देवतुल्य समाज बन्धुओं!
सादर जय श्री रघुनाथ जी री सा।
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजपुरोहित सेवा न्यास, जोधपुर द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी–सम्मान समारोह-2026 हेतु निम्नानुसार योग्यताएँ निर्धारित की गईं हैं।
● कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
● कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
● स्नातक परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष 2026 में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
● स्नातकोत्तर परीक्षाओं में वे छात्र-छात्राएँ जिन्होंने वर्ष 2026 में 70% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
● NCC में "C" सर्टिफिकेट (वर्ष 2026) प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।
● स्काउट्स में राष्ट्रपति-पुरस्कार (वर्ष 2026) प्राप्तकर्ता।
● CA व CS वर्ष 2026 में चयनित विद्यार्थी।
● NDA / CDS वर्ष 2026 में चयनित विद्यार्थी।
● IIT तथा NLU व राजकीय मेडिकल कॉलेज से MBBS (वर्ष 2026) में चयन होने वाले विद्यार्थी।
● अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल–कूद प्रतियोगिता (वर्ष 2026) में भाग लेने वाले प्रतिभागी।
आप अपनी योग्यता से संबंधित स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र/दस्तावेज दिनांक 20 नवंबर 2026 तक नीचे दिए गए लिंक पर आवेदन करें:
नोट: अंतिम दिनांक (20 नवंबर) के पश्चात किसी भी आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
नोट: सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि अनिवार्य रूप से अपनी मूल अंकतालिका कार्यक्रम में साथ में लेकर पधारें।
◆ राजपुरोहित सेवा न्यास, जोधपुर (राज.)
सम्पर्क नम्बर:
+91 98872 36621
+91 70147 80010 +91 94144 77726
Rajpurohit community For news and any update please contact
Sawai Singh Rajpurohit 9286464911




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911