न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Rajpurohit Samaj India. Show all posts
Showing posts with label Rajpurohit Samaj India. Show all posts

27.10.26

एक व्यक्ति का त्याग, पूरे समाज के लिए प्रेरणा एडवोकेट राजपुरोहित

 एक व्यक्ति का त्याग, पूरे समाज के लिए प्रेरणा 

आदरणीय एडवोकेट घीसू सिंह राजपुरोहित रूपावास (पूर्व सरपंच रूपावास) से समाज को सीख लेनी चाहिए।

हाल ही में आदरणीय एडवोकेट घीसू सिंह राजपुरोहित जी से मुलाकात कर गांव और समाज के प्रति उनके विचारों को जानने का अवसर मिला। उनसे बातचीत के दौरान उनकी भावनाओं, दूरदर्शिता और गांव की एकता के प्रति समर्पण को देखकर मन में एक ही विचार आया कि यदि राजपुरोहित समाज का प्रत्येक बंधु इसी सोच के साथ आगे बढ़े, तो हमारा समाज और हमारे गांव निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

 पिछली हार से मिली सीख, इस बार एकता से मिली जीत!

आदरणीय घीसू सिंह जी ने बताया कि पिछली बार पंचायत चुनाव में सामान्य सीट होने के बावजूद समाज के कई बंधु चुनाव मैदान में उतरे थे। इसका परिणाम यह हुआ कि अन्य समाज के ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद समाज के सभी भाई मंदिर में एकत्रित हुए और इस बात पर आत्ममंथन किया कि यदि हम एकजुट रहते, तो परिणाम कुछ और हो सकता था। उस समय सभी ने भविष्य में एकता बनाए रखने का विश्वास दिलाया था।

लेकिन लगभग सात वर्ष बाद जब पुनः सामान्य सीट पर चुनाव लड़ने का अवसर आया, तब समाज के कुछ बंधु एकता की बात करने के बावजूद अलग-अलग दावेदारी करने लगे। यह देखकर घीसू सिंह जी को गहरा दुख हुआ। उनके मन में एक ही चिंता थी कि कहीं पिछली बार जैसे हालात फिर से न बन जाएं और समाज को दोबारा पछताना न पड़े।

 स्वयं की दावेदारी छोड़कर गांवहित को प्राथमिकता दी!

घीसू सिंह जी स्वयं सरपंच पद के लिए दावेदारी कर चुके थे। उनके पास चुनाव लड़ने का पूरा अवसर था, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर गांव और समाज के भविष्य के बारे में सोचा।

उन्होंने अपने परिवार के बच्चों से भी विचार-विमर्श किया और अंततः गांव की एकता एवं व्यापक हित को प्राथमिकता देते हुए अपनी दावेदारी से पीछे हटने तथा समाज के योग्य बंधु का समर्थन करने का निर्णय लिया।

इसके बाद उन्होंने अपने परिवार, समर्थकों और 36 कौम के साथियों को साथ लेकर सरपंच उम्मीदवार आदरणीय बाबू सिंह जी राजपुरोहित का समर्थन किया।

यह केवल चुनाव से पीछे हटने का निर्णय नहीं था, बल्कि समाज की एकता, गांव के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्राथमिकता देने का उदाहरण था।

 समझाने का प्रयास किया, गांव की मर्यादा के लिए संघर्ष किया!

घीसू सिंह जी ने बताया कि गांव में अन्य दावेदारों को भी समझाने का भरपूर प्रयास किया गया। उनसे निवेदन किया गया कि व्यक्तिगत दावेदारी से ऊपर उठकर गांव के व्यापक हित और सामाजिक एकता के बारे में विचार करें, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी समर्थक टीम के साथ 36 कौम के लोगों से संपर्क किया, सभी समाजों के भाइयों से सहयोग का निवेदन किया और गांव की एकता एवं सम्मान के लिए पूरी मेहनत की।

अंततः बाबू सिंह जी राजपुरोहित की जीत हुई। घीसू सिंह जी ने इस जीत को किसी एक व्यक्ति या समाज की जीत नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीत मानते हुए इसे ग्रामवासियों को समर्पित किया।

उनका मानना है कि इस बार भी अन्य समाज के उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती थी। ऐसे में चारभुजा नाथ जी की कृपा, गांववासियों के पुण्य और एकजुट प्रयासों से यह सफलता मिली।

 दूसरे चरण के चुनावों में समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश!

आदरणीय घीसू सिंह जी ने एक और महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ऐसे कई गांवों में, जहां राजपुरोहित समाज की संख्या अच्छी होने के बावजूद एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे, वहां दूसरे समाज के उम्मीदवारों को जीतने का अवसर मिला।

इसी अनुभव के आधार पर उनका दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए सभी समाजबंधुओं से विनम्र निवेदन है कि जहां राजपुरोहित समाज की स्थिति मजबूत हो और दो या दो से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हों, वहां समय रहते आपसी बातचीत, समझदारी और सहमति से गांव एवं समाज के हित में निर्णय लिया जाए।

यदि आवश्यकता पड़े, तो किसी एक बंधु को समाज और गांव की एकता के लिए अपनी दावेदारी छोड़ने का साहस दिखाना चाहिए। यह निर्णय किसी की हार नहीं, बल्कि सामूहिक भविष्य की जीत बन सकता है।

समाज के प्रत्येक बंधु के लिए एक संदेश!

राजनीति में दावेदारी करना गलत नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने का अधिकार है, लेकिन जब व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और सामूहिक हित के बीच चुनाव करने का समय आए, तब समाज के हित को समझना ही सच्ची दूरदर्शिता है।

समाज की ताकत केवल हमारी संख्या में नहीं, बल्कि हमारी एकता, आपसी विश्वास और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता में है।

आदरणीय एडवोकेट घीसू सिंह राजपुरोहित जी ने अपने निर्णय से यह संदेश दिया है कि सच्चा नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने में नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर पद की दावेदारी छोड़कर समाज और गांव को मजबूत बनाने में भी है।

आइए, हम सभी उनके इस निर्णय से प्रेरणा लें। आपसी मतभेद भुलाकर समाज की प्रतिष्ठा, गांव के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों।

याद रखिए—जब समाज एकजुट होता है, तो उसकी आवाज मजबूत होती है; जब समाज बंटता है, तो उसका अवसर दूसरों के हाथों में चला जाता है।

एकता ही हमारी पहचान है। समाज का सम्मान ही हमारा स्वाभिमान है। गांव का विकास ही हमारा संकल्प है। 

जय राजपुरोहित समाज! जय चारभुजा नाथ री! जय रघुनाथ जी री सा! 

23.10.26

डिम्पल राजपुरोहित का Assistant प्रोफेसर के रूप में सिलेक्शन

 राजपुरोहित समाज की बेटी का गौरव!

आसोतरा निवासी श्री चेतनसिंह राजपुरोहित जी की सुपुत्री डिम्पल राजपुरोहित जी को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाड़मेर में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के रूप में चयन हुआ।

आपकी सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर आपको निरंतर उन्नति प्रदान करें। 

बेटी की सफलता, समाज का सम्मान!

गुरुदेव डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी का बडंली विद्यापीठ प्रवास

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के अन्तर्गत संचालित श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान ( श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली जोधपुर)

गुरुदेव डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी का विद्यापीठ प्रवास

परम पूज्य कुलगुरु श्री खेतेश्वर दाता के पावन आशीर्वाद एवं अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचारी श्री तुलछाराम जी महाराज जी की पावन प्रेरणा से समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के अंतर्गत संचालित श्री खेतेश्वर विद्यापीठ, बड़ली, जोधपुर में वेदांताचार्य डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी के पावन सानिध्य में समाज के गणमान्य समाजबंधुओं एवं नवगठित कार्यकारिणी के महामंत्री एवं सदस्यगण के साथ विद्यापीठ परिसर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक वातानुकूलित लाइब्रेरी का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की प्रगति, विद्यार्थियों के लिए विकसित की जा रही शैक्षणिक सुविधाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यापीठ के भावी विस्तार एवं विकास को लेकर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की दिशा में यह पहल समाज की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।


शिक्षा, संस्कार एवं संगठन के माध्यम से समाज के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और सार्थक कदम।

श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली, जोधपुर 

वार्ड नं 21 से कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गरीमा राजपुरोहित ने भरा नामांकन.

वार्ड नं 21 से कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गरीमा जी राजपुरोहित ने भरा नामांकन...


राजपुरोहित समाज का गौरव 
राजपुरोहित समाज की मातृ शक्ति 

गरीमा जी राजपुरोहित सिवाना 
जिला परिषद सदस्य चुनाव 
मैदान में है चुनाव लड़ रहे हैं 

राजपुरोहित महिला शक्ति 
पर गर्व समाज को गौरवान्वित किया 

समाज रत्न गरीमा जी को उज्जवल भविष्य कि कामनाए 
विजय भव.

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA 
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

समस्त Rajpurohit Samaj से एक विशेष अपील

 समस्त राजपुरोहित समाज से एक विशेष अपील

मेरे प्यारे राजपुरोहित समाज के सभी भाई-बंधुओं, गिणायतों और समाज के शुभचिंतकों से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है।

राजस्थान में पंचायती राज चुनावों का दौर चल रहा है। इस चुनावी मैदान में हमारे समाज के भी कई भाई अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वे केवल अपनी जीत के लिए नहीं, बल्कि समाज की राजनीतिक भागीदारी, पहचान और आने वाले समय में हमारे समाज की आवाज को मजबूत बनाए रखने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

आज वक्त है सोचने का, समझने का और एकजुट होने का।

मेरे भाइयों, आपस में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद हो सकते हैं, किसी से नाराजगी हो सकती है, विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन क्या इन सबके कारण हम अपने ही समाज के भविष्य को कमजोर होते हुए देख सकते हैं?

आज अगर हम आपसी खींचतान और छोटी-छोटी नाराजगियों में उलझकर एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कल जब राजनीति में हमारे समाज की आवाज कमजोर होगी, तब हमारे पास पछतावे के सिवाय क्या बचेगा?

याद रखना भाइयों, समय निकल जाने के बाद अफसोस करने से अवसर वापस नहीं आते।

आज हमारे पास अपने समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का अवसर है। हमें इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि आने वाले समय में हमारे समाज की आवाज पंचायतों में, जनप्रतिनिधियों के बीच और जनहित के फैसलों में किस तरह प्रभावी बनी रहे।

मैं अपने समाज के प्रत्येक भाई से दिल की गहराइयों से निवेदन करता हूँ कि व्यक्तिगत मतभेदों को समाज के व्यापक हितों से ऊपर न रखें। उम्मीदवार की योग्यता, ईमानदारी, जनसेवा और जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी को देखकर निर्णय लें।

यदि हमारा कोई राजपुरोहित भाई योग्य है और समाज तथा क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प लेकर मैदान में उतरा है, तो उसके पक्ष में विचार करना हमारा सामाजिक दायित्व समझें।

भाइयों, समाज केवल नाम से नहीं बनता, समाज बनता है एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने से, एक-दूसरे का सम्मान करने से और जरूरत के समय एक-दूसरे का हाथ थामने से।

आज हमारी एकजुटता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सकती है। हमें ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए कि हमारे बच्चे गर्व से कह सकें कि हमारे बुजुर्गों ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज की प्रगति और सम्मान के लिए मिलकर प्रयास किया था।

इसलिए मेरे प्यारे भाइयों, अपने विवेक से निर्णय लें, लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ और समाज की एकता को सर्वोपरि रखें।

क्योंकि समाज मजबूत होगा, तभी हमारी आवाज मजबूत होगी। हमारी आवाज मजबूत होगी, तभी हमारी समस्याओं और अधिकारों को उचित मंच मिल सकेगा।

 आइए, आपसी मनमुटाव मिटाएँ, भाईचारा बढ़ाएँ और समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लें।

जय राजपुरोहित समाज!
जय श्री खेतेश्वर महाराज 

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA 
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

राजपुरोहित महिला शक्ति पर गर्व समाज को गौरवान्वित किया

राजपुरोहित समाज का गौरव 
राजपुरोहित समाज की मातृ शक्ति 

गरीमा जी राजपुरोहित सिवाना 
जिला परिषद सदस्य चुनाव 
मैदान में है चुनाव लड़ रहे हैं 
पुत्रवधू - चंद्रसिंहजी राजपुरोहित 

आप अनेक पद सुशोभित कर रही है 
प्रधान रह चुकी है हमारा सौभाग्य 
जिला अध्यक्ष कांग्रेस महिला 
प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी 
दिशा कमेटी बालोतरा पदाधिकारी 
सरपंच भी रह चुके है गुडानाल 

कांग्रेस पार्टी का स्तंभ है 

राजपुरोहित महिला शक्ति 
पर गर्व समाज को गौरवान्वित किया 

समाज रत्न गरीमा जी 
उज्जवल भविष्य कि कामना 

विजय भव.
Post by 
Dilip Singh Rajpurohit Bhardwaj

21.10.26

क्रिकेट का महाकुंभ: 'श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग KCL सीजन-2' का 11 दिसंबर से आगाज़

।। जय श्री खेतेश्वराय नमः ।।

खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग (KCL-2) की तारीखों की घोषणा..

आप सभी समाज बंधुओ को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग KCL सीजन - 2 सूरत (बालोतरा बाड़मेर) दिनांक 11, 12, 13 दिसंबर 2026 को (डे - नाइट) टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है।

 जिसमें भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया के द्वारा चुना जायेगा । ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करना होगा  

नोट :- रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट तारीख 25/10/2026 है

ऑक्शन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक

https://forms.gle/8SmhWNYqFtQ8xwSa7

कमेंटी द्वारा कुछ नियम बनाए गये है जिनका पालन सभी खिलाड़ियों को करना होगा ।

1 फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी खिलाड़ी बालोतरा 
बाड़मेर क्षेत्र के ही होने चाहिए और सूरत लोकल खिलाड़ी कम से कम 6 महीने से सूरत में रहने वाला होना चाहिए।

2 इस टूर्नामेंट में सुरत के अलावा सुरत से बाहर रहने वाले खिलाड़ी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं टोटल 12 टीम है जिसमें प्रत्येक टीम में 2 खिलाड़ी बाहर के खरीदे जाएंगे।  

3 अगर किसी खिलाड़ी ने पिछले साल KCL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹500/- जमा करके हिस्सा लिया था वो इस साल ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन बिना शुल्क करवा सकते है । 

4 अगर कोई खिलाडी पहली बार KCL में हिस्सा लेने के लिए ऑक्शन रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो उसे रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹ 500/- जमा करना होगा ।
अगर किसी न्यू खिलाड़ी के द्वारा बिना शुल्क जमा किए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने पर उस खिलाड़ी को ऑक्शन से बाहर कर दिया जाएगा ।

5 ऑक्शन में प्रत्येक टीम में खिलाडीयों के लिए बोली लगेगी अगर किसी खिलाड़ी के लिए कोई भी टीम बोली नहीं लगाती हैं तो उसे Unsold माना जायेगा । उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस Refund नहीं मिलेगी । अगले साल टूर्नामेंट में दुबारा भाग ले सकता है। 

6 यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में आवेदन करने के बाद भी अगर टूर्नामेंट मे खेलना नहीं चाहता हो तो वह खिलाड़ी ऑक्शन के 2 दिन पहले तक अपना नाम वापस ले सकता है क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में चयन होने के बाद उस टीम का हिस्सा नहीं बनता है तो उसे कमेटी द्वारा 5 वर्ष के लिए निष्काषित किया जायेगा ।

7 ऑक्शन प्रक्रिया में चयन हुए सभी खिलाड़ियों को पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेलें जाने वाले 3 दिन ग्राउंड पर हाजिर रहना अनिवार्य है ।

अगर रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो इस नंबर पर संपर्क करे मोबाइल नंबर 9724070183

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA खबर के लिए सम्पर्क करें

12.10.26

Rajpurohit बालिका होस्टल निर्माण राशि शानदार समर्पित सहयोग आ रहा है

राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन 

बालिका छात्रावास जयपुर 
आत्मानंदजी शिक्षा योजना 

बालिका होस्टल निर्माण राशि 
शानदार समर्पित सहयोग आ रहा है 

समाज के लिए गौरव की बात है 
आधुनिक सुविधाओं का होस्टल होगा 

भावी पीढ़ी का भविष्य सुनहरा 
राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन 
पारदर्शिता अति उत्तम रही है 

आत्मानंदजी शिक्षा योजना 
समाज सेवी संस्था साफ सुथरी 

नेतृत्वकर्ता समाज के कोहिनूर 
समझदार धैर्यशील निष्पक्ष निर्भीक 

आर ए एस अफसर आईपीएस 
एवं समाज के बुद्धिजीवी वर्ग 
इस योजना का संचालन कर रहे है 

एक एक रुपए का सदुपयोग 
देखा परखा जांचा खरा सोना 

समाज का उज्जवल भविष्य 
दिख रहा है शुभ संकेत है 

पोस्ट By दिलीप राजपुरोहित भारद्वाज 


पाली जिले में सर्वाधिक वोटो से जीत दर्ज कर राजपुरोहित बने युवा कांग्रेस बाली विधान सभा अध्यक्ष

पाली जिले में सर्वाधिक वोटो से जीत दर्ज कर राजपुरोहित बने युवा कांग्रेस बाली विधान सभा अध्यक्ष...

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम जारी होते ही बाली विधानसभा में युवा कांग्रेसजनों में हर्ष की लहर छा गई युवा कांग्रेस के इतिहास की सबसे बड़ी जीत एडवोकेट विक्रमादित्य राजपुरोहित बारवा ने 4132 वोट पाकर बाली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनकर युवाओं के सपनों को साकार कर दिखाया लम्बे समय से कांग्रेस की रीढ़ स्तम्भ माने जाने वाले विक्रमादित्यसिंह पूर्व मैं एसपीयू कॉलेज फालना में छात्र संघ चुनाव मैं सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कर कॉलेज में उपाध्यक्ष बने वही लम्बे समय तक एनएसयूआई बाली के विधानसभा अध्यक्ष रहे शुरू से युवाओं के साथ मिलनसार होने के कारण वर्तमान में बाली विधान सभा के लोकप्रिय नेता के रूप में अपनी अच्छी पहचान बनाई है राजपुरोहित के बाली विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है युवाओं एवं छात्रों में पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर छा गई है।

बावड़ी कलां के किशन सिंह राजपुरोहित बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पाली के बाली गवर्नमेंट कॉलेज में पदभार ग्रहण किया

सफलता की नई उड़ान: फलोदी के बावड़ी कलां निवासी किशन सिंह राजपुरोहित बने असिस्टेंट प्रोफेसर।

बावड़ी कलां (फलोदी) किशन सिंह पुत्र श्री उदय सिंह जी राजपुरोहित ने असिस्टेंट प्रोफेसर,संस्कृत के रूप में गवर्नमेंट कॉलेज,बाली (पाली) में कार्यग्रहण किया।


हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्जवल भविष्य की कामनाए राजपुरोहित समाज इण्डिया 

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA खबर के लिए सम्पर्क करें
Click क्लिक कीजिए ओर जुड़े। 


4.10.26

श्री तुलछाराम जी महाराज के अवतरण दिवस पर वृंदावन ग्रुप की अनोखी भेंट, 7 किलो चाँदी से किया सम्मान

श्री तुलछाराम जी महाराज के अवतरण दिवस पर वृंदावन ग्रुप की अनोखी भेंट, 7 किलो चाँदी से किया सम्मान 

ब्रह्म सावित्री पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन अवतरण दिवस के अवसर पर वृंदावन ग्रुप की ओर से 7 किलो चाँदी से निर्मित पगड़ी, कमंडल, कलश, लोटा, ग्लास एवं 30 चाँदी की मालाएँ भेंट की गईं। वीडियो देखें  Rajpurohit Samaj India 
गुरुदेव के पावन चरणों में कोटि कोटि नमन 

RAS भर्ती 2024 नियुक्ति आदेश जारी राजपुरोहित समाज के होनहारों प्रतिभाओं को बधाई

RAS भर्ती 2024 नियुक्ति आदेश जारी
1. श्री हरियश जी उजौली (RAS)
2. वर्षा जी बावड़ी (प्रवर्तन निरीक्षक)
3. चम्पत सिंह जी लखा (प्रवर्तन निरीक्षक)
4. दिलीप सिंह जी कनोड़िया (सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी)
5. सवाई सिंह जी तरसिंगडी (RAS)
6. जिगर सिंह जी खाराबेरा (प्रवर्तन निरीक्षक)
7. शैतान सिंह जी बिस्सु (BDO)
8. जयंती लाल जी रामसीन (ACTO)
9. अमृत सिंह जी चंपाखेड़ी (ACTO)
10. चेतन जी जसवंतपुरा (सहकारिता निरीक्षक)
11. सुरेश जी रामसीन (RTS)
12. हरी सिंह जी बावड़ी (RTS)
13. सीमा जी शिवतलाव (RTS)
14. यशंवत कंवर जी पातावा (देवस्थान विभाग)

राजपुरोहित समाज के होनहारों प्रतिभाओं बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं...राजपुरोहित समाज इण्डिया 

3.10.26

ईशांतनु राजपुरोहित सूरत में आयोजित Taekwondo State Tournament अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

ईशांतनु सिंह राजपुरोहित (गुड़ा नाल) को सूरत, गुजरात में आयोजित ताइक्वांडो स्टेट टूर्नामेंट (Taekwondo State Tournament) में रेड (Red) बेल्ट या श्रेणी में भाग लेने और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!


1.10.26

श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास के ऋषिकुमारों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गौरवमयी उपलब्धि 
श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास कुलगुरु ब्रह्मर्षि श्री खेताराम जी महाराज की दिव्य कृपा, सद्गुरुदेव श्री श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं पूज्य वेदान्ताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास के ऋषिकुमारों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित कर गुरुकुल परिवार को गौरवान्वित किया है।
🥇 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित ऋषिकुमार
१. अरविंद सिंह — सॉफ्टबॉल
२. शिवराज सिंह — सॉफ्टबॉल (प्रतीक्षा सूची)
३. तनीष — वॉलीबॉल
४. कृष्णपाल — रोलर स्केटिंग
५. हार्दिक — रोलर स्केटिंग
६. सोहनपाल — रोलर स्केटिंग
७. गजेन्द्र — रोलर स्केटिंग
अभी कुछ खेलों के परिणाम आना शेष हैं।
अतः राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित ऋषिकुमारों की संख्या में और वृद्धि की संभावना है।

29.9.26

राजस्थान के लाल श्री गंगा सिंह राजपुरोहित ने गुजरात में रचा गौरव का नया अध्याय!

राष्ट्रपति मुर्मू जी के सम्मान समारोह के कुशल आयोजक — IAS गंगासिंह जी राजपुरोहित 

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नर्मदा जिले (गुजरात) के दौरे के दौरान, वहाँ के युवा जिला कलेक्टर IAS श्री गंगासिंह जी राजपुरोहित द्वारा किए गए उत्कृष्ट स्वागत और कुशल प्रबंधन ने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर राजस्थान का मान बढ़ाया है।


IAS श्री गंगा सिंह जी का संक्षिप्त परिचय
बालोतरा जिले के डांडाली गाँव से निकलकर प्रशासनिक सेवा के शिखर पर अपनी छाप छोड़ने वाले IAS श्री गंगासिंह जी राजपुरोहित की यह उपलब्धि पूरे समाज और राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

IAS श्री गंगासिंह जी राजपुरोहित के जीवन संघर्ष और उनकी असाधारण सफलता की कहानी को और भी अधिक प्रेरणादायक बनाती है।
​मात्र 23 वर्ष की कम उम्र में, हिंदी माध्यम से यूपीएससी जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षा को पहले ही प्रयास या शुरुआती चरणों में पास कर 2017 बैच के IAS अधिकारी बनना और वर्तमान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित एक छोटे से गाँव डांडाली (बालोतरा) से निकलकर गुजरात के नर्मदा जिले के सबसे युवा जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवा देना—यह राजपुरोहित समाज के हर युवा के लिए एक मिसाल है। 

22.9.26

ब्रह्मधाम में आयोजित होने वाली भव्य श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार के पोस्टर का विमोचन

 श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार
आसोतरा ब्रह्मधाम तीर्थ में पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से आयोजित होने वाली भव्य श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार के पोस्टर का विमोचन किया गया।


यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति पूज्यनीय श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।

31 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक 
यह धार्मिक आयोजन संपन होगा।

आइए, प्रभु श्रीराम की कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें और संतों के पावन सानिध्य से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करें।

15.9.26

एक ही परिवार में तीन निर्दलीय प्रत्याशी श्री भंवरलाल जी राजपुरोहित बोरावड़ के परिवार से जीते

एक ही परिवार में तीन निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री भंवरलाल जी राजपुरोहित बोरावड़ के परिवार से जीते। यह समाज के लिए बहुत गौरव का विषय है।

बोरावड से विजय सिंह जी 
हिम्मत सिंहजी 
सुनीता जी 
निर्दलीय चुनाव जीतने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

राजनीति में लंबे समय तक टिकना है तो लोगों का काम करना ही पड़ेगा। और इसका जीता जागता उदाहरण है डॉ श्री भंवरलाल जी राजपुरोहित पूर्व विधायक मकराना का परिवार। डॉक्टर साहब 1962 से मकराना की राजनीति में सक्रिय हैं। और जिस समाज से आते हैं । उनके मकराना विधानसभा में केवल 1200 वोट है फिर भी इतने लंबे अंतराल तक खुद डॉक्टर साहब चार बार प्रधान एक बार विधायक उनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान ,उप प्रधान आदि कई पदों पर रहते हुए इस बार भी बोरावड के तीन वार्डों में परिवार के तीन सदस्य विजय हुए इससे जो लोग राजनीति में सक्रिय है उनको सीख लेनी चाहिए। डॉक्टर साहब और उनके परिवार ने हमेशा दलित, गरीब, पिछड़े, मजदूर, कमजोर और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच कर, आवाज उठाते हुए संघर्ष किया है और इसी का नतीजा है कि आज भी जनता पलक पांवड़े बिछाकर इनका हृदय की गहराइयों से सम्मान करती है।
तीनों विजयी प्रत्याशियों का हार्दिक अभिनंदन। स्वागत । सैल्यूट।

14.9.26

जालौर में स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 103वा जन्मोत्सव मनाया गया।

शिक्षासारथी अनंतविभूषित स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 103 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास सहित मनाया गया जालौर

स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती समाधि धाम ट्रस्ट जालौर के तत्वाधान में आज जालौर में शिक्षा सारथी अनंत विभूषित स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास सहित मनाया गया श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर श्री गणेश जी भगवान की पूजा आरती के साथ गुरुदेव का पूजन प्रार्थना आरती गुरु मंदिर में 1001 दीपोत्सव के साथ धूमधाम से मनाया गया।

31.7.26

हरिद्वार में स्थित समाज के "समाज भवन" की व्यवस्था शानदार है"

अच्छाई की मार्केटिंग 

काफी चीजों में हम समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा चल रही संस्थाओ की व्यवस्थाओं की आलोचना करते है......कमी दिखती है तो आलोचना और सुझाव देना हमारा अधिकार भी है।

लेकिन मेरे व्यकिगत अनुभव के आधार पर "हरिद्वार में स्थित समाज के "समाज भवन" की व्यवस्था शानदार है"

"हर की पौड़ी" जैसे पवित्र स्थान के समीप  स्थित ये भवन हर समाज बन्धु का मस्तक गर्व से ऊँचा करता है,,, शानदार व्यवस्था के लिये सभी ट्रस्टी बंधुओ और संचालको को ह्रदय पूर्वक साधुवाद.....
दूर किसी राज्य में हमारे हिन्दू धर्म के पवित्र धाम पर समाज की इस शानदार व्यवस्था का हर समाज बन्धु को फायदा मिलता है,,,,,,

देव तीर्थ "पुष्कर" में भी स्थित समाज भवन और वहाँ की व्यवस्था शानदार है,,,,
वहाँ के भी सभी पदाधिकारियों और संचालको को साधुवाद......

समाज के लिये ऐसी सकारात्मक चीजों के लिये सभी नीव के पत्थरों को वंदन.....

मै हमेशा कहता हूँ जो हर समाज बन्धु के सुख दुःख में काम आये वहीं "आदर्श समाज" है,,,,

जय गुरुदेव🙏

 पोस्ट by मुकेश सिंह जी शिवतलाव

1.7.26

श्री तुलछारामजी महाराज के आगामी पावन चातुर्मास

विशेष सूचना 
​46वाँ पावन चातुर्मास - प्रस्थान संदेश
​राजपुरोहित समाज के सभी गुरुभक्तों को सादर प्रणाम।


​परम पूज्य अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि श्री तुलछारामजी महाराज श्री जी के आगामी पावन चातुर्मास के लिए प्रस्थान की तिथि निश्चित हो चुकी है।
​प्रस्थान दिनांक: 23 जुलाई 2026
​समय: प्रातः ०6:3० बजे
​गंतव्य स्थान: श्री धाम वृंदावन, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
​पावन अवसर: 46 वाँ चातुर्मास

​"गुरुदेव के पावन सानिध्य और आशीर्वाद से हमारे जीवन का कल्याण हो।"

​आप सभी गुरुभक्तों से निवेदन है कि इस पावन सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि समाज के सभी बंधुओं तक यह मंगल संदेश पहुँच सके। राजपुरोहित समाज इण्डिया
                            ​जय गुरुदेव! जय दाता री! 🙏

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (38) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (181) Gajendra Singh (5) Garima Singh (9) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (23) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (30) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (213) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (609) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1165) Rajpurohit Samaj (275) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (10) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (29) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (133) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (56) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (100) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (16) virus post (17) website (37) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (61) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (45) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (53) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (261) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (98) शेयर/बँटना (307) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (13) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (199) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (100) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (28) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (370) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (49) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना