ऐतिहासिक उपलब्धि - संत श्री खेतेश्वर महाराज शोधपीठ
गर्व का क्षण है कि देश और प्रदेश का पहला शोधपीठ अब जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में संत श्री खेतेश्वर महाराज के नाम से स्थापित होगा।
विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक द्वारा आदेश जारी हुए।इस प्रयास को सफल बनाने में डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित की अहम भूमिका रही।
➡️ शोधपीठ के माध्यम से विद्यार्थी संत श्री खेतेश्वर महाराज के आध्यात्मिक व धार्मिक जीवन पर गहन अध्ययन कर सकेंगे।
➡️ साथ ही इस विषय पर पीएचडी करने का अवसर भी मिलेगा।
डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने इस निर्णय के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह सहित कुलपति एवं कुलसचिव का आभार प्रकट किया।
शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।
संत श्री खेतेश्वर महाराज जी की जय





No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911