न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Sugana Foundation. Show all posts
Showing posts with label Sugana Foundation. Show all posts

3.4.26

राजपुरोहित ने शादी के 12 वर्षों बाद भी अपने लक्ष्य पर रही अडिग, सफलता को किया हासिल, नारी शक्ति के लिए बनी आदर्श प्रेरणा,

शादी के 12 वर्षों बाद भी अपने लक्ष्य पर रही अडिग, सफलता को किया हासिल, नारी शक्ति के लिए बनी आदर्श प्रेरणा, जी हां हम बात कर रहे हैं संतोष कंवर राजपुरोहित की।

संतोषकुंवर (बी.ए. बीएड) सुपुत्री श्री सवाईसिंह राजपुरोहित सोनाणा हाल भायंदर, धर्मपत्नी श्री चंदनसिंह सुपुत्र मोहब्बतसिंहजी गुंदेचा मादा हाल रोहा (महाराष्ट्र) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित TEACHER ELIGIBILITY TEST(CTET) अच्छे नंबरो से उत्तीर्ण कर अपने गाँव, ससुराल एवं समाज का नाम रोशन किया !

सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ साथ पारिवारिक उत्तरदायित्वों को निर्वहन करते हुए, साथ ही अपने दोनों बच्चों के लालन पालन करते हुए, निरन्तर पढ़ाई करते रहे और सफलता का यह मुकाम अपने नाम किया, ओर नारी शक्ति के लिए एक आदर्श प्रेरणा बनी, आप पर परिवार ओर समाज को गर्व है। 

सतोषकंवर को खूब खूब बधाई, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं ...टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

10.1.26

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से श्री शिवलाल जयसिंह पुरोहित को सम्मानित

श्री शिवलाल राजपुरोहित, पद वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल गांव मादा हाल जोधपुर को माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वर्ष 2025 का अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 09 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान करने पर हार्दिक शुभकामनायें । आपने अपनी इस उपलब्धी से राजपुरोहित समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशमान किया है इस के लिए समाज आप का अत्यंत आभारी रहेगा।


श्री शिवलाल जयसिंह पुरोहित (सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर पश्चिम रेलवे) को यह सम्मान इस उपलब्धि के लिए दिया गया
श्री शिवलाल जयसिंह पुरोहित को फिएट बोगियों में मेटल बंप स्टॉप्स के लिए अनुमोदित मरम्मत और संशोधन प्रक्रियाओं को विकसित करने में उत्कृष्ट तकनीकी नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। इनकी पहल से टूटे हुए घटकों की मरम्मत और एसी फिएट बोगियों को गैर-एसी कोच के लिए अनुकूल बनाना संभव हुआ। इन योगदानों से परिसंपत्ति उपयोगिता में सुधार हुआ और कुल मिलाकर ₹54 लाख की वित्तीय बचत हुई, जो रेलवे इंजीनियरी और लागत दक्षता में उत्कृष्टता को दर्शाती है।

टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इण्डिया की ओर से श्री शिवलाल जय सिंह राजपुरोहित को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आप आगे भी ऐसी उपलब्धियां हासिल करें ऐसी मंगल कामनाएं

28.12.25

पायल राजपुरोहित का एनसीसी आरडीसी में चयन, क्षेत्र का नाम रोशन

 बागरा क्षेत्र की बेटी पायल

राजपुरोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पायल राजपुरोहित का चयन एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) के लिए हुआ है, जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बगसिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि पायल राजपुरोहित, अर्जुनसिंह राजपुरोहित की पुत्री हैं तथा मूल रूप से बड़ावास की निवासी हैं, जो वर्तमान में हैदराबाद में रहकर अध्ययनरत हैं। उनका चयन कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। एनसीसी आरडीसी में देशभर से चुनिंदा श्रेष्ठ कैडेट्स को शामिल होने का अवसर मिलता है। इस शिविर में सहभागिता कर पायल गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

पायल की इस सफलता से परिवार, समाजजनों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि समूचे राजपुरोहित समाज और बागरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

जालौर जिले की होनहार बेटी पायल राजपुरोहित, सुपुत्री अर्जुनजी बागरा, के आज एनसीसी (NCC) आरडीसी – दिल्ली के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हम कामना करते हैं कि पायल आगे भी इसी तरह जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहें और युवाओं के लिए प्रेरणा बनें.. सुगना फाउंडेशन व राजपुरोहित समाज इण्डिया 

22.11.25

पाली कांग्रेस की कमान अब शिशुपाल सिंह राजपुरोहित के हाथ, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

​ बड़ी खबर: पाली कांग्रेस
​शिशुपाल सिंह राजपुरोहित (निंबाड़ा) बने पाली जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष!
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में एक बड़ा निर्णय लेते हुए वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता श्री शिशुपाल सिंह राजपुरोहित निम्बाड़ा को पाली जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इस घोषणा के साथ ही पाली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर। आप श्री पूर्व में पाली जिला युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं श्री राजपुरोहित को 'छत्तीस कौम का लाडला' और जमीनी नेता माना जाता है। उनकी छवि एक ऐसे नेता की है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं उनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी।

 श्री राजपुरोहित के अध्यक्ष बनने पर जिले में संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिलेगा। उनके अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं संदेशों का तांता लगा हुआ है।

कांग्रेस के लोकप्रिय नेता, हमारे परम आत्मीय स्नेही, छत्तिस कौम के लाडले, श्री शिशुपालसिंह जी राजपुरोहित निम्बाडा को पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं .... टीम सुगना फाऊंडेशन भारत और राजपुरोहित समाज इंडिया

कांग्रेस ने घोषित किए 45 जिलों के जिलाध्यक्ष: गहलोत,पायलट और डोटासरा समर्थकों को मिली जगह । नीचे दी गई लिस्ट में देखें किसको कौन से जिले का अध्यक्ष बनाया गया।




16.11.25

सीआई रवींद्रपाल सिंह को राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लगने पर सुगना फाउंडेशन ने दी बधाई

जोधपुर आयुक्तालय के तेजतर्रार व कर्तव्यनिष्ठ सर्किल इंस्पेक्टर (CI) रवींद्रपाल सिंह राजपुरोहित (बावड़ी) को राजीव गांधी नगर पुलिस थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

​  रवींद्रपाल सिंह राजपुरोहित की कार्यशैली हमेशा सराहनीय रही है और उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


सीआई रवींद्रपालसिंह राजपुरोहित बावड़ी को थानाधिकारी राजीव गांधी नगर - जोधपुर आयुक्तालय लगने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ... सुगना फाउंडेशन व राजपुरोहित समाज


14.11.25

श्रीमती गरिमा राजपुरोहित को राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया

राजस्थान ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए श्रीमती गरिमा राजपुरोहित को महासभा के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

​श्रीमती राजपुरोहित गुड़ा नाल सिवाना की निवासी को महासभा के अध्यक्ष श्री केशरी चंद शर्मा द्वारा किया गया। यह घोषणा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के मुख्यालय, जयपुर शहर से की गई।
​यह नियुक्ति संगठन में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

​ श्री केशरी चंद शर्मा, अध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने श्रीमती गरिमा राजपुरोहित को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ समाज सेवा और संगठन के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

4.11.25

सीए फाउंडेशन प्रथम प्रयास में सफलता: निहारिका राजपुरोहित को हार्दिक बधाई

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि राजपुरोहित और उनके संपूर्ण परिवार के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।

निहारिका राजपुरोहित सुपोत्री श्रीमान गणपत सिंह जी, सुपुत्री श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी भैंसेर कोटवाली एवं सुदोयती श्रीमान नाहर सिंह जी अराबा ने CA Foundation प्रथम प्रयास में सफल होने पर बिटिया रानी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ ... टीम सुगना फाउंडेशन व राजपुरोहित समाज इंडिया


1.11.25

कांस्टेबल रमेश पुरोहित को महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

महानिदेशक पुलिस मेडल से सम्मानित

         साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, करोड़ों की साइबर ठगी के अज्ञात अपराधियों का सुराग लगाकर हाईटेक साइबर गैंग का खुलासा करने ,उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाने तथा पीड़ित व्यक्ति को राहत पहुंचाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने से महानिदेशक पुलिस मेडल के लिए चयन किया गया। 
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को रेंज मुख्यालय जोधपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर सिरोही जिले से श्री रमेश पुरोहित कांस्टेबल जिला साइबर सेल सिरोही को महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर श्री राजेश कुमार आईपीएस द्वारा महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

​💻 सम्मान का कारण
​उन्हें यह सम्मान निम्नलिखित उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया:
○ ​साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना।
​○ करोड़ों की साइबर ठगी के अज्ञात अपराधियों का सुराग लगाना।
​○ हाईटेक साइबर गैंग का खुलासा करना और उनकी गिरफ्तारी  सुनिश्चित करवाना।
​○ पीड़ित व्यक्ति को राहत पहुंचाना।

​श्री रमेश पुरोहित जी, 
​आपकी यह उपलब्धि मेहनत, ईमानदारी और उच्च समर्पण का प्रमाण है। हम कामना करते हैं कि आप इसी उत्साह और निष्ठा के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करते रहें। ​भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ.. सुगना फाउंडेशन भारत व राजपुरोहित समाज इण्डिया 

31.10.25

जोधपुर की शान बढ़ी: मधु राजपुरोहित को पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति

जोधपुर जिले के तींवरी क्षेत्र के घेवड़ा गांव की बेटी और समाज की गौरव, प्रथम महिला पुलिस अधिकारी बहन मधु राजपुरोहित घेवड़ा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
​अपनी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के कारण, मधु राजपुरोहित को पुलिस उप निरीक्षक (Sub Inspector - SI) के पद से पदोन्नत कर अब पुलिस निरीक्षक (Inspector) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

​उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे राजपुरोहित समाज और घेवड़ा गांव में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों और सुगना फाउंडेशन भारत व राजपुरोहित समाज इंडिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। 
अध्यक्षा श्रीमती संतोष राजपुरोहित ने कहा यह पदोन्नति न केवल उनके समर्पण को दर्शाती है, बल्कि यह क्षेत्र की अन्य महिलाओं और युवतियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। हम उनके उज्जवल भविष्य और शानदार करियर के लिए कामना करते हैं।


20.9.25

NEET-UG की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली पायल राजपुरोहित को बधाई

NEET-UG की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली पायल राजपुरोहित को 'सुगाना फाउंडेशन भारत' राजपुरोहित समाज इण्डिया की तरफ से बहुत-बहुत बधाई!

​पायल राजपुरोहित ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का नाम रोशन किया है। यह सफलता उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से हासिल की है। उनके पिता महिपाल सिंह जी और दादा मोहन सिंह जी राजपुरोहित ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया है।

पायल को उनकी इस कामयाबी पर ढेरों शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि वे आगे चलकर एक सफल डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेंगी। 

News sponsor By Rajpurohit health care system Agra
9837005816 

8.7.25

मादा गाव में Arawali self study point आधुनिक लाइब्रेरी का भव्यतम शुभारंभ

               सुखद पहल आज गांव- मादा , जिला पाली
 श्री आत्मानंद जी शिक्षा सारथी ग्रुप मादा के तत्वाधान में राजपुरोहित समाज मादा गाव में Arawali self study point आधुनिक लाइब्रेरी का भव्यतम शुभारंभ भामाशाह श्रीमान लाल सिंह जी सुपुत्र श्री स्व. प्रेम सिंह राजपुरोहित गांव मादा के सहयोग से हुआ जिन्होंने संपूर्ण लाइब्रेरी निर्माण का खर्च वहन किया। जिसकी लागत 5 लाख बनकर तैयार हुआ।
  ✍🏼 इसमें निम्नलिखित सुविधाएं स्टूडेंट को मिलेगी ।
AC वातानुकूलित हॉल 
Wi - Fi सुविधा 
CCTV कैमरा   
Compition बुक

विशेष - गांव के सरकारी सेवा में चयनित युवाओं द्वारा साप्ताहिक कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम 

 लाइब्रेरी हॉल के लिए विशेष धन्यवाद श्री मंगलेश्वर महादेव पेढ़ी मादा

भामाशाह परिवार को टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया की ओर से बहुत-बहुत साधुवाद विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सुनहरा कदम है आपके द्वारा बनाया गया यह आधुनिक लाइब्रेरी। 

इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो आप राजपुरोहित समाज इण्डिया यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।




     

विपुल सिंह राजपुरोहित का IIMC DELHI में चयन

 ग्राम डंडाली निवासी राजपुरोहित समाज का गौरव विपुल सिंह पुत्र श्रीं हड़वन्तसिंह जी राजपुरोहित को देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC DELHI (सूचना एवं प्रसरण मंत्रालय) में चयन होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 

   यह हमारे राजपुरोहित समाज के लिये गौरव की घड़ी हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं की विपुल उत्तरोतर उन्नति करें और परिवार व समाज और देश का नाम दुनिया उज्जवल करें . टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

30.6.25

अपनी जान पहचान बनाये रखो हां पैसा तो कमाना ही है

 यह सच है कि आजकल के समय में बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढना और उनकी शादी तय करना माता-पिता के लिए एक बहुत ही मुश्किल काम हो गया है। इसके कई कारण हैं, जो सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्तर पर बदल रहे हैं। उसमें एक प्रमुख कारण है हम एक दूसरे के प्रति जान पहचान और मेल मिलाप का काम होना। 

राजपुरोहित समाज बंधुओं से मेरा विशेष अनुरोध है कि समाज बंधुओं में अपनी जान पहचान बनाये रखो हां पैसा तो कमाना ही है यह नहीं कि नहीं कमाना लेकिन आपको मालूम होगा कि हम बच्चों को स्कूल में क्यों भेजते हैं तो अधीकाश समाज बंधुओ का एक ही उत्तर होगा पढ़ने के लिए लेकिन आप सबको पता है न कि स्कूलों में पढाई के साथ साथ कला शिक्षा, खेलकूद प्रतियोगिता, कुश्ती, फुटबॉल व बालीबाल जैसे अन्य खेल भी सिखाये जाते हैं केवल पढाई नहीं क्योंकि खेल कूद, का भी मनुष्य जीवन में होना बहुत जरूरी है तो ठीक उसी प्रकार मेरे कहने का मतलब यह है कि हम लोग पैसा कमाने जाते हैं केवल पैसा पैसा करते हैं कौन हमारे रिश्तेदार है कौन काका,कौन अंकल, कौन बड़ा बाप यह सब भूल जाते हैं यह उसी का ही परिणाम है। 

आजकल के समय में बच्चों के रिश्ता करना बहुत मुश्किल काम हो गया है आप इसे हल्के में ना ले यह समस्या हमारी सोशल मीडिया के द्वारा ही हल होगी क्योंकि सभी के पास समय का अभाव है। आज हमारे पास सोशल मीडिया के बहुत सारे ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध हैं जहां हम एक दूसरे से जान पहचान को बढ़ा सकते हैं। 

योगाचार्य सवाई सिंह राजपुरोहित टीम सुगना फाऊंडेशन

गणपत सिंह राजपुरोहित बने राजपुरोहित छात्रावास, फलोदी के निर्विरोध अध्यक्ष

फलोदी स्थित राजपुरोहित छात्रावास के नए अध्यक्ष के रूप में गणपत सिंह राजपुरोहित को निर्विरोध चुना गया है। इस चुनाव में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से गणपत सिंह राजपुरोहित को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
यह चुनाव प्रक्रिया छात्रावास समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पूरी हुई, जिसमें सभी ने गणपत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उनकी नियुक्ति से छात्रावास के विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नए प्रयास होने की उम्मीद है।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष गणपत सिंह राजपुरोहित ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे छात्रावास के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं प्रदान करना होगी।

इस अवसर पर छात्रावास समिति के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

गणपत सिंह राजपुरोहित कनोड़िया पुरोहितान को राजपुरोहित छात्रावास जिला फलोदी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई टीम सपना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया



28.6.25

कृष सिंह राजपुरोहित भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर बने

 भवानी सिंह राजपुरोहित के सुपुत्र कृष सिंह का चयन भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर हुआ है। उन्होंने इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया में प्रथम श्रेणी (क्लास 1) रैंक हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
कृष सिंह का यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कठोर चयन परीक्षाओं तथा साक्षात्कार में उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले कई युवाओं के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर बनने तक का उनका सफर एक प्रेरणा है।
लेफ्टिनेंट कमांडर का पद भारतीय नौसेना में एक महत्वपूर्ण पद है, जिसके लिए मजबूत नेतृत्व कौशल, तकनीकी ज्ञान और उच्च स्तर की जिम्मेदारी की आवश्यकता होती है। कृष सिंह अब राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निभाएंगे। 

उनके परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर अपार खुशी और गर्व व्यक्त किया। उनके पिता भवानी सिंह राजपुरोहित ने कहा, "हमें कृष की लगन और प्रतिबद्धता पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। देश की सेवा करना हमेशा से उसका सपना था।"

यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा और क्षमता को दर्शाती है। समाज ने कृष सिंह को भारतीय नौसेना में उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय नौसेना( इंडियन नेवी) मे लेफ्टिनेंट कमांड ऑफिसर पद क्रिष सिंह राजपुरोहित पुराड़ा का चयन क्लास 1 रेंक पर होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

15.2.25

गुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज के देवलोक के समाचार अति दुःखद हैं

निःशब्द अत्यन्त दुःखद खबर.. राजपुरोहित समाज की जागति जोत श्री श्री 1008 दयालु संत गुरुदेव श्री बालकदासजी महाराज उन्दरा फाटा आश्रम के देवलोक के समाचार अति दुःखद हैं 

सरल, सहज,विनम्र स्वभाव और सादगी के प्रतिक पुज्य संत शिरोमणी की पार्थिक देह को दंडवत प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि गुरुदेव ब्रह्म समाज को रोशनी देने वाले साक्षात ज्योति थे आज सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज को आपके ब्रह्मा लोक चले जाने पर गहरा सदमा पहुंचा हैं दाता श्री खेतेश्वर भगवान आपके प्राण वायु से संसार का कल्याण करें आपके चरणों को कोटि कोटि नमनः सुगना फाउंडेशन परिवार व राजपुरोहित समाज इण्डिया 

20.12.24

सुगना फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन हु

सुगना फाउंडेशन द्वारा आगरा के कबीर आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर में सैकड़ो लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों के निदान और उपचार किए। इनमें कमर दर्द ,घुटनों में दर्द, गर्दन और पीठ दर्द सहित जोड़ों के दर्द, आंखों के रोग, दांतों के रोग आदि शामिल थे। शिविर में आए लोगों को विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

सुगना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री एसपी सिंह राजपुरोहित ने कहा कि, "हमारा उद्देश्य दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह शिविर इसी दिशा में एक कदम है। यहां पर प्राकृतिक चिकित्सा और योग के माध्यम से घर बैठे कैसे स्वस्थ रह सकते हैं मरीज को बताया गया।

कबीर आश्रम के अध्यक्ष श्री राम जी साहेब ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, "यह शिविर हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है।"
शिविर में आए लोगों ने फाउंडेशन और आश्रम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से गरीब और वंचित लोगों को बहुत लाभ होता है।

श्री कबीर मठ के अध्यक्ष श्री राम जी साहेब और उपाध्यक्ष श्री प्रशील साहेब द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्राकृतिक चिकित्सा और फिजियोथैरेपी डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित, डॉ भगवती प्रसाद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल सक्सेना, नेत्र विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार सक्सेना एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक श्री लोकेंद्र शर्मा और श्री सवाई (शौर्य प्रताप) सिंह राजपुरोहित को माला पहनकर और शोल उड़ा कर सम्मानित किया गया।
शिविर के कुछ फोटोग्राफ आपके साथ साझा किया जा रहे हैं






जुनियर अकाउंटेंट भर्ती में चयनित राजपुरोहित समाज बंधु

जुनियर अकाउंटेंट भर्ती में चयनित राजपुरोहित समाज बंधु बहुत-बहुत बधाई टीम सुगना फाउंडेशन की ओर से चयनित समाज बंधुओ के नाम इस प्रकार है।
 
1. श्री जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री राधेश्याम सिंह जी खीचन
2. श्री छैल सिंह बावतरा
3. श्री नींब सिंह इटवाया
4. श्री प्रियेश सिंह मादड़ी
5. श्री करण सिंह साकरणा
6. श्री प्रमोद सिंह खेड़ापा
7. श्री गुलाब सिंह चांदेसरा
8. श्री महेन्द्र कुमार दाता (सांचौर)
9. श्री प्रमोद सिंह धुरासनी
10. श्री रमेश कुमार कोड़ी
11. श्री महेंद्र सिंह जसोल
12. श्री सोहन सिंह धोरीमन्ना
13. श्री कैलाश सिंह जेठतरी
14. श्री महेन्द्र सिंह थलवाड़
15. श्री नरेन्द्र सिंह साकरना
16. श्री हितेश सिंह सिरोही
17. श्री सुरेश सिंह बैरठ
18. श्री करणी सिंह आऊवा
19. श्री भेरू सिंह भोपालगढ़ 
20 . मनीषा जी भटनोखा
सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं

8.12.24

सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष एस पी सिंह सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

टीम सुगना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष और समाज सेवी और आदरणीय भाई साहब श्री एसपी सिंह (उम्मेदसिंह) जी उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आप निरंतर इसी तरह सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं और जनहित के कार्य करते रहें।

परम पूज्य श्री खेतेश्वर महाराज की कृपा, सदगुरुदेव श्री श्री तुलछारामजी महाराज का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे।
जन्म दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ । ✨✨
आपका जीवन सदेव खुशियों से भरा रहे, श्री गुरु महाराज जी के चरणों में प्रार्थना करते हैं।✨
 
जन्म दिवस के इस अवसर पर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधामतीर्थ, आसोतरा से गुरुदेव जी आपसे गूगल मीटिंग के माध्यम से जुड़ सकते हैं। मीटिंग का लिंक श्री गुरुदेव जी की उपलब्धता के अनुसार भेजा जाएगा।

18.11.24

प्रियंका राजपुरोहित का सेपक टकरा खेल में हुआ चयन

चौहटन (बाड़मेर) ग्राम पंचायत मिठे का तला की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इब्रे का तला की छात्रा प्रियंका राजपुरोहित सुपुत्री श्री वीर सिंह राजपुरोहित का सेपक टकरा खेल में राष्ट्रीय स्तर के लिए अंतिम रूप से चयन हुआ है। 
बाड़मेर जिले की प्रथम बालिका जो राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में खेलेगी जो पुरे जिले के लिए गर्व का विषय है कि बच्ची 23 नवंबर 2024 को कोहिमा नागालैंड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। 

हमारे समाज का गौरव इब्रे का तला ग्राम की छात्रा प्रियंका राजपुरोहित सुपुत्री श्री वीर सिंह राजपुरोहित का सेपक टकरा खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर बहुत बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं.... टीम सुुगना फाउंडेशन 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (40) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (181) Gajendra Singh (5) Garima Singh (9) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (23) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (46) MLA Rajpurohit (31) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (213) PM Narendra Modi (23) Pahal (68) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (620) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1174) Rajpurohit Samaj (278) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (10) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (29) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (135) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (65) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (103) Yogendra Singh (7) YouTube (70) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (84) pathmeda (11) sawai singh (131) video (16) virus post (17) website (37) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (62) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (45) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (52) जीवन परिचय (24) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (56) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (261) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (99) शेयर/बँटना (307) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (13) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (199) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (100) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (28) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (370) सूचना (315) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (49) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना