बोरावड से विजय सिंह जी
हिम्मत सिंहजी
सुनीता जी
निर्दलीय चुनाव जीतने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
राजनीति में लंबे समय तक टिकना है तो लोगों का काम करना ही पड़ेगा। और इसका जीता जागता उदाहरण है डॉ श्री भंवरलाल जी राजपुरोहित पूर्व विधायक मकराना का परिवार। डॉक्टर साहब 1962 से मकराना की राजनीति में सक्रिय हैं। और जिस समाज से आते हैं । उनके मकराना विधानसभा में केवल 1200 वोट है फिर भी इतने लंबे अंतराल तक खुद डॉक्टर साहब चार बार प्रधान एक बार विधायक उनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान ,उप प्रधान आदि कई पदों पर रहते हुए इस बार भी बोरावड के तीन वार्डों में परिवार के तीन सदस्य विजय हुए इससे जो लोग राजनीति में सक्रिय है उनको सीख लेनी चाहिए। डॉक्टर साहब और उनके परिवार ने हमेशा दलित, गरीब, पिछड़े, मजदूर, कमजोर और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच कर, आवाज उठाते हुए संघर्ष किया है और इसी का नतीजा है कि आज भी जनता पलक पांवड़े बिछाकर इनका हृदय की गहराइयों से सम्मान करती है।
तीनों विजयी प्रत्याशियों का हार्दिक अभिनंदन। स्वागत । सैल्यूट।




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911