर एडीएम रहे। कलेक्टर के रूप में पहली नियुक्ति भी प्रतापगढ़ में ही होना एक संयोग ही कहा जा सकता है। 22 साल में स्थितियां काफी बदल चुकी हैं। प्रतापगढ़ भी वर्ष 2008 में चित्तौड़गढ़ से अलग होकर जिला बन चुका है।
शैक्षिक उन्नति रहेगी प्राथमिकता : राजपुरोहित
दैनिक भास्कर से हुई बातचीत में नए कलेक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वे शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर कार्यग्रहण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ से पुराना नाता होने के चलते यहां के लोगों से अपनत्व का रिश्ता है। यहां के लोगों को अहसास होगा कि ये हमारे अपने कलेक्टर हैं। मैं शिक्षा के क्षेत्र से आया हूं, इसलिए प्रतापगढ़ की शैक्षिक उन्नति पहली प्राथमिकता रहेगी। आदिवासियों के कल्याण के लिए काम करते हुए उनके जीवन को सुखद और आरामदायक बनाने का प्रयास करूंगा। विकास योजनाओं को दो से तीन गुना गति से पूरा करने का प्रयास करेंगे। राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर सफल बनवाएंगे।
News by दैनिक भास्कर
राजपुरोहित समाज के लिए खुशी की खबर एक साथ दो राजपुरोहित 2 जिलों की कमान संभाल रहे हैं। पूर्व में प्रकाश जी राजपुरोहित को जोधपुर जिला कलेक्टर नियुक्त किया जा चुके है।... 🙏🙏🙏🙏
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911