कानोड़िया पुरोहितान के गौरव
नरेंद्र प्रताप सिंह राजपुरोहित जिन्होने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के जीवन पर संस्कृत भाषा मे किताब लिखी
पुस्तक का विषय: उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जीवन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर संस्कृत में पुस्तक लिखने के लिए यह उपलब्धि हासिल की है (विषय: "Sachin Tendulkar: Maker of Modern India")
कवि परिचय
नरेन्द्रप्रतापसिंह सुपुत्र श्री डॉ तग सिंह जी राजपुरोहित कानोड़िया पुरोहितान
संस्कृत भाषा, भारतीय ज्ञान-परम्परा एवं साहित्य के प्रति समर्पित युवा विद्वान, लेखक तथा संस्कृत-सम्भाषण शिक्षक हैं। दर्शनाचार्य की उपाधि से अलंकृत उनका विशेष अनुराग भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय परम्पराओं एवं संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में है। वे संस्कृत को जनसामान्य से जोड़ने तथा प्राचीन भारतीय ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।
PM-YUVA 3.0 योजना के अन्तर्गत चयनित लेखक के रूप में उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी लेखनी भारतीय संस्कृति, परम्पराओं एवं ज्ञान की समृद्ध विरासत से अनुप्राणित है। संस्कृत-सम्भाषण शिक्षण के माध्यम से वे भाषा को जीवन और संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। कानोड़िया पुरोहितान, सेखाला, जोधपुर से सम्बद्ध नरेन्द्रप्रतापसिंह का योगदान भारतीय ज्ञान-परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सराहनीय है।




No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911