अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के अन्तर्गत संचालित श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान ( श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली जोधपुर)
गुरुदेव डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी का विद्यापीठ प्रवास
परम पूज्य कुलगुरु श्री खेतेश्वर दाता के पावन आशीर्वाद एवं अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचारी श्री तुलछाराम जी महाराज जी की पावन प्रेरणा से समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के अंतर्गत संचालित श्री खेतेश्वर विद्यापीठ, बड़ली, जोधपुर में वेदांताचार्य डॉ. श्री ध्यानाराम जी महाराज जी के पावन सानिध्य में समाज के गणमान्य समाजबंधुओं एवं नवगठित कार्यकारिणी के महामंत्री एवं सदस्यगण के साथ विद्यापीठ परिसर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक वातानुकूलित लाइब्रेरी का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की प्रगति, विद्यार्थियों के लिए विकसित की जा रही शैक्षणिक सुविधाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यापीठ के भावी विस्तार एवं विकास को लेकर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की दिशा में यह पहल समाज की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
शिक्षा, संस्कार एवं संगठन के माध्यम से समाज के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और सार्थक कदम।
श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली, जोधपुर




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911