हाल ही में अहमदाबाद में राजपुरोहित Professionals मीट आयोजित हुई, जिसमें हमारे समाज के विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े अनुभवी और प्रगतिशील लोगों ने मिलकर यह चर्चा की कि हम अपनी युवा पीढ़ी के लिए मिलकर क्या बेहतर कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से इन विषयों पर विचार हुआ:
• समाज के अधिक से अधिक बिज़नेस ओनर्स और लीडर्स को आपस में जोड़ना
• युवाओं के लिए अधिक रोजगार अवसर तैयार करना
• कॉलेज पूरा कर चुके या करियर की शुरुआत कर रहे युवाओं को नई स्किल्स सिखाना
• और उन्हें सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना
यह पहल समाज के युवाओं को मज़बूत आधार देने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।
हमारी अगली मिटिंग दिसंबर में होने वाली है। अगर आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो कृपया मैसेज करें।
छात्र भी हमसे जुड़ सकते हैं — आपको करियर मार्गदर्शन और सीखने के अवसर उपलब्ध कराए जाएँगे।
आइए मिलकर अपने समाज के भविष्य को मजबूत बनाएं।




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911