नि:स्वार्थ सेवा भावना, मानव सेवा को समर्पित सामाजिक संगठन सुगना फाउंडेशन पर एक नजर,
सुगना फाउंडेशन इंडिया की स्थापना 1 सितंबर 2009 स्वर्गीय श्रीमती सुगना कंवर धर्मपत्नी श्रीमान ठा. बिरम सिंह राजपुरोहित सिया के प्रथम पुण्यतिथि पर मेेघलासिया गांव में स्थापना किया गया था जिसके संरक्षक और संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर श्री सुजान सिंह राजपुरोहित थे।
सुगना फाउंडेशन के उद्देश्य
स्वर्गीय श्रीमती सुगना राजपुरोहित के सामाजिक सेवा एवं शिक्षण चिकित्सा एवं दवाई वितरण कार्यक्रम को पूर्ण करने हेतु इस संगठन का नीव रखी गई। सुगना फाउंडेशन समय-समय पर समाजहित प्रोग्रामिंग चलाता रहता है जिसमें मानव सेवा प्रमुख भाव रखा है आज भी फाउंडेशन नि:शुुल्क मेडिकल चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा और योग के माध्यम से जनमानस की सेवा कर रहा है।
संगठन द्वारा किये जा रहे कार्य का विवरण
सुगना फाउंडेशन द्वारा गौशाला में गौ सेवा सहित मेडिकल और चिकित्सा शिविरों का विशेष आयोजन किया जाता है उनके साथ-साथ अन्य कार्य भी संगठन द्वारा किया जा रहा है।
1 लोगों को जागरुक करने हेतु चिकित्सा शिविर एवं चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित करना।
2 महिला शिक्षा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करना।
3 नि:शुल्क शिक्षण स्टेशन बच्चों के लिए वितरण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में । ज्ञान प्रसार की पवित्र भावना से ।
4 मेडिकल शिक्षण कार्य एवं नि:शुल्क औषधि मेडिसिन वितरण कार्यक्रम चिकित्सा शिविर के अंतर्गत।
5 धार्मिक आयोजन में नि:शुल्क चाय, नाश्ता वितरण कार्य ।
6 सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन करना लोगों को स्वास्थ्य के प्रति, तंबाकू, पर्यावरण आदि मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना।
7 पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था समय-समय पर पौधों का वितरण भी करती है
8 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रसारण सेवा कार्य और लोगों को जागरुक करने के लिए समय-समय पर सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सूचना प्रसारित कर लोगों को जागरुक करना विशेष कार्य सम्मिलित हैं।
संगठन के वर्तमान पदाधिकारी
संस्थापक और प्रधान संरक्षक:- श्रीमान ठा. बिरम सिंह राजपुरोहित मेघलासिया
अध्यक्षा :- श्रीमती संतोष राजपुरोहित (तोलियासर बीकानेर)
उपाध्यक्ष :- श्रीमान एस पी सिंह (उम्मेद) मेघलासिया (जोधपुर)
संयोजक एवं महासचिव:- डॉ मदन प्रताप सिंह मेघलासिया (आगरा) (फिजियोथैरेपिस्ट और प्राकृतिक चिकित्सक)
मीडिया प्रभारी:- सवाई सिंह मेघलासिया (राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा, आगरा)
विशिष्ट सदस्य :- श्री डॉ संज्जन सिंह पंवार जोधपुर, डॉ आर बी शर्मा, डॉ बी आर कपूर आगरा, श्री सुखदेव सिंह ओसियां, श्री विक्रम सिंह, डॉ शिवालिका शर्मा आगरा, श्रीमती बबली कवर जोधपुर, श्रीमती कुसम कँवर, श्रीमती रेखा कँवर राजपुरोहित आगरा।
संगठन से जुड़े और जानकारी और संगठन से जुड़ने के लिए संपर्क करें 9219666141, 9837005816, 9286464911,



No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911