।। जय श्री खेतेश्वराय नमः ।।
खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग (KCL-2) की तारीखों की घोषणा..
आप सभी समाज बंधुओ को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि श्री खेतेश्वर क्रिकेट लीग KCL सीजन - 2 सूरत (बालोतरा बाड़मेर) दिनांक 11, 12, 13 दिसंबर 2026 को (डे - नाइट) टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है।
![]() |
जिसमें भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया के द्वारा चुना जायेगा । ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करना होगा
नोट :- रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट तारीख 25/10/2026 है
ऑक्शन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक
https://forms.gle/8SmhWNYqFtQ8xwSa7
कमेंटी द्वारा कुछ नियम बनाए गये है जिनका पालन सभी खिलाड़ियों को करना होगा ।
1 फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी खिलाड़ी बालोतरा
बाड़मेर क्षेत्र के ही होने चाहिए और सूरत लोकल खिलाड़ी कम से कम 6 महीने से सूरत में रहने वाला होना चाहिए।
2 इस टूर्नामेंट में सुरत के अलावा सुरत से बाहर रहने वाले खिलाड़ी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं टोटल 12 टीम है जिसमें प्रत्येक टीम में 2 खिलाड़ी बाहर के खरीदे जाएंगे।
3 अगर किसी खिलाड़ी ने पिछले साल KCL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹500/- जमा करके हिस्सा लिया था वो इस साल ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन बिना शुल्क करवा सकते है ।
4 अगर कोई खिलाडी पहली बार KCL में हिस्सा लेने के लिए ऑक्शन रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो उसे रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹ 500/- जमा करना होगा ।
अगर किसी न्यू खिलाड़ी के द्वारा बिना शुल्क जमा किए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने पर उस खिलाड़ी को ऑक्शन से बाहर कर दिया जाएगा ।
5 ऑक्शन में प्रत्येक टीम में खिलाडीयों के लिए बोली लगेगी अगर किसी खिलाड़ी के लिए कोई भी टीम बोली नहीं लगाती हैं तो उसे Unsold माना जायेगा । उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस Refund नहीं मिलेगी । अगले साल टूर्नामेंट में दुबारा भाग ले सकता है।
6 यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में आवेदन करने के बाद भी अगर टूर्नामेंट मे खेलना नहीं चाहता हो तो वह खिलाड़ी ऑक्शन के 2 दिन पहले तक अपना नाम वापस ले सकता है क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में चयन होने के बाद उस टीम का हिस्सा नहीं बनता है तो उसे कमेटी द्वारा 5 वर्ष के लिए निष्काषित किया जायेगा ।
7 ऑक्शन प्रक्रिया में चयन हुए सभी खिलाड़ियों को पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेलें जाने वाले 3 दिन ग्राउंड पर हाजिर रहना अनिवार्य है ।
अगर रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो इस नंबर पर संपर्क करे मोबाइल नंबर 9724070183
RAJPUROHIT SAMAJ INDIA खबर के लिए सम्पर्क करें




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911