न्यूज़ हेडलाइंस Post

सभी बंधुओं को जय श्री रघुनाथजी री सा, जय श्री खेतेश्वर दाता री सा.. अगर आप भी समाज से जुड़ी कोई न्यूज़ हम तक पहुंचाना चाहता है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है 9286464911 सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन मेघलासिया

Followers

यह ब्लॉग समर्पित है!






"संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज" एवं " दुनिया भर में रहने वाले राजपुरोहित समाज को यह वेबसाइट समर्पित है" इसमें आपका स्वागत है और साथ ही इस वेबसाइट में राजपुरोहित समाज की धार्मिक, सांस्‍क्रतिक और सामाजिक न्‍यूज या प्रोग्राम की फोटो और विडियो को यहाँ प्रकाशित की जाएगी ! और मैने सभी राजपुरोहित समाज के लोगो को एकीकृत करने का ऐसा विचार किया है ताकि आप सभी को राजपुरोहित समाज के लोगो को खोजने में सुविधा हो सके!

आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं तो फिर तैयार हो जाईये!

"हमारे किसी भी वेबसाइट पर आपका हमेशा स्वागत है!"

वेबसाइट व्यवस्थापक
सवाई सिंह राजपुरोहित-आगरा{मिडिया प्रभारी }
सुगना फाऊंडेशन-मेघलासिया जोधपुर & आरोग्यश्री मेला समिति
09286464911

मेरे साथ फेसबुक से जुडिए

30.5.24

घेबसिंह राजपुरोहित केसरिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इस स्वार्थभरी दुनियां में जहां व्यक्ति एक छोटी से छोटी चीज में अपना वर्तमान ही नही भविष्य का भी स्वार्थ ढूंढता है वही श्री घेबसिंह सुपुत्र श्री तेजराज सिंह जी केसरिया इस नश्वर संसार में न्याय की प्रतिमूर्ति थे। समाज में अपने हक की लड़ाई लड़ने वालो के लिए मसीहा तथा अपने अधिकारों एवम न्याय की अपेक्षा रखने वालों के लिए एक दिव्या मान रोशनी की तरह थे।

संघर्षशील व्यक्ति के लिए आशा की किरण एवम तपती रेत में ओस की बूंद की तरह थे जो खुद का अस्तित्व मिटाकर कर भी औरों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे।
दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया सौभाग्य से मुझे भी श्री गेबसिंहजी जैसे सच्चे एवं निस्वार्थ इंसान का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा सेवा का थोड़ा बहुत भी जज्बा मुझे तुच्छ प्राणी में अगर है तो उसकी वजह श्री गैबसिंहजी जैसे महापुरुष ही है वास्तव में इंद्राणा ही नही सिवांची मालानी राजपुरोहित समाज ने एक सच्चा एवं निर्भीक इंसान को खोया है जिसकी क्षतिपूर्ति आज के समय में दुष्कर है।

भगवान दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान कर मोक्षगति दे एवम शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें 
टीम सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया की ओर से सादर श्रद्धांजलि शत-शत नमन 

12 जून को होगी धर्मसभा, जगतगुरु शंकराचार्य आयेंगे बीकानेर

बीकानेर सनातन धर्म रक्षा मंच के बैनर तले जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी की ओर से आयोजित प्रवचन 12 जून को होगा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि जगतगुरु के बीकानेर आगमन पर रेलवे स्टेशन से खेतेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा रेलवे स्टेशन से खाना होगी, जिसमें करीब 1100 महिलाओं के सिर पर कलश होंगे। इसके अलावा कई संचेतन झांकियां होंगी। कलश यात्रा खेतेश्वर मंदिर पहुंचेगीइसके बाद शाम 4 बजे जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की धर्मसभा होगी।इसके बाद रात को जागरण होगा। दूसरे दिन सुबह से दीक्षा समारोह और पादूका पूजन होगा। दोपहर बाद जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी बीकानेर से प्रस्थान करेंगे।
एक सप्ताह पूर्व होगी श्रीमद् भागवत कथा,बनाई कमेटियां जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के आगमन से एक सप्ताह पहले श्रीमद‌भागवत कथा शुरू होगी। कथा में भागवत का वाचन कथावाचक पंडित भाईश्री करेंगे। मंच के गायत्री प्रसाद ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इसके लिए मंच ने आयोजन प्रबंधन कमेटी, वित्त कमेटी, प्रचार समिति बनाई है। एक महिला विंग भी होगी जो महिलाओं से सबंधित सारी व्यवस्थाए करेंगी। आयोजन समिति के सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। वित्त कमेटी की जिम्मेदारी संतोषानंद महाराज, शिवलाल तेजी, प्रेमसिंह घुमांदा, ओम सोनगरा और पंडित भाई श्री संभालेंगे। प्रबंधन कमेटी में वरुण शर्मा, एडवोकेट बजरंग छीपा, पुखराज सोनी को शामिल किया गया है। प्रचार समिति में सतीश मक्कड़, दीपक सिंह राजपुरोहित, संजय बिनावरा, दिनेशसिंह भदौरिया, रामचंद्र गहलोत को शामिल किया गया है। अशोक सुधार और राजेश कुलरिया को मुख्य कार्यालय प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जगद्‌गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आयोजन को लेकर आनंद निकेतन भवन मुख्य कार्यालय का उद्घाटन विशोकानंद जी. अमरानंद जी, विलासनाथ जी, डाक्टर विकास पारीक, डॉक्टर बजरंग टाक, झूमर सोनी, एडवोकेट बजरंग छींपा, सूरजमाल सिह जी नीमराना, संतोसानंद जी. ओम सोनगरा, सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, यज्ञ प्रसाद और भाई श्री ने किया।आयोजन समिति के योगेंद्र दाधीच ने बताया कि 12 जून को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जयपुरए पुणे और बैंगलूरू से भी लोग आएंगे।
9 दिवसीय कार्यक्रम खेतेश्वर मंदिर में 
आयोजन समिति के पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा ने बताया की जगद्‌गुरु शंकराचार्य के बीकानेर आगमन को लेकर 9 दिवसीय कार्यक्रम खेतेश्वर बस्ती खेतेश्वर मंदिर के पास रखा गया है। 5 से 11 जून तक कथावाचक भाईश्री यहां श्रीम‌द्भागवत कथा का वाचन करेंगे। 12 जून को सुबह 7 बजे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बीकानेर पहुंच जाएंगे। बीकानेर रेलवे स्टेशन से शंकरचार्य कलश यात्रा के साथ खेतेश्वर मंदिर तक पहुंचेंगे। खेतेश्वर मंदिर में चरण पादुका पूजन होगा। इसके बाद धर्मसभा होगी। इसी दिन रात को जागरण होगा। 13 जून को सुबह 6 से 7 बजे तक दीक्षा समारोह, 8 से 9 बजे तक प्रश्नकाल, संवाद और चरण पादुका पूजन होगा। दोपहर बाद जगतगुरु बीकानेर से प्रस्थान करेंगे।

हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा:-
आयोजन समिति के सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 12 जून को धर्मसभा पर और उससे पहले जगतगुरु शंकरचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के आगमन पर निकाली जाने वाले कलश यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। हेलिकॉप्टर 10 फेरों में 7 किवंटल गुलाब और गेंदे के फूलों की पंखुडिय़ा आसमान से बरसाएंगे। धर्मसभा में भाग लेने के लिए देशभर के साधु महात्मा बीकानेर आएंगे।
देशनोक थानाधिकारी व खुशबू सोलंकी का सम्मान
पिछले दिनों पलाना इलाके में एक नवजात की जान बचाने में जिस तरह से देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने मानवता दिखाई वो काबिले तारीफ है। इस लिए आज उनको साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। व आइएएस में चयन होने पर बीकानेर की लाडली खुशाली के पिता का सम्मान किया गया। 
प्रेसवार्ता में राजेन्द्र सिंह शेखावत,एडवोकेट जलज सिंह, हरिसिंह भाटी, अनूप गहलोत, पुखराज सोनी, दिनेश सिंह भदौरिया, हीरालाल, गजानंद शर्मा, नंदकिशोर गहलोत शामिल रहे। वहीं महिला टीम की जिम्मेदारी मंजू गोस्वामी, पुष्पा शर्मा को सौंपी गई। मंजू को सहयोजक, पुष्पा शर्मा को सह सहयोजक बनाया गया है।

राजपुरोहित के द्वारा बनाई गई श्री खेतेश्वर दाता की पेन्सिल स्केच

राजपूरोहित समाज के अंदर टैलेंट की कोई कमी नहीं कमी है तो उसे टैलेंट को निखर कर लोगों के सामने लाने की इसी काम को टीम सुगना फाऊंडेशन बखूबी करती जा रही है इसी कड़ी में मिलिए सुश्री गुन्जन राजपुरोहित से जिन्होंने ब्रह्म अवतार परम पूज्य गुरुदेव श्री खेतेश्वर महाराज की बहुत ही सुंदर पेंसिल स्केच बनाया है।
 

 आप में भी कोई टैलेंट है और अगर आप चाहते हैं उससे सोशल मीडिया प्लेटफार्म राजपुरोहित समाज इंडिया पर दिखाया जए तो आप हमें जरूर भेजें चाहे कला के क्षेत्र में हो या संगीत के क्षेत्र में हो या आप में कोई है अन्य टैलेंट तो आप हमें अपनी जानकारी उसे संबंधित वीडियो फोटो हमें व्हाट्सएप 09286464911 करें शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आगरा (टीम सुगना फाऊंडेशन)

गुंजन राजपूरोहित को बहुत ही सुंदर आर्ट बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आप इसी प्रकार कला के क्षेत्र में अपना, परिवार और समाज का नाम रोशन करें 




27.5.24

श्री खेतेश्वर विद्यापीठ के पूर्व चयनित विद्यार्थियों ने दिया मार्गदर्शन

श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली (जोधपुर)

रविवार को SKPPK बड़ली में पिछले सत्र में अध्यनरत रह कर कांस्टेबल परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले श्री मुकेश सिंह घेवड़ा, श्री जालम सिंह बालेरा, श्री महेंद्र सिंह चांदेसरा, श्री ईश्वर सिंह सायला ने श्री खेतेश्वर विद्यापीठ, बड़ली पधार कर वर्तमान में कांस्टेबल लिखित परीक्षा की तैयारी करने वालें विद्यार्थियों के साथ अपनी खुद की तैयारी के तरीके, सफलता की रणनीति और अध्ययन के अनुभव साझा किए तथा आगामी 14 जून को आयोजित कांस्टेबल भर्ती में उनकी सफलता प्राप्ति के लिए जरूरी टिप्स बताए।

इस अवसर पर संचालन समिति के श्री अभय सिंह जी खेड़ापा तथा श्री पप्पू सिंह जी बड़ली उपस्थित थे। समाज की भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आप द्वारा दिए गए ज्ञान और समय के अमूल्य योगदान के लिए आपका बहुत बहुत साधुवाद। 

RAJPUROHIT SAMAJ INDIA पर खबरें,अपनी रचना और वीडियो भेजने के लिए
आपका 
शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित मेघलासिया 
(राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय -आगरा)
टीम
 सुगना फाउंडेशन और राजपुरोहित समाज इंडिया

26.5.24

आईए जानते हैं बिछावाडी गांव का इतिहास

राजपुरोहित समाज इंडिया आपके लिए समय-समय पर कुछ रोचक जानकारियां लेकर आता है इसी कड़ी में हम लेकर आए हैं बिछावाडी गांव की संचित जानकारी

जागीरदार समाज विठ्ठला (राजपुरोहित)
विठ्ठलापुर- बिछावाडी (वर्तमान नाम)

गुजरात में जिनको "ठाकर" एवं "जागीरदार" की उपाधि दी गयी है, सवंत १९९४ में राजाराम वासुदेव जी नामक राजा ने जागीर प्राप्त की थी, उनके नाम पर से गाँव का नाम विठ्ठलपुर रखा गया और समय उपरांत नाम बिछावाडी में तब्दिल हुआ।

गौत्रः भरद्वाज, कुलः खेतेस्वर काची, नदी: सरस्वती साखः माध्वनि, गणेशः गजकर्ण, कुलदेवी : माहाकाली (भवानी) वेदः यजुर्वेद

धिक बलं क्षत्रिय बलं, ब्रह्म तेजो बलं बलं। एकेन ब्रह्म दण्डेन, सर्वस्त्राणि हतानि में। विप्र वंश करि यह प्रभुताई। अभय होहुँ जो तुम्हहिं डेराई।

विशेष नोट:-  कोई गलती दिखी, या कोई जानकारी गलत लगे , तो यहां बताएं 

25.5.24

राजपुरोहित समाज को तीन नए तहसीलदार मिले

कुल गुरु श्री खेतेश्वर दाता और शिक्षा संत आत्मानंद जी की जय RAS भर्ती 2021 समाज की तीन प्रतिभाएं तहसीलदार में चयनित के साथ कुल 8 को हुए विभाग आवंटित किए गए

1. सुरेश जी रामसीन (Dy.Sp जेल)
2. गोविंद सिंह जी फोगेरा (कृषि विपणन अधिकारी)
3. महेन्द्र सिंह जी लखा (राजस्थान तहसीलदार सेवा)
4. राजेन्द्र सिंह जी बाबा गांव (राजस्थान तहसीलदार सेवा)
5. भावना जी पिलोवनी (राजस्थान तहसीलदार सेवा)
6. जयंतीलाल जी रामसीन (श्रम निरीक्षक)
7. भरत सिंह जी इंदरवाड़ा (प्रवर्तन निरीक्षक खाद्य सुरक्षा विभाग)
8. दिनेश जी तोलासर का चयन, इस बार सहकारिता विभाग में हुआ है पर वो पहले से उधोग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत है।

समाज के नए अधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं सुगना फाउंडेशन राजपुरोहित समाज इंडिया 

गौमाता के प्रति समर्पण आवश्यक हैं.. गुरुदेव श्री दयानंदजी सरस्वती महाराज

आज आम जन मानस में बहुत दुख और पीड़ा में हैं। कि जिस तरह आबादी बढ़ रही हैं, जंगल में पेड़ों को निरंतर काटा जा रहा हैं, पहाड़ों को तोड़कर नदियों का रुख बदला जा रहा हैं। जिस प्रकार से मनुष्य प्रकृति के साथ खिलवाड़ करता ही जा रहा हैं यह भयानक है। अवैध कब्जों के चलते गोमाता और अन्य पालतू पशुओं के चरने के गोचर क्षेत्र तेजी खत्म होते जा रहे हैं। कुछ लोग धन कमाने और स्वयं की सुविधा के साधनों की पूर्ति के लिए गोचर भूमि पर कब्जा कर रहे, तो अनेकों असामाजिक तत्व भी सक्रिय हैं जो अनेतिक तरह से धन कमाने और स्वार्थ की अंधी दौड़ में निरंतर पाप कर रहे हैं। गांव की आबादी व खेत-खलिहान कम होते जा रहे , शहर की आबादी और परिक्षेत्र बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान समय में व्यक्ति भौतिक सुख शांति और धन संग्रह ही दौड़ में पाप पुण्य का अर्थ ही नही समझ रहा हैं या यू कहिए समझना ही नही चाहता । संपन्नता और वैभव हासिल करने के लिए धर्म की महिमा ही भूल चुके हैं। अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए निरंतर पाप की खाई में पड़ते ही जा रहा हैं। उस नादान को पता ही नहीं हैं कि वो अपने जीवन को अंधकार की ओर मोड़ रहा हैं। गोमाता सनातन धर्म की रक्षक हैं वेद जिसकी महिमा गाते हैं अगर हम उनके मुंह का निवाला छिनेंगे तो हम निःसंदेह गर्त में जायेंगे। उस पाप को भावी पीढ़ियां भी भोगेगी । धर्म के विरुद्ध जाकर कभी भी मानसिक शांति प्राप्त नहीं कर सकते। सीमित समय के लिए हमें गोचर भूमी से सुख मिल सकता हैं, लेकिन अंत बहुत बुरा होता हैं ये मैं नहीं कह रहा हूं वेदों में वर्णित हैं।
हरे कृष्ण जय गौमाता 
गुरुदेव श्री दयानंदजी सरस्वती महाराज से प्राप्त उपरोक्त मैसेज

श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, श्री खेतेश्वर विद्यापीठ बडली सत्र 24-25

कुलगुरुदेव श्री खेतेश्वर भगवान के दिव्य आशीर्वाद, पूज्य सद्गुरुदेव श्री श्री तुलछाराम जी महाराज की दिव्य प्रेरणा एवं वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी महाराज के निर्देशन में संचालित श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, बड़ली (जोधपुर) में आगामी सत्र 2024 - 25 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। केंद्र पर अधिकतम 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, जो की प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया के द्वारा होगा । प्रवेश परीक्षा, पाठ्यक्रम एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी हेतु विज्ञप्ति जारी की जा रही है, जिसका प्रचार-प्रसार ब्रह्मधाम आसोतरा की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। योग्यताधारी व इच्छुक समाज बंधु अपना आवेदन इस लिंक के माध्यम से प्रस्तुत करें। 
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।  https://brahmdhamtirth.org/प्रवेश-परीक्षा-श्री-खेते/


आईए जानते हैं कैसे हुई इस संस्था की स्थापना
कुलगुरु श्री खेताराम जी महाराज के आशीर्वाद से एवं अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य श्री तुलसाराम जी महाराज की स‌प्रेरणा और डॉ ध्यानाराम जी महाराज के सानिध्य में श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान, खेतेश्वर विद्यापीठ बडली, जोधपुर में श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र की स्थापना की गई है।

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के तत्वाधान में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत समाज के बालक बालिकाओं के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु संस्थान प्रयासरत है।

22.5.24

डॉ राजपुरोहित नें 85 वर्षीय बुजुर्ग - 12 किलो अंडाशय गाँठ का दूरबीन द्वारा सफल उपचार

85 वर्षीय बुजुर्ग - 12 किलो अंडाशय गाँठ का दूरबीन द्वारा सफल उपचार 

कहते हैं....न गीता से न कुरान से, 
न बेशुमार दौलत से अदा होती है, 
रहमतें बरसती हैं उन पर,
जिनके दामन में बुजुर्गों की दुआ होती है।

डॉ प्रीति राजपुरोहित ने कहा ऐसा ही सौभाग्य प्राप्त हुआ जब 85 वर्षीय दादी माँ का स्नेह व आशीर्वाद मिला। 85 वर्षीय बुजुर्ग वर्षों से ओवेरियन सिस्ट की समस्या से पीड़ित थी। अंडाशय में घुमाव के कारण अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब में रक्त का प्रवाह कट गया था एवं 12 किलो की अंडाशय की गांठ बन गयी थी। 

बुजुर्ग कई अस्पतालों में दिखा चुकी थी पर इतनी बड़ी गाँठ होने के कारण एवं उनकी अधिक उम्र को देखते हुए उनका इलाज़ नहीं हो पा रहा था। बढ़ती उम्र के साथ उनकी तकलीफ़ असहनीय हो गयी थी।

उनके असहनीय दर्द को देखते हुए व उनकी अधिक उम्र को समझते हुए बेहद सावधानी के साथ दूरबीन द्वारा न्यूनतम चीरे से अंडाशय का ऑपरेशन किया गया। 

ऑपरेशन के बाद उन्हें दशकों पुरानी तकलीफ से राहत मिली एवं उनका स्नेह व आशीर्वाद मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  अंडाशयों में बनने वाली गाँठ एक गंभीर समस्या है जिसे नजरअंदाज करना ढेरों परेशानियों जैसे कैंसर की वजह भी बन सकता है। ज़्यादातर छोटे आकार की अंडाशय गांठों में ऑपरेशन की ज़रूरत नहीं पड़ती, परन्तु बड़ी गांठों का इलाज ज़रूरी है। 

अंडाशय गांठों के लिए दूरबीन सर्जरी बेहतर उपचार है। यह एक न्यूनतम चीरा सर्जरी है जिससे मरीज़ को ठीक होने में कम समय लगता है। 
क्योंकि इसके लक्षण गुर्दे की पथरी, एपेंडिसाइटिस और अन्य स्थितियों के समान हैं, इसका जल्द पता लगना अत्यंत आवश्यक होता है। इसके निम्न लक्षण होते हैं -

पेट में दर्द
• पेट का फूलना या सूजन
• कम भूख लगना
• बार-बार पेशाब आना
• मलाशय या मूत्राशय पर दबाव

यदि ओवेरियन सिस्ट के लक्षण दिखें तो घबराएं नहीं, तुरंत अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। जल्द इलाज़ ही इसका बचाव है। 

डॉ. प्रीति राजपुरोहित बीकानेर में सर्वश्रेष्ठ प्रसूति रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बांझपन विशेषज्ञ,व स्त्री रोग कैंसर सर्जन के रूप में जानी जाती हैं। 
साभार
डॉ.प्रीति राजपूरोहित फेसबुक पर जोड़ने के लिए

समाज से जुड़ी खबरें हम तक भेजने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें 09286464911

राजपुरोहित ने मोदी को वोट देने के कारण की पुस्तक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी को भेंट की

फलोदी जिले के ग्राम पंचायत बावड़ी खुर्द के लेखक सवाई सिंह राजपुरोहित ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी को उड़ीसा के पुरी में अपने द्वारा लिखित मोदीजी को वोट देने के एक हजार कारण व विकास की ए बी सी डी पुस्तक प्रदान की। 
राजस्थान के अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवन्त सिंह राजपुरोहित, राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने राजपुरोहित का स्वागत कर धन्यवाद व आभार जताया। सीपी जोशी ने यह आश्वासन दिया कि यह वह पुस्तक मोदीजी तक पहुंचाएंगे और उन्हें दिल्ली बुलाकर सम्मानित करेंगे। राजपुरोहित ने सूरत में भी पार्टी के कई पदों पर कार्य किया है हाल ही में राजस्थान विधानसभा सहित अलग-अलग राज्यों में पार्टी के प्रचार प्रसार में हमेशा आगे रहते हैं। राजपुरोहित सामाजिक कार्यों व भामाशाह के रूप में भी अग्रणी रहे है उन्होंने अपने गांव में जल मन्दिर का निर्माण किया है ओर पूर्व में दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर चुके हैं।

21.5.24

श्री रत्न सिंह जी राजपुरोहित को भावपूर्ण श्रद्धांजलि


यह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है शरीर तो मात्र एक साधन है इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं ! 
अत्यंत दुख के साथ आप सबको सूचित किया जा रहा है रक्तवीर और परम मित्र भाई परमेश्वर सिंह बासडा के पिताजी श्रीमान रत्न सिंह जी राजपुरोहित स्वर्गवास गया। 
 परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते है कि पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को ईश्वर धैर्य प्रदान करें।
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति 



मर्दानगी सुजा कंवर राजपुरोहित जन्मदिवस पर विशेष

मर्दानगी सुजा कंवर राजपुरोहित 

जन्म - लाडनूं ठिकाना नागोर 
 पिता - हड़वतसिहजी राजगुरु 

ससुराल - बित्ती किसनगढ़ ठिकाना 
पत्ती- बेघनाथसिंहजी सेवड़ 

लाडनूं ठिकाना ठाकुर बहादुरसिंह जी का राज था 

अंग्रेजों का आतंक जबरदस्त , अंग्रेज लाडनूं पर कब्जा करना चाहते थे लाडनूं को घेर लिया । बहादुरसिंहजी के गढ़ के आगे शेरनी की आवाज गुंज उठी। ठाकुर साहब आपकी बेटी ज़िन्दा है ठाकुर साहब ने देखा ।

मर्दाना कपड़े पहने हुए हाथ मे तलवार एवं लम्बछड़ बंदूक घोड़े पर सवार सुजा कंवर राजपुरोहित टूट पड़ी अंग्रेजों कि फोज पर रणचंडी विकराल रूप धारण कर अंग्रेज फोज को मौत के घाट उतारा लाडनूं ठिकाना जीत गया ।

ज्यो ही संदेश गया ठाकुर बहादुरसिंहजी के पास ठाकुर साहब ने सुजा कंवर के स्वागत के लिए ढोल नगाड़े बजने लगे ।

ठाकुर साहब ने कहा बहादुर सुजा कंवर आज से सुरजनसिंह के नाम से पुकारा जाएगा ।

ठाकुर साहब ने बड़ा मान सम्मान किया रियासत की आधी संपत्ति कि हकदार सुजा कंवर होगी लेकिन सुजा कंवर ने मना कर दिया 

मर्यादा वेषभूषा तलवार बंदूक सांकल ये सुजा कंवर के हथियार 

ठाकुर साहब के आदेशानुसार सुजा कंवर के बराबर कोई नहीं 
बैठता सुजा कंवर के मान सम्मान 
मे सब आतुर थे 

सुजा कंवर एक बार आ रही थी 
बचाओ बचाओ की आवाज आई 
देखा तो खुखांर भाऊ डाकू एक औरत कि इज्जत पर हाथ डाल रहा था 

शुरवीर सुजा कंवर के आख्या सूं अंगारा बरसण लाग्या झपट गई 
तलवार से भाऊ डाकू का धड़ अलग ऐसी सुरमा थी सुजा कंवर 
ठाकुर साहब बहुत खुश हुए एवं 
सम्मान समारोह रखा 

18 साल की उम्र मे सुजा कंवर का विवाह बित्ती के बेघनाथसिंहजी सेवड़ के साथ हुआ 

बित्ती जागीरदार बेघनाथजी अपनी पत्नी सुजा कंवर को ऊंट पर लेकर आ रहे थे शाम का समय था 

उस समय डाकुओं का बोलबाला था तीन चार डाकुओं ने घेर लिया 

डाकुओं ने कहा सभी माल दे दो 
बेघनाथजी ने दे दिया डाकु बोले 
बिनणी का आभुषण निकाल कर दो सुजा कंवर देख रही थी एवं 
पती परमेश्वर कांप रहे थे 

सुजा कंवर ने पती के कमर से तलवार खिंच कर जय भवानी 
का नाम पुकारती ऊंट से कूद पड़ी 

डाकुओं से लोहा लिया एक डाकू की धड़ अलग एक का सिर अलग 
एक डाकू भाग गया 

फिर सुजा बोली हे पत्ती परमेश्वर मेरा कवारपणा उतर गया 
आप बिती पधारो 

डाकुओं का ऊंट लेकर वापस घर आ गई 

राजगुरुओं की बेटी सुजा कंवर 
हरिद्वार गई वहां पर अखंड ब्रह्मचारी रहने का संकल्प लिया 

फिर लाडनूं की कमांड सम्भाली 
नव विवाहित डोली को अपने स्थान पर पहुंचाना 

सुजा कंवर के भंय से लाडनूं ठिकाना मे डाकू एवं अंग्रेज गायब हो गये  

सुजा कंवर समाज सेवा एवं परोपकार एवं मानव सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया 

1901 मे बहादुर शेरनी रणचंडी वीरांगना लाडनूं ठिकाना रियासत सुनी कर गई स्वर्ग सिधार गई 

बाईसा सुजा कंवर उर्फ सुरजनसिंह अमर नाम कर दिया ।

19.5.24

ओडवाडा (जालोर) में ब्रह्मधाम आसोतरा के संत ने दिया हर संभव मदद का भरोसा


कुछ दिन पूर्व ओडवाडा (जालोर) में न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा 36 कॉम के प्लॉट व मकान तोड़ने के बाद गुरुमहराज पूज्य श्री तुलसाराम जी महाराज ,आहोर विधायक छगन सिंह जी बीजेपी ज़िलाध्यक्ष श्रवण सिंह जी , सिवाना प्रधान राजपुरोहित,  पूर्व विधायक प्रत्याशी महावीर सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान धुकजी ब्रह्मधाम ट्रस्टी गण के साथ जाकर भयभीत ग्रामीणों से रूबरू होकर उनको मदद का भरोसा दिलाया व उनके हालचाल जाने ।



17.5.24

कार्य, मेहनत आगे के जीवन की दिशा और दशा तय करती है BDO राजपुरोहित

श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र, विद्यापीठ बड़ली जोधपुर मे अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान, ब्रह्मधाम आसोतरा के तत्वाधान में समाज शिक्षा समर्पण निधि से संचालित SKPPK में विशेष व्याख्यान माला की कड़ी में 15 मई 2024 को नारायण सिंह अगवरी (BDO) का मार्गदर्शन व्याख्यान रखा गया। 
 मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस उम्र के पड़ाव में हो वो जीवन का मुख्य पड़ाव है और इसमें किए गए कार्य, मेहनत आगे के जीवन की दिशा और दशा तय करती है इसलिए सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए तपस्या में तल्लीन हो जावे। जीवन में आप ऐसा कुछ करे जिस से आपके परिवार आपके समाज को गौरव हो सके तथा दूसरे लोगों के जीवन में आप खुशियां ला सके । 
 इस अवसर पर केंद्र के उप समन्वयक महेन्द्र सिंह खीचन उपस्थित थे। समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए आप द्वारा दिए गए समय और ज्ञान के योगदान के लिए आपका बहुत बहुत साधुवाद। 
आप सभी भी शिक्षा निधि से जरूर जुड़े शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दें...... 

16.5.24

श्री आत्मधाम बारवा में रक्तदान शिविर का आयोजन

🩸 महान रक्तदान शिविर🩸

आपको आह्लादित मन से बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है की आत्मधाम बारवा में 19 मई 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है अतः आपसे करबद्ध अनुरोध है आप बंधु/मित्रो के साथ रक्तदान शिविर में रक्तदान करने अवश्य पधारे।

आपको रक्तदान नही करना तो भी आप रक्तदान शिविर में पधारकर वीर रक्तदाताओ को प्रोत्साहित अवश्य करे।

माताओं/बहनों से विशेष अनुरोध है आप अधिकाधिक रक्तदान करके अन्य के लिए दृष्टांत बने.

स्थान : आत्मधाम, बारवा दिनांक: 19 मई, 2024
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक..

निवेदक:- श्री आत्मधाम सेवा समिति, बारवा

मानव है मानवता में प्राण भरे, आओ मिलकर सब रक्तदान करे

3.5.24

ग्रामीणों ने दी ढोल बाजों के साथ राजपुरोहित को सेवानिवृत्त विदाई.

          बूसी निकटवर्ती भादरलाऊ ग्राम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष ) एवं राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भादरलाऊ में पिछले सताईस वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ कम्पाउंडर नाथूसिंह राजपुरोहित को सरपंच अर्जुनलाल आदिवाल एवं आयुर्वेद विभाग पाली के उपनिदेशक डा.बजरंगलाल शर्मा, ब्लाॅक रानी के चिकित्साधिकारी डा.जितेन्द्र कुमार, ब्लाॅक मारवाङ जंक्शन के डा.कल्याण प्रसाद मीणा सहित आयुर्वेद विभागीय अधिकारियों व स्टाफ की उपस्थिति में ग्रामीणों द्वारा ढोल बाजों के साथ भाव विभोर व हर्षोल्लास के साथ अनेक वाहनों के काफिलें एवं डीजे के साथ आठ किलोमीटर दूर रूंगङी गांव में स्थित राजपुरोहित के आवास तक पहुंचाते हुए सेवानिवृत्त विदाई दी गई।

           कार्यक्रम का शुभारंभ सोमेसर कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत भादरलाऊ के मुख्यालय में ग्राम पंचायत के सरपंच अर्जुनलाल आदिवाल और समस्त स्टाफ व ग्रामीणों द्वारा सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित किया गया, तत्पश्चात लगभग 51 कारों में सवार होकर काफिला आगे बढ़कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर भादरलाऊ पहुंचा और चिकित्सा अधिकारी डा.सुमन मेघवाल द्वारा राजपुरोहित को सेवानिवृत्त आदेश प्रदान कर रवाना किया गया,जो भादरलाऊ ग्राम मे मुख्य बाजार होते हुए ढोल बाजों व डीजे के साथ रूंगङी गांव पहुंचा,जहां पर भी ढोल व डीजे साउंड की मधुर आवाज के साथ स्वागत किया गया। गांव वालों ने राजपुरोहित को ढोल बाजों के साथ विदाई देते हुए पूरे काफिले का स्वागत करते हुए रवाना किया और यह कार्यक्रम ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे कोई शाही बारात जा रही है। ग्राम पंचायत भादरलाऊ के सरपंच अर्जुनलाल आदिवाल ने कहा कि नाथूसिंह राजपुरोहित ने तन मन से अपनी सेवाएं देने,कुशलतापूर्वक चिकित्सालय की व्यवस्था संभालने और सदव्यवहार से क्षेत्रवासियों के हृदय में जगह पाई है,जिसके परिणामस्वरूप भादरलाऊ ग्राम में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की क्षेत्र में लोकप्रियता एवं पहचान बन पाई है। 
         इस मौके पर आयुर्वेद विभाग पाली के सहायक प्रशासनिक अधिकारी तुलसीदास वैष्णव, कनिष्ठ सहायक तेजकरण सोलंकी, श्रीराम वैष्णव, डा.सविता परिहार, डा.आंचल वर्मा,डा.वी.पी. राणावत, डा.रविन्द्र, डा.जितेन्द्र वालराई, डा.अमिषा विमल, डा.रमेश विश्नोई, तेजसिंह, हंसाराम, कूपाराम,दलाराम,नारायणलाल, ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र डूडी, गोविंद सिंह कुम्पावत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, जीवाराम, भंवरलाल मालवीय,पपूसिंह निम्बाङा सहित सैकङो की संख्या मे लोगो की उपस्थिति में राजपुरोहित को सेवानिवृत्त विदाई दी गई।

Labels

"खेतेश्वर महिमा (3) ARKYSS (59) About Me (2) Acupressure (12) Ajit Rajpurohit (1) Akash Rajpurohit (5) Amar Singh Rajpurohit (9) Anita Rajpurohit (2) Anmol vachan (2) Babu Singh (8) Balwant RajGuru (3) Balwant Singh (4) Biram singh (7) Blood (15) Brahma Temple (36) Communiy (61) Dev Kishan Singh (3) Dr APJ Abdul Kalam (1) Dr M p Singh (102) Dr Shivalika Sharma (9) Facbook page (180) Gajendra Singh (3) Garima Singh (7) Gopal Singh (3) Gotras (4) Govind Singh (14) Hams Institute (40) Harish Singh (1) Hems Institute (8) JNVU (3) Jalam Singh (6) Jankari (95) Janmdin (22) Jay Singh (2) Jorawar Singh (1) Kishor Singh (45) MLA Rajpurohit (28) MLA Shankar Singh (11) Mohan Singh (1) Mukesh Dudawat (1) Narpat Singh (43) News (210) PM Narendra Modi (23) Pahal (67) Poonam Singh (5) Pravasi Sandesh (1) Priti Rajpurohit (2) R K Purohit (11) R p प्रमुख स्थल एव संस्थान (1) RJ Narendra (1) Rajpurohit News (583) Rajpurohit History (26) Rajpurohit News (1149) Rajpurohit Samaj (264) Rajpurohit Yuva Shakti (4) Ramesh Singh (4) S P Singh (70) SAVE GIRL CHILD (9) Sant Atmanand Ji Maharaj (7) Sant Khetaramji Maharaj (94) Sant Shri Aatmanand Ji Maharaj (28) Sant Shri Tulacharam Ji Maharaj (129) Santosh (6) Satender Singh (2) Sawai Singh Rajpurohit (51) Share kare (55) Shishupal Singh (7) Shri NirmalDas Ji Maharaj (44) Shyam singh (4) Suja Kanwar Rajpurohit (1) Surat (8) Suresh Rajpurohit Jugnu (5) Swachh Bharat (4) Vijay Singh (2) Vikram (Viksa) (9) WhatsApp (99) Yogendra Singh (7) YouTube (69) dd Rajasthan (1) durag singh (7) facebook (83) pathmeda (11) sawai singh (130) video (14) virus post (17) website (36) www.bhaskar.com (32) www.skbdtirth.org (3) अब लिखिए अपनी भाषा में (1) अमर शहीद श्री हरि सिंह (1) अरविन्द राजपुरोहित (2) अशोक सिंह (3) एक बड़ा चबूतरा (1) एस.पी.सिंह (20) ओम प्रकाश (4) कमेन्ट बाक्स (1) कविता (22) किशोर सिंह (13) कृष्ण जन्माष्टमी (5) गरीमा राजपुरोहित (5) गांव की जानकारी (10) गायत्री महायज्ञ (5) गुरु पूर्णिमा (9) गो माता (60) गोविन्द (2) गौरक्षा कमांडो फाेर्स (1) चातुर्मास (42) जन्मोत्सव (39) जयंती (4) जयंती विशेष (44) जानकारी (50) जीवन परिचय (23) जीवनरक्षक सोसाइटी (2) जीवराजसिंह (3) ज्ञान (5) डॉ.M.P सिंह राजपुरोहित (10) डॉ.भवरलाल जी (2) तीन दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर (2) दक्ष प्रताप (2) दहेज (2) दिनेश सिंह (4) देवकिशन राजपुरोहित (1) नरपत सिंह (21) न्यूज़ (166) परमेश्वर सिंह (12) परिचय (4) पूनम राजपुरोहित (1) प्रताप सिहं राजपुरोहित (2) प्रथम मुकुंद पर सवार प्रतिमा (1) प्रवीण सिंह (4) प्रेरणा शिविर (6) फोटो (14) बगसिँह बागरा (33) बलवंत सिहं (1) बाबा रामदेव जी (2) बालू सिंह (3) ब्रम्हाजी मंदिर (16) ब्रह्मपुत्र सेना (31) ब्रह्मास्त्र सेवादल (1) भैरोसिंह राजपुरोहित (3) रघुवीर सिंह (3) राजपुरोहित का परिचय (5) राजपुरोहित समाज (50) राजपुरोहित समाज और जाति (4) राजस्थान मिष्ठान भंडार (1) रामदेवजी (4) रासीसर गाँव (1) विजिटर डायरी (2) विडियो (9) विनम्र श्रधांजलि (84) विशेष (258) शत शत नमन (19) शुभकामनाएँ (96) शेयर/बँटना (306) श्री अमरा राम जी (2) श्री आत्मानन्दजी (12) श्री खेतेश्वर महाराज (133) श्री तुलछारामजी महाराज (195) श्री दत्तशरणनन्द जी (15) श्री ध्यानरामजी (62) श्री ध्यानारामजी (98) श्री निर्मलदासजी (23) श्री बालकदास जी (22) श्री मोहनपुरी जी महाराज (1) श्री शांतिनाथ जी महाराज (2) श्री शान्तिनाथजी महाराज (1) श्रीखेतेश्वर महाराज (29) श्रीखेतेश्वर युवा सेवा संघ (10) श्रीशक्तिनाथनाथजी महाराज (1) संत गुरु ज्ञान गंगा प्रतियोगिता (2) सन्देश (27) सवाई सिंह (107) सुगना फाऊंडेशन (369) सूचना (311) सूरज दीदी (1) हमारे मार्गदर्शक (1) हार्दिक शुभकामनायें (48) हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट (13)

Search This Blog

आपका लोकप्रिय ब्लॉग अब फेसबुक पर अभी लाइक करे .



Like & Share

Share us

Contact Form

Name

Email *

Message *

ट्विटर पर फ़ॉलो करें!



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

एक सुचना

एक सुचना