पाली सिटी, नागौर के नारवा गांव के रहने वाले सामंत सिंह राजपुरोहित के पुत्र डॉ. नरेन्द्र सिंह की शादी पाली जिले में चाचोड़ी गांव के रमेश सिंह राजपुरोहित की बेटी डॉ. रवीना कवर के साथ हुई. शादी की परंपरा के दौरान लड़की वालों ने 51 लाख रुपए का बैंक चैक वर पक्ष को टिका के तौर पर दिया।
लेकिन दूल्हे के पिता मन नहीं डोला. सामंत सिंह राजपुरोहित ने इस भारी भरकम रकम को सम्मान सहित लड़की के परिवार को वापस लौटा दिया।
बताते हैं कि सामंत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि ये रुपए ओर चेक उन्हें नहीं चाहिए। हमें सिर्फ लक्ष्मी की तरह बेटी चाहिए। यह कहकर बतौर दहेज मिल रहे 51 लाख रुपए का चेक वापस सुपरत कर दिया लोगों ने रिवाजों की दुहाई दी तो उन्होंने महज 101 रुपए शगुन के तौर पर रख लिए।
और समाज में इस प्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया. सामंत सिंग राजपुरोहित द्वारा उठाए गए इस कदम को वंहा मौजूद हर शक्स ने सराहा और इस समाजिक बुराई को समाप्त करने का प्रण भी लिया।
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911