श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास कुलगुरु ब्रह्मर्षि श्री खेताराम जी महाराज की दिव्य कृपा, सद्गुरुदेव श्री श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं पूज्य वेदान्ताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में श्री खेतेश्वर गुरुकुल, मायलावास के ऋषिकुमारों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित कर गुरुकुल परिवार को गौरवान्वित किया है।
🥇 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित ऋषिकुमार
१. अरविंद सिंह — सॉफ्टबॉल
२. शिवराज सिंह — सॉफ्टबॉल (प्रतीक्षा सूची)
३. तनीष — वॉलीबॉल
४. कृष्णपाल — रोलर स्केटिंग
५. हार्दिक — रोलर स्केटिंग
६. सोहनपाल — रोलर स्केटिंग
७. गजेन्द्र — रोलर स्केटिंग
अभी कुछ खेलों के परिणाम आना शेष हैं।
अतः राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित ऋषिकुमारों की संख्या में और वृद्धि की संभावना है।



No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911