न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

Showing posts with label Suresh Rajpurohit. Show all posts
Showing posts with label Suresh Rajpurohit. Show all posts

30.5.24

12 जून को होगी धर्मसभा, जगतगुरु शंकराचार्य आयेंगे बीकानेर

बीकानेर सनातन धर्म रक्षा मंच के बैनर तले जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी की ओर से आयोजित प्रवचन 12 जून को होगा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि जगतगुरु के बीकानेर आगमन पर रेलवे स्टेशन से खेतेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा रेलवे स्टेशन से खाना होगी, जिसमें करीब 1100 महिलाओं के सिर पर कलश होंगे। इसके अलावा कई संचेतन झांकियां होंगी। कलश यात्रा खेतेश्वर मंदिर पहुंचेगीइसके बाद शाम 4 बजे जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की धर्मसभा होगी।इसके बाद रात को जागरण होगा। दूसरे दिन सुबह से दीक्षा समारोह और पादूका पूजन होगा। दोपहर बाद जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी बीकानेर से प्रस्थान करेंगे।
एक सप्ताह पूर्व होगी श्रीमद् भागवत कथा,बनाई कमेटियां जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के आगमन से एक सप्ताह पहले श्रीमद‌भागवत कथा शुरू होगी। कथा में भागवत का वाचन कथावाचक पंडित भाईश्री करेंगे। मंच के गायत्री प्रसाद ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इसके लिए मंच ने आयोजन प्रबंधन कमेटी, वित्त कमेटी, प्रचार समिति बनाई है। एक महिला विंग भी होगी जो महिलाओं से सबंधित सारी व्यवस्थाए करेंगी। आयोजन समिति के सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। वित्त कमेटी की जिम्मेदारी संतोषानंद महाराज, शिवलाल तेजी, प्रेमसिंह घुमांदा, ओम सोनगरा और पंडित भाई श्री संभालेंगे। प्रबंधन कमेटी में वरुण शर्मा, एडवोकेट बजरंग छीपा, पुखराज सोनी को शामिल किया गया है। प्रचार समिति में सतीश मक्कड़, दीपक सिंह राजपुरोहित, संजय बिनावरा, दिनेशसिंह भदौरिया, रामचंद्र गहलोत को शामिल किया गया है। अशोक सुधार और राजेश कुलरिया को मुख्य कार्यालय प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जगद्‌गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आयोजन को लेकर आनंद निकेतन भवन मुख्य कार्यालय का उद्घाटन विशोकानंद जी. अमरानंद जी, विलासनाथ जी, डाक्टर विकास पारीक, डॉक्टर बजरंग टाक, झूमर सोनी, एडवोकेट बजरंग छींपा, सूरजमाल सिह जी नीमराना, संतोसानंद जी. ओम सोनगरा, सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, यज्ञ प्रसाद और भाई श्री ने किया।आयोजन समिति के योगेंद्र दाधीच ने बताया कि 12 जून को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जयपुरए पुणे और बैंगलूरू से भी लोग आएंगे।
9 दिवसीय कार्यक्रम खेतेश्वर मंदिर में 
आयोजन समिति के पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा ने बताया की जगद्‌गुरु शंकराचार्य के बीकानेर आगमन को लेकर 9 दिवसीय कार्यक्रम खेतेश्वर बस्ती खेतेश्वर मंदिर के पास रखा गया है। 5 से 11 जून तक कथावाचक भाईश्री यहां श्रीम‌द्भागवत कथा का वाचन करेंगे। 12 जून को सुबह 7 बजे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बीकानेर पहुंच जाएंगे। बीकानेर रेलवे स्टेशन से शंकरचार्य कलश यात्रा के साथ खेतेश्वर मंदिर तक पहुंचेंगे। खेतेश्वर मंदिर में चरण पादुका पूजन होगा। इसके बाद धर्मसभा होगी। इसी दिन रात को जागरण होगा। 13 जून को सुबह 6 से 7 बजे तक दीक्षा समारोह, 8 से 9 बजे तक प्रश्नकाल, संवाद और चरण पादुका पूजन होगा। दोपहर बाद जगतगुरु बीकानेर से प्रस्थान करेंगे।

हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा:-
आयोजन समिति के सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 12 जून को धर्मसभा पर और उससे पहले जगतगुरु शंकरचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के आगमन पर निकाली जाने वाले कलश यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। हेलिकॉप्टर 10 फेरों में 7 किवंटल गुलाब और गेंदे के फूलों की पंखुडिय़ा आसमान से बरसाएंगे। धर्मसभा में भाग लेने के लिए देशभर के साधु महात्मा बीकानेर आएंगे।
देशनोक थानाधिकारी व खुशबू सोलंकी का सम्मान
पिछले दिनों पलाना इलाके में एक नवजात की जान बचाने में जिस तरह से देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने मानवता दिखाई वो काबिले तारीफ है। इस लिए आज उनको साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। व आइएएस में चयन होने पर बीकानेर की लाडली खुशाली के पिता का सम्मान किया गया। 
प्रेसवार्ता में राजेन्द्र सिंह शेखावत,एडवोकेट जलज सिंह, हरिसिंह भाटी, अनूप गहलोत, पुखराज सोनी, दिनेश सिंह भदौरिया, हीरालाल, गजानंद शर्मा, नंदकिशोर गहलोत शामिल रहे। वहीं महिला टीम की जिम्मेदारी मंजू गोस्वामी, पुष्पा शर्मा को सौंपी गई। मंजू को सहयोजक, पुष्पा शर्मा को सह सहयोजक बनाया गया है।

7.1.22

PM की सुरक्षा में हुई चूक की तीन सदस्यीय समिति जांच करेगी

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की तीन सदस्यीय समिति जांच करेगी। तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व सुधीर कुमार सक्सेना, सचिव (सुरक्षा), कैबिनेट सचिवालय करेंगे और इसमें बलबीर सिंह, संयुक्त निदेशक, आईबी और एस सुरेश सिंह राजपुरोहित, आईजी, एसपीजी शामिल होंगे। 

 ये समिति जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपेगी. पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था।

2.6.21

वेदांताचार्य डॉ ध्यानारामजी महाराज का 49 वां अवतरण दिवस मनाया।

बासड़ा: राजपुरोहित समाज के  ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादीपति गुरू तुलसा राम जी महाराज के शिष्य वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज के जन्मदिन पर गाँव बासड़ा में राजपुरोहित युवाओ के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित हुऐ ।
परमेश्वर सिंह ने बताया कि गुरू महाराज के जन्म दिवस पर केक काटकर सभी सदस्यों ने मुँह मीठा किया । इस अवसर पर खेतेश्वर महाराज के छायाचित्र को माला पहनाकर गोला हवन किया गया । केले का प्रसाद पूरे गाँव मे वितरण किया गया है कार्यकर्ताओं द्वारा गो माता के लिये मकराना गौशाला में  लाफ़सी और रिजका डाला गया। कोविड 19 की गाइडलाइंस का पूर्णतया पालन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा मकराना पुलिस थाना में प्रसासन को सेनेट्रेज़र, मास्क,ग्लब्स, सर्जिकल केप वितरण किये गये।इस अवसर पर घनश्याम सिंह,मांगीलाल राजपुरोहित, बंकट सिंह ,ओमप्रकाश सिंह,बजरंग सिंह,नन्दू राम चौधरी, गोरधन वैष्णव, रामवतार सिंह,दसरथ,बलवीर, हिम्मत , नवदीप, अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।



रिपोर्टर सुरेश राजपुरोहित बारबा

8.4.21

संजय पैलेस आगरा में लैपट्रिक्स इंडिया के शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ

आगरा में हुआ लैपटॉप शोरूम का भव्य का उद्घाटन 
संजय पैलेस आगरा में बुधवार नवीन प्रतिष्ठान लैपट्रिक्स इंडिया के शो रूम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्‌घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के लोकप्रिय सांसद मा०प्रो एसपी सिंह बघेल जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मा०पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, व श्रीमान डीडी शर्मा जी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्‌घाटन किया।
कंपनी के डायरेक्टर सुरेश राजपुरोहित व संचालक श्री नवीन राजपुरोहित ने बताया शो रूम में सभी प्रकार के लैपटॉप सहायक उपकरण और स्पेयर पार्ट्स की विशाल रेंज उपलब्ध है।
इस मौके पर सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष ने सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को विश्व के दूसरे ब्रह्मा मंदिर ब्रह्मधाम आसोतरा और भगवान श्री खेतेश्वर महाराज के बारे में बताया गया। 


मुख्य अतिथियों का स्वागत राजस्थानी (जोधपुरी) साफा पहनाकर मोमेंटो देकर किया गया।

प्रतिष्ठान के उद्‌घाटन के उपलक्ष्य में नन्दू जी महाराज, सुरेश सिंह सारियाणा, सुगना फाउंडेशन उपाध्यक्ष श्री एस पी सिंह, संयोजक डॉ मदन प्रताप सिंहअमरत राजपुरोहित
सूरेश राजपुरोहित, मुक़ेश राजपुरोहित, ईश्वर राजपुरोहित, वसन्त राजपुरोहित, मदन राजपुरोहित, प्रकाश राजपुरोहित, भावेश राजपुरोहित, अमराराम राजपुरोहित, सोनू राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित, मोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।




 

17.3.21

बेंगलुरु में श्री खेतेश्वर मंदिर और खेतेश्वर भवन की तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।

बेंगलुरु।राजपूरोहित समाज द्वारा निर्मित श्री खेतेश्वर मंदिर एवं खेतेश्वर भवन की तृतीय वर्षगांठ समारोह धूमधाम से संपन्न हुई। बेंगलुरु में श्री ब्रह्माजी भगवान, कलयुग के अवतारी बाबा रामदेव जी महाराज, खेतारामजी महाराज के दिव्य आशीष से बेंगलुरु में राजपुरोहित संघ की तरफ से श्री खेतेश्वर मंदिर और खेतेश्वर भवन की तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
बेंगलुरु राजपुरोहित संघ के तत्वाधान में तृतीय वर्ष का शुभारंभ श्री खेतेश्वर भगवान की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव के शुभ अवसर पर महिलाओं ने मंगला गीत गाते हुए  बाजो गाजो के साथ राजपुरोहित समाज के वरघोड़े का हुजूम उमड़ पड़ा।जैसे बेंगलुरू की धरती पर मिनी मारवाड़ उमड़ पड़ा हो ऐसा नजारा देखने को मिला।वर्षगांठ पर महाप्रसादी का लाभ किशोरसिंह राजपुरोहित नून ने लिया। इसके साथ ही अमर ध्वजा सुरेश कुमार साविदर की ओर से चढ़ाई गई।इसके साथ ही विभिन्न चढ़ावो के लाभार्थियों का संघ की ओर से साफा व माल्यर्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोहनसिह राजपुरोहित,शिवकुमार पलनी,रमेश कुमार के साथ ही सभी अतिथियों का बहुमान किया गया।


 इस अवसर पर बेंगलुरु राजपुरोहित संघ के अध्यक्ष चंपालाल रायगोणी मोदरान,उपाध्यक्ष वगतावरसिंह नून,उपाध्यक्ष मांगीलाल डुडसी,उपाध्यक्ष प्रकाशजी देलदर,सचिव भीमराज पुरोहित साविदर, सह सचिव चुनीलाल सिध्प चोराउ,सह सचिव शांतिलाल बाकरा,कोषाध्यक्ष मंगलसिह आलासन के साथ ही संघ के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों  के साथ हजार राजपुरोहित महिला व पुरूष का समावेश रहा।


समाज से जुड़े न्यूज़ वीडियो के लिए आप हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं




न्यूज़ भेजने वाले रिपोर्टर सुरेश सिंह राजपुरोहित 

आप भी हमें अपने गांव और अन्य सामाजिक गतिविधियों की खबर(न्यूज़) भेज सकते है! 
हमें समाज से जुड़ी न्यूज़, वीडियो और बन सकते हैं हमारे वीडियो और न्यूज़ स्पॉन्सर 
हमारा व्हाट्सएप नंबर है 92864 64911
सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउण्डेशन
  हमारा E- mail पता है -  sawaisinghraj007@gmail.com

News स्पॉन्सर By:-  हेम्स एजुकेशन बोर्ड राजस्थान 

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (60) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (37) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (103) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (29) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (212) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (590) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1153) Rajpurohit Samaj (266) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (131) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (52) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (131) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (44) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (51) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (51) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (85) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (134) श्री तुलछारामजी महाराज (198) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (314) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना