न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

30.4.21

महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने लोगों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परशुराम सेना के महासचिव महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कोरोनावायरस की दूसरी लहर के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मास्क और सैनिटाइजर बांटे।


इस दौरान लोगों को मास्क और सैनिटाइजर प्रयोग करने की सलाह दी महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा सरकार की गाइडलाइन का पालन करें पुलिस प्रशासन व चिकित्सक टीम का सहयोग करें ।
सावधानी से ही रोका जा सकता है कोरोना वायरस से बचने के लिए हम सभी को कुछ सावधानियां बरतनी होगी हमें बार बार साबुन पानी से हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग करें मास्क पहन कर रहे हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें। भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाने से बचे । अगर स्वस्थ को लेकर कोई शंका हो तो डॉक्टर के परामर्श लेना भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है उसके अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं ।
  आपसे प्रेम और भाईचारा और मानवता के नाते गरीबों की मदद करें।

28.4.21

राजपुरोहित की शादी का कार्ड खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

फलोदी (राजस्थान)   
आज का युग सोशल मीडिया का युग है जहां पर कुछ भी अलग हटकर हम कुछ करते हैं तो वह चर्चा का विषय बन जाता है ऐसा ही कुछ किया है राजपुरोहित समाज इंडिया के सह-संचालक और कवि और लेखक नरपत सिंह राजपुरोहित इनकी शादी का कार्ड खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
बच्‍चों की शादी के लिए माता-पिता अपने जीवन की सारी पूंजी तक न्यौछावर कर देते हैं एक से बढ़कर एक खाने की आइटम, शादी की सजावट, गहने-कपड़े और खासकर शादी का निमंत्रण हर कोई चाहता है कि उसकी शादी का निमंत्रण पत्र कुछ खास हो, कुछ अलग हो ऐसा ही अनोखा और जरा हटकर शादी का कार्ड छपवाया है। दरअसल, बावड़ी कला, तहसील फलोदी के रहने वाले कवि और लेखक नरपत सिंह और उनके भाई दलपत सिंह राजपुरोहित की शादी 30 अप्रैल 2021को होनी है। अपनी शादी का कार्ड राजस्थानी भाषा में छपवाया है। राजपुरोहित के इस कदम की स्थानीय लोग काफी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हमको अपनी भाषा को बढ़ावा देना चहिए। खासकर ऐसे शुभ सामारोह से इसकी शुरुआत हो गई है। ओर बाकी लोग भी इस से प्रेरणा ले और राजस्थानी भाषा को बढ़ावा मिल सके। नरपत सिंह ने अपनी शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय में भी भेजा है।
हमारे खास बातचीत में नरपत सिंह राजपुरोहित ने हमें बताया मैं अपनी राजस्थानी भाषा से बेहद प्यार करता हूं। मैं कहीं भी जाता हूं तो उसी मैं बात करता हूं। मैंने इसलिए ऐसा किया है ताकि राजस्थान के लोग अपनी भाषा को न भूलें। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी पहल सबको करनी चाहिए ताकि राजस्थानी भाषा को और अधिक बल मिल सके।
नरपत सिंह के पिता श्री जीवराज सिंह जी ने कहा कि उनका बेटा चाहता था कि उसकी शादी का कार्ड राजस्थानी में छपे ओर बेटे की इस पहल का मैंने समर्थन किया और शादी का कार्ड राजस्थानी भाषा में छपवाया अब पूरे गांव व रिश्तेदारों में चर्चा का विषय बन गया।

नरपत सिंह व दलपत सिंह राजपुरोहित को सुगना फाउंडेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया की पूरी टीम की तरफ से शादी की अग्रिम शुभकामनाएं हम आपके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हैं। 

भाई नरपत सिंह जी आपके द्वारा दिए गए शादी समारोह का निमंत्रण मैं दिल से स्वीकार करता हूं और आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं मेरी ख्वाहिश थी आपकी शादी में शामिल हो लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते मैं आपके इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा मैं आपका क्षमा प्रार्थी हूं आपका सवाई सिंह राजपुरोहित


10.4.21

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बने राजपुरोहित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष की सूची जारी की है जिसमें दो राजपुरोहित के नाम का शामिल हैं। 
बाड़मेर जिले से मुकेश सिंह राजपुरोहित और पाली जिले से राजेंद्र सिंह राजपुरोहित का नाम शामिल है।



8.4.21

महाराष्ट्र में व्यापार-व्यापारी विरोधी पोलिटिकल लॉकडाउन का निषेध...पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के.पुरोहित

महाराष्ट्र में कड़े प्रतिबंधों के विरोध में व्यापारी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. व्यापारियों की मांग है कि प्रतिबंधों में ढील दी जाए।


पोलिटिकल लॉकडाउन से व्यापार ठप्प और व्यापारी परेशान, 
व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के.पुरोहितजी के मार्गदर्शन व फेडरेशन ऑफ़ एसोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र (FAM) के नेतृत्व में  विरोधी पक्षनेता श्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर महाराष्ट्र सर्कार के प्रति नाराजी व्यक्त की और व्यापारियों की समस्या व परेशानी सरकार तक पहुंचाने की मांग की।  साथ ही साथ मुंबई सहित पुरे महाराष्ट्र में गुरूवार ८ अप्रैल दोपहर १ से ३ बजे तक सभी व्यापारी अपने स्तर पर अपनी अपनी दुकानों के बाहर व चौराहे पर काले झंडे लगाकर व घंटानाद कर निषेध व्यक्त करने का आवाहन किया।  



फड़णवीसजी ने सभी व्यापारी संस्थाओ के पदाधिकारियों की समस्या व परेशानिया सुनी और सरकार तक उनकी बात पहुंचाने एवं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों के पक्ष में थी और रहेगी ऐसा आश्वासन दिया।  साथ ही साथ व्यापारियों द्वारा होनेवाले "पोलिटिकल लॉकडाउन" का निषेध भाजपा के स्थानिक आमदार - नगरसेवक समर्थन देने के लिए सुचना देने का आश्वासन दिया।  
सभी व्यापारी प्रतिनिधि एवं राज के.पुरोहित,नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित व FAM के अध्यक्ष विनेश मेहता ने देवेंद्र फड़णवीसजी का आभार व्यक्त किया। कालबादेवी,भुलेश्वर,दागिना बाजार,झावेरी बाजार, गोल्ड, मेटल,कपड़ा,ज्वेलर्स, इमिटेशन,हॉटेल,यार्न अन्य कई प्रमुख मार्केट व संस्थाओ के पदाधिकारी मौजूद थे।

संजय पैलेस आगरा में लैपट्रिक्स इंडिया के शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ

आगरा में हुआ लैपटॉप शोरूम का भव्य का उद्घाटन 
संजय पैलेस आगरा में बुधवार नवीन प्रतिष्ठान लैपट्रिक्स इंडिया के शो रूम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्‌घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के लोकप्रिय सांसद मा०प्रो एसपी सिंह बघेल जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मा०पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, व श्रीमान डीडी शर्मा जी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्‌घाटन किया।
कंपनी के डायरेक्टर सुरेश राजपुरोहित व संचालक श्री नवीन राजपुरोहित ने बताया शो रूम में सभी प्रकार के लैपटॉप सहायक उपकरण और स्पेयर पार्ट्स की विशाल रेंज उपलब्ध है।
इस मौके पर सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष ने सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को विश्व के दूसरे ब्रह्मा मंदिर ब्रह्मधाम आसोतरा और भगवान श्री खेतेश्वर महाराज के बारे में बताया गया। 


मुख्य अतिथियों का स्वागत राजस्थानी (जोधपुरी) साफा पहनाकर मोमेंटो देकर किया गया।

प्रतिष्ठान के उद्‌घाटन के उपलक्ष्य में नन्दू जी महाराज, सुरेश सिंह सारियाणा, सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष श्री एस पी सिंह, संयोजक डॉ मदन प्रताप सिंहअमरत राजपुरोहित
सूरेश राजपुरोहित, मुक़ेश राजपुरोहित, ईश्वर राजपुरोहित, वसन्त राजपुरोहित, मदन राजपुरोहित, प्रकाश राजपुरोहित, भावेश राजपुरोहित, अमराराम राजपुरोहित, सोनू राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित, मोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।




 

5.4.21

किरण राजपुरोहित को दैनिक भास्कर राजस्थान स्टेट के डिजिटल एडिटर हेड नियुक्त हुए

हार्दिक अभिनंदन 🎊
 श्री किरण सिंह सुपुत्र श्री सोहन सिंह राजपुरोहित गुंदेचा बुसी को दैनिक भास्कर राजस्थान स्टेट के डिजिटल एडिटर हेड नियुक्त किये जाने पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये, आप जीवन मे बहुत सफल हो यही प्रार्थना करते है। 

मानवता की सबसे बड़ी सेवा गोसेवा है।

मानवता की सबसे बड़ी सेवा गोसेवा है। असीमित अतुल्य ब्रह्मांड में स्थित आभा मंडल जिस के विस्तार की हम व्याख्या नहीं कर सकते, उसी प्रकार हम हमारी गौ माता के उपकार वात्सल्य मातृत्व की व्याख्या करने में असमर्थ है गौमाता अपने बच्चों का भरण पोषण अपने अंतर की गहराइयों से करती है।
 जिसकी कल्पना करना हमारे बस में नहीं है उसी प्रकार हमारी गौ माता जो की संपूर्ण सृष्टि की जननी है तथा उसके बिना सृष्टि के प्राणी अधूरे हैं तथा उन्हें मातृत्व का भाव भी नहीं हो सकता गौ माता के शरीर में कोई ऐसा अंग नहीं जिसमें कि किसी देवता का निवास ना हो, ऐसी जननी का अस्तित्व आज खतरे में है तथा हम समाज बंधु ऐसे करुणामय एक दिल दहलाने वाले मार्मिक गौ हत्या जैसे कुकृत्य करते कामुक दर्शक बनकर देख रहे हैं हम यह सभी के लिए असहनीय एवं बड़े ही दुख की बात है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां तक कहा कि चाहे मनुष्य ने कितने भी अगर नियत कर्म किए हो और यदि वह पवित्र पश्चाताप की भावना से गौ माता की शरण में चला जाए तो वह जननी उसका जरूर कल्याण करती है। 
अतः इस कल्याणकारी माता की रक्षा के लिए हम अगर आगे नहीं आते हैं तो हमें धिक्कार है तथा हम अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। 

आज अनेकों सामाजिक एवं निजी संगठन अपनी गौ भक्ति का परिचय दे रहे हैं परंतु उनकी संख्या सीमित है आज प्रत्येक समाज बंधु को निस्वार्थ भाव से गौ माता की रक्षा के लिए आगे आना जरूरी है तथा देवी तुल्य इस माँ पर होने वाले प्रत्येक अत्याचार को अपने आज से ही महसूस करना है तथा कसम खानी है कि अब से हमारा प्रत्येक कदम गौ माता की रक्षा के लिए होगा तभी सभी समाज व एक देश का कल्याण संभव है आज हम वैज्ञानिक रूप से चाहे जितनी भी शब्द वर्णन हो जाए पर यदि गौ माता का आशीर्वाद नहीं मिला तो यह सभी उन्नति अवनति में बदल जाएगी जब तक गौ माता धरती पर है तब तक हमारी धरती और हम खतरे से बच सकते है परंतु यदि गौमाता नहीं रही तो हमारी इस धरती का विनाश समिति है।

 अतः गौ माता की रक्षा केवल एक प्राणी की रक्षा नहीं है बल्कि संपूर्ण सृष्टि की रक्षा है मेरी समस्त संसार के बंधुओं से यही गुजारिश है कि वह अपने दिल से इस शुभ कार्य में अपना अनिवार्य योगदान दें और आप सभी मनुष्य गौ माता अपने घरों में पाले यदि आप अन्य शहरों में रहते हो और गौ माता को आप नहीं पाल सकते हो तो गौशाला में ही गौ माता आप दत्तक लेकर ही उसकी सेवा कर सकते हो।धन्यवाद जय हिंद, वंदे गौ मातरम,जय गौ माता,आपका कल्याण करें। 
गौसेवक- सुरेश पाड़ीव।

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (59) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (36) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (102) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (210) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (583) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1149) Rajpurohit Samaj (264) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (129) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (51) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (130) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (42) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (50) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (50) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (84) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (133) श्री तुलछारामजी महाराज (195) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (311) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना