ग्राम पंचायत साकरणा में नवनिर्वाचित सरपंच लता कंवर दुष्यंत सिंह राजपुरोहित ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पदभार ग्रहण करने के साथ ही लता कंवर राजपुरोहित ने ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायत का विकास करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।





No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911