यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है…!
यह लोकतंत्र की खूबसूरत और संस्कारों से सजी तस्वीर है।
रायथल ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच श्री भरत सिंह राजपुरोहित ने पूर्व सरपंच श्री जसराज सिंह राजपुरोहित से आशीर्वाद लिया। भरत सिंह राजपुरोहित ने माला पहनाकर सम्मान किया। तो पूर्व सरपंच ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।
यही तो लोकतंत्र की असली खूबसूरती है... चुनाव में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मन में सम्मान, बड़ों के प्रति आदर और गांव के प्रति अपनापन हमेशा बना रहना चाहिए।
कुर्सियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन आपसी प्रेम, भाईचारा और संस्कार हमेशा कायम रहने चाहिए।
रायथल की यह तस्वीर हमारे पूरे समाज और गांवों के लिए एक बहुत ही सुंदर, प्रेरणादायक और सकारात्मक संदेश देती है।




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911