जोधपुर जिले के तींवरी क्षेत्र के घेवड़ा गांव की बेटी और समाज की गौरव, प्रथम महिला पुलिस अधिकारी बहन मधु राजपुरोहित घेवड़ा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
अपनी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के कारण, मधु राजपुरोहित को पुलिस उप निरीक्षक (Sub Inspector - SI) के पद से पदोन्नत कर अब पुलिस निरीक्षक (Inspector) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे राजपुरोहित समाज और घेवड़ा गांव में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों और सुगना फाउंडेशन भारत व राजपुरोहित समाज इंडिया ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अध्यक्षा श्रीमती संतोष राजपुरोहित ने कहा यह पदोन्नति न केवल उनके समर्पण को दर्शाती है, बल्कि यह क्षेत्र की अन्य महिलाओं और युवतियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। हम उनके उज्जवल भविष्य और शानदार करियर के लिए कामना करते हैं।




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911