राष्ट्रभाषा हिंदी का हुआ गुणगान
स्थानीय रयान कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री हेमपुष्प ने बताया कि इस कार्यक्रम में कविता पाठ प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका श्री सुभाष चंद्र एवं श्री मेनपाल ने निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठन से हुई। जिसमें तीस विद्यार्थियों ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व एवं घटती महत्ता पर कविताओं का वाचन किया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रभाषा हिंदी पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि कविता वाचन प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा ननकानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बीए द्वितीय वर्ष के योगेश चरण दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बीए द्वितीय वर्ष से कमलजीत कौर दूसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित,उप प्राचार्य श्री अनिल शर्मा संयोजक हेमपुष्प ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रभाषा हिंदी का महत्व गिरता जा रहा है। इसका स्थान विदेशी भाषा एवं स्थानीय भाषाओं ने ले लिया है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि विद्यार्थी हिंदी भाषा को लिखने एवं पढ़ने में अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे हैं। अंग्रेजी भाषा एवं स्थानीय भाषाओं का प्रचलन इतना बढ़ गया है कि हम अपने कार्यक्षेत्र पर भी हिंदी भाषा का प्रयोग करने से परहेज करते हैं। अगर यह क्रम इसी प्रकार चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब भावी पीढ़ी इस भाषा से लगभग वंचित हो जाएगी। कार्यक्रम में श्री राजाराम,राजेंद्र कुमार,सुमीना यादव आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911