आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आगरा लोकसभा सीट (सुरक्षित) के लिए प्रोफेसार सत्यपाल सिंह बघेल (एसपी सिंह कैबिनेट मंत्री) ने सुबह 10 को आवास विकास कॉलोनी से चुनाव प्रचार शुरू किया।
|
डॉ एमपी सिंह राजपुरोहित स्वागत करते हुए |
प्रो एसपी सिंह कैबिनेट मंत्री का स्वागत सुगना भवन डॉ राजपुरोहित चिकित्सालय सेंटर पर किया गया सुगना फाउंडेशन संस्थापक श्री बीरम सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष एसपी सिंह, संयोजक और महासचिव डॉ एमपी सिंह राजपुरोहित ने माला पहनाकर उनका पर स्वागत किया। साथ ही आरबी मेगास्टोर के संस्थापक हेमू भाई जैन साहब आदि ने माला पहनाई और कार्यकर्ताओं में माला पहनाने की होड़ लग गई। फिर उनका काफिला सेक्टर 7, 8,9 और 11 ओर बढ़ गए। रास्ते भर मोदी-योगी जिन्दाबाद, हमारे सांसद कैसा हो-एसपी सिंह जैसा हो नारेबाजी होती रही।
|
संस्थापक श्री बिरम सिंह राजपुरोहित स्वागत करते हुए |
उनके प्रचार व स्वागत जुलूस में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें प्रमुख थे
|
मीडिया प्रभारी सवाई सिंह माला पहनाकर स्वागत करते हुए |
विधायक जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज गर्ग, शिवशंकर शर्मा,मनोज शर्मा, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, विनय सिंह, विजय भदौरिया, मुकेश पालीवाल, विपिन जैन, शुमन जैन आदि कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911