प्रदर्शनी के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली, रीति-रिवाजों, त्योहारों, लोककलाओं एवं ग्रामीण परिवेश को आकर्षक रूप देने के लिए एक सुन्दर और मनमोहक गांव बसाया गया है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री माननीय विजय नड्डा जी, अखिल भारतीय संस्कृति बोध परियोजना संयोजक श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित, विद्या भारती संस्कृति संस्थान की अध्यक्षा डॉ ममता सचदेवा एवं हिन्दू शिक्षा समिति कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री चेतराम शर्मा ने भारतीय परंपरा के अनुसार, मंत्रोच्चारण एवं शंखनाद के साथ किया। उद्घाटन के पश्चात् अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसमें प्रदर्शित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कलात्मक संयोजनों की सराहना की।





No comments:
Post a Comment
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर(Join this site)अवश्य बने. साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ. यहां तक आने के लिये सधन्यवाद.... आपका सवाई सिंह 9286464911