न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Corona virus. Show all posts
Showing posts with label Corona virus. Show all posts

15.8.23

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव सेवा समिति पाली के संस्थापक का हुआ सम्मान


पाली जिला प्रशासन ओर सम्मानित होते समाज बंधु.

 पाली बांगड़ स्टेडियम में पाली संभाग स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक सेवा सरोकार के लिए बाबा रामदेव सेवा समिति के संस्थापक बाबू सिंह राजपुरोहित रासीसर को सम्मानित करते हुए पाली संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना जी सिंघवी पाली संभाग के पुलिस आईजी श्रीमान राघवेंद्र जी सुवासा पाली विधायक श्रीमान ज्ञानचंद जी पारख ।

टीम राजपूरोहित समाज इंडिया की ओर से संस्था के संस्थापक श्री बाबू सिंह राजपुरोहित ने बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं आपने कोविड-19 के समय भी लोगों की तन मन से सेवा की सामाजिक सेवा कार्य में सदैव अग्रसर रहने वाले समाज बंधु है। वर्तमान में इस संस्था के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10000 सदस्य जुड़े हुए हैं।

1.10.21

महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बन्नूर गांव पुलिस थाना में जूस व मास्क का वितरण किया।

 पुलिसकर्मियों को बांटे जूस, मास्क, सैनिटाइजर 
 
मैसूर - टी नरसीपुरा तहसील के बन्नूर गांव में रोटरी क्लब की और गुरूवार को बन्नूर पुलिस थाना में सैनिटाइजर, मास्क व जूस का वितरण किया ।
महेन्द्रसिंह ने कहा की कोरोना (कोविड-19) के फैलते संक्रमण के कारण सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूर पहने और जो मास्क नहीं पहनने पर लोगों को उसके लिए जागरूक करे। ऐसे में सभी समाजसेवियों को आगे आकर कोरोना से संबंधित जरूरी उपकरण देना चाहिए। जिससे हमारे जवान और शहर की जनता सुरक्षित रहे। साथ ही लोगों से कोरोना महामारी से अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखाई देने पर अपनी जांच कराएं।
 इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, क्लब के कार्यदर्शी राजेंद्रा , क्लब सदस्य मुरली गोपाल , डॉ.राजीव , प्रसन्ना , नजुंड स्वामी , के कालाप्पा , नगरपालिका सदस्य मूर्ति , बन्नूर पुलिस थाना अधिकारी कुसुमा , नारायण , महादेवाय्या मौजूद थे ।

29.9.21

लायंस क्लब संस्था की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ

मैसूरु:-. लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 317 ए मैसूरु के तत्वावधान में तथा चामराजा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एल नागेन्द्र की उपस्थिति में अभियंता दिवस के उपलक्ष में मेघा रक्तदान शिविर,निशुल्क स्वास्थ्य जांच,नेत्र जांच व वैक्सीन टीकाकरण का शिविर लगाया गया । दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.नागराज वी.बैरी रहे।
इस दौरान समाजसेवी ओर लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक युनिट रक्त से चार जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त चार परिवारों की खुशी की वजह बन सकता है। इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। 
डॉ एम पी सिंह ने बताया कि रक्तदान 18 से 50 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति कर सकता है। व्यक्ति स्वेच्छा से एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान खुशी तथा संतुष्टि देने के साथ ही आपकी बॉडी को चुस्त-दुरुस्त भी रखता है। रक्तदान के वक्त शरीर से मात्र 350 एमएल ब्लड ही निकाला जाता है। इतने ब्लड निकाले जाने से कमजोरी बिल्कुल नहीं होती।
इस दौरान पार्षद रमणी, समाजसेवी बनूर महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, जंनकसिंह भाटी, पृथ्वी सिंह चांदावत, जयप्रकाश,  देवीप्रसाद, दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


आप राजपुरोहित समाज इंडिया की खबरों को पढ़ने के साथ-साथ आप यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख भी सकते हैं देखें इस खबर को देखने के लिए इस https://youtu.be/wTAHPhJiu2g
लिंक पर क्लिक करें ओर यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि हमारे वीडियो के न्यू अपडेट आपको सबसे पहले मिल सके। 

24.9.21

महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने मास्क व जूस डिब्बों का वितरण किया।

 मंड्या -टी नरसीपुरा तहसील के बन्नूर गांव में रोटरी क्लब बन्नूर की और से आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यकर्ताओं, नगरपालिका सफाई कर्मियों व सरकारी अस्पताल डाक्टरों को मास्क व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने जूस डिब्बों का वितरण किया। 
 इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी के महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना काल में हम सब घरों में परिवार के साथ में रहे। डाक्टरों सफाईकर्मियों आशा कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं हमें कारोना से बचाने व कोरोना संक्रमित हुए लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध करवाने की महत्वपूर्ण भुमिका रही है ओर कोविड-19 कोरोना काल में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए नगर निगम कर्मचारी, आशा बहन और डॉक्टरों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी से अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखाई देने पर अपनी जांच कराएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन लगवाएं।  

क्लब के कार्यदरशी राजेंद्रा ने कहा कोरोना का खतरा अभी कम नही हुआ है। कोरोना की वैक्सीन लगवाने के साथ में भीड - भीड जगह पर जाने पर मुंह मास्क पहनकर व सामाजिक दुरी का पालन करना चाहिए।
इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ फोटोग्राफ आपके साथ शेयर कर रहा हूं






6.9.21

क्या आप जानते हैं पुराने समय में बारात में जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी

प्राचीन काल की व्यवस्था मेरे ख्याल से सबसे अच्छी व्यवस्था थी आज कोरोना काल मे सरकार द्वारा परमिशन लेकर जाते हुए तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि आज से इतने 88 साल पहले भी शादी में जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती है ।
यह एक 88 साल पुराना सर्टिफिकेट है जो उस जमाने में शादी में बारात ले जाने के लिए जोधपुर स्टेट से परमिशन ले लेनी पड़ती थी यह स्वर्गीय ठाकुर केसरी सिंह जी निमोद के विवाह का बारात का सर्टिफिकेट है जो जो कवँर  केसरी सिंह जी  सन ऑफ ठाकुर पृथ्वी सिंह जी ठिकाना निमोद परगना डीडवाना स्टेट जोधपुर का विवाह ठाकुर गंगा सिंह जी ठिकाना कांकरा परगना सांभर स्टेट जयपुर के लिए बरात के लिए 30 आदमियों की परमिशन ली गई थी क्योंकि उस समय बरात ऊंट और घोड़ों पर हथियारों सहित जाती थी और उसी समय में छोटे-छोटे डाकुओं वह लुटेरों के गिरोह है भी जो अंग्रेजों की सरकार से बगावत करके बागी होकर छोटे-छोटे गिरोह है बन गए थे ।
 जो बराती हो कि वेश में अंग्रेजों की छावनी या बड़े सेठ को लूट लिया करते थे इसी गिरोहों के कारण यह प्रथा चलाई गई थी जो चेक करने पर सर्टिफिकेट दिखाना पड़ता था और संतुष्ट होने पर ही आगे जाने की परमिशन होती थी बारात और डाकू के गिरोह हैं का सवारी और हथियार एक जैसे ही होते थे यह छोटे डाकू गिरोह कहीं भी जाते वह चेक होने पर बारात का बहाना बनाकर मौका देखकर कहीं भी लूटपाट कर ले लेते थे इसलिए  एस्टेट ने शादी में जानने के लिए बारातियों को परमिशनलेटर देने का एक अलग ही विभाग बनाया और वही बरात लेकर जा सकते थे जिनके पास यह परमिशन लेटर होता था उसमें पूरा ब्योरा लिखा होता था बींद का नाम ठिकाना जहां बारात जा रही है उस ठिकाना का नाम बारातियों की संख्या यह सब उस में दर्ज होता था और लिखे हुए निश्चित समय में यह विवाह करके वापस लौटना होता था नहीं तो इस का जुर्माना लगता था।
जानकारी हमें उपलब्ध करवाई  सुगना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष भाई श्री एस पी सिंह राजपुरोहित उन का तहे दिल से धन्यवाद प्रकट करता है

1.9.21

गाधी कृष्ट आश्रम में मनाया जाएगा सुगना फाउंडेशन का 12वा स्थापना दिवस है

अग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से आज मेरी माताजी की पुण्यतिथि शत-शत नमन् लेकिन हम विक्रम सावंत की भादवा की दूज (बाबा री दूज) को पुण्यतिथि मनाते हैं इस वर्ष सरकारी कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से माताश्री की पुण्यतिथि पर गाधी कृष्ट आश्रम ताजमहल के पूर्वी गेट पर फल फ्रुट वितरण किया जायेगा।

आज स्वर्गीय श्रीमती सुगना राजपुरोहित धर्मपत्नी ठाकुर श्री बीरम सिंह राजपुरोहित मेघलासिया की 13वीं पुण्यतिथि है आप आज के दिन 1 सितंबर 2008 को इस भौतिक दुनिया को छोड़ कर चले गए आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे और आप ही के प्रथम पुण्यतिथि पर स्थापित सुगना फाउंडेशन आज मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है.. समय समय पर चिकित्सा शिविर बच्चों के लिए स्कूल सामग्री पुस्तक के साथ साथ जागरूक तक प्रोग्राम चला रहे हैं  कोरोना काल मे संस्थान द्वारा लोगों की मदद के हर संभव प्रयास किए गए आगे भी आप के आशीर्वाद से यह सब चलता रहेगा। साथ ही आज सुगना फाउंडेशन मेघलासिया का 12वा स्थापना दिवस है सभी कार्यकर्ता और समिति के पदाधिकारियों की तरफ से सादर श्रद्धांजलि....  शत शत नमन और प्रणाम करते हैं।


आप सदैव हम बच्चौ को प्ररेणा प्रदान करती रहोगी मां आपके अभय आशीर्वाद से हम आपके बताए समाजसेवी कार्यो में अपना योगदान देते रहेंगे भगवान शिव हमारी ममतामयी माताजी की आत्मा को शीवमय बनाए शत् शत् नमन श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं

 सुगना फाउंडेशन आपके बताए हुए मार्ग पर चलने का सदैव प्रयासरत है आपका आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे....





25.8.21

बन्नूर गांव मे टीकाकरण शिविर लगाया जिसमे 98 लोगों ने टीका लगाया

बन्नूर:- टी नरसीपुरा तहसील के बन्नूर गांव व मारगोडणहल्ली गांव मे मगलवार को कोविड टीकाकरण का शिविर लगाया गया । शिविर में बन्नूर सहित आस-पास गांवों के 98 लोगों टीका लगाया । बन्नर गांव के निवासी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने लोगों को टीका लगाने के लिए  जागरूक किया। 
शिविर मे डाॅ रवि कुमार, कोविड टीकाकरण विभाग से शैलजा, रूपादेवी, सबीना मौजूद रहे नर्श ममादेवाम्मां, मंजुला रंग स्वामी, शंशी कुमार, सलोचना, समाजसेवी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, संतोष कुमारी राजपुरोहित मौजूद थे

20.8.21

कोरोना संकट काल में नि:स्वार्थ सेवा देने पर समाजसेवी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

कोरोना संकट काल में नि:स्वार्थ सेवा देने पर समाजसेवी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित सहित अन्य समाजसेवीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

 मैसूरु:- मैसूर के राजा व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री स्वार्गीय डी.देवराज अर्स की 107 वी.जयंती के उपलक्ष में कृष्णराजा युवा बलगा चामुंडीपुरम की ओर से कोरोना संकट काल में अपनत्व भाव लोगों की नि:स्वार्थ सेवा देने पर समाज भूषण व कोरोना योद्धा के रूप में बनूर महेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित अन्य समाजसेवीयो को समाज सुधारक पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
 इस अवसर पर आल्वा स्वामी, समाजसेवी रघुराम पाजपेयी, पृथ्वी सिंह चांदावत,जीवधारा रक्तकोष के निदेशक एस.ई. गिरीश, कृष्ण युवा बलगा के मानद अध्यक्ष डी.बसवराज, अध्यक्ष नवीन एम.सदस्य विक्रम अयंगार,पूर्व विधायक सोमशेखर, जयशंकर राज अर्स,महेश, शिवण्णा,जंनकसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

17.8.21

गुजराज फाउंडेशन ने यूं मनाया आजादी का पर्व

गुजराज फाउंडेशन ने यूं मनाया आजादी का पर्व 100 कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
अहमदाबाद। राजस्थानी समाज और अन्य भाषी बंधु गुजरात के विकास की गति को और तेज करने में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। हम सबका अधिकार है कि हम देश के हर क्षेत्र में सुखपूर्वक रह कर व्यापार कर सकते हैं। सरकार ने ऐसे वातावरण का निर्माण किया है। यह बात अहमदाबाद भाजपा शहर अध्यक्ष अमित शाह ने कही। वे गुजराज फाउंडेशन (गुजरात-राजस्थान मैत्री संघ) के कोरोना वरियर्स सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर करीब 100 जमीनी कोरोना योद्धाओं का मेडल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गुजरात प्रांत कार्यवाहक आरएसएस शैलेश पटेल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अब सच में हमारी आजादी का उत्सव बना है, क्योंकि देश का मुकुट कश्मीर धारा 370 से मुक्त हुआ है, राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। कई वर्षों से देश में कोई दंगे नहीं हुए। 
जीवनभाई आहीर  गुजरात प्रदेश सीमा जन कल्याण समिति के महामंत्री ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि सीमाओं की रक्षा के लिए जागृति अभियान चलाएंगे।
संजय सिंह महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अहमदाबाद ने कहा कि अब देश के अनुकूलता के अनुसार हमारे गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ किए बिना पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं, यही सच्ची आजादी है।


इस मौके पर भूपेंद्र भाई पटेल घाटलोडिया विधायक ने कहा कि गुजराज फाउंडेशन द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए विधायक के रुप में मैं संस्था पदाधिकारियों व नरेंद्र सिंह पुरोहित का आभार प्रकट करता हूं।  
समारोह में संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि
गुजरात राजस्थान मैत्री संघ द्वारा वर्ष  2005 से सकारात्मक, रचनात्मक, शैक्षणिक चिकित्सा ,समाज उपयोगी कार्य के साथ  विशेष रूप से कोरोना काल में केंद्रीय गृह मंत्री  अमित भाई शाह के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर और अहमदाबाद में रोज 6000 से अधिक श्रमिकों को पौष्टिक भोजन 63 दिवस तक परोसा, लाखों मास्क वितरण ,श्रमिकों को यातायात व रहने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। राशन के अलावा बस्तियों में सैनिटाइज करवाया गया। दूसरे लॉकडाउन में प्रतिदिन 300 "नमो टिफिन" घर-घर पहुंचाए गए। गुजरात फाउंडेशन के इन कार्यों पर अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री ने समय-समय पर फोन कर सराहा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह में अहमदाबाद पुलिस कमिश्न संजय श्रीवास्तव द्वारा संस्था का सम्मान किया गया। गुजरात राजस्थान मैत्री संघ के राज्य में करीब 250000 से सदस्य हैं।


15 अगस्त को गुजरात फाउंडेशन द्वारा शहर के सिंधु भवन रोड पर मारुति नंदन गार्डन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, ध्वज वंदन, भारत माता पूजन और कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया गया। समारोह में  हितेश भाई बारोट चेयरमैन स्थाई समिति, जीतू भाई पटेल महामंत्री भाजपा अहमदाबाद, डॉक्टर अनिल भाई पटेल प्रांत विविध सेल संयोजक,  संजय सिंह महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,श्री मदनसिंह चौहान श्री मारूतीनंदन के मालिक, अहमदाबाद शिव नारायण अग्रवाल, हेतल अमीन, त्रिलोक सिंह धीलोन मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि डॉ. किशोर काबरा, गुजराती कवि रमेश चौहान, सुविधा पंडित, ओपी अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं से जोश भर दिया। भारत माता के जयकारो से देशभक्ति मय वातावरण बन गया। आयोजन में समाज के गणमान्य सूर्यकांत भाई नायक रेड क्रॉस सोसाइटी, दीपक भाई पंचोली, दीपाजी प्रजापति सोला रणुजा, मुकेश सिंह भाटी, धर्मेन्द्र अरोरा, ज्योति शर्मा, अशोक भाई मोदी, जिगर भाई सोनी, केदार सावरकर , राहुल भाई अग्रवाल, ज्योति चांडक व माहेश्वरी आदी शक्ति की सदस्याएं, कमलेश सोनी ,नरेश नागोरा, गजेश राठौड़, शैलेश भाई जेठवा ,कनुभाई पटेल, राजकुमार लोढा, चंद्रकांत आहूजा, कन्हैयालाल कलाल सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थिति रहे।

14.8.21

बालोतरा के चल रहे मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त मानी गई मांगे।

कपड़ा मजदूर यूनियन की बालोतरा में महारैली, उमडा जनसैलाब थान सिंह राजपुरोहित डोली के नेतृत्व में हजारों मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन व प्रशासन को दिया अल्टीमेट के बाद मजदूरों की मानी गई है सभी मांगे।


बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी था । कई स्तर की वार्ताओं के बाद आखिर 13 दिन मजदूरी बढ़ाने को लेकर सहमति बनी । आखिर उद्यमियों को मजदूरों के हित में फैसला लेना पड़ा । शुक्रवार को कपड़ा मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि मजदूर यूनियन और उद्यमी वर्ग के बीच में मजदूरी बढ़ाने को लेकर के सहमति बन गई है । प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कपड़ा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष थान सिंह राजपुरोहित डोली बताया कि मजदूर अपने हक के लिए पिछले 13 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे । इस दौरान कई स्तर की वार्ता हुई । 


विषय के समाधान के लिए उपखंड स्तर के अधिकारी से लेकर के उद्यमियों और मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के बीच में भी अलग - अलग स्तर पर वार्ता हुई लेकिन उस दौरान कुछ भी समाधान नहीं निकल पाया था । धरने के 13 दिन आखिरकार मजदूर यूनियन और उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद आखिर मजदूरी बढ़ाने की मांग को मान लिया गया।
जानकारी देते हुए यूनियन अध्यक्ष थान सिंह राजपुरोहित डोली ने बताया कि प्रति थान 2 रूपया 25 पैसे मजदूरी को बढ़ाया गया है । और सभी कपड़ा मजदूरों को एक साथ आगे थान की लंबाई को भी निश्चित करने की बात कही गयी साथ ही सुखाइ कपड़ा मै चुनीलाल जी गोदारा ने बताया की 15 अगस्त तक दो रुपये मजदूरी नही बढ़ाई गयी तो तो कार्य बहिस्कार की घोषणा की और हम सब मजदूर यूनियन एक है ।


9.8.21

समाज सेवी महेन्द्र सिह राजपुरोहित ने सरकारी काॅलेज में 30 कम्प्यूटर देने का निर्णय लिया ।

मंड्या:- बन्नूर रोटरी क्लब की और से बैठक शुक्रवार रात को रंग संमुद्रा गांव के एक भवन में रखी गई। बैठक में टी नरसीपुरा टाऊन मलियूर चामराजनगर टाऊन व कोलेगाला सरकारी काॅलेज में 95 कम्प्यूटर देना का निर्णय लिया गया जिसमे क्लब के प्रत्येक सदस्य ने एक कंप्यूटर देना का निर्णय लिया। 

क्लब के पुर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने 30 कम्प्यूटर देने का निर्णय लिया क्लब की और राजपुरोहित का सम्मान किया गया इसके अलावा बैठक में क्लब की और से बारिश के दिनो में पौधरोपण करना क्लब की और कोरोना काल में पुलिस स्टेशन सरकारी अस्पताल ग्राम पंचायत भवन लगाएं ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन को ठीक करवाकर वापच लगवाने को कहा। क्लब के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित को टी नरसीपुरा तहसील में पल्स पोलियो शिविर आयोजित की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी सौपी गई। क्लब के अध्यक्ष वासुदेव ने सबका स्वागत कर क्लब के सदस्यों निष्ठापूर्वक कार्य करने व क्लब में सहयोग करने कहा। बैठक में क्लब के कार्यदरशी राजेंद्रा, क्लब सदस्य बी एन सुरेश, बी एस योगेन्द्रा, पार्थ सारथी, वेंकटेश प्रसाद, राजीव गौडा,जयराम गौडा, डाॅ.राजीव, वेंकटेश, बाबु गौड़ा,नजुंड स्वामी, शिवराज मौजूद थे।

राजपुरोहित ने किया 12वी बार रक्तदान जानिए ऐसी ही रक्तदाता की कहानी

अच्छाई की मार्केटिंग by सवाई सिंह राजपुरोहित मेघलासिया
 
जिंदगी में सबसे अटूट रिश्ता खून का रिश्ता होता है जो कि जिंदगी भर हमारा साथ देता है आप ही उन तमाम लोगों को रक्तदान करके जिंदगी भर के लिए उनसे एक अटूट रिश्ता बना सकते हैं ऐसी ही कहानी आज मैं आप लोगों के बीच लेकर आया हूं .
सोजत क्षेत्र के रूपावास निवासी कुलदीप सिंह राजपुरोहित जिनको अगर चलती फिरती ब्लड बैंक कहे तो भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी राजपुरोहित स्वयं भी अब तक 12 बार रक्तदान कर चुके हैं और औरों को भी प्रेरित कर रक्तदान करवाते हैं।
जब कभी भी इनको सूचना मिलती है किसी मरीज़ को रक्त की आवश्यकता है रक्तदान करने के लिए निकल जाते हैं। अगर ज्यादा ही आवश्यकता होती है तो अपने मित्रों को भी साथ में लेकर रक्तदान के लिए निकल पड़ते हैं और इस रक्तदान के कार्य को बढ़ावा देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी प्रचार प्रसार करते हैं,जिससे दूसरे लोग भी रक्तदान के क्षेत्र में आगे आ सके.कुलदीप सिंह के करीबी लोगों से पता चला कि वे गाँव मे भी गौसेवा और गाँव के हर धार्मिक कार्य में निस्वार्थ भाव से सेवा देते है और गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगा कर रोज पानी डालने जाना और पौधे रोपण करना आदि सेवायें पिछले कहीं सालो से कर रहे है।

 कुलदीप सिंह ने बताया कि वे उनके पिता के दिखाए गए रास्तो पर चल रहे उनके पिता से उन्हें प्रेरणा मिली कि सेवा ही परमधर्म है।

अब आप कहानी को पढ़ने के साथ-साथ सुन भी सकते हैं यूट्यूब पर जाकर 




20.6.21

रुद्राक्ष पार्क समिति आगरा के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन

7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2021 को रुद्राक्ष पार्क समिति आगरा के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

 
कार्यक्रम समन्वयक मनीष अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के लोकप्रिय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ सीमा सिंह होगे। और योगाचार्य और प्राकृतिक चिकित्सक डा.मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व मे सेक्टर 4B पार्क पुलिस चौकी के पीछे आवास विकास कालोनी आगरा मे किया जाएगा। 

जिसका वर्चुअल योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राजपुरोहित समाज इंडिया यूट्यूब चैनल, फेसबुक व गूगल मीट पर किया जायेगा।





डॉ राजपुरोहित प्राकृतिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान परिसर आगरा 9219666141, 9837005816

9.6.21

रघुराज राजपुरोहित ने ताजिकिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर नाम रोशन किया.

बावड़ी कल्ला गांव के युवा रघुराज सिंह राजपुरोहित ने ताजिकिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर नाम रोशन किया ।
बावड़ी कल्ला गांव के रघुराज सिंह सुपुत्र श्री शैतानसिंह राजपुरोहित ने Avicenna Tajik State Medical University Dushanbe, Tajikistan से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करके अपने गांव एवम समाज का नाम रोशन किया । 
रघुराज सिंह बावड़ी कल्ला गांव के पहले एमबीबीएस है । समस्त ग्रामवासी रघुराज सिंह की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे है , तथा लगातार इस सफलता की बधाईयां दे रहे है । 
सुगना फाउंडेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया पेज एडमिन पैनल रघुराज सिंह को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाईयां देता है।


 न्यूज़ के लिए
नरपत सिंह राजपुरोहित हार्दिक आभार


7.6.21

मातृ शक्ति के विचारों को उनके सुझावों को जानने के लिए वर्चुअल मीटिंग वेबिनार का आयोजन

 नारी शक्ति की भागीदारी से ही देश और समाज का होगा विकास
 जोश और जज्बे के साथ राजपरोहित समाज की महिलाओं ने भी व्यक्त किए अपने विचार
रविवार को राजपुरोहित महासभा के गठन के लिए मातृ शक्ति के विचारों को उनके सुझावों को जानने और उनकी सह भागीता के लिए राजपुरोहित महासभा सयोंजक कमेटी द्वारा एक वर्चुअल मीटिंग वेबिनार का आयोजन किया गया , जिसमे समाज की प्रबुद्ध मातृ शक्ति ने अपने विचार रखे और महासभा गठन में पूर्ण भागीदारी निभाने का एक स्वर में संकल्प लिया ...
    
वर्चुअल मीटिंग वेबिनार समाज की महिला शक्ति ने क्या कहा आइए जानते हैं 



6.6.21

जितनी ज्यादा हरियाली, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा : पर्यावरणप्रेमी राजपुरोहित

खबर सोजत सिटी से अंतर्राष्टीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पर्यावरण जागृति संस्थान की ओर से सघन वृक्षारोपण कर उपस्थितजनों ने पौधो की देखरेख करने, नियमित रूप से पानी पिलाने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष, गोसेवक एवं पर्यावरणप्रेमी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पेड़ो में देवताओं का निवास होता है । पेड़ो से हमें अनेक वस्तुएं, औषधियां मिलती है। राजपुरोहित ने कहा कि जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी , उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा । राजपुरोहित ने कहा कि पेड़ पौधो से से ही बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है । ये पर्यावरण निर्माण में बहुत सहायक होते है । रोटरी क्लब के डॉ . राजीव कुमार , राजेंद्र , नवीन , मुरलीगोपाल , नाझुण्ड स्वामी , शिव द्वारा पौधरोपण किया गया । इसके साथ ही संस्थान द्वारा प्रवासी भामाशाह राजपुरोहित के सहयोग से विभिन्न किस्मों के फलदार , छायादार व फूलदार करीब सौ पौधे लगा सेवा का संकल्प दिलाया गया । कार्यक्रम में राजु , देवम्मा , सिद्धिमा , नागम्मा , भाग्य , वैंकटेश , मनिभाई सहित कइयों ने शिरकत की ।
 इससे पूर्व संस्थान द्वारा भामाशाह महेन्द्रसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में प्रचंड गर्मी में पक्षियों के पीने के पानी के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए । वही एकादशी के मौके पर राजपुरोहित के सानिध्य में मूकपशुओं को चारा, रिजगा , गौशालाओं में गायों को रोटियों के साथ कुंवारी कन्याओं को फल , मिष्ठान भी वितरित की गई ।

31.5.21

राजपुरोहित संयुक्त राष्ट्र की महिला आयोग की परिचर्चा में आमंत्रित

 मानव अधिकार आयोग के जिला आयोग मित्र जयेश राजपुरोहित को संयुक्त राष्ट महिला के जनरेशन इक्विलिटी फोरम की ने दिनांक 1 जून 2021 पेरिस में आयोजित की जाने वाली चौथी वर्चुअल क्यूरेटेड परिचर्चा में आमंत्रित किया गया है । 
क्यूरेटेड चर्चा का विषय थिंकिंग ग्लोबल , एक्टिंग लोकल- लर्निग फॉम लोकल स्टोरीज़ ऑफ़ रिसायलैंस एंड एक्शन रहेगायह क्यूरेटेड परिचर्चा लैंगिक समानता की उपलब्धि के लिए स्थायी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय और वैश्विक स्तर पर की जाने वाली कार्रवाइयों के लिए ठोस सिफारिशों के विकास में योगदान देगी ।

 चर्चा विभिन्न सामाजिक स्तरों पर परिवर्तन उत्पन्न करने के लिए एक तकनीक के रूप में कहानी कहने पर आकर्षित होगी और विभिन्न संदों में लचीलापन और कार्रवाई की कहानियों को प्रदर्शित करेगी , साथ ही स्थायी परिवर्तन के लिए सक्षम वातावरण बनाने के लिए प्रमुख अभिनेताओं की भूमिका की खोज भी करेगी ।


30.5.21

राजपुरोहित ने की वीडियो कॉलिंग के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री से बात

भाजपा नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे की विडिओ कॉल पर बातचीत लगभग डेढ़ घंटे तक चली बातचीत । कोरोना काल में राजपुरोहित की सरहानीय सेवाकार्यों को लेकर वंसुधरा राजे ने आभार धन्यवाद प्रकट किया।
बैठक में बीस से अधिक कार्यकर्त्ता रहे मौजूद।



अहमदाबाद "ब्रह्म ॠषि खेतेश्वर चोक" का निर्माण ओर भी बेहतर तरीके से पुनः हो गया है!

राजपुरोहित समाज के कुल गुरु ब्रह्म ऋषि श्री श्री 1008 खेतेश्वर महाराज जी के नाम से अहमदाबाद के ओढव विस्तार में श्री खेतेश्वर चौक कई वर्षों से बना हुआ है ।

 जहा श्री महाराज जी की तख्ती लगी हुई है , वह किसी कारणवश टूट गई थी , उसे पुनर्निर्माण कर दिया गया है उसके पुननिर्माण के अवसर पर वहां पूजा आरती की गई उसमे विधायक श्री बाबू भाई पटेल जी की उपस्थिति रहे वह समाज के युवा बंधु श्री किशोर सिंह राजपुरोहित,भादरलाऊ भरत राजपुरहित , मंडवाड़ा नारायण सिंह राजपुरोहित जवाली , मुन्ना भाई राजपुरोहित , अर्जुन सिंह राजपुरोहित बारवा भवानी सिंह राजपुरोहित की उपस्थ्ति रहे।
 
अहमदाबाद राजपुरोहित समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री नरेंद्र सिंह राजपुरोहित का प्रयास भी सराहनीय है जिन्होंने लेटर लिखकर अवगत करवाया और यह निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो गया आपके भागीरथी प्रयास से यह कार्य जल्दी हुआ आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आप समय-समय पर समाज हित के कार्यों में सदैव बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
नरेन्द्र सिंह रूपावास ने बताया अहमदाबाद "ब्रह्म ॠषि खेतेश्वर चोक" का निर्माण ओर भी बेहतर तरीके से पुनः हो गया है! 

जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ. 
 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति 

राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ

आज राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कोरोना ने जिन समाज बंधुओं को अपने ग्रास में ले लिया ऐसे सभी समाज बंधुओं को श्रदांजलि अर्पित की।एंव निम्न एजेंडों पर चर्चा की एंव सभी सदस्यों ने अपने सकारात्मक सुझाव दिए। आइए एक नजर डालते हैं उन सुझावों पर

1.केंद्र एंव राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज बंधुओं तक पहुंचाना,जिससें योजनाओं से समाज बंधु वंचित न रहें एंव सेवा न्यास के सदस्यों को जिलेवार जिम्मेदारियां देना एंव योजनाओं का प्रचार-प्रसार करवाना।
2.समाज में जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया ऒर परिवार में कोई आश्रित नहीं है।देखभाल के लिए कोई परिजन नहीं है ऒर आर्थिक स्तिथि से बहुत कमजोर है आर्थिक स्तिथि की वजह से पढ़ाई नही कर सकते ऐसे बच्चों को 10-12 वीं तक पढ़ाई में आर्थिक सहायता के बारें में चर्चा।
3.रक्तदान शिविर करवाने के बारे में चर्चा।
4.सेवा न्यास की तरफ से परमिशन लेकर वेक्सीनेशन कैम्प लगाने ले बारें में चर्चा।
5. समाज बंधुओं को किसी भी प्रकार की चिकित्सा सम्बंधित आवश्यकता हो तो तत्काल कोशिश करके उसका समाधान करवाने की कोशिश करना।
सभी सदस्यों ने इन सभी एजेंडों पर सार्थक चर्चा की एंव अपने सकारात्मक सुझाव दिये। इसमें समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया 
राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर


जुड़े रहिए राजपुरोहित इंडिया के साथ. 
 राजपुरोहित समाज इंडिया फेसबुक पेज/ ब्लॉग आप किसी भी प्रकार की न्यूज़ है तो भेज सकते है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 
92864 64911 
 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन - मेघलासिया व आरोग्यश्री समिति 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना