आगरा: सुगना फाउंडेशन भारत और हैम्स इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15वें दिव्य योग प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को भव्य समापन हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में योग और प्राणायाम के महत्व को फैलाना था, और अब प्रशिक्षित प्रतिभागी इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
योगगुरु डॉ. मदन प्रताप सिंह और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक सवाई सिंह राजपुरोहित ने प्रतिभागियों को योग अभ्यास की बारीकियों, प्रशिक्षण की कठिनाइयों और विशेष सुझावों से अवगत कराया। उन्होंने सफल योग विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे भावी जिज्ञासुओं को योगशाला में प्रवेश दिलाकर उनके लिए योग का मार्ग प्रशस्त करें और हैम्स इंस्टीट्यूट की वैज्ञानिक विधि से योग, प्राणायाम व ध्यान प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य सेवा कार्यों में सहयोग करें।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल (तिरुपति) ने योग को आज की आवश्यकता बताया और बांसुरी वाद्य यंत्र के माध्यम से विशेष ध्यान सत्र भी संपन्न कराया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, क्षेत्रीय पार्षद निरंजन सिंह कैंन ने योग प्रशिक्षक विद्यार्थियों को योगाभ्यास के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता टुडे न्यूज़ ट्रैक के प्रबंधक चतुर्भुज तिवारी जी ने की, जिन्होंने योग के अपने अनुभवों को साझा किया। सभी सफल विद्यार्थियों को योग टीचर ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
योग गुरु डॉ. राजपुरोहित ने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि संस्थान के कई छात्रों ने इस प्रशिक्षण से अपने मोटापे को 5 से 22 किलोग्राम तक कम किया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि दैनिक जागरण द्वारा आगरा में 30 लाख लोगों में से चुने गए लगभग 10 लोगों में से पहले दो विजेता, डॉ. विशाल सक्सेना और दुर्गेश कुमार सहित मुख्य पांच लोग, इसी 15 दिवसीय योग अभ्यास के विद्यार्थी रहे, जिन्होंने वैज्ञानिक ढंग से योग अभ्यास सीखकर अपना वजन कम किया। इन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव और दैनिक जागरण अखबार के अलीगढ़ प्रमुख ने मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में सुगना फाउंडेशन भारत के सदस्य श्री दुर्गेश कुमार ने योग अभ्यास पर अपने विचार प्रस्तुत किए और धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में अल्पाहार की व्यवस्था आर डी शोकवाल जी द्वारा की गई। शिविर में भाग लेने वाले विनोद कुमार और श्रीमती मंजू शर्मा ने भी योग द्वारा अपनी बीमारियों को ठीक करने में इस प्रशिक्षण शिविर के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस समापन कार्यक्रम में सुगना फाउंडेशन के संरक्षक ठा. बिरमसिंह राजपुरोहित, मोहन शर्मा, श्रीमती अनुपमा चतुर्वेदी, रामप्रकाश आर्य, एस. पी. सिंह राजपुरोहित, श्रीमती रेखा राजपुरोहित सहित कई प्रतिभागी उपस्थित रहे।
इस शिविर का आयोजन सुगना फाउंडेशन भारत और डॉ. राजपुरोहित आयुष चिकित्सालय एवं हेम्स अनुसंधान संस्थान, आगरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
सुगना फाउंडेशन भारत देशभर के प्रमुख शहरों और पार्कों में योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है, या उनके यूट्यूब चैनल SUGANATV पर सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक योग विज्ञान और चिकित्सा विषय पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ा जा सकता है।
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911